icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शाजापुर से नैनावद महाकाल मंदिर तक 26वीं कावड़ यात्रा का समापन

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में रविवार को जय शिव कावड़ यात्रा संघ के नेतृत्व में 26वीं कावड़ यात्रा निकाली गई। बालवीर हनुमान मंदिर से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा शामिल हुए। शहर में जगह-जगह कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा की शुरुआत शाजापुर के बालवीर हनुमान मंदिर से हुई। इसके बाद कावड़ यात्रा किला रोड, छोटा चौक, आजाद चौक और सोमवारिया बाजार होते हुए मगरिया चौराहा और बस स्टैंड पहुंची। यहां से कावड़ यात्री उज्जैन जिले के ग्राम नैनावद स्थित महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुए। करीब दोपहर 2 बजे यात्रा नैनावद पहुंची, जहां कावड़ यात्रियों ने बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया। जय शिव कावड़ यात्रा संघ पिछले 26 वर्षों से कावड़ यात्रा का आयोजन कर रहा है। पहले यह यात्रा शाजापुर से उज्जैन स्थित बाबा महाकाल मंदिर तक जाती थी, लेकिन अब नैनावद स्थित महाकाल मंदिर में यात्रा का समापन किया जाता है। यात्रा के दौरान खाटू श्याम के निशान वाली कावड़ और भगवान जगन्नाथ की प्रतिकात्मक झांकी आकर्षण का केंद्र रही । नैनावद में कावड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 5 हजार लोगों के भोजन-प्रसादी की व्यवस्था की गई।
0
0
Report

चंबा NH पर पहाड़ी ब्लास्टिंग से 5 मेगावाट प्रोजेक्ट खतरे में

Chamba, Himachal Pradesh:चंबा। चंबा भरमौर एन एच पर विस्फोटक से की जा रही पहाड़ी की कटाई का वीडियो सामने आया है। सड़क के लिए पहाड़ी की इस तरह से कटाई से चिरचिंड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन ने आपत्ति जताई है, क्योंकि विस्फोटक के इस्तेमाल से प्रोजेक्ट को खतरा पैदा हो रहा है। प्रोजेक्ट प्रबंधन ने सड़क की कटाई के लिए विस्फोटक पदार्थों का इस्तेमाल करने के बजाय अन्य विकल्प अपनाने की बात कही है। चिरचिंड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन की ओर से अंबरीश ने नियंत्रण एन एच के कार्य करवा रहे प्रबंधन को शिकायत पत्र भेजकर पहाड़ी पर ब्लास्टिंग से कटाई से पैदा खतरे का जिक्र किया है कि जहां कटाई हो रही है वहां से मात्र बारह मीटर की दूरी पर उनका पांच मेगावाट प्रोजेक्ट है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रोजेक्ट की ट्रांसमिशन लाइन टूटने से लाखों का नुकसान हो चुका है। आगे ब्लास्टिंग जारी रहने पर नुकसान करोड़ों में जा सकता है।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर के व्यस्त क्षेत्र में शराबी चालक ने लोगों को कुचला; ड्राई डे पर सवाल

Morena, Madhya Pradesh:​ग्वालियर शहर के सबसे व्यस्ततम व्यावसायिक इलाके में शनिवार रात उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब रॉक्सी पुल से महाराज बाड़ा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क पर मौजूद कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में करीब 7 से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो car चालक शराब के नशे में बुरी तरह धुत्त था और वाहन से उसका नियंत्रण पूरी तरह खो चुका था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ जैसा माहौल बन गया। ​स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत एम्बुलेंस व निजी वाहनों की मदद से पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से भागने की कोशिश कर रहे नशेड़ी चालक को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटनाकारित कार को जब्त कर लिया है। ​'ड्राई डे' में ढील या पुलिस की लापरवाही? ​इस दर्दनाक हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि शनिवार को 'ड्राई डे' होने के बावजूद चालक तक शराब आखिर पहुंची कैसे? क्या शहर में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है, जिस पर आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की नजर नहीं है? शहर के मध्य क्षेत्र में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। ​आरोपी चालक पर क्या होगी कानूनी कार्रवाई? ​पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पकड़ा गया चालक अत्यधिक नशे में था। उसके खिलाफ केवल साधारण एक्सीडेंट की धाराएं ही नहीं, बल्कि सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है: ​यातायात अधिनियम (Motor Vehicles Act): धारा 185 के तहत ड्रंक एंड ड्राइव (नशे में वाहन चलाना) का मामला दर्ज किया गया है। इसके तहत जुर्माना, जेल और ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई होती है। ​बीएनएस की गंभीर धाराएं: लापरवाही से वाहन चलाकर दूसरों की जान जोखिम में डालने और गंभीर चोट पहुंचाने के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ​अवैध शराब की जांच: पुलिस अब इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि 'ड्राई डे' पर चालक को शराब कहां से सप्लाई की गई थी, ताकि अवैध शराब विक्रेताओं पर भी गाज गिर सके।
0
0
Report

मmandla में दिनदहाड़े घर से लाखों के आभूषण चोर, पुलिस जांच शुरू

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - खेत में गए परिवार के घर लाखों की चोरी, 15 अगस्त की दोपहर वारदात मण्डला जिले से स्वतंत्रता दिवस के दिन चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है । टिकरिया थाना के चिरईडोंगरी पंचायत के सहजनी गांव में दिनदहाड़े एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली गई। परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे और पीछे से चोरों ने घर को निशाना बना लिया。 मामला चिरईडोंगरी पंचायत के पोशाक ग्राम सहजनी का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त की दोपहर परिवार के लोग खेत में काम करने गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर रखे जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के मुताबिक करीब 6 से 7 लाख रुपये के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। वारदात की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घर हाईवे से करीब एक किलोमीटर अंदर स्थित है। वहीं इसी दौरान बाबा देवी गवरी मनेरी में भी चोरी की घटना सामने आने की जानकारी है। फिलहाल चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच और घटनास्थल के आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल के बाद ही चोरों और चोरी की वास्तविक रकम का खुलासा हो सकेगा。 बाइट - मकान मालिक । 15 अगस्त के दिन हुई इस दिनदहाड़े चोरी ने ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक चोरों तक पहुंचती है।
0
0
Report
Advertisement

अतिथि शिक्षकों का धरना जारी, स्थाई नीति और मानदेय की मांग तेज

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला मुख्यालय पर ट्राफिक पॉइंट के पास अतिथि शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठकर शासन से समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। अतिथि शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। अतिथि शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर सीएम के नाम एसडीएम मनीषा वास्कले को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक मौजूद रहे। उन्होंने लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद स्थाई व्यवस्था नहीं किए जाने और मानदेय सहित अन्य समस्याओं का लेकर नाराजगी जताई। अतिथि शिक्षक समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया वे 18 वर्षों से शिक्षा व्यवस्था में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कई शिक्षक दूर-दराज के क्षेत्रों में जाकर भी अध्यापन कार्य कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके भविष्य को लेकर कोई स्थाई नीति नहीं बनाई गई है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अतिथि शिक्षकों के लिए स्थाई नीति लागू करने की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि उनकी मांगों में लंबे समय से सेवा दे रहे अतिथि शिक्षकों को संविदा शिक्षक का दर्जा देना, पात्रता परीक्षाओं में राहत एवं सेवा का लाभ देना, फॉलन आउट अतिथि शिक्षकों को प्राथमिकता, समय पर मानदेय भुगतान तथा अन्य समस्याओं का समाधान शामिल है। प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। उनका कहना है कि सरकार के निर्णय से प्रदेश के हजारों अतिथि शिक्षकों और उनके परिवारों का भविष्य जुड़ा हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव में अतिथि शिक्षक भाजपा को वोट नहीं देंगे। अतिथि शिक्षकों ने सीएम डॉ मोहन यादव और शिक्षा मंत्री के खिलाफ भी नारेबाजी की।
0
0
Report

पत्रकार जगत के लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

SUBHAMSUBHAMFollow6m ago
Kandhla, Uttar Pradesh:--पत्रकारों की तिरंगा यात्रा में हिंदू-मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग हुए शामिल, सामाजिक संगठनों व व्यापार मंडल ने दिया समर्थन फोटो..... कांधला। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कस्बे के मीडिया जगत से जुड़े पत्रकारों ने पत्रकार जितेंद्र चौहान (टिंकू) के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ वीर अब्दुल हमीद स्मारक से हुआ और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पहुंचकर समापन किया गया। इससे पूर्व पत्रकारों ने शहीद वीर अब्दुल हमीद स्मारक पर तिरंगा फहराया और देशभक्ति तरानों के साथ यात्रा शुरू की।तिरंगा यात्रा में हिंदू-मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। कांधला विकास मंच, मुस्लिम गुर्जर समिति, व्यापार मंडल और किसान यूनियन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने यात्रा को समर्थन दिया। कस्बे में कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा का पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने यात्रा में शामिल पत्रकार व अन्य लोगों को फल और जलपान भी वितरित किए।नगरवासियों ने कहा कि कस्बे में पहली बार मीडिया जगत से जुड़े लोगों की ओर से इस तरह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और नगरवासियों ने पत्रकारों की पहल की सराहना की।तिरंगा यात्रा में नावेद जंग,व्यापार मंडल से ईश्वर दयाल कंसल, सचिन गोयल, , अमित गर्ग, पिंटू गोयल, कय्यूम जंग, गय्यूर प्रधान, बदरूजमा,रहीस पठान,इस्तखार भाटी, फुरकान जंग, राजीव चौहान, आरिफ जंग, अमन मित्तल, मुनव्वर हसन, सोनू ठाकुर, शुभम मित्तल, रहमान सुलेमानी, पुष्पेंद्र चौहान, सोनू जंग, नदीम अली, रिजवान आरजू, आदिल राणा, साजिद सिद्दीकी, इरफान भूरा,सादिक सिद्दीकी, विनीत शर्मा, तारिक आरजू,प्रदीप शर्मा, प्रतिभा उर्फ सिमरन,सहित पत्रकार, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल और किसान संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

लाइफलाइन एक्सप्रेस सूरजपुर पहुंची, सड़क की बदहाली से मरीजों को परेशानी

Surajpur, Chhattisgarh:आज लाइफलाइन एक्सप्रेस सूरजपुर के विश्रामपुर पहुंचा, जिसे हॉस्पिटल ऑन व्हील्स भी कहते हैं, यह ट्रेन में चलता फिरता मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल है, जिसमें स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा इलाज और जरूरत पड़ने पर सर्जरी भी किया जाता है, लेकिन इस स्वास्थ्य शिविर तक पहुंचने वाला रास्ता बदहाली और कीचड़ का शिकार होने के कारण मरीजों के लिए भारी मुसीबत का सबब बन गया है, कैंप तक जाने वाली सड़क पर बारिश के चलते कीचड़ फैला हुआ है, जिससे इलाज की आस में आ रहे जरूरतमंद मरीजों को उसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिसने जिला प्रशासन के चाक-चौबंद दावों की पोल खोल दी है, इस अव्यवस्था पर प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि भारी बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ हुआ है और आवागमन को सुगम बनाने के लिए मुरम डलवाने का काम शुरू कर दिया गया है, इस आयोजन के शुभारंभ पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े और सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, 1991 से जारी लाइफलाइन एक्सप्रेस के 256वें प्रोजेक्ट के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा मोतियाबिंद, हड्डियों की परेशानी, प्लास्टिक सर्जरी और कैंसर स्क्रीनिंग जैसी गंभीर बीमारियों का पूरी तरह से निःशुल्क इलाज किया जा रहा है, जिसका लाभ लेने पहले ही दिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे, अब देखने वाली बात होगी कि इस आयोजन का कितना लाभ मरीजों को मिलता है या यह आयोजन भी जिला प्रशासन के लापरवाही की भेंट चढ़ जायेगा
0
0
Report
Advertisement

उड़ीसा में 14 दिन लापता युवती की हत्या, शव विजयनगरम के जंगल में दफना

Jagdalpur, Chhattisgarh:उड़ीसा के कोरापुट जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, 14 दिनों से लापता युवती की लाश उड़ीसा पुलिस ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले से बरामद की, आरोपी ने हत्या के बाद शव को विजयनगरम जिले के मारुपल्ली गांव के पास सागौन के बागान में दफना दिया था, 22 वर्षीय मृतका अलु मीना उर्फ अल्बिना गराड़ा कोरापुट जिले के तुंखल गांव की निवासी है, उसका प्रेम प्रसंग आंध्र प्रदेश के युवक मोहन किल्लो के साथ चल रहा था, युवती 3 महीने से प्रेग्नेंट थी, बताया जा रहा है कि शादी को लेकर हुए विवाद में प्रेमी ने पहले प्रेमिका की हत्या की फिर अपने दोस्त कुलदीप के साथ मिलकर हत्या के राज को छुपाने के लिए आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के एक गांव में शव को दफना दिया, युवती की गुमशुदगी की शिकायत लेकर परिजन दसमंतपुर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई, गुमशुदगी की शिकायत पुलिस जांच में मर्डर तक पहुंच गई, फिलहाल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं उड़ीसा पुलिस ने आंध्र प्रदेश पुलिस की मदद से शव को आरोपियों की निशानदेही पर दफनाएं गई जगह से बरामद कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रेमी पहले से शादीशुदा है।
0
0
Report

जलपाईगुड़ी के वैकुण्ठपुर राजबाड़ी में मनसा पूजा का 517वां वर्ष, मेला और भजन जारी

Jalpaiguri, West Bengal:মনসা পুজোর শেষ পর্যায়ের প্রস্তুতি উত্তরের জলপাইগুড়ির বৈকুণ্ঠপুর রাজবাড়িতে। এবার ৫১৭ বছরে পদার্পণ করেছে এই পুজো। মনসা পুজোকে কেন্দ্র করে বৈকুণ্ঠপুর রাজবাড়ি প্রাঙ্গনে প্রতি বছর বিশাল মেলার আয়োজন করা হয়। আজ অর্থাৎ রবিবার রাতে প্রতিমা‌র পোশাক পড়ানোর কাজ শেষ করা হবে। রাজবাড়ি মন্দির প্রাঙ্গনেই তৈরি করা হয়েছে মা মনসার প্রতিমা। বর্তমানে এই পুজোর আয়োজন করেন রাজ পরিবারের বর্তমান সদস্য প্রণতকুমার বসু ও তাঁর পরিবারের সদস্যরা। পুরোহিত শিবু ঘোষাল জানান, মঙ্গলবার থেকে পুজো শুরু হয়ে তিনদিন চললেও এখানে সাতদিন ধরে মেলা চলবে। ইতিমধ্যেই পুজোর প্রস্তুতির কাজ শুরু হয়েছে। পুজো অনুষ্ঠানের পাশাপাশি রাজবাড়ি মন্দির প্রাঙ্গনে প্রতিমা তৈরি হয়েছে। এছাড়া মেলার আয়োজন করা হয়েছে রাজবাড়ি প্রাঙ্গনেই। বসবে মনসা মঙ্গলের গানের আসর। প্রতি বছরই মনসা পুজোয় ভক্তদের উপচে পড়া ভিড় দেখা যায় বৈকুণ্ঠপুর রাজবাড়ি প্রাঙ্গণে।
0
0
Report
Advertisement

अलीपुरद्वार के रेलवे कोच रेस्टोरेंट डेढ़ साल में बंद: कारण स्पष्ट नहीं

Alipurduar, West Bengal:দেড় বছরেই বনধ রেলের কোচ রেষ্টুরেন্ট আলিপুরদুয়ার === বক্সা , জয়ন্তী , চিলাপাতায় ঘুরতে আসা পর্যটকদের কথা মাথায় রেখে রেলের তরফে তৈরী করা হয়েছিল রেল কোচ রেস্টুরেন্ট। উত্তরপূর্ব সীমান্ত রেলের আলিপুরদুয়ার ডিভিশনের তরফে রাজাভাতখাওয়া ষ্টেশন লাগোয়া এলাকায় তৈরী করেছিল এই কোচ রেস্টুরেন্ট। টেন্ডারের মাধ্যমে একটি ঠিকাদার সংস্হাকে দায়িত্ব দেওয়া হয়েছিল রেস্টুরেন্ট চালানোর। বেশ ঘটা করে রেলের কর্তারা এসে ঢাকঢোল পিটিয়ে শুভারম্ভ হয়েছিল নতুন এই প্রকল্প। প্রথম প্রথম ডুয়ার্সে ঘুরতে আসা পর্যটকদের দল ভীড় জমাত এই রেস্টুরেন্টে। বিকিকিনিও ছিল ভাল। কিন্তু মাত্র দেড় বছর । এই সময়ে সময়ে বনধ হয়ে গেল রেলের সেই কোচ রেস্টুরেন্টটি। কিন্তু কেন , কেউ বলছেন ঠিকাদার সংস্হার টেন্ডার বাতিল হয়েছে , আবার কেউ বলছেন দাম বেশি হওয়ার জন্য পর্যটক খুব একটা ভীড় জমাত না। কারণ যাই হোক রেলের এমন একটি প্রকল্প কেন বনধ হল তা নিয়ে রেলের তরফে কোনো কর্তাই মুখ খুলতে চায়নি। তবে প্রকল্পটি মুখ থুবড়ে পড়ে রয়েছে দেড় বছর হল।
0
0
Report

PM मोदी संबोधन पर आरिफ मसूद की आपत्ति; मुस्लिम नायकों को इतिहास में जगह

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल लाल किले से PM Modi के संबोधन पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की आपत्ति आरिफ मसूद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र आजादी के आंदोलन में मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र नहीं होने पर सवाल मसूद ने कहा आजादी किसी एक वर्ग की देन नहीं, सभी के बलिदान का परिणाम पत्र में 1857 की क्रांति और फकीर-संन्यासी आंदोलन का किया जिक्र दिलावरजंग अहमदुल्ला शाह मदरासी के योगदान का भी उल्लेख अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में मुस्लिम सेनानियों के योगदान को सामने रखने की मांग मसूद ने ऐतिहासिक दस्तावेजों और इतिहासकारों के संदर्भ भी पत्र में दिए प्रधानमंत्री से स्वतंत्रता संग्राम के मुस्लिम नायकों को उचित स्थान देने की मांग *राहुल गांधी और सोनिया गांधी के वंदे मातरम वाले वीडियो को लेकर कहा* कि वंदे मातरम से किसी को आपत्ति नहीं होना चाहिए हमें भी कोई आपत्ति नहीं है... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नक्सलवाद के विचारधारा वाले बयान को लेकर कहा - पहले मुझे मेरे सवालों के जवाब चाहिए बाद मैं किसी के कोई सवालों का जवाब दूंगा... बाइट - आरिफ मसूद विधायक कांग्रेस
0
0
Report

डैशबोर्ड से नकदी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Panna, Madhya Pradesh:कार के डैशबोर्ड से नकदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश , एक आरोपी गिरफ्तार राजगढ़-अशोकनगर से पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा। पन्ना जिले के अमानगंज थाना पुलिस और साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए 'कड़िया सांसी' गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई संपूर्ण राशि ₹2 लाख नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। घटना 7 अगस्त 2026की है, जब अमानगंज निवासी जसवेन्द्र सिंह परमार बैंक से 2 लाख रुपये निकालकर अपनी कार के डैशबोर्ड में रखकर गैस गोदाम गए थे। महज 5 मिनट के भीतर शातिर चोरों ने कार का डैशबोर्ड खोलकर रकम पार कर दी। सीसीटीवी फुटेज और साइबर ट्रैकिंग की मदद से पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस टीम ने राजगढ़ और अशोकनगर जिले में 3 दिनों तक घेराबंदी कर मुख्य आरोपी विष्णु कुमार सांसी (23 वर्ष) को धर दबोचा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान ने आज प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि यह गिरोह बैंकों और शादी-समारोहों के बाहर रैकी कर पलक झपकते ही चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने मामले में शामिल 3 अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top