Back
गढ़वा में विकास बनाम भ्रामक राजनीति: मिथलेश ठाकुर का बड़ा जवाब
APASHISH PRAKASH RAJA
Feb 10, 2026 04:02:59
Narayanpur, Jharkhand
झारखण्ड मे नगर निकाए चुनाव मे वाद प्रतिवाद का दौर शुरू हो गया है गढ़वा से भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के द्वारा लगाए गए आरोपों के जवाब मे आज पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने इसका जवाब दिया है। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा है कि गढ़वा में विकास बनाम भ्रामक राजनीति चल रही है। उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों ने गढ़वा जिले में आमूलचूल परिवर्तन की नई तस्वीर प्रस्तुत की है। गढ़वा ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड प्रदेश में इन कार्यों की चर्चा आज भी विकास मॉडल के रूप में की जाती है। आधारभूत संरचना, प्रशासनिक सुविधाओं और सार्वजनिक स्थलों के निर्माण ने जिले को नई पहचान दिलाई। आधुनिक कलेक्ट्रेट भवन और उसके सामने विकसित भव्य पार्क आज गढ़वा का लैंडमार्क बन चुके हैं। जिसकी सराहना दूर दराज से आने वाले लोग भी करते हैं। श्री ठाकुर ने सोमवार को गढ़वा स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उक्त बातें कही। पूर्व मंत्री ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखें तो पिछले लगभग 14 महीनों से गढ़वा की विकास गति अवरुद्ध होती दिखाई दे रही है। जिससे आम जनता में निराशा का माहौल है। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ते ही वर्तमान विधायक द्वारा भ्रामक और तथ्यहीन बयानबाजी के जरिए भोली-भाली जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि तथ्यों और वास्तविक मुद्दों की राजनीति से दूर रहकर केवल कहानी गढ़ना और भ्रामक बयान देना उनकी शैली बन चुकी है। यदि कल्पनाओं की दुनिया में ही रहना है, तो शायद फिल्मों की कहानी लिखना अधिक उचित होगा। जहां कॉमेडी और कल्पना का अलग स्थान होता है। लेकिन जनता के सामने गलत जानकारी रखना और लुभावने शब्दों का मायाजाल फैलाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि हर चुनाव के समय विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देना, धर्म और जाति के आधार पर समाज को बांटने की कोशिश करना उनकी मानसिकता को उजागर करता है। यह राजनीति न केवल लोकतंत्र के लिए हानिकारक है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और विकास की भावना को भी कमजोर करती है। श्री ठाकुर ने कहा कि नगर परिषद चुनाव में भी वही पुराने मुद्दे और खोखले वादे जनता के सामने रखे जा रहे हैं। एक ओर ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात और दूसरी ओर वर्ग विशेष को लेकर विरोधाभाषी बयान देना नेतृत्व की गंभीरता पर सवाल खड़े करता है। गढ़वा जिले में पिछले पांच वर्षों में हुए सर्वांगीण विकास की चर्चा आज भी लोगों के बीच होती है। निर्माण की राजनीति ही स्थायी बदलाव लाती है, क्योंकि निर्माण में समय, परिश्रम और जनविश्वास लगता है। जबकि विनाश करना आसान होता है। झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा विकास, एकता और जनहित की राजनीति करता आया है और हमेशा यही मार्ग अपनाता रहेगा। गढ़वा की जनता ने वर्तमान विधायक के वादों पर विश्वास जताया था, लेकिन अब बड़ी संख्या में लोग स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। अब यहां की जनता वास्तविक विकास की उम्मीद कर रही है। जनता समझ चुकी है कि विकास के नाम पर केवल भ्रम फैलाया गया और वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति की गई। श्री ठाकुर ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में गढ़वा नगर परिषद की जागरूक जनता झामुमो समर्थित उम्मीदवार संतोष केशरी को क्रमांक 12 पर ‘सीसीटीवी कैमरा’ छाप पर मुहर लगाकर मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। जनता अब खोखले वादें नहीं, बल्कि जमीन पर काम करने वाले नेतृत्व को चुनने के लिए प्रतिबद्ध हो चुकी है। उन्होंने कहा कि संतोष केशरी के नेतृत्व में गढ़वा नगर परिषद में ठप पड़ी विकास की रफ्तार फिर से तेज होगी और शहर के सर्वांगीण विकास का नया अध्याय शुरू होगा। उनका विजन गढ़वा को नई पहचान देने और विकास के नए आयाम स्थापित करने का काम करेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VRVIJAY RANA
FollowFeb 10, 2026 05:32:210
Report
DTDinesh Tiwari
FollowFeb 10, 2026 05:32:080
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 10, 2026 05:31:550
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 10, 2026 05:31:410
Report
DBDURGESH BISEN
FollowFeb 10, 2026 05:31:240
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 10, 2026 05:30:59Sikar, Rajasthan:सीकर मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार की ओर से बजट पेश किया जाएगा कोचिंग हब के नाम से मशहूर सीकर के वासिदे और सीकर के युवा बजट में सरकार से क्या उम्मीद रखते हैं
0
Report
0
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 10, 2026 05:30:260
Report
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 10, 2026 05:20:140
Report
SASALMAN AMIR
FollowFeb 10, 2026 05:19:590
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 10, 2026 05:18:540
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 10, 2026 05:17:360
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowFeb 10, 2026 05:17:220
Report
PVPankaj Verma
FollowFeb 10, 2026 05:16:370
Report