Back
गुमला में VH–बजरंग दल की ऐतिहासिक शौर्य यात्रा, सनातन चेतना गूँजी
RNRandhir Nidhi
Dec 14, 2025 12:32:35
Gumla, Jharkhand
गुमला में वीएचपी–बजरंग दल की ऐतिहासिक शौर्य यात्रा, सनातन चेतना से गूंजा शहर
गुमला - गुमला में रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में एक विशाल और ऐतिहासिक शौर्य यात्रा निकाली गई।
हजारों की संख्या में सनातनी समाज के लोगों की भागीदारी, रामलला की प्रतिकृति और पारंपरिक शस्त्रों के प्रदर्शन के साथ यह यात्रा शहर भर में आकर्षण का केंद्र बनी।
गीता जयंती और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े संदेश के साथ आयोजित इस शौर्य यात्रा ने पूरे गुमला को भगवामय कर दिया。
शौर्य यात्रा की शुरुआत लक्ष्मण नगर स्थित लिप्टिस बगीचा से हुई, जो लक्ष्मण नगर, रामनगर, काली मंदिर, जशपुर Road, पटेल चौक, मेन रोड, पालकोट रोड, घाटो बगीचा, सिसई रोड, थाना रोड और लोहरदगा रोड होते हुए बस डिपो परिसर पहुंची, जहां यह एक विशाल सभा में परिवर्तित हो गई।
यात्रा के दौरान अयोध्या में विराजमान रामलला की प्रतिकृति लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
इसके साथ ही पारंपरिक तीर-धनुष और शस्त्रों का प्रदर्शन किया गया, जो सनातन संस्कृति की शौर्य परंपरा का प्रतीक रहा।
पूरे मार्ग में जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए बजरंग दल के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने कहा कि आज सनातन समाज का उत्साह केवल गुमला या भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण विश्व में हिंदू समाज जागृत हुआ है।
उन्होंने गीता जयंती, राम मंदिर आंदोलन और पूर्वजों के बलिदान का उल्लेख करते हुए हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया।
वहीं बजरंग दल के प्रदेश संयोजक रणनाथ महतो ने बंगाल में कथित घटनाओं को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों को हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।
पूरी शौर्य यात्रा शांतिपूर्ण, अनुशासित और मर्यादित वातावरण में संपन्न हुई।
प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे。
बाइट 1 – रंगनाथ महतो
(प्रदेश संयोजक, बजरंग दल झारखंड)
बाइट 2 – संतोष यादव
(जिला संयोजक, बजरंग दल गुमला)
बाइट 3 – मुकेश सिंह
(कार्यक्रम संयोजक, विश्व हिंदू परिषद गुमला)
बाइट 4 – पूनम सिंह
(महिला नेत्री, विश्व हिंदू परिषद गुमला)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TCTathagata Chakraborty
FollowDec 14, 2025 19:01:230
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowDec 14, 2025 19:00:280
Report
RSRAhul Sisodia
FollowDec 14, 2025 18:46:410
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowDec 14, 2025 18:46:120
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 14, 2025 18:45:550
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 14, 2025 18:45:350
Report
PSPrince Suraj
FollowDec 14, 2025 18:45:230
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 14, 2025 18:31:330
Report
PSPrince Suraj
FollowDec 14, 2025 18:31:240
Report
HBHemang Barua
FollowDec 14, 2025 18:31:020
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 14, 2025 18:30:110
Report
1
Report
0
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowDec 14, 2025 18:16:370
Report
SPSatya Prakash
FollowDec 14, 2025 18:16:210
Report