Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
East Singhbhum831001

जमशेदपुर के टायर गोदाम में भीषण आग, दमकलें कड़ी मेहनत के बाद काबू

RKRANJEET Kumar OJHA
Dec 29, 2025 03:47:03
Jamshedpur, Jharkhand
जमशेदपुर जुगसलाई थाना क्षेत्र के फाटक गोलचक्कर रेलवे ट्रैक के पास स्थित एक पुराने टायर गोदाम में देर रात अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आस पास के लोगों में दहशत महौल बन गया. बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा फाटक गोलचक्कर के समीप फुटपाथ से टायर दुकानों को पहले ही हटवा दिया गया था. इसके बाद दुकानदारों ने अपने टायर रेलवे बाउंड्री के पीछे अस्थायी रूप से जमा कर रखे थे. इन्हीं रखे गए टायरों में आग लगने की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. आग तेजी से फैलने की वजह से दमकल कर्मियों को काफी मशकत करनी पड़ रही है. गौरतलब है कि इसी मार्ग से होकर राष्ट्रपति का काफिला आज करनडीह जाहेरथान की ओर जाएगा, ऐसे में प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और क्षेत्र में एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है. फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NMNitesh Mishra
Dec 29, 2025 05:24:58
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- धनबाद पुलिस नव वर्ष की तैयारियों के बीच जिले में बढ़ती भीड़ और जश्न के माहौल को देखते हुए विधि–व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण तथा सड़क हादसों की रोकथाम के उद्देश्य से अलर्ट नजर आ रही है।पूरे जिले में विशेष एंटी क्राइम एवं यातायात जांच अभियान चलाया जा रहा है।देर रात तक पुलिस वाहन जाँच के साथ शहर में पेट्रोलिंग कर रही है।एसएसपी प्रभात कुमार खुद सड़क पर उतर विधि व्यवस्था को देख रहे है। एसएसपी स्वयं अभियान का नेतृत्व करते हुए रविवार की देर रात सड़क पर उतरे और विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उनके साथ ग्रामीण एसपी श्री कपील चौधरी, सिटी एसपी श्री रित्विक श्रीवास्तव, प्रशिक्षु आईपीएस श्री अंकित सिन्हा सहित कई डीएसपी एवं थाना प्रभारी अभियान में सक्रिय रूप से शामिल रहे।अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, अनावश्यक जमावड़ा व अड्डाबाजी पर रोक, वांछित अपराधियों की तलाश, चोरी हुए वाहनों की पहचान, अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश, जुआ व लॉटरी जैसे गैरकानूनी धंधों पर प्रहार करना रहा। इसके साथ ही वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया गया। एंटी क्राइम जांच अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित की गई। अनावश्यक रूप से अड्डाबाजी कर रहे कई लोगों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। जिले के सभी क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी आपराधिक घटना पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके। नव वर्ष के आगमन को देखते हुए जिले के सभी मॉल, बाजार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सिनेमा घर, पिकनिक स्थल एवं पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ कर दी गई है। एसएसपी महोदय के निर्देश पर इन स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है, जिससे आमजन सुरक्षित माहौल में नव वर्ष का स्वागत कर सकें। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सरायढेला, स्टील गेट, गोल बील्डिंग, मेमको मोड़, सिटी सेंटर, स्टेशन रोड, रणधीर वर्मा चौक, बैंक मोड़, धनसार चौक, मटकुरिया चेक पोस्ट सहित कई प्रमुख इलाकों में भ्रमण कर जांच की। पुलिस  ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे कानून का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को डायल 112 पर दें।
0
comment0
Report
Dec 29, 2025 05:24:03
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Dec 29, 2025 05:23:31
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे-93 पर गांव जरैया मोड़ के पास रोडवेज बस और डीपीएस स्कूल बस के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में स्कूल बस के चालक कालवेंद्र, परिचालक रोहदान सिंह और रोडवेज बस में सवार 65 वर्षीय वृद्ध महिला संतोषी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के समय रोडवेज बस सवारियां लेकर अलीगढ़ से आगरा जा रही थी, जबकि स्कूल बस सासनी से अलीगढ़ की ओर आ रही थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए तत्काल सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और बाधित हुए यातायात को सुचारू करवाया।
0
comment0
Report
SBSantosh Bhagat
Dec 29, 2025 05:22:44
Godda, Jharkhand:गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र के कमरगामा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना 26 दिसंबर 2025 की शाम को हुई थी। पीड़िता शिव कुमारी देवी को गोली लगी थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गईं। महागामा थाना क्षेत्र के ग्राम कमरगामा में महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिलने पर गोड्डा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक जांच एवं छापामारी दल का गठन किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी अनोज़ ब्रहम ने जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े पुराने विवाद में शिव कुमारी देवीको पीछे से देसी कट्टे से गोली मारी थी। गोली पीड़िता की पीठ को छूते हुए निकल गई थी। पीड़िता शिव कुमारी देवी के लिखित आवेदन के आधार पर महागामा थाना में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में तीन नामजद अभियुक्तों और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य नामजद अभियुक्त अनोज़ ब्रहम, जो स्वर्गीय चौरासी ब्रहम का पुत्र है, को उसके मामा के घर ग्राम अम्बा, थाना ललमटिया से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Dec 29, 2025 05:22:18
Hajipur, Bihar:सुबह वैशाली में दर्दनाक हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कटने से मौत हो गई है। घटना हाजीपुर मुजफ्फरपुर रेल खंड पर स्थित बेनीपट्टी पीरापुर हाल्ट के पास की है। सबसे खास बात यह है कि मृत व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हुई है और जिसका क्षत विक्षत शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा हुआ है लेकिन अभी तक शव को उठाया नहीं गया है। हालांकि रेल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब चार बजे पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी और बताया कि 60 वर्षीय एक अज्ञात अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि मृतक का चप्पल हाल्ट पर ही पड़ा हुआ है और शव वहां से कुछ दूर क्षत विक्षत हालत में पड़ा हुआ था। स्थानीय लोग के साथ साथ पुलिस भी आशंका जता रही है कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि आत्महत्या है लेकिन जब तक शव की शिनाख्त नहीं होती है तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बहरहाल रेल पुलिस और ग़ोरौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन कर रही है वहीं शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी भी की जा रही है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Dec 29, 2025 05:21:46
Alwar, Rajasthan:अलवर में घना कोहरा और बढ़ती ठंड: विजिबिलिटी 50 मीटर, फसलों में लौट रही रौनक अलवर में साल के आख़िरी दिनों के साथ मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल गया है। सोमवार सुबह से ग्रामीण और शहरी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी घटकर लगभग 50 मीटर तक पहुंच गई। इसके कारण वाहन चालकों को खासा परेशान होना पड़ा। दिसंबर में ठंड का असर अपेक्षाकृत कम रहा था, लेकिन दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की सर्दी के आसार नज़र आ रहे हैं। दिसंबर माह में अब तक दिन में धूप निकलती रही, जबकि सुबह, शाम और रात के समय सर्दी तेज बनी रही। फिलहाल न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। बादल छाने और घने कोहरे के चलते सोमवार सुबह तक सड़कों पर लगी रोडलाइट्स भी जलती रहीं। टेल्को चौराहा, राठ नगर, चिकानी रोड, रामगढ़ रोड और बहरोड़ रोड की ओर कोहरे का असर अधिक देखने को मिला। ठंड बढ़ने से अब फसलों में भी सुधार दिखने लगा है। किसानों का कहना है कि अधिक सर्दी , गेहूं की फसल की ग्रोथ के लिए फायदेमंद रहती है। दिसंबर में कम सर्दी के कारण फसलों की वृद्धि धीमी रही थी, लेकिन अब तापमान गिरने के साथ खेतों में रौनक लौट आई है। इस बार जिले में सरसों और गेहूं की पैदावार अधिक रहने का अनुमान है, जबकि प्याज की खेती में किसानों को नुकसान हुआ। प्याज की कटाई के बाद अधिकांश किसानों ने गेहूं और सरसों की बुवाई की है।
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Dec 29, 2025 05:21:36
Malda, West Bengal:মিম দলে যোগ দিচ্ছেন কংগ্রেস,তৃণমূল ও বাম কর্মীরা। জেলা কংগ্রেসের সাধারণ সম্পাদক সন্তোষ কেশরী মিম দলে যোগ দিলেন। পাশাপাশি মালদা চাঁচল ১ ব্লকের ভগবানপুর গ্রাম পঞ্চায়েতের সংখ্যালঘু অধ্যুষিত ঘগাড়পাড় এলাকার শতাধিক বাসিন্দা তৃণমূল ও বাম দল ছেড়ে মিম পার্টিতে যোগ দিলেন। বিধানসভা নির্বাচনের আগে মিম দলের উথল মালদা জেলার রাজনীতিতে নতুন করে সমীকরণ তৈরী করছে। মিম দলের চাঁচল ১ ব্লক সভাপতি আব্দুল হালিম বলেছেন, ওয়াকফ নিয়ে রাজ্য সরকারের কোন আন্দোলন নেই। এসআইআর আবহে মানুষের পাশে দাড়াননি এলাকার তৃণমূলের জনপ্রতিনিধিরা। এলাকার রাস্তাঘাট বেহাল সহ একাধিক অনুন্নয়নের অভিযোগ তুলে শতাধিক মানুষজন আমাদের দলে যোগ দিয়েছেন। মালদা জেলা সভাপতি রেজাউল করিম বলেছেন, কংগ্রেস এবং তৃণমূল কংগ্রেসের অনেক নেতাই তাদের সাথে যোগাযোগ করছে আগামী দিনে অনেকেই যোগদান করবেন। মালদা জেলাপরিষদের ত্রৃণমূলের সহকারী সভাধিপতি রফিকুল হোসেন বলেছেন, রাজ্য সরকারের উন্নয়ন الآن ঘরে ঘরে। ভোটের সময়ে এখন বিজেপির বি টিএম হিসেবে কাজ করছে মিম সহ আইএসএফ ও হুমায়ুনের জেইউপি। মিমে যোগদানকারী জেলা কংগ্রেসের সাধারণ সম্পাদক সতোষ কেসরীর দাবি, কংগ্রেসের থেকে কাজ করতে পারছিলেন না সেই কারণেই মিমকে বেছে নিয়েছেন। মিমকে গুরুত্ব দিতে নারাজ কংগ্ৰেস ও তৃণমূল কংগ্রেস। জেলা কংগ্রেসের সাধারণ সম্পাদক তথা প্রাক্তণ বিধায়ক ভূপেন্দ্রনাথ হালদার বলেন, কংগ্রেস చాలా বড় দল। কে থাকলো। আর কে না থাকলো । তাতে কোন কিছু আসে যায় না। কংগ্রেস থেকে যারা যাচ্ছে। তারা কোন কাজ করে না।অকর্ম লোকরাই যাচ্ছে।。 মিম বিজেপির বি টিম। বিজেপি হিন্দুত্বের ঠিকা নেবে। মিম মুসলিমের ঠিকা নেবে। এই রাজনীতি মালদাতে চলবে না। কটাক্ষ জেলা তৃণমূলের সহ-সভাপতি শুভময় বসুর। পাল্টা বিজেপি দক্ষিণ মালদা সাংগঠনিক জেলার মুখপাত্র অম্লান ভাদুরি বলেছেন বিজেপি নিজের দমে সারাদেশে লড়াই করে। বিজেপির কারুর প্রয়োজন হয় না।
0
comment0
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
Dec 29, 2025 05:20:55
Kishtwar, :Despite freezing conditions, the Indian Army has intensified counter-terrorism operations across the hilly districts of Kishtwar and Doda in Jammu and Kashmir amid snow in higher reaches, as security forces continue a week-long operation to pin down Jaish-e-Mohammed terrorists, including Foreigner commander Saifullah and his aide Adil, official sources said. Both Saifullah and Adil, each carrying a reward of ₹10 lakh, are believed to be hiding in the dense forests and rugged hills of Kishtwar. The ongoing operation is also focused on neutralising other terrorist elements operating in the adjoining hill areas of Doda. The anti-terror drive was initially launched from villages in the Chatroo subdivision of Kishtwar, where troops carried out extensive searches and area domination exercises. The operation in Chatroo has been underway for the past one week. Meanwhile, another major operation is currently in progress in Keshwan area of Kishtwar, located around 35 kilometres from the district headquarters. Troops also continued combing operations in Seojdhar area of Doda district. The operation in Keshwan was launched on Saturday and is expected to continue for more days. Sources said that more than 2,000 troops have been deployed across multiple locations to track down the terrorists. Several local villagers, familiar with the terrain, have also come forward to assist the security forces by sharing vital inputs and helping in navigation through the difficult mountainous region. In a separate but parallel operation, the Army has intensified surveillance in Kishtwar’s Padder subdivision, an area known to be a stronghold of Hizbul Mujahideen terrorist commander Jahingeer Saroori. Two other local terrorists, identified as Muddasir and Riaz—each carrying a reward of ₹10 lakh—are also believed to be operating in the region. Despite freezing temperatures and treacherous terrain, the Army has stepped up its counter-terrorism efforts. Traditionally, the onset of the 40-day ‘Chillai Kalan’—the harshest winter phase from December 21 to January 31—results in a temporary lull in terrorist activities due to heavy snowfall and closure of communication routes. However, defence sources said this winter marks a decisive shift in operational strategy. Instead of scaling down, the Army has adopted a proactive winter posture by establishing temporary bases and surveillance posts deep inside snow-bound areas to sustain pressure on terrorist hideouts. Operating in sub-zero temperatures and low-visibility conditions, Army patrols are regularly traversing high-altitude ridgelines, valleys and forested zones to deny terrorists any safe haven. Experts believe this shift reflects an evolution in counter-terrorism tactics, underscoring the Army’s adaptability and resolve to maintain operational momentum regardless of weather or terrain challenges.
0
comment0
Report
AMAjay Mehta
Dec 29, 2025 05:20:41
Fatehabad, Punjab:फतेहाबाद (हरियाणा) रेडियो रिपोर्ट: नशे का ड्राई आईलैंड बना फतेहाबाद का रतिया इलाका. नशा तस्करो का नेटवर्क तोड़ने के लिए शहरवासी उतरे मैदान मे, इलाका ठीकरी पहरे देने का लिया फैसला. दिन में महिलाएं और रात को युवा करेंगे पहरेदारी, घगघर नदी के किनारे बने नशे के अड्डों को खत्म किया जाएगा. पुलिस के हवाले कर देंगे. इलाका वासियो ने कहा नशा ले रहा है युवाओं की जान. पिछले 1 वर्ष में रतिया के केवल वार्ड से 70-80 युवाओं की जान जा चुकी है। नशाओं से हो रही युवाओं की मौत के बाद वार्ड नंबर 4 में 5 नेताओं ने एक बड़ी बैठक कर कड़े फैसले लिए. पांच명의 कमेटी बनाई गई जिसमें फैसला लिया गया है कि अब वार्ड में नशा नहीं बिकेगा और पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा. वार्ड नंबर 4 में ठीकरी पहरा लगाया जाएगा जिसमें दिन के समय महिलाएं पहरा देंगी और रात के समय युवा पहरा देंगे. नशा बेचने वालों पर कड़ी नजर रखेंगे और उन्हें पुलिस के हवाले करेंगे. बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि वार्ड में जो भी युवा नशा करते हैं उनको नशा मुक्ति केंद्र में भेजकर नशा छुड़वाने का कार्य किया जाएगा. कोई भी नशा बेचने वाला वार्ड में न आए इसके लिए महिलाएं और युवा ठीकरी पहरा देगी. घग्गर नदी के ऊपर शहर में झाड़ियों में नशे के अड्डे प्रशासन से मिलकर साफ करवाए जाएंगे ताकि बच्चे खेल सकें. वार्ड के लोगों का कहना है कि वार्ड 4 और 5 के युवाओं को बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है; नशा बेचने वालों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया जाएगा और पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top