Back
जामताड़ा पुलिस ने दुलाडीह जंगल से आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार किए
DBDEBASHISH BHARATI
Nov 20, 2025 03:19:52
Jamtara, Jharkhand
जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नारायणपुर थाना क्षेत्र के दुलाडीह जंगल में सक्रिय एक साइबर गैंग का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापामारी में आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पु०नि० विहारी मरांडी के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा की गई।
छापामारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड, एक एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस के अनुसार ये आरोपी प्रदेश सहित कई राज्यों में साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों में सनफराज़ अंसारी (28 वर्ष), ग्राम – राजाभिठा, इब्राहिम अंसारी (22 वर्ष), ग्राम – रिघंचिगों, जनाब अंसारी (20 वर्ष), सदरूद्दीन अंसारी (28 वर्ष), ग्राम – राजाभिठा, वेलाल अंसारी (30 वर्ष), ग्राम – लोकनियां, सराफत अंसारी (24 वर्ष), ग्राम – सिन्दरजोरी
अपराधी स्वयं को बैंक कर्मचारी बताकर लोगों से संपर्क करते थे और क्रेडिट/डेबिट कार्ड बंद होने अथवा नया कार्ड जारी करने का झांसा देते थे। इसके बाद वे पीड़ित के मोबाइल में स्क्रीन-शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाकर बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे। इसी आधार पर वे खातों से राशि निकालकर ठगी को अंजाम देते थे।
इनकी गतिविधियों का नेटवर्क बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उड़ीसा तक फैला हुआ था।
घटना के संबंध में जामताड़ा साइबर थाना कांड दर्ज किया गया है। आरोपियों पर BNS 2023 की विभिन्न धाराओं समेत IT Act और Telecommunications Act के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
एसडीपीओ जामताड़ा विकास आनंद लागोरी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि
“गुप्त सूचना के आधार पर दुलाडीह जंगल में की गई छापामारी में आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से कई मोबाइल, सिम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। ये आरोपी स्क्रीन-शेयरिंग ऐप के माध्यम से लोगों की बैंकिंग जानकारी प्राप्त कर ठगी करते थे। प्राथमिकी दर्ज कर सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इनके नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।”
152
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshok Kumar1
FollowNov 20, 2025 04:36:370
Report
KJKunal Jamdade
FollowNov 20, 2025 04:36:240
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowNov 20, 2025 04:35:440
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 20, 2025 04:34:590
Report
UPUmesh Parab
FollowNov 20, 2025 04:34:330
Report
UPUmesh Parab
FollowNov 20, 2025 04:34:210
Report
KRKishore Roy
FollowNov 20, 2025 04:33:500
Report
GMGANESH MOHALE
FollowNov 20, 2025 04:33:250
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 20, 2025 04:33:030
Report
SPSohan Pramanik
FollowNov 20, 2025 04:32:470
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowNov 20, 2025 04:32:250
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 20, 2025 04:31:480
Report
KRKishore Roy
FollowNov 20, 2025 04:30:390
Report
254
Report