कोडरमा में भाजपा की जीत ,बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह
Giridih, Jharkhand:गिरीडीह के कोडरमा लोकसभा सीट में दोबारा जीत दर्ज होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश देखा जा रहा है। जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा ये कोडरमा की जनता की जीत है , कोडरमा में जोरदार रूप से विकास होगी साथ ही उन्होंने जनता एवं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दिए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे से पूछताछ, एक ही कहानी बार-बार बता रहे हैं तीनों आरोपी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को नागपुर से ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ ले आया गया है। वहां उनसे हजरतगंज थाने में पूछताछ हो रही है। यूपी एसटीएफ और लखनऊ पुलिस की टीम श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर से हजरतगंज थाने में पूछताछ कर रही है।
पिछले 5 घंटे से हो रही है श्रद्धा दुबे से पूछताछ।
सूत्रों का दावा- पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही है श्रद्धा।
पुलिस ने श्रद्धा से पूछी 9 अक्टूबर की कहानी।
पुलिस ने घटना वाली शाम के बारे में तीनों आरोपियों से अलग- अलग पूछताछ की।
सूत्रों की माने तो तीनों एक ही कहानी बार-बार बता रहे हैं।
पुलिस का पूरा फ़ोकस 9 अक्टूबर की घटना को समझना है।
पुलिस ने श्रद्धा से पूछा कि शिवा ने आत्महत्या की तो फिर क्यों की।
जब वो कूदने दरवाजे से बाहर निकला तब आप कहां थी?
आपकी बहन और ड्राइवर तब क्या कर रहे थे?
उस वक़्त आपके फ्लैट में कौन-कौन मौजूद था?
आपने क्या उसे रोकने की कोशिश की थी?
आपने तुरंत पुलिस को सूचना क्यों नही दी?
अस्पताल छोड़कर क्यों भागी?
आपने इस घटना के बाद सबसे पहला फोन किसे किया था?
लखनऊ से निकलने के बाद आप सबसे पहले कहां गईं?
आपकी फरारी में कौन मदद कर रहा था?
नेपाल से वापस लखनऊ क्यों आईं थी?
नागपुर क्यों गई थीं? वहां फ्लैट किसने दिलवाया था?
आपको फरारी के दौरान कौन फाइनेंस कर रहा था?
पुलिस अब इन सवालों के मिले जवाब को क्रॉस करेगी। इससे जुड़ी सबूतों को वेरीफाई करेगी।
(जी न्यूज रिपोर्टर प्रीति श्रीवास्तव की रिपोर्ट)
