हजारीबाग लोकसभा सीट से मनीष जायसवाल 57,000 मत से आगे
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग लोकसभा सीट पर हुए मतदान की गणना बाजार समिति में हो रही है। प्रशासनिक तैयारियां पूरी तरह से सही देखी जा रही है वहीं हजारीबाग जिला प्रशासन मुस्तैद देखा जा रहा है। हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय ने बताया कि लगभग मतगणना केंद्र में सात राउंड की मतगणना खत्म हो चुकी है। डाटा बाहर आने में समय लगता है । अब तक चौथे राउंड का डाटा बाहर आ पाया है जिसमें हजारीबाग से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 57,000 वोट से आगे दिखाई दे रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मिर्जापुर: ANM के निजी क्लीनिक पर प्रसव के दौरान नवजात की मौत का आरोप, मां की हालत गंभीर
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर : ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी लवकुश पटेल ने स्वास्थ्य विभाग की एएनएम पर प्रसव के दौरान लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित लवकुश पटेल का आरोप है कि एएनएम के निजी क्लीनिक पर प्रसव के दौरान उनके नवजात शिशु की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर हो गई। मामले में न्याय की मांग को लेकर पीड़ित ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया और संबंधित एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लवकुश पटेल के अनुसार, 29 तारीख की रात उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। आरोप है कि आशा कार्यकर्ता और एएनएम की सलाह पर वह अपनी पत्नी को एएनएम के निजी क्लीनिक पर ले गए। वहां पूरी रात महिला को रखा गया। सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर उसे दूसरे निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। पीड़ित के मुताबिक, निजी अस्पताल में जांच के दौरान नवजात शिशु मृत पाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान कथित लापरवाही और अत्यधिक दबाव के कारण उनकी पत्नी की बच्चेदानी फट गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
