icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुजफ्फरपुर में महिला तस्कर समेत पांच गिरफ्तार, heroin की कीमत 50 लाख

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में महिला तस्कर काजल सहित 5 तस्कर गिरफ्तार; जप्त 1.36 लाख ग्राम heroin जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है. बरामद heroin गुवाहाटी से Muzaffarpur के रास्ते पटना ले जाई जा रही थी. यह गिरफ्तारी बिहार नारकोटिक्स विभाग के STF की सूचना पर तुर्की थाना क्षेत्र माधौल बाईपास के समीप की गई. आरोपी काजल कुमारी (पटना के फतुहा निवासी) और चार युवक—सतीश कुमार (वैशाली रुस्तमपुर), कुंदन कुमार (वैशाली राघोपुर), प्रकाश कुमार और रोहित कुमार—के पास से 136.35 ग्राम heroin और 2 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए. पुलिस ने इनके बारे में पूछताछ शुरू कर दी है ताकि यह पता किया जा सके कि क्या इसका अंतरराष्ट्रीय लिंक भी है. बयान: अनिमेष चंद्र ज्ञानी, SDPO वेस्ट.
0
0
Report

वाराणसी में गणेश पंडाल निर्माण के दौरान विवाद; पुलिस ने कार्रवाई शुरू की

JPJai Pal3m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में गणेश पंडाल को लेकर विवाद. राजातालाब के रानी बाजार तालाब के पास पंडाल निर्माण के दौरान हंगामा. अशरफू और रियाजू नामक युवकों पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप. पंडाल की जमीन समतल करने के लिए मिट्टी लाने पर शुरू हुई कहासुनी. पंडाल अध्यक्ष टिंकू मोदनवाल और मजदूरों के साथ धक्का-मुक्की. घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पंडाल अध्यक्ष ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत सौंपी. शिकायत में आरोपियों पर पहले भी धार्मिक आयोजनों में विवाद करने का आरोप. पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी. स्थिति नियंत्रण में, पुलिस प्रशासन तथ्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में।
0
0
Report

संतकबीरनगर में पंप नहर आधुनिकीकरण से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर पहुंचे प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 491.68 लाख रुपए की लागत की चौधरी चरण सिंह कुआनो पम्प नहर आधुनिकीकरण परियोजना का लोकार्पण किया। इस परियोजना के लोकार्पण से किसानों को बेहतर सिंचाई की सुविधा मिलेगी। संतकबीरनगर की चौधरी चरण सिंह कुआनो पम्प नहर किसानों के लिए सिंचाई का महत्वपूर्ण साधन है। 240 क्यूसेक क्षमता वाली इस पम्प नहर से संतकबीरनगर और गोरखपुर के करीब 14,725 हेक्टेयर क्षेत्र के 285 गांवों में 23,194 कृषक परिवार लाभान्वित होते हैं। इस पंप के आधुनिकीकरण से करीब 3,488 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता बढ़ेगी और 5,058 अतिरिक्त कृषक परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था मजबूत होने के साथ किसानों की कृषि उत्पादकता और आय में वृद्धि की संभावना है। आधुनिकीकरण कार्य के शुभारम्भ के बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की सरकार देश और प्रदेश में सबका साथ, सबका विकास की सोच के साथ काम कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरत मन्दों को मिल रहा है। देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा। सम्बोधन के दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लोगों से कहा कि सबको छोड़ देना लेकिन नरेंद्र मोदी और योगी जी को नहीं छोड़िएगा। कार्यक्रम के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एक बार फिर 2027 में मोदी-योगी के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बदौलत प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी।
0
0
Report
Advertisement

हरदोई में घास काटते दो बच्चों के डूबने से एक की मौत

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में घास काटने गए दो बच्चे छोहा नाले में डूबे, एक की मौत हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के धामापुर गांव में घास काटने गए दो बच्चे छोहा नाले में डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने नाले में उतरकर दोनों बच्चों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद 14 वर्षीय अंकुर पुत्र राम खेलावन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं दूसरे बच्चे नेमी पुत्र बीरू को भी बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे घास काटने के लिए छोहा नाले के पास गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों नाले के पानी में डूब गए। बच्चों के डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद अंकुर को बचा लिया गया, लेकिन नेमी को नहीं बचाया जा सका। हादसे के बाद नेमी के परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से छोहा नाले के किनारे सुरक्षा और बचाव की पुख्ता व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।
0
0
Report

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, दिनदहाड़े ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow9m ago
Netua Grameen, Uttar Pradesh:गंगाघाट। नगर गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मरहला चौराहा स्थित आर्य नगर मोहल्ले में चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी का लॉकर तोड़कर पत्नी के डायलिसिस के लिए रखे 93 हजार रुपये नकद समेत जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही गंगाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और तलाश में जुटी है।
0
0
Report

भागवत का जोधपुर प्रवास समाप्त; मरू निनाद कार्यक्रम की चर्चा तेज

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का जोधपुर प्रवास रविवार को पूरा हुआ। प्रवास के दौरान उन्होंने हेडगेवार भवन और लघु उद्योग भारती भवन में संघ पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। करीब पांच घंटे तक बैठकों का दौर चला। बैठकों में नवंबर में प्रस्तावित मरू निनाद कार्यक्रम को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पदाधिकारियों से फीडबैक लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान अलग-अलग कमेटियों को सौंपी जाने वाली जिम्मेदारियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। साथ ही संघ की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। भागवत के प्रवास को लेकर संघ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। जोधपुर प्रवास पूरा करने के बाद डॉ. भागवत धन्यका होते हुए गढ़बोर-कुंभलगढ़ के लिए रवाना हुए, जहां वे आगामी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ नगर परिषद के नतीजे आज: किसका बनेगा बोर्ड?

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में कल तय होगा किसका बनेगा बोर्ड, 60 वार्ड के 277 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे कल सामने आएंगे। 60 वार्डों में 277 उम्मीदवारों की किस्मत सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना में तय होगी। नतीजे एक-एक कर आते रहेंगे। नगर परिषद के पहले चरण का मतदान 11 सितंबर को हुआ था। इसमें 80.08 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटिंग खत्म होते ही भाजपा और कांग्रेस दोनों तरफ से बाड़ेबंदी तेज हो गई थी। आज उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेदीलाल मीणा ने रिटर्निंग अधिकारी रवि कुमावत और सीटी थानाधिकारी के साथ मिलकर मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा और व्यवस्था की जांच की गई। कल सुबह से काउंटिंग शुरू होगी और पूरे दिन नतीजे आते रहेंगे。
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर में 3 इंच बारिश से जलभराव, फोरलेन निर्माण साइट सुरक्षा पर सवाल

Shajapur, Madhya Pradesh:रविवार को शाजापुर जिले के मक्सी में करीब 3 इंच हुई तेज बारिश से और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया, वहीं निर्माणाधीन फोरलेन पर भी बारिश के पानी का तेज बहाव लोगों के लिए परेशानी का कारण बना। डायमंड कॉलोनी के पास फोरलेन की निर्माणाधीन पुलिया से गुजरते समय एक बाइक सवार युवक तेज बारिश के पानी के बहाव में बाइक सहित नीचे जा गिरा और बहने लगा। युवक को गडौली निवासी बताया जा रहा है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद निर्माणाधीन पुलिया पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज बारिश के दौरान ऐसे स्थानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था होना जरूरी है। इधर, लगातार बारिश के चलते झरनेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित प्राकृतिक झरना भी उफान पर आ गया। तेज बहाव के साथ झरने से पानी गिरने का नजारा आकर्षण का केंद्र रहा। हालांकि, तेज बहाव के बीच श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता की आवश्यकता महसूस की गई। बारिश ने एक ओर जहां शहर की जलनिकासी व्यवस्था की स्थिति सामने ला दी, वहीं दूसरी ओर निर्माणाधीन फोरलेन पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी और निर्माणाधीन मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है.
0
0
Report

ट्यूबवेल चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे,चोरी का सामान बरामद

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow28m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। थाना बड़गांव पुलिस ने ट्यूबवेल चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए शोएब उर्फ फाना उर्फ ढाई को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों से ट्यूबवेल की मोटर, तार और बिजली का सामान चोरी किया था। पूछताछ में चोरी के सामान को जंगल और सुनसान स्थानों पर छिपाने तथा बाद में कबाड़ियों को बेचने की बात सामने आई है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

कैम्पियरगंज में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, महराजगंज निवासी

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैम्पियरगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध देशी प pistl के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी महराजगंज जिले का रहने वाला है। गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ एक आरोपी पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, एसपी नॉर्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सिद्धार्थ प्रजापति पुत्र रामसजीवन प्रजापति, निवासी फुलवरिया, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी प pistl बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कैम्पियरगंज थाने में मु0अ0सं0 486/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और अवैध हथियार रखने के मकसद की भी जांच कर रही है।
0
0
Report

अलीगढ़ में दूध से भरे टैंकर पलटा, ग्रामीण ने बाल्टियों से दूध इकट्ठा किया

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में दूध से भरे टैंकर पलटा, ग्रामीणों ने बाल्टियों से दूध इकट्ठा किया गनीमत रही कि हादसे में टैंकर चालक की जान बच गई माँमला थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव तोंछी के पास का है चालक सरदार सिंह गांव खड़ुआ से दूध का टैंकर लेकर छर्रा स्थित ग्लैक्सो कंपनी जा रहा था इसी दौरान गांव की तरफ से अचानक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सामने आ गई स्कॉर्पियो को बचाने के प्रयास में चालक ने टैंकर से नियंत्रण खो दिया और दूध से भरा टैंकर सड़क किनारे खड्डे में पलट गया टैंकर पलटते ही हजारों लीटर दूध जमीन पर फैल गया मौके पर ग्रामीण दूध को बाल्टियों में भरकर ले जाते दिखाई दिए सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची चालक को हल्की चोटें आई हैं स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top