825106
गिरिडीह में तस्करों ने ट्रक में धान की बोरियों के बीच छिपाई अवैध शराब
Dumri, Jharkhand:गिरिडीह में उत्पाद विभाग ने एक ट्रक से 10 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की गई थी। सूचना के अनुसार ट्रक में बाहर से धान की बोरियां थीं, लेकिन अंदर लगभग 700 पेटी अंग्रेजी शराब छिपाई गई थी। साथ ही गुप्त सूचना के आधार पर पपरवा टांड टोल टैक्स के पास वाहन की जांच की गई। आपको बता दें कि यह अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गणेश चतुर्थी 14 सितम्बर से, शुभ योगों के बीच भक्त पूजा शुरू करेंगे
New Delhi, Delhi:Anchor : भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुआ था। हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस भगवान गणेश के भक्त विधि-विधान के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हुए घरों, पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी इस बार 14 सितंबर को शुरू होगा, जिसका समापन 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तिथि पर होगा। इस बार गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज दोनों ही एक दिन यानी 14 सितंबर को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विध्नहर्ता, बुद्धि, ज्ञान और मांगलिक कामों का देवता माना जाता है। किसी भी तरह के शुभ कार्य को शुरू करने से पहले भगवान गणेश की पूजा जरूर की जाती है। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी की तिथि और शुभ मुहूर्त समेत सभी जानकारी। Vo : दिल्ली के प्रसिद्ध कल्काजी मंदिर के पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने इस बार भगवान गणेश की पूजा और गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन से गणेश पूजा प्रारंभ होता है इस पूजा में महाराष्ट्र और दिल्ली में बड़े-बड़े पंडाल बनाकर भगवान गणेश की पूजा भव्यता से की जाती है पूजा पंडालो के अंदर भगवान गणेश की बहुत ही सुंदर प्रतिमाएं स्थापित की जाती है. इस बार गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को पड़ रही है और गणेश उत्सव 14 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर तक चलेगा. इस बार गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर जो शुभ मुहूर्त है वह सुबह 11:02 से शुरू होकर दोपहर के 1:31 तक रहेगा इस दौरान भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना करना भक्तों के लिए अति सुविधायक होगा. मूर्ति स्थापना के बाद भगवान गणेश को धूप,दीप और पंचामृत का भोग लगाते हुए मोदक चढ़ाये. और भगवान गणेश को ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करें गजाननं भूतगणादि सेवितं,कपित्थजम्बूफलचारुभक्षणम्।उमासुतं शोकविनाशकारकं,नमामि विघ्नेश्वर पादपङ्कजम्२० भगवान गणेश प्रसन्न होंगे और सभी विभिन्न बढ़ाओ को दूर करेंगे. Byt : सुरेंद्रनाथ अवधूत, पीठाधीश्वर कल्काजी मंदिर Vo : वही हम आपको बता दे पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी पर कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। आपको बता दें कि इस दिन रवि योग, इंद्र योग और ब्रह्म योग बन रहे हैं, इन योगों में गणेश भगवान की पूजा करने का दोगुना फल प्राप्त होता है। भगवान गणेश की पूजन के साथ ही इस दिन हरितालिका तीज भी मनाया जाता है तो वहीं कई राज्यों में चौकचंन पर्व भी आज के दिन मनाई जाता है.0
0
Report
नेपाल क्षेत्र की बारिश से सीतामढ़ी में अधवारा नदियों में उफान, बारिश ने बढ़ाई पानी की चुनौती
Sitamarhi, Bihar:नेपाल क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से सीतामढ़ी में अधवारा समूह की नदियों में उफान आ गया है। लखनदेई नदी का पानी सीतामढ़ी के सोनबरसा में निचले इलाकों में फैलने लगा है। खाप खोपराहा पंचायत के मोहचटी गांव के वार्ड 12 और 13 में चारों ओर पानी फैल गया है; सरेह में करीब एक फीट पानी बह रहा है। खाप गांव स्थित पंचायत सरकार भवन के दक्षिण और पूरब दिशा में लखनदेई नदी का पानी भी इलाके में फैल गया है। हालांकि खेतों में बाढ़ का पानी पहुंचने से किसान खुश हैं। सूचना पर सीओ संतोष कुमार ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जल संसाधन विभाग को तत्काल इसकी सूचना दे दी है।0
0
Report
बिहार में मौसम सामान्य, बारिश-आंधी थमी; तापमान स्थिर रहने की संभावना
Patna, Bihar:बिहार में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश, आंधी और वज्रपात का दौर फिलहाल कमजोर पड़ गया है, आज यानी 13 सितंबर को पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने आज बारिश या वज्रपात को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है तो वहीं पिछले 24 घंटों में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई जबकि पटना में 44 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। कैमूर का भभुआ 35.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और लोगों को फिलहाल खराब मौसम से राहत मिलने के आसार हैं हालांकि, बादल गरजने या बिजली चमकने की स्थिति में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।0
0
Report
Advertisement
चंदौसी में गणेश चतुर्थी मेले का भव्य उद्घाटन, रथयात्रा कल
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। चन्दौसी में प्रख्यात श्री गणेश चतुर्थी मेला भव्य उद्घाटन के बाद आरम्भ, उद्घाटन के मौके पर रंगबिरंगी रोशनी से नहाया श्री गणेश मंदिर। उद्घाटन समारोह में हजारों की संख्या में मौजूद लोगों के गणपति बप्पा के जयकारो से गूंजा मेला परिसर। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई बौद्ध धर्म के प्रतिनिधियों ने विधिवत् मंत्रोच्चार के बीच किया श्री गणेश गणेश चतुर्थी मेले का भव्य उद्घाटन। कल निकाली जाएगी भगवान श्री गजानन की भव्य रथयात्रा। भगवान गजानन की रथयात्रा को देखने के लिए देश भर के श्रद्धालुओं के साथ विदेश से भी चंदौसी पहुंचते है श्रद्धालु। मुंबई के बाद यूपी के चंदौसी में 20 दिनों तक बड़े पैमाने पर मनाया जाता है गणेशोत्सव।0
0
Report
हनुमानगढ़ में भाजपा की बाड़ाबंदी के बाद मंत्री खर्रा ने उम्मीदवारों से चर्चा
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: बीजेपी की बाड़ाबंदी में पहुंचे मंत्री झाबर सिंह खर्रा, नोहर नगरपालिका चुनाव के बाद भाजपा ने की थी बाड़ेबंदी; केबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बाड़ाबंदी में उम्मीदवारों से चर्चा, मंत्री ने पूर्व राज्य मंत्री मेहरूनिसा टाक से भी अलग से लंबी चर्चा, दोनों के बीच नगरपालिका चुनाव के परिणाम, वार्डवार स्थिति, संभावित समर्थन और बोर्ड गठन को लेकर बनने वाले समीकरणों पर विचार-विमर्श हुआ0
0
Report
ग्रामपंचायत कार्यालय के बाहर ग्रामस्थों ने टाळे ठोके, ग्रामसभा से असंतोष उजागर
Yeola, Maharashtra:येवला तालुक्यातील सुरेगाव रस्ता येथील ग्रामपंचायत कार्यालयाला ग्रामस्थांनी टाळे ठोकले आहे ग्रामसभेचे आयोजन करून ग्रामसेवक सभेला उपस्थित राहिले नाही तसेच कामात देखील अनेक अडचणी निर्माण झाल्यामुळे ग्रामस्थांनी संताप व्यक्त करून ग्रामपंचायत कार्यालयाला टाळे ठोकून निषेध व्यक्त केला0
0
Report
Advertisement
रामदेवरा का 642वां भादवा मेला मंगला आरती के साथ शुरू, लाखों भक्त जुटे
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर, विधानसभा पोकरण, रामदेवरा लोकेशन में 642वां भादवा मेला मंगला आरती के साथ विधिवत शुरू हुआ। जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल व जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने पूजा अर्चना कर मेले की विधिवत शुरुआत की। दूज के अवसर पर दर्शन के लिए 7 लाख से अधिक भक्त रामदेवरा पहुँचें। बाबा की समाधि को पंचामृत से नहला कर मखमली चादर चढ़ाकर भोग-प्रसादी का आयोजन किया गया तथा मंगला आरती के साथ पूजा पूरी की गई। समाधि समिति के पदाधिकारी भी एक जैसी वेशभूषा में पहुँचे। रामदेवरा परिसर में दीर्घ कतार के कारण दर्शन के लिए तीन से चार किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही; पुलिस व समिति ने भीड़ की व्यवस्था के लिए उपयुक्त प्रबंध किए। बाबा के दूज के पावन अवसर पर देश के विभिन्न भागों से आए भक्तों ने बाबा रामदेव समाधि के दर्शन किए और बाबा री जयकारा के साथ वातावरण को भक्तिभाव से भरा। बाइट: अनुपमा जोरवाल, जिला कलेक्टर जैसलमेर; बाइट: अभिषेक शिवहरे, जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर0
0
Report
गंगा का जलस्तर नीचे आया, भागलपुर में बाढ़ खतरा अब भी बना
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में गंगा का जलस्तर अब धीरे-धीरे नीचे उतर रहा है, लेकिन बाढ़ का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। भागलपुर के CWC स्टेशन पर गंगा का जलस्तर 33 सेंटीमीटर घटकर अब 34.29 मीटर पर पहुंच गया है। गंगा का जलस्तर पहले 34.62 मीटर तक पहुंच गया था। फिलहाल भागलपुर में गंगा खतरे के निशान से 61 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। वहीं सुल्तानगंज में भी गंगा का जलस्तर 36.28 मीटर दर्ज किया गया है। यहां खतरे का निशान 34.50 मीटर है, यानी गंगा अभी भी खतरे के निशान से 1 मीटर 78 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर में कमी के बावजूद प्रशासन और SDRF की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड में है। भागलपुर में गंगा के तटीय इलाकों से लेकर दियारा क्षेत्रों तक SDRF की टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए SDRF की 8 बोटें तैनात की गई है SDRF टीम कमांडेंट इंस्पेक्टर नीलू ने बताया कि गंगा का जलस्तर भले ही घट रहा है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। SDRF की टीम अब तक 300 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा चुकी है। शहरी क्षेत्र में भी कई जगहों पर बाढ़ का पानी जमा है। भागलपुर का माणिक सरकार इलाका अब भी जलमग्न है, जबकि दियारा क्षेत्रों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर नीलू के मुताबिक भागलपुर के साथ-साथ नवगछिया इलाके में भी SDRF की टीमें लगातार गंगा में पेट्रोलिंग कर रही हैं। जलस्तर कम होने के बाद बाढ़ के पानी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि बाढ़ का पानी पूरी तरह निकलने तक सतर्क रहें और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।0
0
Report
जाजमऊ पुराने गंगा पुल पर मरम्मत से भारी वाहनों के लिए नया रूट डायवर्जन लागू
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव से कानपुर जाने वाले भारी वाहनों के लिए बड़ा रूट डायवर्जन किया गया है ।जाजमऊ पुराने गंगापुल पर मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते 13 सितंबर दोपहर 12 बजे से 13 दिसंबर 2026 तक भारी वाहनों का रूट बदला रहेगा। उन्नाव पुलिस ने अलग-अलग गंतव्यों के लिए वैकल्पिक मार्ग जारी किए हैं。 उन्नाव और कानपुर के बीच बने जाजमऊ पुराने गंगापुल पर मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का काम शुरू होने के चलते भारी वाहनों के आवागमन में बदलाव किया गया है। उन्नाव से कानपुर जाने वाला ट्रैफिक एनएच-31 से बिहार होते हुए एनएच-19 के बक्सर मोड़ से कानपुर जाएगा। वहीं उन्नाव से औरैया-इटावा जाने वाले वाहन गंगा एक्सप्रेस-वे और आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरा विकल्प एनएच-31 से बिहार होते हुए बक्सर मोड़ के रास्ते कानपुर और फिर औरैया-इटावा का रहेगा। बांदा-महोबा जाने वाले भारी वाहन एनएच-31 से लालगंज और फतेहपुर होते हुए आगे जाएंगे। जबकि हमीरपुर, झांसी और उरई जाने वाला ट्रैफिक एनएच-31 से बिहार, बक्सर मोड़, एनएच-19 चौड़गरा और एसएच-46 होते हुए घाटमपुर के रास्ते आगे जाएगा।0
0
Report
Advertisement
बाइक टच के विवाद में युवक को गोली, अस्पताल में भर्ती
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में बाइक टच होने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि आधा दर्जन लोगों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और फिर अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना करारी थाना क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले की है。 बताया जा रहा है कि बाइक टच होने को लेकर मोइन उद्दीन का कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि सेबू, शेखू आदि लोगो ने पहले मोइन उद्दीन के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली लगने से मोइन उद्दीन पुत्र रईस अहमद घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। करारी थाना पुलिस घायल से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
धर्मपाल सिंह ने PDA पर विपक्ष को घेरा, गोवंश संरक्षण पर सरकार का दावा
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह शनिवार को सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने sर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ पशुपालन एवं दुग्ध विकास विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। PDA को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने PDA की परिभाषा ‘पराया धन अपना’ बताई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में पराया धन अपना करने वाले लोग सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने PDA के तीन अक्षरों की अपनी व्याख्या करते हुए कहा कि P से पीटेंगे, D से डकैती और A से अपहरण करेंगे। मंत्री ने कहा कि PDA की परिभाषा सपा में बदलती रहती है। कभी किसी बिरादरी को इसमें जोड़ लिया जाता है तो कभी किसी को। उन्होंने कहा कि बिरादरी के आधार पर देश नहीं चलता, बल्कि विकास और परियोजनाओं के आधार पर देश आगे बढ़ता है। 2027 के विधानसभा चुनाव में PDA का लाभ अखिलेश यादव या कांग्रेस को मिलने के सवाल पर धर्मपाल सिंह ने कहा कि 2027 में सपा और कांग्रेस का अता-पता नहीं मिलेगा। जनता इन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। PDA के लोग कहां जाएंगे, इस सवाल पर मंत्री ने हंसते हुए कहा कि PDA के लोग ऐसे ही परेशान रहेंगे। अखिलेश यादव के अस्पतालों को ही इलाज की जरूरत वाले बयान पर मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें लगता है अखिलेश यादव को भी इलाज की जरूरत है, क्योंकि उन्हें पता नहीं कि पशु कैसे रहते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश विदेश से पढ़कर आए हैं, जबकि पशुपालन देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मंत्री ने कहा कि योगी सरकार शुद्ध दूध और गोवंश संरक्षण को प्राथमिकता दे रही है। उनके मुताबिक, प्रदेश में करीब 7,500 गौशालाओं में लगभग 13 लाख गोवंश संरक्षित हैं। गौशालाओं में पशुओं के संरक्षण पर प्रदेश सरकार रोजाना आठ करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रही है। उन्होंने बताया कि गोवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके लिए गोचर भूमि को कब्जामुक्त कराकर वहां हरा चारा उगाने का काम किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि योगी सरकार में गौमाता के संरक्षण के लिए लगातार काम किया जा रहा है।0
0
Report
भलुअनी में मुठभेड़: मोनू सिंह हत्याकांड के दो गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के भलुअनी कस्बे के समीप चर्चित मोनू सिंह हत्याकांड में पुलिस ने आज तड़के मुठभेड़ के दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मुख्य आरोपित चाइना अंसारी ने पुलिस का पिस्टल छीनकर भागने के दौरान फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में घुटने के पास लगी। घायल चाइना अंसारी को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। दूसरे आरोपित अंबुज विश्वकर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना आज तड़के करीब 3:30 बजे सोनारी रोड में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। गुरूवार की रात भलुअनी कस्बे के समीप मोनू सिंह उम्र 25 वर्ष की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई उपेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चाइना अंसारी पुत्र कमालुद्दीन, अंबुज विश्वकर्मा पुत्र दीनानाथ विश्वकर्मा निवासी जय प्रकाश नगर शिवधरिया, जय किशन यादव निवासी तिलक नगर और नागेश यादव निवासी कुंईचवर के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। रविवार की भोर में मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ आरोपित भलुअनी-बरहज मार्ग की तरफ भाग रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पैदल भाग रहे चाइना अंसारी और अंबुज विश्वकर्मा को बरहज-भलुअनी मार्ग पर गांधी चौक सोनारी मोड़ के पास पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में चाइना अंसारी ने साथियों के साथ मिलकर मोनू की हत्या करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर झाड़ी में फेंका गया हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया। चाकू बरामद करने के बाद पुलिस दोनों आरोपितों को सोनारी रोड से थाने लेकर जा रही थी। इसी दौरान अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर खेत में चला गया। पुलिसकर्मी वाहन को धक्का देकर सड़क पर लाने का प्रयास कर रहे थे, तभी चाइना अंसारी मौका पाकर पुलिस का पिस्टल लेकर भागने लगा और पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली चाइना अंसारी के दाहिने पैर में घुटने के पास लगी। गोली लगने से वह गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल को मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्यवाही में भलुअनी थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र समेत पुलिस टीम शामिल रही। वहीं गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों पर तमाम आपराधिक मुकदमे भी दर्ज है0
0
Report
Advertisement
अलवर के अरावली विहार में कार-बाइक भिड़ंत, तीन युवक मौत के घाट, चालक फरार
Alwar, Rajasthan:अलवर अरावली विहार थाना क्षेत्र में देर रात मोती नगर के पास कार और बाइक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक टक्कर के बाद नाले की दीवार से जा भिड़ी और दीवार टूट गई। हादसे के बाद कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार काली मोरी फाटक के पास सड़क पर तेज घुमाव है। इसी दौरान एक कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक पर तीन दोस्त सवार थे। टक्कर के बाद बाइक नाले की दीवार से जा टकराई। दीवार टूटने से एक बाइक सवार नाले में जा गिरा, जबकि दो युवक सड़क की तरफ गिर गए। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन कुछ ही समय में तीनों की मौत की खबर से कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के ट्रॉमा वार्ड में पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। तीनों युवकों की मौत की खबर सुनते ही परिवारों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान जितेंद्र राजपूत उर्फ छोटू (21) पुत्र बजरंग सिंह निवासी चोर डूंगरी अलवर, युवराज सैनी (22) पुत्र नेमीचंद निवासी तहसीलदार कॉलोनी, चोर डूंगरी के सामने और हिमांशु (21) पुत्र धर्मेंद्र शर्मा निवासी अय्यप्पा मंदिर के सामने, अरावली विहार थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों आपस में दोस्त थे और एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे हादसे में बाइक सवार युवकों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार और बाइक के टकराने से नाले की दीवार तक टूट गई। पुलिस ने मौके से कार को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद फरार हुए कार चालक की तलाश की जा रही है तीनों शव राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। परिजनों की मौजूदगी में रविवार को तीनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों और कार चालक की पहचान को लेकर जांच कर रही0
0
Report
गोंडा में छुट्टा जानवर से टकराने से दो सिपाही घायल, अस्पताल रेफर
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करनैलगंज रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार देर रात 10:00 बजे के करीब वह समय हड़कंप मच गया। बस्ती जिले से कजरी तीज मेले ड्यूटी में आए सिपाही संदीप और नितिन अपनी मोटरसाइकिल से दोनों बैठकर करनैलगंज तिराहे पर ड्यूटी करने जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार से भागता हुआ छुट्टा जानवर मोटरसाइकिल के सामने आ गया। अचानक मोटरसाइकिल के सामने आने से भिड़ंत हो गई और दोनों सिपाही घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वे रात्रि 10:30 बजे गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहाँ दोनों सिपाही का इलाज चल रहा है। इस पूरे सड़क हादसे में बस्ती से ड्यूटी करने आए संदीप का बाएं हाथ फैक्चर हो गया है और नितिन घायल हैं। दोनों का इलाज वर्तमान में गोंडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर दोनों सिपाहीयों से घटना की जानकारी ली और डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन इस मामले में नजर बनाए हुए है।0
0
Report
लातेहार में यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान: हेलमेट-सीट बेल्ट के नियम कड़ाई से पालन
Latehar, Jharkhand:लातेहार आए दिन सड़क दुर्घटना में काफ़ी इजाफा हो रहा और सड़क दुर्घटना में लोगो की जान चली जा रही है । सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम को लेकर लातेहार पुलिस सजग और इसको लेकर स्कूलों में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे और बच्चियों के जागरूकता अभियान शुरू किया है । लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश के बाद गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा सरयू स्कूल में बच्चों और बच्चियों के बीच जागरूकता लाने को लेकर सेमिनार किया है ताकि लोगो में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता आ सके । इस दौरान लातेहार पुलिस की ओर से समाज को सुरक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की। साथ ही नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने की सलाह दी गई। महिलाओं के अधिकार एवं उनकी सुरक्षा से संबंधित कानूनों की जानकारी देते हुए बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ लोगों को एकजुट होने का संदेश दिया गया। वहीं, साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बनने के उपायों की जानकारी देते हुए किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की अपील की गई। पुलिस ने आपातकालीन स्थिति में तत्काल डायल 112 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी। इसके अलावा गुवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों से कानून का पालन करने, जागरूक रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की。0
0
Report
Advertisement
