Back
गुमला में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस: सम्मान, सशक्तिकरण और सेवाओं का बड़ा मंच
RNRandhir Nidhi
Dec 04, 2025 04:33:47
Gumla, Jharkhand
गुमला में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस सम्मान, सशक्तिकरण और बदलाव का संदेश… प्रशासन ने बढ़ाया दिव्यांगजनों का हौसला
गुमला—अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर नगर भवन, गुमला में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा सम्मान और सशक्तिकरण से भरा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित थीं। उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक ललन कुमार रजक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिवस समाज में समानता, सम्मान और संवेदना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी दिव्यांग हितग्राही योजनाओं का लाभ समय पर हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना जिला प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
डीसी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्पेशल कैंपों में दिव्यांगजनों की जांच कर उन्हें दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाया जा रहा है, ताकि वे शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का सीधा लाभ ले सकें। उन्होंने यह भी कहा कि “दिव्यांग शब्द इसलिए चुना गया है क्योंकि किसी व्यक्ति की कमी नहीं, बल्कि उनकी अंदरूनी दिव्य शक्ति उन्हें विशेष बनाती है।”
डीसी ने दिव्यांगजनों को भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या के लिए उन्हें कार्यालय आने की ज़रूरत नहीं—वे सीधे उपायुक्त कार्यालय नंबर पर व्हाट्सएप या वॉयस मैसेज भेज सकते हैं, और प्रशासन तुरंत कार्रवाई करेगा। सेरेब्राल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के लिए विशेष चेयर उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई।
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी दिव्यांगजन योजनाओं से वंचित न रहे—चाहे पेंशन हो, प्रमाण पत्र या सहायक उपकरण, सभी सेवाएँ समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यक्रम के दौरान 14 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, ब्रेल किट, हियरिंग किट सहित विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए। साथ ही 4 लाभुकों को दिव्यांग प्रमाण पत्र, और 4 को दिव्यांग पेंशन प्रमाण पत्र सौंपे गए।
दिव्यांग विद्यालयों के 28 बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मंच से सम्मानित किया गया। रस्साकस्सी, चम्मच दौड़, जलेबी रेस, चित्रकला और म्यूजिकल चेयर में बच्चों ने अपनी शानदार प्रतिभा दिखाई।
यह कार्यक्रम दिव्यांगजनों के लिए हौसला बढ़ाने वाला रहा और समुदाय में आरोप-प्रत्यय बदले की दिशा में एक मजबूत संदेश के रूप में सामने आया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASANIMESH SINGH
FollowDec 04, 2025 05:38:050
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowDec 04, 2025 05:37:500
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowDec 04, 2025 05:37:270
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowDec 04, 2025 05:35:570
Report
VTVinit Tyagi
FollowDec 04, 2025 05:35:410
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 04, 2025 05:35:200
Report
SKSandeep Kumar
FollowDec 04, 2025 05:35:110
Report
MKMANOJ KUMAR
FollowDec 04, 2025 05:34:350
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 04, 2025 05:33:560
Report
TSTushar Srivastava
FollowDec 04, 2025 05:33:450
Report
ANAbhishek Nirla
FollowDec 04, 2025 05:33:060
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowDec 04, 2025 05:32:370
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowDec 04, 2025 05:31:480
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 04, 2025 05:31:190
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 04, 2025 05:31:000
Report