एगारकुण्ड में मुखिया की पहल पर शुरू हुआ स्वास्थ्य शिविर
Jamshedpur, Jharkhand:निरसा विधानसभा के एगारकुण्ड प्रखंड के गोपालपुर पंचायत भवन में मुखिया शिखा नाग की पहल पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। सूचना के अनुसार कई ग्रामीणों ने शिविर में भाग लिया और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाएं प्राप्त कीं। साथ ही मुखिया ने बताया कि यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के लिए की गई है और उन्होंने अन्य जनप्रतिनिधियों से भी ऐसे शिविर आयोजित करने का आग्रह किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
