icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

देवरिया के न्यू पीएचसी चकिया कोठी भिगारी बाजार में गंदगी और डॉक्टर-फार्मासिस्ट की कमी

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया कोठी भिगारी बाजार में ऐसी भयावह तस्वीर है। चारों तरफ गंदगी, शौचालय बदहाल, परिसर में ही फेंके हुए उपयोग किए गए इंजेक्शन। डॉक्टर भी नदारद: पिछले छह महीने से यहाँ डॉक्टर नहीं आते थे, फॉर्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल चलता है। अगस्त से यहाँ एक डॉक्टर नियुक्ति हुई है, वह भी आज नहीं आए हैं; फार्मासिस्ट ही मरीजों का इलाज करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार फार्मासिस्ट ही अस्पताल चलाते हैं और उन्हें ही डॉक्टर मानते हैं। इस बारे में सीएमओ कार्यालय पहुँचे तो डिप्टी सीएमओ ने जांच के आदेश दिए और संबंधित अधिकारी को नोटिस देकर मामले की जाँच का आश्वासन दिया।
0
0
Report
Advertisement

मुरलीगंज रेलवे लाइन के पास अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी

Madanpur, Bihar:मुरलीगंज मधेपुरा रेल खंड पर रेलवे ढाला के समीप ट्रैक किनारे छत विक्षत अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई तो वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है दरअसल मधेपुरा जिले के मुरलीगंज रेलवे स्टेशन से पश्चिम रेलवे ढाला संख्या-69 से करीब 500 मीटर दूर शुक्रवार को रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव रेलवे लाइन के उत्तर दिशा में पिलर संख्या 57/5 और विद्युत एक्सटेंशन लाइन के पोल संख्या 57/10 के समीप पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी बनमनखी के राजीव कुमार सिंह, मुरलीगंज थाना के एसआई अभिषेक कुमार तथा आरपीएफ मधेपुरा प्रभारी नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को रेलवे लाइन से हटवाया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरपीएफ मधेपुरा प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि व्यक्ति की मौत शुक्रवार की अहले सुबह करीब ढाई बजे पटना की ओर जाने वाली कोसी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुई हो। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में किसी व्यक्ति ने पुलिस से संपर्क कर मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report

पानी की टंकी पर चढ़े युवक ने खेल मैदान के समाधान की मांग उठाई

Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं पौंख गांव में खेल मैदान की बदहाली से नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया 15 साल से खेल मैदान की समस्या का समाधान नहीं होने का लगाया आरोप सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर, करीब 2 घंटे चली समझाइश प्रशासन ने जल्द खेल मैदान की समस्या का समाधान कराने का दिया आश्वासन आश्वासन के बाद युवक टंकी से नीचे उतारा उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र की पौंख ग्राम पंचायत में खेल मैदान की बदहाली से नाराज एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक ने करीब 15 वर्षों से खेल मैदान की स्थिति खराब होने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मैदान का काम शुरू कराने की मांग की। सूचना मिलने पर तहसीलदार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे तक युवक व ग्रामीणों को समझाइश दी गई। पानी की टंकी पर चढ़े युवक निर्मल ने बताया कि गांव के करीब 300 से 400 युवा रोज सुबह-शाम सड़क पर दौड़ने और अभ्यास करने को मजबूर हैं। उसका आरोप है कि खेल मैदान के विकास को लेकर ग्रामीण लंबे समय से पंचायत और स्कूल के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार एक-दूसरे का मामला बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। युवक ने कहा कि खेल मैदान की समस्या के समाधान के लिए उसने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ने का कदम उठाया। उसने प्रशासन से मौके पर आकर मैदान का काम शुरू कराने की मांग की। युवक के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और युवाओं की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने युवक से नीचे उतरने की अपील की। लोगों ने भी युवक को समझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारीयों की ओर से युवक को जल्द समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया गया। मौके पर प्रशासन को लिखित शिकायत भी दी गई। करीब दो घंटे तक चली समझाइश के बाद युवक नीचे उतारा ।ग्रामीणों ने प्रशासन से खेल मैदान की समस्या का स्थायी समाधान कराने और मैदान को विकसित कर गांव के युवाओं के लिए खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि खेल मैदान के अभाव में युवाओं को सड़क पर अभ्यास करना पड़ रहा है।
0
0
Report
Advertisement

खेतड़ी के ककराय खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की मांग, निष्पक्ष जांच जरूरी

Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी के ककराय गांव में खेल मैदान पर अतिक्रमण का मामला अतिक्रमण को लेकर गांव के युवाओं ने एसडीएम कार्यालय पहुँच जताया विरोध 50 साल पुराने खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग बड़ी संख्या में गांव के युवा एकजुट होकर पहुंचे एसडीएम कार्यालय युवाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की उठाई मांग मैदान पर अतिक्रमण से गांव में वैमनस्य की स्थिति बनने की जताई आशंका मांग पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की युवाओं ने दी चेतावनी झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के ककराय गांव में खेल मैदान पर अतिक्रमण को लेकर युवाओं ने विरोध जताया। गांव के बड़ी संख्या में युवा एकत्रित होकर खेतड़ी उपखंड कार्यालय पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। युवाओं ने बताया कि गांव का यह मैदान पिछले करीब 50 वर्षों से खेल गतिविधियों के लिए उपयोग में लिया जा रहा है। गांव के बच्चों और युवाओं का कहना है कि लंबे समय से इस्तेमाल हो रहे इस मैदान पर अब कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने का आरोप है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीण युवाओं ने कहा कि खेल मैदान गांव के बच्चों और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। मैदान पर अतिक्रमण होने से खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और गांव में आपसी वैमनस्य की स्थिति बनने की आशंका है। युवाओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर खेल मैदान को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई और जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं की गई तो ग्रामीण युवा आंदोलन को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने पहुंचे युवाओं ने कहा कि आगामी आंदोलन की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई कर गांव के खेल मैदान को सुरक्षित रखने की मांग की।
0
0
Report

भीलवाड़ा DST टीम ने दोनों लग्जरी गाड़ियों के साथ डेढ़ करोड़ रुपए के अवैध मादक पदार्थ पकड़ लिए

Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा जिले की DST टीम की देर रात की कार्रवाई में डेढ़ करोड़ रुपए के अवैध मादक पदार्थ पकड़े गए. डीएसटी टीम के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लग्जरी वाहनों को जब्त करके उनसे डेढ़ करोड़ के अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया. डीएसटी प्रभारी कन्हैया लाल के मार्गदर्शन में हेड कांस्टेबल कालू राम धायल को इनपुट मिला कि बड़ी मात्रा में नशे की खेप लाई जा रही है. फुलियाकला थाना सर्किल में नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियो और एक क्रेटा वाहन को रोकने का प्रयास किया तो वाहन भाग गए. पुलिस ने पीछा करके स्टॉप स्टिक से वाहनों के टायर को ब्रस्ट करके वाहन को रोका. तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए. वाहनों की तलाशी में 7 क्विंटल 50 किलो डोडाचुरा, 6 किलो अफीम दूध बरामद किया गया जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत डेढ़ करोड़ बताई जा रही है.
0
0
Report

कानपुर में 250 करोड़ की साइबर ठगी: बैंक कनेक्शन का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग 250 करोड़ की साइबर ठगी का बैंक कनेक्शन बेनकाब ▪️ बर्रा पुलिस ने स्मॉल फाइनेंस बैंक के रिलेशन मैनेजर मुकेश झा को किया गिरफ्तार ▪️ फर्जी फर्मों के नाम पर बैंक खाते खुलवाने में मदद का आरोप ▪️ बBogस खातों में करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन कराने का आरोप ▪️ खातों की ट्रांजेक्शन लिमिट करोड़ों रुपये तक बढ़ाने का भी आरोप ▪️ साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट से वसूली रकम इन खातों में पहुंचने का दावा ▪️ शिकायत आने से पहले खातों से रकम निकालने की कोशिश का आरोप ▪️ बैंककर्मियों को 5 से 10 फीसदी कमीशन मिलने का पुलिस का दावा ▪️ मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार ▪️ पुलिस के मुताबिक कथित सरगना अभय शुक्ला उर्फ सुल्तान मिर्जा नेपाल के रास्ते दुबई पहुंचा ▪️ पुलिस मोबाइल और बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए नेटवर्क की अन्य कड़ियां तलाश रही
0
0
Report
Advertisement

योगी से जापानी-भारतीय छात्र मिले: दो संस्कृतियां एक मंच पर

Noida, Uttar Pradesh:सीएम आवास में जापानी और भारतीय छात्रों से सीएम योगी कर रहे संवाद जापानी छात्र ने सीएम को सुनाया गाना CM योगी/- जापान छात्र मुलाकात.. जापान से आये युवा मित्रों और भारत के लखनऊ से जुड़े युवा विद्यार्थियों का अभिनन्दन स्वागत। यह केवल छात्रों का मीट नही,दो संस्कृतियों का,दो परम्पराओ का,दो देशों के युवा पीढ़ियों की भी मुलाकात है। यहां भारत-जापान की युवा पीढ़ी बैठी है,यह भारत जापान के प्राचीन संस्कृति, और अगले वर्ष पूरे होने वाले भारत जापान के राजनीतिक सम्बंध के 75 वर्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जापान अपने ट्रेडिशन,कमिटमेंट के लिए जाना जाता है। दोनो छात्र समूह के बारे में एक समानता है कि दोनों अपने भविष्य की कहानी कह रहे हैं。 भारत मे विविधता में एकता,वसुधैव कुटुम्बकम और इंडियन फिलॉसफी के साथ उत्तरप्रदेश की साझा विरासत को समझने का अवसर मिलेगा। इससे जापान के युवाओं को भारत एक मार्केट नही बल्कि यहां जानने का अवसर मिलेगा की वर्क कल्चर,लाइफ ऑफ फिलॉसफी क्या होती है। जापान की फिलॉसफी सामाजिक सामंजस्य हमे सिखाती है कि साथ साथ बढ़ें,और भारत की फिलॉसफी वसुधैव कुटुम्बकम की है。 हमारी फिलॉसफी उदार चरित्र की है,यह भारतीय संस्कृति की विशेषता है। दोनो देशों की भावना में समानता है कि सबको साथ लेकर चलना है,प्रधानमंत्री मोदी जी की भी यही लाइन है सबका साथ,सबका विश्वास! लखनऊ में जापान एवं भारत के विद्यार्थियों से भेंट कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन जापान से आये युवा मित्रों और भारत के लखनऊ से जुड़े युवा विद्यार्थियों का अभिनन्दन स्वागत। यह केवल छात्रों का मीट नही, दो संस्कृतियों का,दो परम्पराओ का,दो देशों के युवा पीढ़ियों की भी मुलाकात है。 यहां भारत-जापान की युवा पीढ़ी बैठी है,यह भारत जापान के प्राचीन संस्कृति, और अगले वर्ष पूरे होने वाले भारत जापान के राजनीतिक सम्बंध के 75 वर्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं。 जापान अपने ट्रेडिशन,कमिटमेंट के लिए जाना जाता है。 लखनऊ में जापान एवं भारत के विद्यार्थियों से भेंट कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन दोनो छात्र समूह के बारे में एक समानता है कि दोनों अपने भविष्य की कहानी कह रहे हैं。 भारत मे विविधता में एकता,वसुधैव कुटुम्बकम और इंडियन फिलॉसफी के साथ उत्तरप्रदेश की साझा विरासत को समझने का अवसर मिलेगा。 इससे जापान के युवाओं को भारत एक मार्केट नही बल्कि यहां जानने का अवसर मिलेगा की वर्क कल्चर,लाइफ ऑफ फिलॉसफी क्या होती है。 लखनऊ में जापान एवं भारत के विद्यार्थियों से भेंट कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन जापान की फिलॉसफी सामाजिक सामंजस्य हमे सिखाती है कि साथ साथ बढ़ें,और भारत की फिलॉसफी वसुधैव कुटुम्बकम की है。 हमारी फिलॉसफी उदार चरित्र की है,यह भारतीय संस्कृति की विशेषता है। दोनो देशों की भावना में समानता है कि सबको साथ लेकर चलना है,प्रधानमंत्री मोदी जी की भी यही लाइन है सबका साथ,सबका विश्वास! जापानी बच्चे माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ सेल्फी लेते हुए
0
0
Report

लोखंडी मकान में कीटनाशक भारी मात्रा में बरामद: एक्सपायर और डुप्लीकेट दवाओं का शक

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के लोखंडी में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान के बेसमेंट से बड़ी मात्रा में कीटनाशक और कृषि दवाएं बरामद की हैं। विभाग को सूचना मिली थी कि मकान के बेसमेंट में बिना लाइसेंस के कीटनाशक और दवाओं का भंडारण किया जा रहा है। इसके बाद कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच और जब्ती की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि बरामद दवाओं की फिलहाल अधिकारियों द्वारा यह भी जांच कर रही है कि इनमें कितनी दवाएं वैध हैं और कितनी एक्सपायर हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार बड़ी मात्रा में एक्सपायर और डुप्लीकेट दवाएं मिलने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जिस मकान में यह कार्रवाई की गई है, वह गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी आशु सिंह पाल का बताया जा रहा है। कृषि विभाग की टीम द्वारा दस्तावेज और लाइसेंस से संबंधित जानकारी भी खंगाली जा रही है। वहीं कार्रवाई की भनक लगते ही मकान मालिक आशु सिंह पाल के मौके से फरार होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल कृषि विभाग की टीम बरामद कीटनाशकों और दवाओं की मात्रा, उनकी वैधता और दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

डूसू चुनाव: क्या नया अध्यक्ष छात्रों की समस्याओं को सच में उठाएगा?

New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय में डूसू चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। चुनावी सरगर्मी के बीच छात्रों के मन में एक बड़ा सवाल है—क्या इस बार बनने वाला डूसू अध्यक्ष छात्रों की समस्याओं की आवाज बनेगा? क्योंकि हर चुनाव में मुद्दे तो उठते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही कई समस्याएं जस की तस रह जाती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में डूसू चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही छात्रों के बीच चुनावी मुद्दों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। छात्रों को उम्मीद है कि इस बार चुनाव सिर्फ पोस्टर, बैनर और प्रचार तक सीमित न रहकर उनके असली मुद्दों पर भी हो। छात्रों की सबसे बड़ी चिंता डूसू चुनाव के दौरान होने वाली अव्यवस्थाओं को लेकर है। चुनाव के समय कई जगह लड़ाई-झगड़े, ट्रैफिक जाम और सड़कों पर पोस्टर-बैनर की भरमार देखने को मिलती है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के मुताबिक चुनाव प्रक्रिया का पालन भी छात्रों के लिए अहम मुद्दा है। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। कई जगह इन्फ्रास्ट्रक्चर की स्थिति खराब है और प्लास्टर टूटकर गिरने जैसी घटनाएं चिंता बढ़ाती हैं। पानी की किल्लत का मुद्दा भी हर साल उठता है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही यह मुद्दा पीछे छूट जाता है। इसके अलावा मेट्रो कार्ड में छात्रों को छूट, पीजी के बढ़ते किराए पर नियंत्रण और बेहतर छात्र सुविधाओं जैसे मुद्दे भी चुनाव के दौरान प्रमुखता से उठाए जाते हैं। लेकिन छात्रों का आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद इन मुद्दों पर प्रभावी आवाज नहीं उठाई जाती। अब सवाल यही है कि इस बार डूसू का नया अध्यक्ष छात्रों के मुद्दों को कितनी गंभीरता से उठाता है। क्या चुनाव के बाद भी छात्रों की आवाज बुलंद रहेगी या फिर हर बार की तरह मुद्दे सिर्फ चुनावी वादों तक सीमित रह जाएंगे? फिलहाल डूसू चुनाव में जीत किसकी होगी, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन छात्रों की नजर इस बात पर है कि नया नेतृत्व उनके लिए वास्तव में कितना काम करता है।
0
0
Report
Advertisement

घटना: गाजियाबाद कविता नगर में बाइक सवार बदमाश ने वृद्ध महिला से चेन स्नेचिंग कर CCTV में कैद किया

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र के आरडीसी राजनगर में शुक्रवार सुबह बाइक सवार बदमाश ने एक वृद्ध महिला को निशाना बनाते हुए चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, वृद्ध महिला सुबह के समय घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए बदमाश जिसने हेलमेट पहन रखा था वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गया। अचानक हुई वारदात से महिला घबरा गईं। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश महिला के पीछे बाइक से आता और मौका मिलते ही चेन झपटकर फरार होता दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी। वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भी रोष है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है。 सीसीटीवी
0
0
Report

झुंझुनूं मोरारका कॉलेज में SFI का पांच सूत्री प्रदर्शन; चुनाव बहाल की मांग

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पांच सूत्री मांगों को लेकर SFI का आरआर मोरारका कॉलेज में प्रदर्शन छात्रसंघ चुनाव बहाल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर उठाई आवाज SFI महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष पिंटू सैनी की अगुवाई में हुआ प्रदर्शन NEP-2020 के तहत अन्य विषयों के शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग कॉलेज में खेल मैदान सहित छात्र हित से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने और अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी पांच सूत्री मांगों को लेकर झुंझुनूं जिला मुख्यालय के राधेश्याम आर मोरारका राजकीय महाविद्यालय में SFI की इकाई की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन SFI महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष पिंटू सैनी की अगुवाई में हुआ। इस दौरान छात्रसंघ चुनाव बहाल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। SFI कार्यकर्ताओं ने मांग की कि बंद छात्रसंघ चुनावों को तत्काल बहाल किया जाए। छात्र नेताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाने के लिए उचित मंच नहीं मिल पा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने NEP-2020 के तहत लागू किए गए विभिन्न प्रावधानों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने अन्य विषयों के शिक्षकों की व्यवस्था करने, ताकि विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं संचालित हो सकें, की मांग की। साथ ही खेल मैदान सहित महाविद्यालय से जुड़ी अन्य सुविधाओं को बेहतर करने की मांग भी उठाई गई। SFI कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों से जुड़ी पांच सूत्री मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा महाविद्यालयों में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जा सकता है।
0
0
Report

जैसलमेर में 77वां जिला वन महोत्सव, पौधरोपण से देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण स्पष्ट

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित, भारत की आकृति में पौधरोपण से दिया देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जैसलमेर। जैसलमेर जिले में आज हरियालो राजस्थान एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल के सेक्टर साउथ परिसर में 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल एवं BSF DIG महेश कुमार नेगी ने पीपल पूजन और पौधरोपण के साथ किया। कार्यक्रम में DFO IFS कुमार शुभम, DFO देवेंद्र सिंह एवं DFO चंद्रपाल सिंह सहित BSF, जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवी संगठनों ने भी भाग लिया। वन महोत्सव के दौरान DFO IFS कुमार शुभम की पहल पर देशभक्ति की भावना के साथ पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया गया। भारत के नक्शे की आकृति में पौधरोपण किया गया। तिरंगे के तीनों रंगों को दर्शाने के लिए मियावाकी तकनीक से देशी पौधों का रोपण किया गया। केसरिया रंग के लिए गुलमोहर और रोहिड़ा, सफेद रंग के लिए चंपा तथा हरे रंग के लिए नीम, खेजड़ी सहित अन्य देशी पौधे लगाए गए। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने संगीत, गायन और नाटक के माध्यम से जैसलमेर के रेगिस्तानी क्षेत्र को अधिक से अधिक हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और अधिकाधिक पौधरोपण का संकल्प भी दिलाया गया। CSR फंड के तहत उप वन संरक्षक कार्यालय को गश्त एवं वन संरक्षण कार्यों के लिए एक बोलेरो वाहन भी उपलब्ध करवाया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top