Back
गढ़वा छठ घाट पर नहाते समय 13 वर्षीय राहुल कुमार की डूबकर मौत
APASHISH PRAKASH RAJA
Oct 27, 2025 13:23:16
Narayanpur, Jharkhand
Anchor -गढ़वा जिले में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ। गढ़वा शहर के दानरो नदी स्थित छठ घाट पर नहाने के दौरान 13 वर्षीय बालक राहुल कुमार की डूबने से मौत हो गई। मृतक टंडवा के रैदास नगर मोहल्ला निवासी सुनील प्रसाद का पुत्र था। घटना ने पूरे इलाके को शोकाकुल कर दिया है, वहीं छठ पर्व की उमंग के बीच मातम छा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार की सुबह राहुल अपने कुछ साथियों के साथ दानरो नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक वे कुछ समझ पाते, तब तक राहुल पानी में डूब चुका था। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे नदी से बाहर निकाला और गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, सहित कई जनप्रतिनिधि सदर अस्पताल पहुंचे। सभी ने मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
2
Report
0
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 27, 2025 16:06:130
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowOct 27, 2025 16:03:560
Report
0
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowOct 27, 2025 16:03:19Noida, Uttar Pradesh:नाव पर सवार किशोरों के विजुअल zee media Exclusiv
0
Report
RZRajnish zee
FollowOct 27, 2025 16:02:450
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowOct 27, 2025 16:02:330
Report
RNRandhir Nidhi
FollowOct 27, 2025 16:02:140
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowOct 27, 2025 16:01:530
Report
RZRajnish zee
FollowOct 27, 2025 16:01:210
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowOct 27, 2025 16:01:040
Report
NPNavratan Prajapat
FollowOct 27, 2025 16:00:420
Report
