Back
गुमला में गांधीगिरी से सड़क सुरक्षा संदेश, नियम मानने वालों को गुलाब
RNRandhir Nidhi
Jan 03, 2026 02:34:29
Gumla, Jharkhand
गुमला में ‘गांधीगिरी’ से सड़क सुरक्षा का संदेश, नियम मानने वालों को गुलाब—लापरवाहों को माला पहनाकर दी सीख
नव वर्ष 2026 की शुरुआत गुमला में सिर्फ जश्न तक सीमित नहीं रही, बल्कि जिंदगी बचाने के संकल्प के साथ हुई। सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने गांधीवादी अंदाज में लोगों को नियमों का पाठ पढ़ाया।
गुमला – ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ अभियान के तहत ‘सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन गुमला शहर के व्यस्त पटेल चौक पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला।
हेलमेट और सीट बेल्ट पहनकर यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया, जबकि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और ट्रिपल लोडिंग करने वालों को चालान के बजाय माला पहनाकर प्रतीकात्मक रूप से जागरूक किया गया।
इस अभियान का नेतृत्व उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो और जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने किया। अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा की किस्मत नहीं, समझदारी बचाती है जान। जिंदा रहना है तो नियमों का पालन जरूरी है।
मौके पर मौजूद अधिकारी
इस विशेष अभियान में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव,सार्जेंट मेजर अभिमन्यु कुमार,थाना प्रभारी महेंद्र करमाली खुद सड़क पर उतरे और वाहन चालकों से भावुक अपील करते हुए कहा कि घर से निकलने वाला हर व्यक्ति किसी न किसी परिवार की उम्मीद होता है।
प्रशासन की सख्त अपील और चेतावनी
एक छोटी सी लापरवाही, परिवार के इंतजार को जीवनभर के मातम में बदल सकती है।
नशे की हालत में वाहन चलाने पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू होगी।
दोस्ती के नाम पर नशे में धुत व्यक्ति को वाहन की चाबी न दें।
झारखंड सरकार के लक्ष्य के अनुरूप 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में मौतों को 50 प्रतिशत तक कम करने के उद्देश्य से गुमला जिले में 1 से 31 जनवरी तक जागरूकता रथ, स्कूलों में पाठशाला और विशेष जांच अभियान चलाए जाएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
GMGANESH MOHALE
FollowJan 03, 2026 04:22:120
Report
0
Report
KJKamran Jalili
FollowJan 03, 2026 04:21:550
Report
RKRajiv Kumar
FollowJan 03, 2026 04:21:430
Report
MKMANISH KUMAR
FollowJan 03, 2026 04:21:030
Report
PSPrasenjit Sardar
FollowJan 03, 2026 04:20:470
Report
KBKuldeep Babele
FollowJan 03, 2026 04:20:140
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowJan 03, 2026 04:20:010
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 03, 2026 04:19:330
Report
ABArup Basak
FollowJan 03, 2026 04:18:020
Report
GMGANESH MOHALE
FollowJan 03, 2026 04:15:420
Report
PVPankaj Verma
FollowJan 03, 2026 04:09:400
Report
MKMANISH KUMAR
FollowJan 03, 2026 04:08:430
Report
RKRaj Kishore
FollowJan 03, 2026 04:08:190
Report