Back
चैनपुर CHC में डॉक्टर नहीं मिले, हादसे के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
RNRandhir Nidhi
Dec 18, 2025 02:17:43
Gumla, Jharkhand
गुमला - गुमला जिले से इस वक्त एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। चैनपुर में हुए सड़क हादसे ने जहां एक परिवार को उजाड़ दिया, वहीं सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल भी खोल कर रख दी है। हादसे के बाद जब घायलों को अस्पताल लाया गया, तो वहां एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। बुधवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत संत अन्ना स्कूल के पास एक तेज़ रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन यहाँ चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई। अस्पताल में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। प्राथमिक उपचार के दौरान संजीत टोप्पो (30 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि सुजीत लकड़ा उर्फ पैकरा (35 वर्ष) और बीमल मिंज (30 वर्ष) की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया। तीनों युवक डिपा असड़ो पंचायत, जारी प्रखंड के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल हैरानी की बात यह रही कि मृतक की मौत की आधिकारिक पुष्टि के लिए भी अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। इससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गौरतलब है कि महज़ पाँच दिन पहले सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी ने दावा किया था कि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर चैनपुर CHC में चार डॉक्टरों की तैनाती की गई है और 24 घंटे रोस्टर ड्यूटी लागू है। लेकिन ज़मीनी हकीकत ने इन दावों को पूरी तरह खोखला साबित कर दिया। डॉक्टर की उपस्थिति को लेकर जब लोगों ने सिविल सर्जन से फोन पर संपर्क किया, तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। चैनपुर स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति भयावह है। सरकार और प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। एक ओर सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, तो दूसरी ओर स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही ने हालात और भी गंभीर बना दिए। सवाल यह है कि क्या इस मौत की जिम्मेदारी तय होगी या ऐसे हादसे यूं ही सिस्टम की भेंट चढ़ते रहेंगे?
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
HBHemang Barua
FollowDec 18, 2025 09:51:130
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowDec 18, 2025 09:50:510
Report
WJWalmik Joshi
FollowDec 18, 2025 09:50:330
Report
AKAjay Kashyap
FollowDec 18, 2025 09:50:090
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowDec 18, 2025 09:49:540
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowDec 18, 2025 09:49:360
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 18, 2025 09:49:250
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 18, 2025 09:49:110
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 18, 2025 09:48:160
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowDec 18, 2025 09:47:420
Report
0
Report
PKPravesh Kumar
FollowDec 18, 2025 09:47:200
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 18, 2025 09:46:590
Report