815301
गिरिडीह में पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेंगाबाद में पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 5 एटीएम कार्ड, 7 मोबाइल फोन, 8 अलग-अलग कंपनियों के सिम कार्ड और दो मोटरसाइकिल जप्त की हैं। गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में इस बारे में जानकारी दी। पुलिस का अभियान जारी है और आगे भी साइबर अपराधियों की धरपकड़ की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट कार पलटी, सिपाही की मौत
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज अपडेट ब्रेकिंग पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही की मौत, दो घायल आगरा से कन्नौज आते समय हुआ हादसा हादसे में एक सिपाही की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद और राज्य मंत्री कैलाश राजपूत सहित भाजपा नेता घायलों को मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर सकरावा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलटी एस्कॉर्ट गाड़ी。0
0
Report
सुरेंद्र सिंह हत्या मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और CCTV जांच की मांग
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम गांगई गांव के रहने वाले सुरेंद्र सिंह के परिजनों ने चार लोगों सर्वेश सिंह, उजियार सिंह, राजू और राजकुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत है 6 अक्टूबर 2026 को सुरेंद्र सिंह आरोपी सर्वेश के साथ तेंदूखेड़ा के सेंट्रल बैंक शाखा में पीएम आवास के पैसे निकालने गया था साथ ही, बही घर बनवाने के लिए अपने सोने-चांदी के गहने भी गिरवी रखने के लिए ले गया था। पैसे निकालने के बाद सर्वेश ने रकम अपने पास रख ली और सुरेंद्र को 'जलसा ढाबा' ले गया। वहां अन्य आरोपियों को भी बुलाया गया और सुरेंद्र को शराब पिलाकर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद, आरोपियों ने सुरेंद्र को গाड़ी में डालकर टेकापार और गांगई के बीच की पुलिया पर फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। 7 अक्टूबर 2026 की सुबह उसी पुलिया पर सुरेंद्र सिंह की लाश बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई, मां और पत्नी ने 13 अक्टूबर 2026 को एसपी को दिए गए पत्र में हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की जांच की मांग की है। परिजनों का सीधा आरोप है कि यह हत्या पैसों और गहनों की लूट के इरादे से की गई है।0
0
Report
कांग्रेस ने रवि किशन के बयान पर पलटवार, वोट चोर सांसद होने का दावा
Raipur, Chhattisgarh:रवि किशन के राहुल गांधी और दिल्ली में कल हुए प्रोटेस्ट को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- रवि किशन भी वोट चोरी से ही बने हुए सांसद हैं, जाहिर सी बात है कि वोट चोरी की पोल खुलेगी तो अनर्गल बातें करेंगे. रवि किशन के गाल बजाने से कुछ नहीं होगा बाईट- सुशील आनंद शुक्ला, संचार प्रमुख, छत्तीसगढ़ कांग्रेस......0
0
Report
Advertisement
बोरसद में सरकारी यूरिया घोटाला: SOG ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
Anand, Gujarat:बोरसद के नापा वांटा रोड पर सरकारी यूरिया खातरी की हेराफेरी का कूभांड पकड़ा गया खेती के subsidiyukt यूरिया को Industrial यूरिया के रूप में बेचने का कथित रैकेट SOG ने पकड़ा नासीरहुसैन गुलामरसूल शेख, समीर इस्माइलभाई Manubiri और जगुभा उर्फ जगुभाई उदेसींह राठोड पकड़े गए SOG पुलिस ने स्थल से कुल रु. 1,35,922 का संदेहस्पद माल जप्त किया यूरिया खात्री के भरे 331 बैग और खाली बैग 291 नंग कबजे की आणंद खेतीवाडी विभाग ने खात्री के सैंपल लिए स subsidy वाले सरकारी यूरिया की औद्योगिक उपयोग के लिए रीपैकिंग होने की आशंका सैंपल के रिपोर्ट के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू होगी बोरसद ग्रामीण पुलिस थाने में रजिस्टर किया गया0
0
Report
बैतूल में सूखे से किसान बेहाल, फसल नुकसान पर राहत व मुआवजे की मांग
Betul, Madhya Pradesh:एंकर-बैतूल में सूखे की मार से किसानों की कमर टूटने लगी है, खेतों में फसलें सूख रही हैं, नदी-नाले दम टुड़ चुके हैं और अब किसानों के सामने अगली फसल की सिंचाई का संकट भी खड़ा हो गया है. हालात ऐसे हैं कि कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों को अब अपनी आजीविका की चिंता सताने लगी है. औसत से बेहद कम बारिश के चलते बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग लगातार तेज हो रही है. फसल बर्बादी का सर्वे कराकर मुआवजा देने और फसल बीमा की राशि दिलाने की मांग को लेकर किसान अब सड़कों से लेकर कलेक्ट्रेट तक आवाज उठा रहे हैं. जिले के सबसे कम बारिश वाले आठनेर ब्लॉक में केवल 410 मिली मीटर वर्षा ही दर्ज हुई है अब इन ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में किसान आज अपनी सुखी फसल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे. महाराष्ट्र सीमा से लगे आष्टी गांव और आसपास के किसानों का कहना है कि उनके क्षेत्र में महज 410 मिलीमीटर बारिश हुई है. कम बारिश का असर खेती पर साफ दिखाई दे रहा है. खरीफ की फसलें सूखने लगी हैं, वहीं गन्ने की फसल पर भी इसका भारी असर पड़ा है. किसानों का कहना है कि कम बारिश के चलते नदी-नाले और जलस्रोत सूखे पड़े हैं. जिले के कई जलाशय भी पर्याप्त नहीं भर पाए हैं. ऐसे में आने वाले रबी सीजन में खेतों की सिंचाई के लिए पानी मिलना मुश्किल नजर आ रहा है. कर्ज लेकर बोई गई फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है. अब किसान सरकार से मांग कर रहे हैं कि तत्काल फसलों का सर्वे कराया जाए, प्रभावित किसानों को मुआवजा और फसल बीमा राशि दी जाए, साथ ही बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर विशेष राहत पैकेज दिया जाए. सवाल यही है कि आखिर सूखे की मार झेल रहे किसानों को राहत कब मिलेगी. क्या सरकार समय रहते किसानों की सुध लेगी या फिर कर्ज और फसल बर्बादी के बीच किसान यूं ही राहत का इंतजार करते रहेंगे.0
0
Report
पटवारी हड़ताल खत्म, दतिया में स्वामित्व योजना तेज गति से आगे बढ़ेगी
Datia, Madhya Pradesh:पटवारी हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कर्मचारी; स्वामित्व योजना के काम में आई तेजी — कलेक्टर दतिया। जिले में 8 अक्टूबर से जारी पटवारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद पटवारी मंगलवार से काम पर लौट आए हैं। स्वामित्व योजना के तहत चल रहे कार्यों को गति देने के लिए सभी पटवारियों ने काम शुरू कर दिया है। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि पटवारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है और वे अपने काम पर लौट आए हैं। स्वामित्व योजना के अंतर्गत पट्टीदारों को चिह्नित कर रजिस्ट्री संबंधी कार्य पूरा किया जाना है। इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि हड़ताल के कारण कार्यों में जो कमी रह गई है, उसे पूरा करने के लिए पटवारियों को लक्ष्य निर्धारित कर काम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्वामित्व योजना के लंबित कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके। बाइट: स्वप्न्निल वानखेड़े, कलेक्टर दतिया0
0
Report
Advertisement
ग्राम गला में विदेशी जमीन पर कब्जा: तीन गिरफ्तार
Surat, Gujarat:સ્થોરિ એન્ટ્રી સ્ટ્રીગર :- સંદીપ વસાવા લોકેશન :- ઘલા ગામ - કામરેજ (સુરત ગ્રામ્ય) સ્લગ :- 1310ZK_MAHAMAMTRI_1 ફીડ :- સ્ટોરી વીડિયો, બાઈટ FTP ફોલ્ડર માં ઉતાર્યું છે. સ્ક્રીપ્ત 2C માં એટેચ કરી છે. કરોડોની જમીન પર ભૂમાફિયાઓનો કબજો ! વિદેશમાં રહેતા માલિકોની જમીન પર શેરડીનું વાવેતર, કલેક્ટરના હુકમ બાદ કામરેજ પોલીસનો સપાટો! એન્કર... કરોડોની કિંમતી જમીન.જમીનના મૂળ માલિકો વિદેશમાં.અને અહીં જમીન પર કથિત રીતે ગેરકાયદે કબજો જમાવી શેરડીનું વાવેતર ! સુરત જિલ્લાના કામરેજ તાલુકાના ઘલા ગામેથી જમીન પચાવી પાડવાનો ગંભીર મામલો સામે આવ્યો છે. જમીન માલિકોની સંમતિ વિના જમીન પર કબજો જમાવી આર્થિક લાભ મેળવવાના આક્ષેપો વચ્ચે હવે પોલીસ એક્શનમાં આવી છે. સુરત કલેક્ટરના હુકમ બાદ કામરેજ પોલીસે ગણતરીના કલાકોમાં જ ಮೂರು આરોપીઓને ઝડપી પાડી લેન્ડ ગ્રેબિગ એક્ટ ગુનો જેલ હલાવે કરી દીધી છે. કાયદા ની પરવા કર્યા વગર લોકોની કિંમતી જમીન પચાવી પાડવાન કારાસ્તાન પર્દાફાશ જુઓ ક્રાઈમ સ્પેશિયલ રિપોર્ટ. વિઓ... સુરત જિલ્લાના કામરેજ તાલુકાનું ઘલા ગામ... જ્યાં બ્લોક નંબર ૬૬૭ અને ૮૨૭ની કિંમતી જમીનને લઈને વિવાદ સામે આવ્યો છે. ફરિયાદ મુજબ, વર્ષ ૨૦૦૮થી વિદેશમાં રહેતા મૂળ જમીન માલિકોની માલિકીની આ જમીન પર કેટલાક સ્થાનિક ઈસમોએ તેમની પરવાનગી કે સંમતિ વિના કબજો જમાવ્યો હતો. આટલું જ નહીં, જમીન પર શેરડીનું વાવેતર કરીને તેમાંથી મળતું આર્થિક વળતર પણ આરોપીઓ મેળવતા હોવાનો આક્ષેપ છે. જમીન માલિકો દ્વારા વારંવાર કબજો પરત માંગવામાં આવ્યો હોવા છતાં જમીન ખાલી કરવામાં ન આવતાં આખરે કાયદાકીય લડત શરૂ કરવામાં આવી હતી. જમીન રોકાણના કબજો પરત મેળવવા માટે મૂળ માલિકોના પાવર ઓફ એટર્ની ધારક ફરિયાદી મોહસીનખાન ઈબ્રાહીમ પઠાણ મારફતે સુરત કલેક્ટર કચેરીમાં અરજી કરવામાં આવી હતી. બાઈટ :- આર.આર.સરવૈયા (ડી.વાય.એસપી સુરત ગ્રામ્ય) વિઓ... ગુજરાત જમીન પચાવી પાડવા પર પ્રતિબંધ અધિનિયમ, ૨૦૨૦ એટલે કે લેન્ડ ગ્રેબિંગ એક્ટ હેઠળ કાર્યવાહી કરવાની માંગ કરવામાં આવી હતી. કલેક્ટર કચેરીમાંથી ગુનો નોંધવા અંગેનો હુકમ થતાં જ કામરેજ போலீસ હરકતમાં આવી હતી. policías અલગ-અલગ ટીમો બનાવી તપાસનો ધમધમાટ શરૂ કર્યો અને ગણતરીના કલાકોમાં ત્રણ આરોપીડે ઝડપાયા. ઘલા ગામના માહી માલિકોના જમીનના કબજો મામલે હવે પોલીસ દ્વારા આગળની કાયદેસરની કાર્યવાહી હાથ ધરવામાં આવી છે. ગરબે જમીનના કબજો કઈ રીતે થયું, કોને આર્થિક લાભ મળ્યો અને જમીન માલિકોને ન્યાય ક્યારે મળશે તે જોવું રહ્યું. બાઈટ – આર. આર. સરવૈયા ડીવાયએસપી, સુરત ગ્રામ્ય વિઓ... ઘલા ગામનો આ મામલો જમીનના ગેરકાયદે કબજાને લઈને ગંભીર સવાલો ઊભા કરે છે. વિદેશમાં રહેતા જમીન માલિકોની મિલકત હોય કે સ્થાનિક નાગરિકોની જમીન માલિકીની જમીન પર કાયદાની વિરુદ્ધ कबજો જમાવવાના આક્ષેપો સામે કાયદાકીય કાર્યવાહી જરૂરી છે. કલેક્ટરના હુકમ બાદ કામરેજ પોલીસે ત્રણ આરોપી ઓની ધરપકડ કરી છે. હવે તપાસમાં જમીન પર કબજો કેવી રીતે થયો, કોને આર્થિક લાભ મળ્યો અને જમીन માલિકોને ન્યાય ક્યારે મળશે તે જોવું રહ્યું.0
0
Report
झालावाड़ में भाजपा बनाम कांग्रेस: जिला प्रमुख समेत 8 पंचायतों के लिए चुनाव तेज
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले में भी आज जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों को लेकर प्रथम चरण के चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन था। ऐसे में जिला परिषद सदस्यों के लिए निर्धारित निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में आज सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जमा रही और शुभ मुहूर्त देखकर अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस तथा भाजपा दोनों ही बड़ी पार्टियों के वरिष्ठ अधिकारी भी अभ्यर्थियों के साथ रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचे। गौरतलब है कि झालावाड़ जिले में जिला परिषद के कुल 33 वार्ड है, जिनमें से किसी एक वार्ड का प्रत्याशी जिला प्रमुख पद पर काबिज होगा। झालावाड़ जिले में जिला प्रमुख पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। हालांकि पिछले 30 वर्षों से जिला प्रमुख पद भाजपा के कब्जे में रहा है। ऐसे में जहां एक ओर भाजपा के लिए जिला प्रमुख पद को बचाए रखने की चुनौती है, तो वही कांग्रेस के लिए भी इस बार भाजपा के गढ़ को ढहा कर जिला प्रमुख पद पर कब्जा करना किसी चैलेंज से कम नहीं है। हालांकि नामांकन करने पहुंचे दोनों ही दलों के वरिष्ठ नेताओं ने जिला प्रमुख सहित आठों प्रधान के पदों पर अपनी अपनी पार्टी की जीत का दावा ठोका है। भाजपा नेता संजय जैन ने कहा कि झालावाड़ जिला भाजपा का गढ़ रहा है, जिसे मजबूती के साथ आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर पंचायत चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी। जिला प्रमुख पद पर जीत का सिलसिला लगातार जारी रहेगा, तो वहीं आठों पंचायत समितियां में भी भाजपा के ही प्रधान काबिज होंगे। उधर खानपुर विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश गुर्जर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन ने विकास के दावों की पोल खोल दी है। ऐसे में पंचायत चुनाव में मतदाता भारतीय जनता पार्टी को करारा जवाब देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएंगे। भाजपा का गढ़ ढहाते हुए इस बार कांग्रेस का जिला प्रमुख बनाने का भी सुरेश गुर्जर ने दावा किया, तो वहीं आठ पंचायत समितियां में से 6 प्रधान पदों पर भी कांग्रेस जीत की दावेदारी जताई है। इधर नामांकन के दौरान जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ खुद रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में मौजूद रहे और निर्धारित समय तक नामांकन दाखिल करने के लिए खुद कार्यालय से बाहर आकर अभ्यर्थियों को हिदायत देते नजर आए। जिला कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को नियम अनुसार समयबद्ध तरीके से संपूर्ण किया जाना जरूरी है, लेकिन कोई भी अभ्यर्थी नामांकन से नहीं चुके, इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा।0
0
Report
आगरा के ब्रजभोग मिठाई भंडार पर SGST की कार्रवाई, जांच जारी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा के नामचीन मिठाई भंडार ब्रजभोग पर SGST की कार्रवाई ब्रजभोग के दोनों प्रतिष्ठान पर पहुंची SGST की टीम करकुंज चौराहा और जयपुर हाउस स्थित मिठाई दुकान और भंडार के गोदाम पर भी पहुंची SGST टीम टीम द्वारा की जा रही जांच पड़ताल SGST की कार्रवाई से मचा हड़कומ्प मौके पर कार्रवाई जारी, विस्तृत जानकारी का इंतजार0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद होटल में युवती की आत्महत्या, प्रेमी पर उकसाने का मामला दर्ज
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के सेक्टर 11 स्थित एक निजी होटल में युवती की लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली है। युवती 3 दिनों से अपने प्रेमी के साथ यहां रूकी हुई थी। युवती की पहचान यूपी के आगरा की रहने वाली अदिति (25) के रूप में हुई है। युवती का प्रेमी घटना की रात से होटल से फरार है । मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर 11 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची । पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आगरा की रहने वाली अदिति (25) तीन दिन पहले घर में बिना किसी को बताए फरीदाबाद आ गई थी। यहाँ पर वह फरीदाबाद के रहने वाले हेमंत शर्मा के साथ सेक्टर 11 के एक निजी होटल के कमरा नंबर 204 में रूकी हुई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच में पिछले काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हेमंत मूल रूप से आगरा का रहने वाला है लेकिन पिछले काफी समय से फरीदाबाद में रहकर निजी कंपनी में नौकरी कर रहा है। देर रात जब होटल के स्टाफ ने जब कमरे का दरवाजा खुला पाया तो अंदर झांका. अंदर देखते ही स्टाफ के होश फाख्ता हो गए क्योंकि अंदर अदिति की फांसी पर लटकी लाश थी. जिसके बाद उन्होंने होटल मालिक को मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने मृतिका के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवाया है। पुलिस का कहना है कि युवती का प्रेमी रात में ही होटल से चला गया था। ऐसा माना जा रहा है कि रात के 10 बजे के बाद की ये घटना है। युवती ने खुद से फांसी लगाई है या उसकी हत्या हुई है इसके बारे में अभी कुछ साफ नही कहा जा सकता। पुलिस पीआरओ के मुताबिक इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला हेमंत के खिलाफ दर्ज किया गया है, हालांकि अभी उसकी गुरफ्तारी नहीं हो सकी है.0
0
Report
चरखी दादरी की अंजलि फोगाट ने नेशनल एथलेटिक्स में गोल्ड और सिल्वर जीते
Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी जिले के गांव समसपुर की बेटी अंजलि फोगाट ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दिल्ली में 8 से 11 अक्टूबर तक आयोजित 65वीं नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंजलि ने 400 मीटर दौड़ में गोल्ड और 1600 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश, जिले और अपने गांव का नाम रोशन किया है। बेटी की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो पदक जीतने के बाद गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गांव में जुलूस निकालकर और फूल-मालाएं पहनाकर राष्ट्रीय खिलाड़ी का सम्मान किया गया। हर किसी के चेहरे पर गांव की बेटी की उपलब्धि को लेकर गर्व और खुशी नजर आई। पिता की उंगली पकड़कर सीखा दौड़ना, अब ओलंपिक में गोल्ड जीतने का लक्ष्य राष्ट्रीय खिलाड़ी अंजलि फोगाट ने अपनी सफलता का सफर साझा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पिता की उंगली पकड़कर दौड़ना सीखा था। आज उसी मेहनत और अभ्यास के दम पर वह राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब हुई हैं। अंजलि ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य एशियन गेम्स और ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है। इसके लिए वह लगातार मेहनत करेंगे और अपने खेल को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे। अंजलि ने अपनी मां को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि खिलाड़ी को लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करते रहना चाहिए ताकि सफलता मिले। बेटिंय के वास्तविक प्रयास और दृढ़ संकल्प ने परिवार और गांव को गर्व से भरा है। अंजलि के पिता सुरेंद्र फोगाट ने कहा कि बेटी ने बचपन से दौड़ने का शौक रहा है और नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने पर परिवार बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि आशा है कि अंजलि एशियन गेम्स और ओलंपिक की तैयारी कर देश के लिए पदक जीते और गांव-चरखी दादरी क्षेत्र का मान बढ़े। जमाती और उत्साह के साथ समसपुर में हुए स्वागत के दौरान ग्रामीणों ने बेटी की सफलता पर खुशी जताई और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।0
0
Report
नंदूरबार में सड़क निर्माण धीमे, ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Dhule, Maharashtra:नंदुरबार जिल्ह्यातील मुजोर अधिकाऱ्यांमुळे लोकप्रतिनिधी त्रस्त झाले आहेत. रस्ते सुरक्षा आणि सुरू असलेल्या रस्त्यांच्या कामांचा जिल्हास्तरीय आढावा घेण्यात आला. नंदुरबार जिल्ह्यातून इतर जिल्ह्यांना आणि राज्यांना जोडणाऱ्या विविध रस्त्यांची कामे सुरू आहेत. मात्र, ही कामे अत्यंत संथ गतीने सुरू असून, काही ठिकाणी कामांच्या निकृष्ट दर्जाबाबतही तक्रारी करण्यात आल्या आहेत. स्थानिक आमदार चंद्रकांत रघुवंशी आणि आमदार आमश्या पाडवी यांनी या तक्रारी मांडल्या असून, जिल्हाधिकारी डॉ. मित्ताली सेठी यांनीही या समस्यांची दखल घेतली आहे. रस्त्यांची कामे महिनोनमहिने सुरू राहत असल्याने वाहनचालकांना मोठ्या अडचणींचा सामना करावा लागत आहे. तसेच, या कामांमुळे अपघातांचा धोका वाढत असल्याच्या तक्रारीही समोर आल्या आहेत. त्यामुळे रस्त्यांची अपूर्ण कामे तातडीने पूर्ण करावीत आणि कामांचा दर्जा राखावा, असे स्पष्ट निर्देश जिल्हाधिकाऱ्यांनी संबंधित विभागांना दिले आहेत. कामे निर्धारित वेळेत पूर्ण न केल्यास संबंधित ठेकेदारांवर कायदेशीर कारवाई करून गुन्हे दाखल करण्याचे संकेतही त्यांनी दिले आहेत.0
0
Report
Advertisement
रायपुर जेल में नवरात्र: 760 बंदी उपवास, 52 महिला बंदी भी भक्ति में
Begun, Rajasthan:जिन हाथों पर जुर्म के दाग हैं, वही हाथ आज मां दुर्गा की भक्ति में जुड़े हैं... जहां आमतौर पर जेल की सलाखें और सख्त पहरा नजर आता है, वहाँ इन दिनों माता के जयकारे गूंज रहे हैं... रायपुर सेंट्रल जेल में नवरात्र के मौके पर आस्था और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिल रहा है... जेल की चारदीवारी के भीतर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है... हर दिन ढोलक और मंजीरे की धुन पर जसगीत गाए जा रहे हैं... बंदी भजन-कीर्तन के जरिए माता की भक्ति में लीन हैं... जेल में सजा काट रहे बंदियों के लिए नवरात्र के ये नौ दिन आस्था और साधना के दिन बन गए हैं... कुल 760 बंदियों ने उपवास रखा है, इनमें 52 महिला बंदी भी शामिल हैं... अपराध के आरोपों या सजा के बीच गुजर रही जिंदगी में भक्ति के ये पल उन्हें आध्यात्मिक शांति और आत्मचिंतन का अवसर दे रहे हैं...0
0
Report
इटावा-कोटा में टिकिट वितरण के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष इस्तीफा दे दिया
Jaipur, Rajasthan:इटावा, कोटा टिकिट वितरण के बाद भाजपा में दिखी नाराजगी अयाना मंडल अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा इटावा पंचायत समिति में टिकिट वितरण के बाद बगावती तेवर नजर आ रहे हैं। अयाना भाजपा के मंडल अध्यक्ष, लुहावद पंचायत समिति सदस्य भीमराज बैरवा बैरवा ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा जिला अध्यक्ष के नाम दे दिया है। कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने की भी घोषणा कर दी। उन्होंने कहा मंडल अध्यक्ष होने के बाद भी उनसे कोई महत्त्व नहीं दिया पूरी तरह अनदेखी की गई।0
0
Report
महासमुंद में आदिवासी दल ने कलेक्ट्रेट घेर कर देवेन्द्र बहादुर पर कार्रवाई की मांग
Mahasamund, Chhattisgarh:ब्रेकिंग आदिवासी समुदाय ने घेरा कलेक्ट्रेट, पूर्व बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर पर कार्रवाई की मांग। महासमुंद में आदिवासीयों के 18 गढ़ क्षेत्र के हजारों आदिवासी समुदाय के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन। आदिवासी समाज के प्रमुखों ने पूर्व बसना विधायक पर सामाजिक राशि के गबन का लगाया आरोप। प्रदर्शनकारियों में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर और police से शिकायत पर तत्काल जांच शुरू करने की उठाई मांग। आरोपों को लेकर संबंधित पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान आदिवासी समुदाय ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासन से की न्याय की गुहार। कहा कार्रवाई नहीं हुई तो आदिवासी समाज करेगा उग्र आंदोलन。0
0
Report
Advertisement
