815352
झारखंड में पीएम श्री विद्यालयों के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण जारी
Pabia, Jharkhand:राज्य परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निर्देश पर डायट भवन पबिया में 5-5 दिनों के लिए गैर आवासीय प्रशिक्षण जारी है। इस प्रशिक्षण में पीएम श्री विद्यालयों के प्रधान अध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, वार्डन, शिक्षिका और अन्य शिक्षकों को पीएम श्री एवं प्रोजेक्ट इंपैक्ट से संबंधित विषयों पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण दो बैच में आयोजित किया जा रहा है। पहला बैच 2 जुलाई से 6 जुलाई तक और दूसरा बैच 8 जुलाई से 12 जुलाई तक चलेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
औरैया पहुंचे bjp से ओबीशी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रमेश सिंह यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना
Auraiya, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद पहुंचे भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह यादव का औरैया पहुंचने पर नेशनल हाईवे स्थित शताब्दी होटल पर लगभग 1 सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से किया स्वागत। वहीं एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत को आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव के परिणाम आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की शुरुआत हैं। पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह यादव का सदर औरैया कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित शताब्दी होटल पर हुआ भव्य स्वागत सम्मान समारोह । शताब्दी होटल के मालिक अबरार मोहम्मद समेत योगेश पाठक सनेट एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने माल्यार्पण कर किया स्वागत सम्मान प्रदेश मंत्री रमेश सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियां जनता तक पहुंची हैं। उनके मुताबिक, प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार और सरकार की कार्यशैली का असर चुनाव परिणामों में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के कामकाज को देख रही है और एमएलसी चुनाव में भाजपा को मिली जीत इसी का परिणाम है। अखिलेश यादव के आरोपों पर किया पलटवार - एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से लगाए गए आरोपों के संबंध में रमेश सिंह यादव ने कहा कि चुनाव में हार के बाद सपा की ओर से इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एमएलसी चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुए हैं और मतगणना के दौरान सामने आ रहे परिणाम भाजपा के पक्ष में रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और परिणाम आने वाले समय में एक उदाहरण बनेंगे। प्रधानमंत्री के पिता पर की गई टिप्पणी पर खड़गे की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी पर भी प्रदेश मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल प्रधानमंत्री के पिता ही नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की भाषा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में नेताओं को अपनी भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। रमेश सिंह यादव ने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। उन्होंने पार्टी की नीतियों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए 2027 में फिर से सरकार बनाने का दावा किया। रमेश सिंह यादव भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री0
0
Report
नेपाल सीमा से सटे बसंतलाल इंटर कॉलेज को नहीं बनाया परीक्षा केंद्र, थारू छात्राओं में आक्रोश,
Newal Garh, Uttar Pradesh:यूपी बोर्ड 2027 के लिए जारी 70 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची में नेपाल सीमा से सटे गैंसड़ी के एकमात्र विद्यालय बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज रतनपुर, झिंगहा-बालापुर को शामिल न किए जाने से आक्रोश है। विद्यालय कोड 69/1113 है और यह सीमावर्ती सुदूर वन क्षेत्र में स्थित है। प्रधानाचार्य शब्बीर हसन ने माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज, जिलाधिकारी बलरामपुर और DIOS को पत्र भेजकर बताया कि यह क्षेत्र OBC/SC/ST बाहुल्य है, अभिभावक मजदूरी और कृषि पर निर्भर हैं। विद्यालय में इस वर्ष 43 छात्राएं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं और हाईस्कूल-इंटर के 9 बैच पास आउट हो चुके हैं। विद्यालय बोर्ड के सभी मानक पूरे करता है और पिछले 3 वर्षों से केंद्र के लिए लिखा-पढ़ी की जा रही है। पत्र में कहा गया है कि सुदूर क्षेत्र होने के कारण नजदीक कोई अन्य विद्यालय नहीं है। केंद्र न बनने से छात्राओं को नूर पब्लिक स्कूल गैसड़ी जो 25-30 किमी दूर है और तुलसीपुर जो 40 किमी दूर है, जाना पड़ेगा। जबकि नियमानुसार 5 किमी की परिधि में केंद्र होना चाहिए। सोनगढ़ा, मुतेहरा, अकलघरवा, नेवलगढ़ की थारू छात्राएं रोज 10 किमी साइकिल से पढ़ने आती हैं। छात्रा लक्ष्मी थारू मुतेहरा ने कहा- "जंगल के रास्ते 40 किमी जाना असुरक्षित है।" अंबिका, भोलाडीह की श्वेता दर्जिनिया, चित्रा थारू मुतेहरा, प्रिया थारू नेवलगढ़ ने कहा- "यह थारू बेटियों के साथ अन्याय है।" वहीं महाराणा प्रताप जनजातीय सेवा संस्थान के अध्यक्ष मदनलाल जायसवाल ने बताया कि छात्राएं जंगल में निवास करती हैं, जिनके पास संसाधन की कमी है। लड़कियों की सुविधा हेतु 20 से 25 किलोमीटर दूर केंद्र बनाया जाना अनुचित है। उन्होंने जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विद्यालय को स्वकेंद्र बनाए जाने की मांग की है।0
0
Report
कोटा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी अभिषेक चौधरी के गाली-गलौच मामले में निलंबन
Kota, Rajasthan:Kota - यातायात पुलिस ऑफिस में देर रात हंगामे से जुड़ी खबर, राजस्थान पर खबर प्रकाशन के बाद पुलिस विभाग हुआ सक्रिय, वायरल वीडियो में गाली गलौच करने वाले कांस्टेबल अभिषेक चौधरी पर हुई कार्रवाई, कॉस्टेबल को निलंबित कर मामले में जांच जारी, कोटा शहर पुलिस का स्पष्ट संदेश"कोटा शहर पुलिस आमजन के साथ सम्मानजनक शालीन और संवेदनशील व्यवहार के लिए प्रतिबद्ध"0
0
Report
Advertisement
केंद्रीय टीम ने कूनो चीतों की हत्या की गम्भीरता से जांच शुरू की
Bhopal, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के श्योपुर में चीते की मौत का मामला केंद्र तक पहुंचा कूनो में चीता KNG22 की गोली मारकर हत्या के मामले में केंद्र सरकार ने बेहद गंभीर रुख अपनाया केंद्र ने हाई-लेवल सेंट्रल टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा है टीम मध्यप्रदेश फॉरेस्ट डिपार्टमेंट और STF के साथ मिलकर जांच करेगी केंद्र सरकार ने 19 महीने के नर चीता KNG22 की मौत को अत्यंत गंभीरता से लिया है प्रोजेक्ट चीता के महत्व और बिग कैट की सुरक्षा को देखते हुए MoEFCC ने हाई-लेवल टीम डेप्यूट की है सेंट्रल टीम में तीन बड़े अफसर हैं - 1. Inspector General of Forests, National Tiger Conservation Authority (NTCA) 2. Additional Director, Wildlife Crime Control Bureau (WCCB) 3. Regional Deputy Director, WCCB सेंट्रल टीम चीते की मौत के हालात की गहन जांच, सारे सबूतों की जांच, MP फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के साथ कोऑर्डिनेशन, सिक्योरिटी प्रोटोकॉल और मॉनिटरिंग सिस्टम की समीक्षा ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो... अपनी फाइंडिंग और सिफारिशें मंत्रालय को सौंपेगी, जिसके आधार पर राज्य सरकार और फील्ड अथॉरिटी को आगे के निर्देश दिए जाएंगे दरअसल चीता, मादा नीरवा का शावक, 25 अक्टूबर को मुरैना के टेरिटोरियल फॉरेस्ट में घायल मिला, कूनो प्रोटेक्टेड एरिया के बाहर, उसी दिन श्योपुर टेरिटोरियल फॉरेस्ट डिवीजन से रेस्क्यू जबलपुर वेटनरी फैसिलिटी में इंटेंसिव केयर और सर्जरी सर्जरी में शरीर से 5 फायरआर्म पेलेट्स निकले... तमाम कोशिशों के बावजूद... 27 अक्टूबर को मौत... मेडिकल एग्जाम में पेलेट्स से मल्टीपल इंटरनल इंजरी कन्फर्म... राज्य सरकार पहले ही Forest और Police अफसरों की STF बना चुकी है... अब सेंट्रल टीम उसके साथ कोऑर्डिनेशन में काम करेगी....0
0
Report
शाहपुरा पंचायत में दूसरे चरण के चुनाव की जंग: 42 प्रत्याशी, 57 हजार वोटर
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण) पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का रण शाहपुरा पंचायत समिति के 15 वार्डों में 42 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला कल 57,160 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग, चुनावी मैदान में BJP के 15 और कांग्रेस के 15 प्रत्याशी, RLP के 4 और 8 निर्दलीय प्रत्याशी भी आजमा रहे किस्मत, मतदान के लिए बनाए गए कुल 63 बूथ, (जयपुर ग्रामीण) पंचायत चुनाव के दूसरे चरण को लेकर शाहपुरा पंचायत समिति में पंचायत समिति जिला परिषद सदस्य का चुनाव चल रहा है। शाहपुरा पंचायत समिति के 15 वार्डों में मतदान चल रहा हैं। चुनावी मैदान में कुल 42 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, 57 हजार 160 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने सभी 15-15 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के चार प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा आठ निर्दलीय प्रत्याशी भी मुकाबले को रोचक बना रहे हैं। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 63 मतदान बूथ बनाए गए हैं।0
0
Report
जयपुर ग्रामीण पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी; ईवीएम सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम में
Jaipur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में जिले की पांच पंचायत समितियों में मतदान जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक और जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद मीणा मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। संदेश नायक ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैद है। सभी जगह मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। कुछ केंद्रों पर मॉकपोल के दौरान कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट में तकनीकी खराबी आने पर उन्हें बदल दिया गया। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद ईवीएम पहले संबंधित पंचायत समिति मुख्यालय पर जमा होंगी। वहां से सभी ईवीएम जयपुर के भवानी निकेतन स्थित मुख्य स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखी जाएंगी。0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं, इनपुट स्पष्ट नहीं मिला
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
फर्जी ताइक्वांडो प्रमाण पत्र मामला: SOG की कार्रवाई, अभ्यर्थियों में घोटाले का खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर से बड़ी खबर फर्जी ताइक्वांडो खेल प्रमाण पत्र मामले में SOG की कार्रवाई फर्जी सर्टिफिकेट मामले में PTI रामचन्द्र बेनीवाल समेत 4 आरोपियों ने किया सरेंडर तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 में खेल कोटे से नौकरी पाने का मामला लेवल-1 शिक्षक भर्ती में फर्जी खेल प्रमाण पत्रों से चयन का प्रयास खेल कोटे के जरिए नौकरी पाने के लिए लाखों रुपये देने का आरोप PTI रामचन्द्र बेनीवाल पर अभ्यर्थियों को फर्जी ताइक्वांडो सर्टिफिकेट देने का आरोप तीन अभ्यर्थियों को 4-4 लाख रुपये लेकर सर्टिफिकेट देने का आरोप पूर्व में गिरफ्तार 6 अभ्यर्थियों से 5-5 लाख रुपये लेने का आरोप हरियाणा के सतीश डूल से नेशनल सर्टिफिकेट के लिए बातचीत का खुलासा फर्जी ईमेल आईडी से खेल प्रमाण पत्रों की सत्यापन रिपोर्ट भेजने का भी मामला ताइक्वांडो फेडरेशन के नाम से मिलती-जुलती ईमेल आईडी का इस्तेमाल SOG पहले ही 20 अभ्यर्थियों समेत कई सहयोगियों और दलालों को कर चुकी गिरफ्तार0
0
Report
दिल्ली के 48 गांव शहरी क्षेत्र में बदले जाएंगे; विकास के लिए मास्टर प्लान-2041 लागू
New Delhi, Delhi:रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली के 48 गांव होंगे शहरीकृत दिल्ली के 48 गांवों को ग्रामीण से शहरी क्षेत्र में बदलने का फैसला. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा गांवों का विकास करना और लोगों को बेहतर सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता. शहरीकरण से गांवों में सड़क, पानी, सीवर, जल निकासी और सफाई व्यवस्था की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी. दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 की धारा 507(ए) के तहत कार्य करेगी . इन गांवों को दिल्ली के शहरी विकास की योजनाओं से जोड़ने का रास्ता साफ होगा. मास्टर प्लान-2041 के अनुसार भविष्य के विकास की संभावनाओं को समझने में भी मिलेगी मदद. अधिसूचना जारी होने के बाद संबंधित गांवों का दर्जा ग्रामीण से शहरी हो जाएगा. हालांकि, निर्माण और जमीन के इस्तेमाल में बदलाव के लिए जरूरी नियमों और सरकारी मंजूरियों का पालन करना होगा. इन 48 गांवों में बकौली, पल्ला, औचंदी, मुंगेशपुर, फतेहपुर बेरी, बिजवासन, ढांसा, इस्सापुर, कैर, मुंडेला कलां, मुंडेला खुर्द समेत कुल 48 गांव शामिल हैं. सरकार का कहना है कि गांवों की पहचान और विरासत को सुरक्षित रखते हुए उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा.0
0
Report
Advertisement
ई विधानसभा प्रशिक्षण प्रोग्राम पर सियासत: गोमूत्र से कैंसर और डिजिटल सिस्टम पर बहस
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ई विधानसभा ट्रेनिंग प्रोग्राम पर सियासत प्रशिक्षण पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने खड़े किए सवाल कहा - सरकार की मनसा पर सवाल एक तरफ गोमूत्र से कैंसर ठीक करने की बात करते हैं.. दूसरी तरफ डिजिटल की बात सरकार की दोहरी मनसा किसानों से फसल खरीदी भी ओटीपी और डिजिटल सिस्टम से सरकार ने कर दी प्रभावित सरकार के पास उद्देश्य नहीं मामले पर बोले बीजेपी विधायक अजय बिश्नोई फूल सिंह बरैया समेत कांग्रेसी बेहद ज्ञानी यह समय के साथ डिजिटल जरूरी कई प्रकार की परेशानियों से बचेंगे विधायक समय के साथ धन की भी होगी बचत0
0
Report
जयपुर में फर्जी ताइक्वांडो प्रमाणपत्र घोटाला: SOG ने बड़ा खुलासा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu जयपुर से बड़ी खबर फर्जी ताइक्वांडो खेल प्रमाण पत्र मामले में SOG की कार्रवाई फर्जी सर्टिफिकेट मामले में PTI रामचन्द्र बेनीवाल समेत 4 आरोपियों ने किया सरेंडर तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 में खेल कोटे से नौकरी पाने का मामला लेवल-1 शिक्षक भर्ती में फर्जी खेल प्रमाण पत्रों से चयन का प्रयास खेल कोटे के जरिए नौकरी पाने के लिए लाखों रुपये देने का आरोप PTI रामचन्द्र बेनीवाल पर अभ्यर्थियों को फर्जी ताइक्वांडो सर्टिफिकेट देने का आरोप तीन अभ्यर्थियों को 4-4 लाख रुपये लेकर सर्टिफिकेट देने का आरोप पूर्व में गिरफ्तार 6 अभ्यर्थियों से 5-5 लाख रुपये लेने का आरोप हरियाणा के सतीश डूल से नेशनल सर्टिफिकेट के लिए बातचीत का खुलासा फर्जी ईमेल आईडी से खेल प्रमाण पत्रों की सत्यापन रिपोर्ट भेजने का भी मामला ताइक्वांडो फेडरेशन के नाम से मिलती-जुलती ईमेल आईडी का इस्तेमाल SOG पहले ही 20 अभ्यर्थियों समेत कई सहयोगियों और दलालों को कर चुकी गिरफ्तार0
0
Report
जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, राजकीय मेडिकल कॉलेज में 17 सीनियर छात्र तीन माह के लिए निलंबित
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी अपडेट रिपोर्ट - अखिलेश सिंह जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, राजकीय मेडिकल कॉलेज में 17 सीनियर छात्र तीन माह के लिए निलंबित, प्रत्येक छात्र पर लगाया गया 25-25 हजार रुपये का जुर्माना, जूनियर छात्रों से रैगिंग का वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा जांच का दायरा, पहले 7 छात्र दोषी मिले, विस्तृत जांच में 10 और छात्रों पर हुई कार्रवाई, जूनियर्स से मोबाइल नंबर मांगना और नंबर देने के लिए बाध्य करना भी दंडनीय, प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी का सख्त संदेश- रैगिंग पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों को नहीं मिलेगी छूट, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के राजकीय मेडिकल कॉलेज का मामला।0
0
Report
Advertisement
रांची में जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत
Noida, Uttar Pradesh:रांची में जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत0
0
Report
केजरीवाल के शराब मोर्चे पर नया घोटाला; दिल्ली लिकर बुकिंग से हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:केजरीवाल ने एक बोतल पर दूसरी बोतल फ्री दी थी, हज़ारों करोड़ के शराब घोटाले किए, जेल गए। रेखा गुप्ता जी उनसे भी चार क़दम आगे निकल गई हैं। राशन चाहिए? लाइनों में लगो। बीमार हो? इलाज करवाना है? लाइनों में लगो। दवाई चाहिए? लाइनों में लगो। वोट काट दिया, वोट जुड़वाना है? लाइनों में लगो। सरकारी दस्तावेज़ बनवाने हैं? लाइनों में लगो। बस में फ्री टिकट नहीं चल रहा? पिंक स्मार्ट कार्ड की लाइनों में लगो। हर चीज़ के लिए जनता को सिर्फ लाइनों में खड़ा रखने वाली ट्रिपल इंजन सरकार में सिर्फ एक चीज़ के लिये लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा, शराब ख़रीदने के लिए। धन्य थे केजरीवाल जी, धन्य हैं रेखा गुप्ता जी और धन्य है ट्रिपल इंजन की सरकार। शर्म उतारकर खूंटी पर टांग चुके हैं। बता दे की दिल्ली लिकर बुकिंग ऐप पर जाकर ग्राहक मौजूद ब्रांड देख सकते हैं. अपनी पसंद का स्टोर चुन सकते हैं और बोतल का साइज और मात्रा तय कर सकते हैं. ऑनलाइन बुकिंग और पेमेंट के बाद उपभोक्ताओं को एक क्यूआर कोड मिलेगा, जिसे दुकान पर स्कैन करके आसानी से शराब ली जा सकती है, एडवांस बुकिंग दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (DSIIDC) के 'दिल्ली लिकर बुकिंग' ऐप के जरिए की जा सकती हैं.0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Bhopal, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
