Back
राष्ट्रपति मुर्मू समेत तीन मुख्यमंत्री गुमला के कार्तिक जतरा के लिए ऐतिहासिक तैयारी
RNRandhir Nidhi
Dec 20, 2025 05:05:04
Gumla, Jharkhand
कार्तिक जतरा में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी देंगे गरिमा
गुमला - गुमला के रायडीह प्रखंड में शंकनदी के तट माझाटोली होने जा रहा है एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन। अंतरराज्यीय जन–सांस्कृतिक समागम सह कार्तिक जतरा में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगी। उनके साथ झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसे लेकर प्रशासनिक और आयोजन स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं।
रायडीह प्रखंड के मंझाटोली बैरियर बगीचा, गुमला में आगामी 29 और 30 दिसंबर को आयोजित होने वाले अंतरराज्यीय जन–सांस्कृतिक समागम सह कार्तिक जतरा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस भव्य आयोजन में 30 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव की भी सहभागिता प्रस्तावित है।
राष्ट्रपति और तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेज़ कर दी गई हैं। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा और आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव शंकर उरांव ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा–निर्देश जारी किए गए हैं।
इस आयोजन को लेकर आयोजन समिति के प्रमुख संयोजक सह अध्यक्ष शिव शंकर उरांव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह समागम आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नृत्य–संगीत, वेशभूषा और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
श्री उरांव ने कहा की यह कार्यक्रम पूरी तरह सामाजिक और गैर–राजनीतिक है। हमारा उद्देश्य आदिवासी संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान दिलाना और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाना है।
शिव शंकर उरांव ने बताया कि झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे इस क्षेत्र में आदिवासी शक्ति स्वशासी विश्वविद्यालय की स्थापना का सपना देखा गया है। यह विश्वविद्यालय और और 25000 एकड़ भूमि मे विश्वस्तरीय होगा, जहां मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट सहित विभिन्न विधाओं की पढ़ाई और कौशल आधारित प्रशिक्षण एक ही परिसर में उपलब्ध होगा।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में पंखराज साहब कार्तिक उरांव की जयंती के 100 वर्ष और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए इस वर्ष कार्तिक जतरा को भव्य और ऐतिहासिक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।
इस आयोजन से पूरे क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी और युवाओं को शिक्षा व रोजगार की दिशा में बड़ा अवसर प्राप्त होगा।
कार्तिक जतरा को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है। राष्ट्रपति और तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी से यह आयोजन न केवल गुमला, बल्कि पूरे झारखंड के लिए ऐतिहासिक बनने जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
MKManitosh Kumar
FollowDec 20, 2025 06:39:190
Report
59
Report
ADArvind Dubey
FollowDec 20, 2025 06:38:280
Report
MMMohammad Muzammil
FollowDec 20, 2025 06:38:120
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowDec 20, 2025 06:37:560
Report
ASARUN SINGH
FollowDec 20, 2025 06:37:410
Report
0
Report
YSYeswent Sinha
FollowDec 20, 2025 06:37:240
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 20, 2025 06:34:480
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 20, 2025 06:34:340
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 20, 2025 06:34:170
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 20, 2025 06:34:050
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 20, 2025 06:33:530
Report
KCKashiram Choudhary
FollowDec 20, 2025 06:33:230
Report