825106
आवास की समीक्षा को लेकर डीडीसी ने की बैठक
Dumri, Jharkhand:डुमरी प्रखंड मुख्यालय सभागार में गिरिडीह के DDC दीपक कुमार दुबे ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अन्वेषा ओना, अंचल अधिकारी शशि भूषण वर्मा सहित पंचायत सेवकों, रोजगार सेवकों एवं मनरेगा कर्मियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से अवुआ आवास की समीक्षा की गई। जिसमें कर्मचारियों को काम में तेजी लाते हुए जल्द ही लाभुकों को दूसरे किस्त देने की हिदायत दी गई। वहीं बैठक में DDC ने मनरेगा योजनाओं की भी समीक्षा की और लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का आदेश दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महाड MIDC में इप्का लैबोरेटरीज का अचानक बंद, सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरी संकट
Chendhare, Maharashtra:महाड एमआयडीसीतील इप्का लॅबोरेटरीज कंपनी अचानक बंद करण्यामुळे शेकडो कामगारांच्या रोजगाराचा प्रश्न निर्माण झाला आहे. कोणतीही पूर्वसूचना न देता भिंतीवर नोटीस लावून कंपनीचे गेट बंद करण्यात लावल्याचा आरोप कामगारांनी केला आहे. कोविड काळातही महत्त्वाच्या औषधांसाठी लागणाऱ्या घटकांच्या निर्मितीत योगदान देणाऱ्या या कंपनीच्या बंदमुळे कामगारांच्या कुटुंबांवर उपासमारीची वेळ येण्याची भीती आहे. व्यवस्थापनाच्या या निर्णयाविरोधात कामगारांनी आता कंपनीच्या गेटवर धरणे आंदोलन सुरू केले असून, आमच्या हक्कांचे काय, असा सवाल उपस्थित करत कामगारांनी न्यायासाठी संघर्ष सुरू केला है.0
0
Report
डूंगरपुर में शारदीय नवरात्रि की गरबा धूम, रोशनी के बीच डीजे-बैंड की धुनों पर तड़कता उत्साह
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपूर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन - शारदीय नवरात्रि उत्सव, चकाचौंध रोशनी के बीच डीजे और बैंड की धुनों पर गरबा की धूम एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में इन दिनों शारदीय नवरात्रि उत्सव की रंगत और डांडिया की गूंज पूरे शबाब पर है। डीजे और बैंड-बाजे की सुरीली धुनों पर युवा, महिलाएं और बच्चे अपने ही खास अंदाज में गरबा की मस्ती में सराबोर नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में नवरात्रि की सप्तमी तिथि की रात शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक गरबा पंडालों में विशेष उत्साह देखा गया। चकाचौंध रोशनी से सजे पंडालों में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक व रंग-बिरंगी वेशभूषा पहनकर देर रात तक गरबा रास रचाया। बॉडी - डूंगरपुर जिले में शारदीय नवरात्रि को लेकर भक्तों में अपार श्रद्धा और भक्ति का माहौल है। दिनभर विभिन्न देवी मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान, विशेष पूजा-अर्चना और दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। रात ढलते ही यही भक्ति भाव गरबा उत्सव के रूप में उमड़ पड़ता है।सप्तमी की रात गुजराती गरबा गीतों के साथ-साथ प्रसिद्ध फिल्मी और रीमिक्स गानों की धुनों पर युवक-युवतियों ने कदम से कदम मिलाकर डांडिया खेला। महिलाओं, युवतियों और बच्चों में गरबा रास को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। देर रात तक कहीं डीजे की धमक तो कहीं बैंड की सुरीली धुनों पर लोग गरबा खेलने में मग्न रहे। शहर के विभिन्न मोहल्लों प्रतापनगर, पत्रकार कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, न्यू कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, सोनिया चौक, मानक चौक, भोईवाड़ा मोहल्ला इन सभी क्षेत्रों में बने गरबा पंडालों में देर रात तक श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही, जहाँ पूरे माहौल में नवरात्रि का जबरदस्त उत्साह और उमंग देखने को मिला।0
0
Report
झुंझुनूं में आंबेडकर प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों का प्रदर्शन और गिरफ्तारी की मांग तेज
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर - खोह गांव में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश - पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा धरना स्थल पहुंचे, गिरफ्तारी की मांग तेज - प्रतिमा का सिर अलग किया, खंडित हिस्सा गुहाला में मिला - ग्रामीणों का धरना रातभर जारी, टेंट लगाकर किया विरोध प्रदर्शन - पुलिस ने मामला दर्ज किया, सीसीटीवी फुटेज खंगालकर तलाश तेज - गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की ग्रामीणों ने दी चेतावनी झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी उपखंड के खोह गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। शनिवार सुबह घटना का पता चलने के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन रातभर धरने में तब्दील रहा। ग्रामीणों ने टेंट लगाकर धरना जारी रखा और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। धरना स्थल पर माइक की व्यवस्था कर ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी धरना स्थल पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के बीच मौजूद रहे। आदिवासी नेता सुरेश मीणा किशोरपुरा सहित कई ग्रामीणों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर उसका सिर अलग कर दिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों को घटना का पता चला तो गांव में आक्रोश फैल गया। खंडित प्रतिमा का हिस्सा सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र के गुहाला में मिलने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। सूचना मिलने पर उदयपुरवाटी तहसीलदार जेआर कुड़ी, नवलगढ़ डीएसपी सुगन सिंह तथा उदयपुरवाटी और गुढ़ा थाने की पुलिस सहित पचलंगी चौकी का जाब्ता मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइश कर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन प्रदर्शनकारियों तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इसी के चलते धरना रातभर जारी रहा। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अन्य साक्ष्य जुटाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नीमकाथाना और खंडेला पुलिस भी आरोपियों की तलाश में जुटी है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया जा चुका है। ऐसे में घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों ने आशंका जताई कि चुनाव के समय आपसी भाईचारा बिगाड़ने के उद्देश्य से इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है। हालांकि, इस आशंका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन से संतुष्ट नहीं होंगे। उनकी मांग है कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
लाल किले पर 110 फीट रावण दहन से दशहरे की धमक, युवाओं के लिए खास
New Delhi, Delhi:लाल किले पर रामलीला में 110 फुट ऊंचा रावण का होगा दहन दिल्ली में जगह-जगह रामनव का मंचन हो रहा है लेकिन विशेष तौर पर लाल किले के प्रांगण में होने वाली रामलीला का अलग आकर्षण है दशहरे वाले दिन विशेष आतिशबाजी का इंतजाम किया गया है यहाँ पर वी वी आई पी आने की संभावना है युवा पीढ़ी के लिए रामलीला में आकर्षण के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा रामलीला से जुड़ सके आयोजक रामलीला कमेटी0
0
Report
NFSA लाभ सही लोगों तक पहुंचाने के लिए रसद विभाग का डोर-टू-डोर सर्वे अभियान
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर रसद विभाग का डोर-टू-डोर सर्वेक्षण अभियान डूंगरपुर जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के प्रभावी, पारदर्शी एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए रसद विभाग की ओर से विशेष डोर-टू-डोर सर्वेक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी के तहत जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर, प्रवर्तन अधिकारी मानाली भट्ट की टीम ने डूंगरपुर क्षेत्र व प्रवर्तन निरीक्षक हिमांशु डामोर एवं प्रवर्तन निरीक्षक हर्षिल कोडिया ने सागवाड़ा क्षेत्र में सर्वेक्षण कार्य किया। सर्वेक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा सूची में शामिल आर्थिक रूप से सक्षम एवं अपात्र परिवारों को स्वेच्छा से योजना से नाम हटाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच सके। विशेष अभियान के तहत अब तक कुल 222 परिवारों का सर्वेक्षण किया जा चुका है।0
0
Report
डूंगरपुर जिले में AVVNL श्रमिक संघ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में अजमेर विद्युत वितरण श्रमिक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जिला मुख्यालय पर आयोजित किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव सहित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा संगठन हित में पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया गया। वही इस अवसर पर आयोजित बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, कार्यप्रणाली और जिला स्तर पर संगठन के विस्तार को लेकर गंभीर मंथन किया गया।0
0
Report
Advertisement
सालासर बालाजी दर्शन के लिए पदयात्रियों को निःशुल्क भोजन-ठहराव और सुविधाएं
Churu, Rajasthan:सालासर बालाजी के दर्शन को उमड़े पदयात्री, जगह-जगह लगाए भंडारे. पंजाब, हरियाणा, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. भोजन से लेकर ठहरने तक की निःशुल्क व्यवस्था चूरू जिले में इन दिनों भक्ति और आस्था की बयार बह रही है. प्रसिद्ध सालासर बालाजी के दर्शन के लिए विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पैदल यात्रा कर पहुंच रहे हैं. पदयात्रियों की सेवा के लिए सरदारशहर एवं रतनगढ़ सहित जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जा रहा है. इन भंडारों में पदयात्रियों के लिए भोजन, चाय, पानी, नाश्ता और रात में ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था है. साथ ही नहाने-धोने और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं ताकि लंबी दूरी तय करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो. विभिन्न संगठनों की ओर से पिछले वर्षों से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है. मंडल के रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि भंडारे में भोजन और विश्राम की व्यवस्था के साथ यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है. पैदल यात्रा के दौरान पैर के छाले या चोट के लिए मरहम पट्टी की व्यवस्था है. आयोजकों का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सेवा कर उनकी यात्रा को सुगम बनाना है. श्रद्धालु बालाजी के दर्शन के लिए निकले हुए उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं.0
0
Report
कुलोदय धाम का विकास: 800-900 कमरों के निर्माण की योजना
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं का 400 साल पुराना कुलोदय दुर्गा मंदिर बनेगा भव्य धार्मिक केंद्र! मंदिर के जीर्णोद्धार, चांदी की सजावट और गेस्ट हाउस विस्तार की तैयारी भविष्य में 800 से 900 कमरों के निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना शारदीय नवरात्र में 108 शतचंडी महापाठ और यज्ञ-हवन का आयोजन प्रवासी धर्मप्रेमियों और दानदाताओं के सहयोग से मंदिर का होगा विकास महानगरों की तर्ज पर भोजनशाला के डाइनिंग हॉल का नवीनीकरण कुलोदय धाम को सभी समाजों के श्रद्धालुओं का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य0
0
Report
23 वर्षों से जारी आमेट में गरबा महोत्सव, बच्चों-युवाओं का उत्साह चरम पर
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद जिले के आमेट के जवाहर नगर में गरबा की धूम 23 वर्षों की गौरवशाली परंपरा, आमेट के जवाहर नगर में पारंपरिक सार्वजनिक गरबा महोत्सव जारी प्रतिदिन लगभग 300 बालिकाएँ, 250 बच्चे और 100 बालक बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे आमेट, राजसमंद यह पारंपरिक गरबा महोत्सव 21 अक्टूबर तक चलेगा। श्री मातेश्वरी क्लब का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ नई पीढ़ी को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को बेहतरीन मंच प्रदान करना और समाज में आपसी भाईचारे व सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना है। पिछले 23 वर्षों से निरंतर चल रहा यह आयोजन अब जवाहर नगर की अनूठी सांस्कृतिक पहचान बन चुका है।0
0
Report
Advertisement
पटना के बोरिंग रोड पर मिर्जापुर थीम से सजे पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र
Patna, Bihar:पटना में अलग-अलग थीम पर आधारित पूजा पंडाल बनाए गए हैं। हर एक पंडाल खास है और अलग कलाकारी की गई है। वहीं राजधानी पटना के बोरिंग रोड में मिर्जापुर वेब सीरीज पर आधारित पूजा पंडाल बनाए गए हैं। वेब सीरीज मिर्जापुर के सभी स्टार कास्ट के कट आउट लगाए गए हैं जो आकर्षण का केंद्र है। भक्ति के साथ आकर्षक पंडाल लोगों को अपनी तरफ खींच रहा है।0
0
Report
पटन देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र: भक्तों की भीड़ और देवी के तीन रूप
Patna, Bihar:आज शारदीय नवरात्र का आठवा दिन है सनातन में नवरात्रि विशेष धार्मिक महत्व रखने वाला पर्व है, जिसे शक्ति की देवी दुर्गा की उपासना के रूप में मनाया जाता है। शारदीय नवरात्र में पटन देवी शक्ति पीठ में पूजा का खास महत्व है। यहां तीन महादेवियों की पूजा की जाती है। नवरात्र के अवसर पर यहां दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु पटन देवी माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं पौराणिक कथा के अनुसार, राजा दक्ष प्रजापति ने एक यज्ञ का आयोजन किया था। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव का अपमान किया, जिससे आहत होकर माता सती ने यज्ञ की अग्नि में अपने प्राण त्याग दिए। पत्नी की मृत्यु से दुखी भगवान शिव उनके पार्थिव शरीर को लेकर तांडव करने लगे। मान्यता है कि सृष्टि को इस संकट से बचाने के लिए भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से माता सती के शरीर को खंडित कर दिया। माता सती के शरीर के अंग अलग-अलग स्थानों पर गिरे और उन स्थानों को शक्तिपीठ के रूप में मान्यता मिली। मान्यता है कि पटना सिटी स्थित बड़ी पटन देवी मंदिर वाले स्थान पर माता सती की दायीं जांघ गिरी थी। इसी वजह से इसे 51 शक्तिपीठों में शामिल माना जाता है। इसलिए विशेष धार्मिक महत्व है यहां मां भगवती के तीन रूपों महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती की पूजा की जाती है। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है श्रद्धालु 3 से चार घण्टे से लाइन ने लगे हुए है माता के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं का कहना है मां से जो भी मन्नतें मांगते हैं मां उसे पूरा करती है बड़ी पटन देवी से जायजा लिया0
0
Report
भीम में नशा मुक्ति कार्यक्रम से युवा शिक्षा से जुड़ें
Rajsamand, Rajasthan:नशे से दूर, शिक्षा से जुड़ें युवा: तभी बनेगा स्वस्थ समाज भीम उपखंड में आयोजित हुआ भव्य नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, 100 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा भीम, राजसमंद एंकर- युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से 'मेरा भारत युवा', राजसमंद के तत्वावधान में भीम उपखंड मुख्यालय पर एक विशेष नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक नशामुक्त व स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजू वैष्णव ने योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में नियमित योगाभ्यास को अपनाएं। उन्होंने बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए एक अनुशासित और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर में बारिश के अभाव से अकाल संकट, पानी-चारे की आपूर्ति पर दबाव
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर बारिश के अभाव में जैसलमेर में अकाल जैसे हालात, पानी और पशु चारे के लिए ग्रामीण परेशान, विधायक छोटू सिंह भाटी ने कहा सरकार इसको लेकर चिंतित है जल्द ही इसकी व्यवस्था की जाएगी वहीं विपक्ष के पूर्व कैबिनेट मंत्री साले मोहम्मद ने कहा सरकार फैलियर धरातल पर साबित हो रही है जैसलमेर (पैकेज खबर ) सीमावर्ती जिले जैसलमेर में बारिश के अभाव में अब अकाल जैसे हालात बनने लगे हैं। ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी का संकट गहराता जा रहा है, तो दूसरी ओर पशुओं के लिए चारे और पानी की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो गया है। पानी की तलाश में इंसानों के साथ मवेशियों को भी दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण कई बार जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पशु शिविर खोलने और पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग कर चुके हैं। वहीं, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी का कहना है कि मुख्यमंत्री ने जिले के लिए एक करोड़ रुपये की राशि की घोषणा की है और जल्द ही पशु चारा शिविर शुरू किए जाएंगे। वहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री साले मोहम्मद ने कहा कि जैसलमेर जिले में अकाल के हालात को देखते हुए सरकार को तत्काल जिले में पशुओं के लिए चारों पानी की व्यवस्था करनी चाहिए परंतु अभी तक धरातल पर कुछ भी साबित नहीं हो रहा है, देखिए, जैसलमेर से यह खास रिपोर्ट। रेगिस्तान की धरती जैसलमेर में बारिश की कमी अब ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। लंबे समय से पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पानी और पशु चारे का संकट गहराने लगा है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को अपनी और अपने पशुओं की प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में भटकना पड़ रहा है。 एक ओर पीने के पानी की समस्या है, तो दूसरी ओर पशुपालकों के सामने मवेशियों के लिए चारे का इंतजाम करना चुनौती बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते राहत नहीं मिली तो पशुधन को बचाना मुश्किल हो सकता है。 ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर कई बार जिला कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर राहत की मांग की है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रभावित क्षेत्रों में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, पानी के टैंकरों से जरूरतमंद गांवों तक पानी पहुंचाया जाए और पशुओं के लिए जल्द से जल्द चारा शिविर खोले जाएं。 ग्रामीणों को अब प्रशासन की ओर से राहत मिलने का इंतजार है, ताकि इस मुश्किल दौर में इंसानों के साथ मवेशियों को भी राहत मिल सके। बाइट- छोटू सिंह भाटी, विधायक, जैसलमेर इधर, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी ने बताया कि जिले में अकाल जैसे हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक करोड़ रुपये की राशि की घोषणा की है। विधायक के अनुसार, जल्द ही जिले में पशु चारा शिविर शुरू किए जाएंगे, जहां पशुपालकों को राहत मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को देखते हुए पानी के टैंकरों के माध्यम से निःशुल्क पानी पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे पानी की कमी से जूझ रहे ग्रामीणों और पशुपालकों को राहत मिलने की उम्मीद है。 वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राजस्थान के पूर्व मंत्री साले मोहम्मद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सीमावर्ती जिले जैसलमेर में फैलियर साबित हो रही है यहां पर पशु चारे व पीने के पानी के लिए तड़प तड़प के मर रहा है सरकार शुद्ध नहीं ले रही है हमारी सरकार में इस समय सभी जगह चारे के शिविर खुल गये थे वही अकाल को देखते हुए विशेष पैकेज दिया गया था सीमावती जिले को बारिश के अभाव में जैसलमेर के ग्रामीण इलाकों में पानी और पशु चारे का संकट लगातार चिंता बढ़ा रहा है। अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन की राहत व्यवस्थाओं पर टिकी हैं। जरूरत है कि घोषित राहत योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारा जाए, ताकि ग्रामीणों और बेजुबान पशुओं को इस संकट से राहत मिल सके। बाइट - शाले मोहम्मद, पूर्व कैबिनेट मंत्री बाइट - सुमार खान, जैसलमेर वासी0
0
Report
भंडारा के किसानों ने सूखे से तंग आकर खड़ी धान में आग लगा दी
Bhandara, Maharashtra:शेतकऱ्याने चक्क उभ्या पिकाला आग लावली.... धानपिकासाठी केलेला खर्चही निघणार नसल्याने शेतकऱ्यांचा संताप दिवाळीचा सण जवळ आला असताना भंडारा जिल्ह्याच्या मोहाडी तालुक्यातील सालई खुर्द येथील शेतकऱ्यांवर मात्र संकट ओढावलं आहे. पाण्याअभावी अडीच हेक्टरवरील धानपीक करपल्याने हतबल झालेल्या शेतकऱ्याने चक्क उभ्या पिकाला आग लावली. धानपिकासाठी केलेला खर्चही निघणार नसल्याने शेतकऱ्यांचा संताप अनावर झाला आहे. बावनथडी प्रकल्पाचं पाणी शेतापर्यंत पोहोचलं नाही, त्यामुळे नुकसानग्रस्त शेतकऱ्यांना ५० हजार रुपये हेक्टरी नुकसानभरपाई द्या, अशी मागणी करण्यात आली आहे. भंडारा जिल्ह्यातील धान उत्पादक शेतकऱ्यांवर यंदा दुष्काळाचं सावट आहे. पाण्याअभावी धानपीक करपलं, जमिनीला भेगा पडल्या, तर उत्पादनापेक्षा कापणी-मळणीचा खर्च अधिक होण्याची वेळ आली आहे. त्यामुळे मोहाडी तालुक्यातील सालई खुर्द येथील शेतकरी विनोद राणे यांनी आपल्या उभ्या धानपिकाला आग लावली. धान बोनस, पीकविमा आणि प्रोत्साहन रकमेची प्रतीक्षा असतानाच आता पीक हातातून गेल्याने शेतकऱ्यांसमोर दिवाळी साजरी करण्याचाही प्रश्न निर्माण झाला आहे. नुकसानग्रस्त शेतांचे तातडीने पंचनामे करून ५० हजार रुपये हेक्टरी मदत द्यावी, अशी मागणी शेतकऱ्यांनी केली आहे. सिंचन प्रकल्प असल्याने पाणी शेतापर्यंत पोहोचत नसेल, तर शेतकऱ्यांनी जगायचं कसं? असा सवाल आता उपस्थित होत आहे.0
0
Report
भीरा पलिया मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला; दो नर्सिंग छात्राएं मौत
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के भीरा पलिया मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चपेट में आये बाइक सवार युवक और दो नर्सिंग की छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। मृतक छात्राएं क्रांति और पूर्वा पैरामेडिकल कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। आपको बता दें की अवकाश होने के चलते छात्राएं अपने रिश्तेदार के साथ घर जा रही थी और भीरा पलिया मार्ग पर ट्रक की चपेट में आ गई। भीषण हादसे में बाइक चला रहे रिश्तेदार दोनों छात्राओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। फरार ड्राइवर की तलाश में पुलिस द्वारा की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
