Back
डुमरी हत्याकांड: जमीन विवाद के वजह से राकेश महतो की हत्या, दो गिरफ्तार
MSMrinal Sinha
Mar 12, 2026 11:01:56
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand
एभीबी : बीते 21 फरवरी को डुमरी में हुई पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो के निर्मम हत्याकांङ मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जिन दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें डुमरी थाना क्षेत्र के हेठटोला निवासी रेवतलाल महतो और प्रदीप कुमार शामिल है. उक्त आशय की जानकारी डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने प्रेसवार्ता कर दी. बताया गया कि बीते 21 फरवरी को पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष डुमरी निवासी राकेश महतो का अधजला शव झारखंड कॉलेज डुमरी (घुटवालि) के समीप खांकीकला जंगल से पुलिस बरामद किया गया था. घटना के बाद गिरिडीह के एसपी डा. बिमल कुमार के द्वारा एक एसआईटी का गठन किया गया था जो लगातार मामले के उद्भेदन करने में जुटी हुई थी. अनुसंधान के द्वारा यह बातें सामने आयी कि राकेश महतो के द्वारा जीटी रोङ बन रहे मकान के बगल में कुछ विवादित जमीन था और उसी जमीन को लेकर दोनों के बीच विवाद चला आ रहा था. इसी जमीन विवाद को खत्म करने के लिए रेवतलाल महतो और प्रदीप कुमार ने मिलकर राकेश महतो के हत्या करने की योजना बनाई और फिर पूरी प्लानिंग कर के राकेश महतो की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया.
कब और कहां मिला था शव
बता दें कि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो 20 फरवरी की सुबह अपने घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे. जब घर वह घर नहीं लौटे तब परिवार वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद 21 फरवरी की सुबह उनका अधजला शव मिला झारखंड कॉलेज डुमरी के पास रोड के किनारे मिला था. इस घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने डुमरी मुख सड़क को जाम कर विरोध-प्रदर्शन भी किया था. जिसके बाद गिरिडीह के एसपी डा. बिमल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर एफएसएल , डॉग स्क्वाड की टीम के साथ तकनीकी टीम से हर एक एंगल की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन करने का निर्देश दिया था.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 12, 2026 12:17:590
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 12, 2026 12:17:42Noida, Uttar Pradesh:दादी पोते का ये प्यार सबसे अनमोल है। उम्र सिर्फ एक संख्या है दिल तो हमेशा बच्चा रहना चाहिए.
0
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 12, 2026 12:17:290
Report
DRDivya Rani
FollowMar 12, 2026 12:17:160
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 12, 2026 12:16:590
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 12, 2026 12:16:060
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 12, 2026 12:15:560
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowMar 12, 2026 12:15:420
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 12, 2026 12:15:230
Report
TCTanya chugh
FollowMar 12, 2026 12:15:100
Report
RKRohit Kumar
FollowMar 12, 2026 12:08:260
Report
RNRandhir Nidhi
FollowMar 12, 2026 12:08:020
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 12, 2026 12:07:430
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowMar 12, 2026 12:07:230
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 12, 2026 12:06:500
Report