icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
832101
RANDHIR KUMAR SINGHRANDHIR KUMAR SINGHFollow20 Jul 2024, 07:20 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ललितपुर: घरेलू विवाद में पति ने हंसिया से पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

ASAMIT SONIJust now
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की हंसिया से हमलाकर मौत के घाट उतारने वाले हत्यारोपी पति को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार , गिरफ्तार पति को भेजा गया जेल । तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुनौरी ग्राम की थी घटना । कल घरेलू विवाद के चलते तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुनौरी ग्राम निवासी 37 वर्षीय गीता यादव की उसके ही पति कृपाल यादव से विवाद हो गया था जिस विवाद के चलते आरोपी पति ने घर में रखे हंसिया से अपनी पत्नी पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था । जिस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।
0
0
Report
Advertisement

कुरसेला पुलिस ने 340 लीटर विदेशी शराब के साथ वाहन जब्त, जांच जारी

Katihar, Bihar:कुरसेला पुलिस ने अज्ञात वाहन से पकड़ 340 लीटर विदेशी शराब, मामले की जांच जारी। पुलिस की दबिश के बीच गाड़ी कुरसेला स्टेट पथ 77 पर बल्थी महेशपुर के पास तस्करों ने वाहन को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पकड़ी गई गाड़ी के अंदरूनी डेकोरेशन को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी ऑफिसर अथवा किसी बड़े राजनेताओं की गाड़ी हो। पुलिस ने इस मामले में कुरसेला थाना में कांड दर्ज कर जांच में जुट गई। गाड़ी बीआर 08आर 6037, जो पूर्णिया से भागलपुर को जा रही थी। इधर पुलिस के द्वारा जब गाड़ी में जांच की गई तब गाड़ी में 341 लीटर टेट्रा पैक से लेकर बड़ी बोतल अंग्रेजी शराब मिली। बताया जाता है पकड़ी गई गाड़ी के अंदरूनी डेकोरेशन को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी ऑफिसर अथवा किसी बड़े राजनेताओं की गाड़ी हो। गाड़ी नंबर से यह पता चल रहा है यह गाड़ी मुंगेर का है, जो भागलपुर होते हुए मुंगेर के लिए जा रही थी और गाड़ी मालिक का नाम जी पी चौधरी बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में कुरसेला थाना में कांड दर्ज कर जांच में जुट गई।
0
0
Report

नदावां में सड़क हादसे से दो युवकों की मौत, हंगामा और फोरलेन जाम

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद हंगामा मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बख्तियारपुर पटना फोरलेन करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। बाइक सवार पीयूष और विशाल बाढ़ से अपने घर नदावां गांव लौट रहे थे। तभी अज्ञात पिकअप से बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद पीयूष को मृत घोषित कर दिया और दूसरे गंभीर रूप से घायल युवक विशाल को पटना रेफर कर दिया, जहां एंबुलेंस से पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को फोरलेन पर रखकर बेढ़ना गांव के पास जाम लगा दिया। बाढ़ थाने की पुलिस के समझाने बुझाने पर किसी तरह घंटे भर बाद फोरलेन पर जाम खुला। बाइट स्थानीय ग्रामीण
0
0
Report

बेल्ट्रॉन डाटा एंट्री कर्मियों की वेतन-मानव दर्जे की मांग पर पटना में प्रदेश बैठक

Patna, Bihar:बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से आज पटना के BIA सभागार में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेल्ट्रॉन के माध्यम से कार्यरत करीब 20 हजार से अधिक डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोग्रामर, स्टेनोग्राफर और आईटी बॉय-गर्ल शामिल हुए, कर्मियों ने राज्य सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल राज्यकर्मी का दर्जा देने और वेतनमान लागू करने की मांग की। संयुक्त मोर्चा के संरक्षक चंद प्रकाश सिंह ने कहा कि बेल्ट्रॉन कर्मियों के लिए बनी कमेटी की रिपोर्ट छह महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद लागू नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि 1 April से प्रस्ताव लागू होना था लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने वेतनमान, सेवा शर्त, नौकरी की गारंटी, मेडिकल सुविधा, ग्रेच्युटी और वेतन वृद्धि समेत अन्य सुविधाएं देने की मांग की। चंद प्रकाश सिंह ने चेतावनी दी कि अगर 31 अक्टूबर तक सरकार ने मांगों पर फैसला नहीं लिया तो बेल्ट्रॉन कर्मी संगठित होकर आंदोलन करेंगे और जरूरत पड़ी तो हड़ताल तथा सचिवालय से लेकर फील्ड तक काम बंद करने का फैसला लिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

आगरा के शहीद कौशल कुमार रावत स्मारक की बदहाली पर प्रशासन से सवाल

Agra, Uttar Pradesh:जिस शहीद के बलिदान को याद रखने के लिए स्मारक बनाया गया, आज उसी स्मारक की बदहाली सवाल खड़े कर रही है। पुलवामा अटैक में शहीद कौशल कुमार रावत स्मारक में पिछले करीब 20 दिनों से प्रकाश व्यवस्था ठप बताई जा रही है। पानी की सुविधा नहीं है और नियमित साफ-सफाई के अभाव में स्मारक परिसर पर धूल-मिट्टी जमा है। परिजन और स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया है। आखिर शहीद के नाम पर बने स्मारक की देखरेख को लेकर प्रशासन कब गंभीर होगा। ये तस्वीरें उस स्मारक की हैं, जो शहीद कौशल कुमार रावत की वीरता और बलिदान की याद दिलाता है। लेकिन आज यही स्मारक प्रशासनिक उपेक्षा के सवालों के घेरे में है। उनके बेटे अभिषेक रावत के मुताबिक स्मारक परिसर में करीब 20 दिनों से लाइट नहीं है। स्मारक अंधेरे में डूबा हुआ है। पानी की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई है। वहीं नियमित साफ-सफाई और रखरखाव नहीं होने से स्मारक परिसर में धूल-मिट्टी जमा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार विभागों तक कई बार शिकायत की गई है। इसके बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। लोग का कहना है कि शहीदों के नाम और उनके बलिदान को सिर्फ कार्यक्रमों और औपचारिकताओं तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। शहीद के स्मारक की साफ-सफाई, रोशनी, पानी और नियमित रखरखाव की जिम्मेदारी भी प्रशासन को सुनिश्चित करनी चाहिए। सवाल यही है कि शहीद कौशल कुमार रावत के स्मारक की बदहाल तस्वीर कब बदलेगी और जिम्मेदार विभाग कब इसकी सुध लेगा।
0
0
Report

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का उत्तराखंड दौरा: किसानों की आय दोगुनी योजनाओं पर जोर

Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- पंतनगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पुलिस लाइन से हेलीकाप्टर से खटीमा के लिए रवाना हुए, हेलीपैड पर ही मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान हित में लगातार बड़े फैसले ले रही है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं ताकि उनकी आय दोगुनी हो सके। डबल इंजन सरकार में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बनबसा में कैबिनेट बैठक कराए जाने के फैसले को भी ऐतिहासिक बताया, उन्होंने कहा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के द्वारा लगातार प्रदेश के लिए नए-नए आयाम स्थापित किये जा रहे हैं। कैबिनेट की सफल बैठक का आयोजन बनबसा में कराया गया, यह भी सरकार का ऐतिहासिक फैसला है। बाइट- किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री
0
0
Report

औरैया में 70 वर्षीय महिला की हत्या का खुलासा, शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने की मां की हत्या

Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow9m ago
Madhupur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में 70 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब का आदी था और उसका परिवार में जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था। घटना के दिन आरोपी अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगने पहुंचा था। पैसे देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने अपनी मां के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। आखिरकार आज चार अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलकपुर का है। 26 सितंबर को डायल-112 के जरिए पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान श्रीमती देवी, पत्नी स्वर्गीय राम आसरे के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक वृद्ध महिला अपने छोटे बेटे वीर सिंह के मकान में अकेली रहती थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में मृतका के छोटे बेटे वीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उसके बड़े भाई बलवान और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी बलवान के बारे में अहम जानकारी मिली। चार अक्टूबर को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चिरहूली पुल के नीचे घेराबंदी की और आरोपी बलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शराब पीने का आदी है और उसका परिवार में जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले ही अपने हिस्से की जमीन बेच चुका था। घटना वाले दिन वह शराब के नशे में अपनी मां के पास पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। मां द्वारा पैसे देने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक गुस्से में आरोपी ने अपनी मां के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बलवान, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी ग्राम मलकपुर, थाना कोतवाली औरैया को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक मोहम्मद शकील खां और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। बाइट -- पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती
0
0
Report
Advertisement

पूर्व सीबीआई डायरेक्टर नागेश्वर राव ने सनातन पार्टी गठन की घोषणा की

JPJai Pal14m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर रहे एम नागेश्वर राव ने सर्वजन सनातन पार्टी के गठन के एलान किया. हैदराबाद के रहने वाले पूर्व आईपीस अधिकारी ने राजनैतिक गठन का काशी में किया एलान. सनातन संस्कृति की रक्षा, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने की बात कही. सभी को सस्ती और बेहतर शिक्षा को आधार बनाकर यूपी लड़ेंगे चुनाव. प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान. बीते काफ़ी दिनों से काशी और यूपी के तमाम हिस्सों का भ्रमण कर लिया था जायजा. वर्तमान सरकार के कार्यप्रणाली पर भी पूर्व आईपीस अधिकारी ने भी उठाये सवाल. पूर्व CBI डायरेक्टर ने कहा आज सरकारे अपनी राजनीति को चमकाने के लिए सनातन को जाति के छोटे-छोटे टुकड़े में बाटने का काम कर रही है. 1986 बैच के उड़ीसा कैडर के आईपीस अधिकारी रहे हैं एम नागेश्वर राव अभी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के हैं करीबी.
0
0
Report

शाहजहांपुर में अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, 315 बोर तमंचे और उपकरण बरामद; दो गिरफ्तार

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री कई बने और अधबने तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने तमंचे बनाने वाले दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोग तमंचे बनाकर 3 से 5 हजार रुपयों में बेचते थे। फिलहाल पुलिस अब तमंचे खरीदने वालों की खोज में जुटी हुई है। हालांकि इस दौरान गिरफ्तार किए गए अभियुक्ति के परिवार वालों ने थाने में जमकर हंगामा काटा और खुलासे को फर्जी बताया। दरअसल थाना निगोही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मिलकिया गांव के बाहर खंडहर में एक अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चल रही है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की तो मौके पर पुलिस को चार 315 बोर के तमंचे एक 312 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और तमंचे बनाने के बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि यह लोग तमंचे बनाकर उन्हें 3 से 5000 में बेचते थे। इसके अलावा यह लोग ऑर्डर मिलने पर भी तमंचे तैयार करते थे। फिलहाल पुलिस अब तमंचे खरीदने वालों की तलाश में जुटी हुई है। इस दौरान गिरफ्तार किए गए अभियुक्ति के परिवार वालों ने थाने में जमकर हंगामा काटा और खुलासे को फर्जी बताया। पुलिस ने गिरफ्तार किया गए अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
0
0
Report

प्रतापगढ़ के हीरागंज में मारपीट में घायल महिला की मौत, व्यापारियों का आक्रोश

Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ जिले से बड़ी खबर मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, व्यापारियों में आक्रोश हीरागंज में रीना उर्फ आरती केसरवानी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत 22 सितंबर को बकरी भगाने को लेकर हुआ था विवाद आरोप है कि महिला को लाठी-डंडों से पीटकर किया गया था घायल महिला की मौत से हीरागंज बाजार के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जताया विरोध पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर व्यापारियों में आक्रोश मामले में एक आरोपी पहले ही भेजा जा चुका है जेल तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार सुरक्षा के मद्देनजर चौराहे पर पुलिस बल तैनात, पोस्टमार्टम के बाद शव के हीरागंज पहुंचने का इंतजार
0
0
Report
Advertisement

यूपी विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के पास अकेले मोर्चे की संभावना पर गौतम का बयान

Noida, Uttar Pradesh:मनमुताबित सीटें न मिलने पर, क्या कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले मोर्चे के साथ भी जा सकती है? के सवाल पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "...समय आने पर पार्टी और हमारा शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेगा। हम बहुत मजबूत और पुरानी पार्टी है..." उन्होंने आगे कहा, "सीट नहीं मिली तो कोई क्यों गठबंधन करेगा? कोई अपनी पार्टी को खत्म करके समझौता करेगा? क्या? कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की 400 सीटों पर संगठन तैयार कर चुकी है, मजबूती से आगे बढ़ रही है..." दिल्ली: यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सपा नेताओं के बयान '2024 में कांग्रेस को जो फायदा हुआ, वह समाजवादी पार्टी के साथ होने की वजह से हुआ' पर कहा, "अगर ऐसा है तो 2019 में समाजवादी पार्टी को सिर्फ पांच सीटें क्यों मिली थीं? 2024 में सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने चुनाव लड़ा। उस चुनाव में अखिलेश यादव की पार्टी को 37 सीटें मिलीं। जब मुलायम सिंह यादव या अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब भी समाजवादी पार्टी को इतनी सीटें नहीं मिली थीं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 4,500 किलोमीटर की यात्रा की, जिसमें उन्होंने मजदूरों, किसानों, वंचित वर्गों, बढ़ई, मैकेनिक, कुली और हर वर्ग के लोगों से मुलाकात की और उनके हक-अधिकार की लड़ाई लड़ी। इस कारण सपा को भी इतना वोट मिला। इसलिए अगर कोई यह सोचता है कि 37 सीटें सिर्फ समाजवादी पार्टी की वजह से मिलीं, तो यह अखिलेश यादव और उनके नेताओं की गलतफहमी है।" दिल्ली: यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर कहा, "हम चाहते हैं कि अक्टूबर में सीट बंटवारा फाइनल हो जाए, ताकि उम्मीदवारों को चुनाव की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। हम अक्टूबर में ही सीट बंटवारे को लेकर अंतिम फैसला कर लेंगे।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top