icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पंजाब कांग्रेस बूथ मजबूत करने के लिए युवाओं में उत्साह भरती, नेताओं की जय-जयकार

Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਭਵਨ ਵਿੱਚ ਕੇਂਦਰ-ਪੰਜਾਬੀ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮંત્રી ਭੁਪੇਸ਼ ਬਘੇਲ ਅਤੇ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਦੇ ਨਾਰੇ ਲੱਗੇ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਪੰਜਾਬ ਇੰਚਾਰਜ ਨੇ ਕਿਹਾ ਹਾਈ ਕਮਾਂਡ ਨੂੰ ਰਿਪੋਰਟ ਬਣਾ ਕੇ ਭੇਜਣਗੇ। ਲੁਧਿਆਾਣਾ ਵਿੱਚ ਕੇਂਦਰ ਕੰਗਰ ਸੰਗਠਨ ਦੇ ਉਦਯੋਗ ਫਲਸਫੇ ਦੇ ਤਹਿਤ ਯੂਥ ਨੂੰ बूਥ ਮਜਬੂਤ ਕਰਨ ਲਈ ਕੀਤੇ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਭਾਗ ਲਿਆ। ਇੰਚਾਰਜ ਭੂਪੇਸ਼ ਬਘੇਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਪੰਜ ਤੋਂ ਛੇ ਜਿਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਇਹ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲ-ਬਾਤ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਫਤਹਗੜ੍ਹ ਤੇ ਰੋਪੜ ਦੀ ਰੈਲੀ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਨਹੀਂ ਦੇਖਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਾਂਗਰਸ ամբողջਤੌਰ ਤੇ ਇੱਕਜੁਟ ਹੈ। ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨਾਲ ਸਾਂਝੀ ਦਾਅਵਾਂ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਆਰਐਸਐਸ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹਾਈ ਕਮਾਂਡ ਨੂੰ ਦੇਤੀ ਜਾਏਗੀ। ਮੁੱਖ ਰੂਪ ਵਿੱਚ, ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਵਿੱਚ ਜੋਸ਼ ਭਰਪੂਰ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤਾ।
0
0
Report

बिलासपुर पुलिस ने नए कानूनों के साथ ई-साक्ष्य और ई-प्रोसीक्यूशन में अग्रणी प्रदर्शन किया

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।नए आपराधिक कानूनों को लागू हुए लगभग दो साल होने जा रहे हैं, और इस मामले में बिलासपुर पुलिस ने शानदार काम किया है। अलग-अलग तकनीकी पोर्टलों के इस्तेमाल और मामलों के निपटारे में बिलासपुर जिला प्रदेशभर में सबसे आगे चल रहा है। पुलिस अधिकारियों और जांचकर्ताओं को लगातार ट्रेनिंग दी गई है, जिसका असर यह है कि आज बिलासपुर पुलिस कई मामलों में नंबर-1 और नंबर-2 की पोजीशन पर बनी हुई है।इस बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि नए कानून आने के बाद पुलिस मुख्यालय और अलग-अलग एक्सपर्ट्स के जरिए लगातार ट्रेनिंग दी जा रही है। जिले के 1386 रजिस्टर्ड जांच अधिकारी बहुत ही बेहतरीन तरीके से काम कर रहे हैं। ई-मालखाना एंट्री और डीजी/आईजी डैशबोर्ड की रिपोर्ट में बिलासपुर जिला पूरे प्रदेश में पहले नंबर पर है। इसके अलावा ई-साक्ष्य के तहत पुलिसवालों को टैबलेट दिए गए हैं, जिससे मौके पर ही ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग करके सबूत जुटाए जा रहे हैं, ताकि सबूतों के साथ कोई छेड़छाड़ न हो सके।तकनीक के इस दौर में अब थानों और अदालतों का काम भी काफी आसान हो गया है। ई-प्रॉसीक्यूशन, ई-एफएसएल और ई-साइन जैसे पोर्टलों के जरिए चार्जशीट और एफआईआर ऑनलाइन अपलोड की जा रही हैं। इसके साथ ही न्याय श्रुति के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गवाही दिलाने की शुरुआत भी हो चुकी है, जिसकी सफल टेस्टिंग 4 अगस्त 2026 को जिला कोर्ट बिलासपुर और सरकंडा थाने के बीच की जा चुकी है। 1 जुलाई 2024 से अब तक दर्ज 19,125 मामलों में से 80% से ज्यादा की चार्जशीट समय पर पूरी कर ली गई है, जिससे पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिलना तय हो रहा है।
0
0
Report

आमोद में कांग्रेस नेता और पंचायत सदस्य के खिलाफ पुलिस शिकायत, जांच शुरू

Bharuch, Gujarat:ભરૂચના આમોદ તાલુકા કોંગ્રેસ પ્રમુખ નરેન્દ્ર પટેલ (કાજી) અને તાલુકા પંચાયત સભ્ય ચિંતન પટેલ સામે પોલીસ ફરિયાદ નોંધાતા ખળભળાટ તાલુકા વિકાસ અધિકારી નરેશ લાડુમોરની ફરિયાદના આધારે BNSની વિવિધ કલમો હેઠળ આમોદ પોલીસમાં ગુનો નોંધાયો સરકારી કામગીરીમાં અવરોધ, ધમકી, અપશબ્દો અને કચેરીમાં હોબાળો મચાવ્યાનો ફરિયાદમાં આક્ષેપ આમોદ પોલીસે ફરિયાદના આધારે વધુ તપાસ હાથ ધરી બીજી તરફ કોંગ્રેસ પ્રમુખ નરેન્દ્ર પટેલે ફરિયાદને તદ્દન ખોટી અને પાયાવિહોણી ગણાવી સભ્ય ચિંતન પટેલને લગતા મુદ્દે ચર્ચા કરવા TDOને મળવા ગયા હોવાનું નરેન્દ્ર પટેલનું નિવેદન સમગ્ર મામલે હવે પોલીસ તપાસ અને આગળની કાયદેસરની કામગીરી પર સૌની નજર.
0
0
Report
Advertisement

तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की रणनीति पर मंथन,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने किया शुभारंभ

Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर। जलालपुर में आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता तथा विकास निषाद के संयोजन में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। बैठक को संबोधित करते हुए राम प्रकाश यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक तक देशभक्ति का संदेश पहुंचाएं। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि पार्टी आगामी दिनों में तिरंगा यात्रा को व्यापक स्वरूप देगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के संकल्प को दोहराया। बैठक का संचालन नगर महामंत्री कृष्णगोपाल गुप्ता ने किया। इस दौरान आगामी संगठनात्मक अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई तथा पूर्व में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। संयोजक विकास निषाद ने बताया कि कार्यकर्ताओं को विभिन्न अभियानों की जिम्मेदारियां सौंपने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर डॉ. शिवपूजन वर्मा, संजीव मिश्र, शिवराम मिश्र, सुरेश गुप्त, बेचन पांडे, मानिकचंद सोनी, आनंद मिश्र, सुरेंद्र सोनी, सीतल सोनी, अरुण मिश्र, दीपचंद सोनी, बृजेश जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, गिरीश जायसवाल, गोपाल सोनकर, मनीष सोनी, अशोक सिंह, राधेश्याम शुक्ल, आशाराम मौर्य, विनय मिश्र, बबलू त्रिपाठी, संतोष गुप्त, सुरेंद्र, त्रिभुवन गौड़, महेश जायसवाल, सचिन, अनिल, हरिश्चंद्र, अखिलेश, बिंदेश्वरी, रामबचन, घनश्याम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
0
Report

सीतापुर में गलत इंजेक्शन से बच्चे की मौत; परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा

Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में गलत इंजेक्शन लगाने से बच्चे की मौत हो गई. परिजनों ने हरगांव सीएचसी पर जमकर हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि कंपाउंडर के द्वारा दो इंजेक्शन लगाये गए जिससे मेरे बच्चे की तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. पिता का आरोप है कि बच्चे को सर्दी जुकाम था जिसकी दवा लेने सीएचसी हरगांव आया था. वहीं परिजनों ने कंपाउंडर पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. हंगामा की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं इस पूरे मामले को लेकर सीएमओ डॉ सुखरंजन समद्दर का कहना है कि जब बच्चे की दवा लेने पिता सीएससी पर आया था तब उसकी हालत बहुत ही नाजुक थी. सीएससी में तैनात डॉक्टरों के द्वारा उनका इलाज किया गया, उसके बाद उसकी मौत हो गई. शव को डॉक्टरों के पैनल की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में ट्रक-ऑटो हादसा, एक चालक व एक कांवरिया की मौत

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस भीषण सड़क हादसे में ट्रक ने ऑटो में जोरदार धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो अनयंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। जिस ऑटो पर सवार एक कांवरिया श्रद्धालु सहित ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि ऑटो पर सवार सात कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बताते चले कि साहेबपुर कुमाल थाना क्षेत्र के सनहा ढाला के समीप एनएच-31 पर तेज गति से आ रहा अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्टर मार दिया जिससे ऑटो पर सवार एक कांवरिया और ऑटो के चालक की मौत हो गई। मृतक अनिल सहनी वैशाली जिले के राजापाकर थाना के जानदहा गांव निवासी राम पुकार सहनी का पुत्र था। जबकि दूसरा मृतक चालक मोहम्मद इम्तियाज बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र का बताया गया है। मौत की खबर मिलते ही काँवरिया और उसके परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि सभी कांवरिया बरौनी से सीएनजी वाले ऑटो किए थे। ऑटो पर 9 आदमी सवार थे। सबों को बरौनी से सुल्तानगंज जाना था। उसके बाद बाबाधाम जाकर भगवान भोले को जलाभिषेक करते। इसी दौरान सनहा ढाला के समीप ऑटो में ट्रक जोरदार धक्का मार दिया। जिस ऑटो चालक से टेंपो के चालक मोहम्मद इम्तियाज एवं कांवरिया अनिल साहनी की मौत हो गई। जबकि साथ कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को उसी जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज चल रहा है। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वहीं इस घटना की जानकारी साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को लगी मौके पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे मिलकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
0
0
Report

तेजस्वी यादव बंटी यादव हत्याकांड और AK-47 गोलीबारी पर जवाबदेही की मांग

Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बंटी यादव हत्याकांड को लेकर सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह बंटी यादव की हत्या हुई, उसे पूरे प्रदेश ने देखा है और इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया था और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। तेजस्वी ने बताया कि इस मामले में उनकी डीजीपी और संबंधित एसपी से बातचीत हो चुकी है तथा पार्टी नेताओं के साथ पीड़ित परिवार की डीजीपी से भी मुलाकात कराई गई, ताकि निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने बंटी यादव के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की घोषणा करते हुए परिवार को ₹5 लाख का चेक सौंपा। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से बंटी यादव की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की। तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि वह कल एक बार फिर डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा उन्होंने सिवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग के मामले में भी कार्रवाई की मांग करते हुए सवाल उठाया कि आखिर किसके आदेश पर गोलियां चलाई गईं।
0
0
Report

90 लाख 28 हजार 5 सौ की धोखाधड़ी: बाराद्वार पुलिस ने हिरासत में लिया

Sakti, मामला का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मूलचंद राठौर थाना बाराद्वार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि पेण्ड्रा निवासी रेखा राठौर, पुष्पांजली राठौर, अफरोज खान एवं सुभाष साहू के द्वारा सोना नवनीकरण एवं ऋण अवधी को आगे बढ़ाने की लालच देकर संगठित होकर षड़यंत्र कर प्रार्थी के एवं उसके पत्नि, पुत्र के विभिन्न बैंक खातों एवं यूपीआई नेफ्ट आरटीजीएस आइएमपीएस के माध्यम से रेखा राठौर, अफरोज खान, सुभाष साहू के द्वारा अपने अकाउंट नंबरो में ट्रांसफर करा कर 90 लाख 28 हजार 5 सौ रूपये बेईमानी से उत्प्रेरित कर ठगी किया गया। उक्त गंभीर अपराध को संज्ञान में लेते हुए थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 282/2026 धारा 318(4), 61(2), 112 भारतीय न्याय संहिता (ठछै) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। बाराद्वार प्रभारी नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु टीम रवाना किया गया। रवाना किये गये विशेष पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध घेराबंदी एवं दबिश देकर 01 महिला आरेापी एवं 02 पुरुष आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उक्त तीनों आरोपिओ द्वारा रूपये कमाने के मकसद से संगठित होकर योजना बनाकर लम्बी रकम कमाने के लिए जेठा निवासी मूलचंद राठौर को सोना नवनीकरण एवं ऋण अवधी बढ़ाने का लालच देकर दिनांक 31.10.2025 से दिनांक 05.05.2026 तक ग्राम जेठा निवासी मूलचंद राठौर, मूलचंद राठौर की पत्नि फुलबाई राठौर, मूलचंद राठौर का बड़ा लड़का सुभाश सिंह राठौर, छोटा लड़का विनय सिंह राठौर के अलग-अलग सेविंग/करेंट खाता नम्बरों से, यूपीआई, एनटीएफटी, आरटीजीएस, आईएमपीएस के माध्यम से 90 लाख 28 हजार 5 सौ रुपए का धोखाधड़ी कर ठगी कराना स्वीकार किया गया।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर में ठगों ने नोटों की गड्डी दिखाकर महिला के जेवर ठगे

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में तीन ठगों ने एक महिला को नोटों की गड्डी का लालच देकर उसके सोने के जेवर ठग लिए। घटना के बाद पीड़िता ने मुरार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी निवासी उजाला बाथम 31 जुलाई की दोपहर वह सब्जी मंडी से घर लौट रही थीं। रास्ते में एक युवक ने उनसे एटीएम का रास्ता पूछा। बातचीत के दौरान दूसरा युवक भी वहां आ गया। पहले युवक ने अपनी जेब से कपड़े की थैली निकाली, जिसमें 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां दिखाई दीं।दोनों युवक महिला को बातों में उलझाकर सूनसान गली तक ले गए, जहां पहले से एक महिला मौजूद थी। आरोपियों ने पीड़िता से कहा कि नोटों की गड्डी हासिल करने के लिए कुछ देर के लिए अपने जेवर उनके पास रख दें। जब पीड़िता ने मना किया तो साथ खड़ी महिला ने अपनी सोने की चेन उतारकर युवक को दी, जिसे उसने तुरंत वापस लौटा दिया। यह देखकर पीड़िता ने अपने सोने के बाले, अंगूठी और मंगलसूत्र उतारकर आरोपियों को दे दिए। इसी दौरान ठगों ने जेवर वाला रुमाल बदल दिया और उसकी जगह वैसा ही दूसरा रुमाल पर्स में रख दिया, जिसमें कंकड़-पत्थर भरे हुए थे। घर पहुंचकर रुमाल खोलने पर महिला को ठगी का पता चला। घटना के बाद महिला घबरा गई और किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में मुरार थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही गिरोह को पकड़ लिया जाएगा。
0
0
Report

Yoga Class

SRSudha RanaFollow12m ago
Chandigarh, Chandigarh:🕉️ महिला पतंजलि योग समिति – स्टेट यूनिट चंडीगढ़ 🧘‍♀️🌿 आज शालू जी की योग कक्षा में साधकों के साथ प्राणायाम एवं योगाभ्यास कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्राणायाम की सही विधि, उसके शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही शांति पाठ, ताली वादन एवं हास्य योग के माध्यम से पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और आनंदमय जीवन जीने की एक श्रेष्ठ जीवनशैली है। आइए, हम सभी योग और आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में सहभागी बनें। करें योग – रहें निरोग। अपनाएँ आयुर्वेद – पाएँ स्वस्थ एवं सुखी जीवन। 🌿 सुधा राणा राज्य प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति स्टेट यूनिट चंडीगढ़ 🙏
0
0
Report

गुरुजी की पहली पुण्यतिथि पर छलक उठीं आंखें, भावुक माहौल में दी गई श्रद्धांजली

ACHALPUR, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के बीरापुर बाजार स्थित एक मैरिज हॉल में बुधवार को उस समय माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया, जब पूर्व विधायक स्वर्गीय पंडित लक्ष्मी नारायण पांडेय 'गुरुजी' की प्रथम पुण्यतिथि पर सैकड़ों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए। मंच पर सजी उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए अनेक लोगों की आंखें नम हो गईं। गुरुजी की यादों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पांडेय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गुरुजी का जाना केवल एक व्यक्ति की विदाई नहीं, बल्कि संगठन और समाज के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुरुजी का सपना था कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाला एक परिवार बने। आज आवश्यकता है कि हम सभी मिलकर उनके इसी सपने को साकार करें। आलोक पांडेय ने कहा कि राजनीतिक जीवन संघर्षों से भरा होता है। जनसेवा के मार्ग पर चलते हुए व्यक्ति को अनेक कठिनाइयों और अपमान का सामना करना पड़ता है, लेकिन स्व. लक्ष्मी नारायण पांडेय गुरुजी ने कभी अपने सिद्धांतों और सेवा भाव से समझौता नहीं किया। उन्होंने हमेशा समाज के प्रत्येक वर्ग को समान सम्मान दिया और अपना पूरा जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व आज भी हजारों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुजी के अभिन्न सहयोगी आचार्य राजेश्वर दूबे ने की। उन्होंने अपने संबोधन में गुरुजी के साथ बिताए गए अनेक संस्मरण साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि गुरुजी ने अपने जीवन में सादगी, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोच्च स्थान दिया। उन्होंने कभी पद या प्रतिष्ठा के लिए नहीं, बल्कि जनता की भलाई के लिए राजनीति की। यही कारण है कि उनके निधन के एक वर्ष बाद भी लोग उन्हें उतनी ही श्रद्धा और सम्मान से याद कर रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा में कई वक्ता भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि गुरुजी का स्नेह, मार्गदर्शन और अपनापन आज भी हर कार्यकर्ता को याद आता है। उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता, लेकिन उनके आदर्श, विचार और जनसेवा का मार्ग हमेशा नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करता रहेगा। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, अशोक सरोज, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, रानीगंज मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप पांडेय, गौरा मंडल अध्यक्ष बृजेश पटेल, मंडल महामंत्री सत्यम शुक्ला, भाजपा नेता बृजेश यादव, दिनेश दूबे, अनिल सिंह, प्रवीण मौर्य, निसार अहमद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव ने किया। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और गुरुजी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी-तहसील घिरोर के गांव नगला कंचन में सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है

Amit KumarAmit KumarFollow15m ago
Barnahal, Uttar Pradesh:तहसील घिरोर के गांव नगला कंचन में सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव निवासी भूप सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोगों द्वारा जेसीबी से मिट्टी डालकर तालाब की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। शिकायत के बाद जांच करने पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल पर भी जातिसूचक गालियां देने, फर्जी मुकदमे में फंसाने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने तालाब की जमीन से कब्जा हटाने, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, लेखपाल की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पूरे मामले की समझ कर उचित कार्यवाही करने की मांग की पूरा मामला तहसील घिरोर के गांव नगला कंचन का है
0
0
Report

ससुराल से तंग आकर युवक ने करी आत्महत्या,मरने से पहले करी वीडियो जारी।

FKFirasat KhanFollow16m ago
Gulria M.Khata, Uttar Pradesh:माधोटाडा,,, बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव रिठौरा मोहनपुर निवासी 28 वर्षीय महिपाल पुत्र थान सिंह 5 अगस्त 2026 से लापता है। युवक के घर से बिना बताए चले जाने के बाद उसके भाई ने पीलीभीत के थाना गौमत में गुमशुदगी की तहरीर दी है। परिजनों के अनुसार महिपाल ने 5 अगस्त को घर से जाने से पहले फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में उसने बताया कि वह माधोटांडा हरपुरी ब्रांच नहर पर आया है। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका।गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद जब परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की तो महिपाल की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर नंबर UP25 DS 8978 माधोटांडा नहर के पास खड़ी मिली। बाइक मिलने के बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई है।महिपाल के बड़े भाई सूर्य प्रकाश ने 6 अगस्त 2026 को थाना माधो टाडा पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक के मोबाइल लोकेशन और फेसबुक वीडियो के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है।फिलहाल महिपाल का कोई सुराग नहीं मिला है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top