icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नेरचौक में HRTC परिचालक पर मारपीट, छतरी रूट की बस सेवाएं प्रभावित

Sundar Nagar, Himachal Pradesh:नेरचौक में HRTC परिचालक से मारपीट का आरोप, छतरी रूट पर बस सेवा प्रभावित निजी बस ऑपरेटर के कथित एजेंट पर गाली-गलौज और थप्पड़ मारने के आरोप पुलिस ने दर्ज की FIR, कर्मचारी यूनियन ने उठाई सुरक्षा की मांग मंडी-छतरी रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस के परिचालक के साथ नेरचौक में कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि निजी बस ऑपरेटर के एक एजेंट ने परिचालक के साथ गाली-गलौज करने के बाद उसे थप्पड़ मार दिए। घटना के बाद बस चालक सवारियों से भरी बस को रूट पर आगे ले जाने के बजाय रत्ती थाना पहुंच गया, जिससे छतरी रूट पर बस सेवा प्रभावित हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिचालक संतोष कुमार के अनुसार, 7 अक्टूबर को उसकी ड्यूटी मंडी-छतरी रूट पर थी। दोपहर करीब दो बजे जब बस नेरचौक में सवारियों को उतारने और चढ़ाने के लिए रुकी थी, तब वह बस के अगले दरवाजे के पास खड़ा था। इसी दौरान निजी बस ऑपरेटर के कथित एजेंट हंस राज ने बार-बार बस का दरवाजा बंद किया और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। संतोष कुमार का आरोप है कि विरोध करने पर हंस राज ने उसे थप्पड़ मार दिए।
0
0
Report

विदिशा में अवैध कालोनियों पर प्रशासन की कार्रवाई, 16 कॉलोनाइजर के FIR

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में अवैध कालोनियों पर प्रशास्न ने शिकंजा कस लिया है...शहर में 50 से अवैध कालोनियों ने जिनमें से 16 कॉलोनाइजरों के खिलाफ प्रशासन ने एफआईआर दर्ज करा दी है...इतना ही नहीं करीब 30 काॅलोनियों में रजिस्ट्री और नामांतरण पर भी प्रतिबंध लगाया गया है...डाबर, तमोरिया, मिर्जापुर, जीवाजीपुर, चिड़ौरिया और गुरारिया हवेली क्षेत्र में यह कार्यवाहियां की गई हैं... प्रशासन द्वारा वैध कॉलोनाइजरों को भी हिदायत दी गई है कि वह अपनी कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं.... एसडीएम का कहना है कि नियमों का पालन न करने वाले कॉलोनाइजरों के बंधक प्लाटों को बेंচकर रहवासियों को सुविधाएं दी जाएंगी..... बाइट : मनीष जैन, एसडीएम विदिशा
0
0
Report
Advertisement

दमोहिया किसान मंदिर ट्रस्ट जमीन निजी उपयोग के खिलाफ आदेश के पालन की मांग

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के तेंदूरीखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम दमोहिया में शिवजी ट्रस्ट की जमीन को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। दमोहिया के किसानों ने प्रशासन से शिकायत की है कि मंदिर के वर्तमान पुजारी द्वारा ट्रस्ट की जमीन और संपत्ति का निजी तौर पर उपयोग किया जा रहा है, जो कि ट्रस्ट के बायलॉज (नियमों) के सख्त खिलाफ है। प्रशासनिक अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में साल 2018 में ही एसडीएम कोर्ट द्वारा यह आदेश जारी किया जा चुका है कि ट्रस्ट की संपत्तियों का निजी उपयोग नहीं किया जा सकता। ग्रामीण अब इसी आदेश के पालन और जमीन की नीलामी की मांग को लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि वह यह सुनिश्चित करेगा कि ट्रस्ट की संपत्ति का सामूहिक उपयोग हो और किसी भी प्रकार से इसका निजी इस्तेमाल न किया जाए।
0
0
Report

हापुड़ में खाद्य विभाग का बड़ा छापा, 2 कुंतल नकली चाप नष्ट।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow1m ago
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ से इस वक्त की बड़ी खबर, जहां खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने रविन्द्रा डेयरी पर छापा मारकर खोया, दूध, पनीर और घी के सैंपल लिए हैं, वहीं स्वर्ग आश्रम रोड पर मानसी एंटरप्राइजेज पर छापा मारकर दो कुंतल गंदगी में बन रही कच्ची चाप को नष्ट कर फैक्ट्री को बंद करा दिया है। जिलाधिकारी हापुड़ के निर्देश पर आज सहायक आयुक्त खाद्य-2 चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में सचल दल ने जनपद में दो जगह कार्रवाई की। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, विपिन कुमार सिंह, मोहित कुमार और सुश्री सहरिश मौजूद रहीं। पहली कार्रवाई ददायरा, श्यामपुर रोड स्थित रविन्द्रा डेयरी पर हुई। जहां टीम ने खोया, दूध, पनीर और घी के कुल चार नमूने लिए और कमियां मिलने पर सुधार सूचना जारी की। दूसरी बड़ी कार्रवाई स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मानसी एंटरप्राइजेज पर हुई। जहां बेहद अनहाइजीनिक तरीके से तैयार हो रही लगभग 2 कुंतल कच्ची चाप बरामद हुई। टीम ने मौके पर ही 12 हजार रुपये कीमत की चाप को नष्ट करा दिया और प्रतिष्ठान को बंद करा दिया। खाद्य विभाग ने सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान कांग्रेस ने 30 जिलों में चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए; देखें पूरी सूची

Jaipur, Rajasthan:Jaipur पंचायती राज चुनाव 2026 राजस्थान कांग्रेस ने नियुक्त किए जिला चुनाव पर्यवेक्षक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने जारी की सूची कांग्रेस ने अजमेर में सुखराम विश्नोई, अलवर में वैभव गहलोत बाड़मेर और बालोतरा में करण सिंह उचियारड़ा भीलवाड़ा में डॉ. रघु शर्मा, बीकानेर में उदयलाल आंजना डूंगरपुर और बांसवाड़ा में रफीक खान और जयपुर में प्रमोद जैन भाया को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया झालावाड़ में डूंगर राम गेधर, जोधपुर और फलोदी में हेम सिंह शेखावत, कोटा में डॉ. जितेंद्र सिंह, नागौर और डीडवाना-कुचामन में डॉ. कृष्णा पूनिया, पाली में अनिल शर्मा, राजसमंद में अशोक चांदना, सिरोही में मनीषा पंवार, उदयपुर और सलूंबर में रोहित बोहरा और दौसा में अमीन कागजी को जिम्मेदारी सौंपी गई जालोर में गोविंद राम मेघवाल, झुंझुनूं में ममता भूपेश, करौली में शकुंतला रावत और कोटपूतली-बहरोड़ में रमकेश मीणा सीकर में परसादी लाल मीणा, बारां में प्रताप सिंह खाचरियावास ब्यावर में हरसहाय यादव, भरतपुर और डीग में मुरारी लाल मीणा बूंदी में कुलदीप इंदौरा, चित्तौड़गढ़ में भजनलाल जाटव, चूरू में सारिका चौधरी धौलपुर में महेंद्र चौधरी, श्रीगंगानगर में उम्मेदाराम बेनीवाल, हनुमानगढ़ में एम.डी. चोपदार खैरथल-तिजारा में धर्मेंद्र राठौड़, प्रतापगढ़ में सुमित भगासरा सवाई माधोपुर में शाले मोहद., टोंक में बृजेंद्र सिंह ओला और जैसलमेर में प्रहलाद गुंजल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया
0
0
Report

पारोला में NH के पास ट्रक की टक्कर से 17 वर्षीय दो युवक की मौत, तीन घंटे का रास्ता रोको

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव के पारोळा तालुक्यात राष्ट्रीय महामार्ग के किनारे खड़े दोनों 17 वर्षीय लड़के ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। पारोळा तहसील के समान सार्वे बुद्रुक ग्राम में यह भयावह हादसा हुआ। मृत युवक के नाम जय मधुकर पाटील और चंद्रकांत रविराज पाटील हैं। इसके बाद संतप्त ग्रामस्थ ने राष्ट्रीय महामार्ग पर तीन घंटे रास्ता रोको किया, जिससे दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। शिवसेना विधायक अमोल पाटील ने मौके पर ग्रामस्थों से मुलाकात कर समझौता किया। हादसे के संबंध में महामार्ग अफसरों पर संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर नाराज़गी व्यक्त की गई थी, जिसके बाद आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन शिथिल पड़ा।
0
0
Report

यशोदा अस्पताल में महिला की मौत: परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में जमकर हंगामा किया, जिसके बाद कई घंटे तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मृतका के परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि ऑपरेशन के दौरान दूसरे डॉक्टर से कंप्यूटर के माध्यम से निर्देश लेकर सर्जरी की गई। इतना ही नहीं, ऑपरेशन के बाद मरीज की समुचित देखभाल नहीं करने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड स्थित यशोदा हॉस्पिटल की है। दरअसल, मृतका की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के अतरुआ गांव निवासी विपिन पासवान की करीब 30 वर्षीय पत्नी मधुरानी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मधुरानी देवी को अपेंडिक्स के ऑपरेशन के लिए 4 अक्टूबर को यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चार बच्चों की मां की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। इस दौरान कई घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद परिजन शव ले जाने के लिए तैयार हुए। मृतका के परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि संबंधित डॉक्टर को ऑपरेशन करने का पर्याप्त अनुभव नहीं था और कंप्यूटर के माध्यम से दूसरी जगह मौजूद डॉक्टर से निर्देश लेकर ऑपरेशन किया गया। परिजनों का यह भी आरोप है कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टर महिला को देखने तक नहीं पहुंचे। समय पर दवा नहीं देने और उचित देखभाल नहीं करने का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि इन्हीं लापरवाहियों के कारण महिला की जान गई। हालांकि, महिला की मौत के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है और डॉक्टर पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच और उपलब्ध चिकित्सकीय तथ्यों के आधार पर ही महिला की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। साथ ही, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की सच्चाई भी जांच के बाद ही सामने आएगी।
0
0
Report
Advertisement

नालंदा में बंद घर से बैटरी इनवर्टर चोरी; CCTV से पुलिस जांच

Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले में इन दिनों चोरी की घटनाओं से लोगों की चिंता बढ़ गई है। ताजा मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी की है, जहां अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। गृहस्वामी अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि देर शाम वह अपना काम समाप्त करने के बाद पटना चले गए थे। इसके बाद सुबह उनके यहां काम करने वाले मजदूरों ने फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बड़ी पहाड़ी स्थित उनके कौशल्या निवास में पिछले कई दिनों से मजदूरों द्वारा मरम्मत का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर में रखे 35 लाख 60 हजार बैटरी इनवर्टर और अन्य समान के ऊपर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चोरों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस चोरी की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है。
0
0
Report

शाहजहांपुर एंटी रोमियो स्क्वायड टीमें हुई मजबूत, टीमों को नए वाहन और जरूरी संसाधन सौंपे गए।

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow2m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर पुलिस ने महिला सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। जिले की एंटी रोमियो स्क्वायड टीमों को नए वाहन और जरूरी संसाधन सौंपे गए है। एंटी रोमियो स्क्वायड टीमें अब ये टीमें स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मनचलों पर पैनी नजर रखेंगी। साथ ही, ड्यूटी में बेहतरीन काम करने वाले पुलिसकर्मियों की हौसला-अफजाई भी की गई। कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़िया व्यवस्था संभालने वाले थाना कांट के सिपाही अंकित गोस्वामी और अभिषेक को सम्मानित किया गया। वहीं, देहरादून से एक लापता युवती को सकुशल बरामद करने वाले सब-इंस्पेक्टर इन्द्र पाल को एसपी ने प्रशस्ति पत्र और एक-एक हज़ार रुपये का नकद इनाम देकर उनका मनोबल बढ़ाया।
0
0
Report

जंतर मंतर पर बैरिकेडिंग और 360 डिग्री कैमरे: सुरक्षा चक्र बढ़ा

Noida, Uttar Pradesh:कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ कुछ छात्रों ने पार्लियामेंट थाने में शिकायत की है। शिकायत है कि ऐसे प्रदर्शन से लोगों को दिक्कत होती है जंतर मंतर पर बैरीकेट को जंजीर से जोड़ा जा रहा है। पिछली बार के प्रदर्शन में बैरीकेट को रस्सी से बांधा गया था, जिसे प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया था। इसीलिए इस बार बैरीकेट को जंजीर से जोड़ कर वेल्डिंग किया जा रहा है: पिछली बार के प्रदर्शन के मुकाबले टॉलस्टॉय और जय सिंग रोड के बीच बैरीकेट की संख्या बढ़ाई गई है केनोट प्लेस से जंतर मंतर आने के रस्ते में एंटी रायट वैन लगाई गई है। इस वैन की खासियत है कि इसके शीशे पर जालिया लगाई गई है। पथराव के समय इसमें नुकसान नहीं होगा। इसके अलावा वैन के बाहर 8 कैमरे लगे है जो 360 डिग्री कवर करते है। जंतर मंतर के जाने के रस्ते में बिजली के खंभों पर स्टैटिक और TPZ कैमरे लगे है। स्टैटिक कैमरे फिक्स कैमरे होते है जबकि TPZ कैमरे नाइट विजन कैमरे होते है जो 60 मीटर के एरिया को कवर करते है। दिल्ली नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर बीएसएफ को तैनात किया गया है। पुलिस दिल्ली में दाखिल होने वाले लोगों की जांच कर रही है। जो बसे दिल्ली में दाखिल हो रही है उसमें नोएडा पुलिस अन्दर जा कर पड़ताल कर रही है
0
0
Report
Advertisement

जंतर मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई

Noida, Uttar Pradesh:कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ कुछ छात्रों ने पार्लियामेंट थाने में शिकायत की है। शिकायत है कि ऐसे प्रदर्शन से लोगों को दिक्कत होती है जंतर मंतर पर बैरीकेट को जंजीर से जोड़ा जा रहा है। पिछली बार के प्रदर्शन में बैरीकेट को रस्सी से बांधा गया था, जिसे प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया था। इसीलिए इस बार बैरीकेट को जंजीर से जोड़ कर वेल्डिंग किया जा रहा है। पिछली बार के प्रदर्शन के मुकाबले टॉलस्टॉय और जय सिंग रोड के बीच बैरीकेट की संख्या बढ़ाई गई है केनोट प्लेस से जंतर मंतर आने के रस्ते में एंटी रायट वैन लगाई गई है। इस वैन की खासियत है कि इसके शीशे पर जालिया लगाई गई है। पथराव के समय इसमें नुकसान नहीं होगा। इसके अलावा वैन के बाहर 8 कैमरे लगे है जो 360 डिग्री कवर करते है। जंतर मंतर के जाने के रस्ते में बिजली के खंभों पर स्टैटिक और TPZ कैमरे लगे है। स्टैटिक कैमरे फिक्स कैमरे होते है जबकि TPZ कैमरे नाइट विजन कैमरे होते है जो 60 मीटर के एरिया को कवर करते है। दिल्ली नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर बीएसएफ को तैनात किया गया है। पुलिस दिल्ली में दाखिल होने वाले लोगों की जांच कर रही है। जो बसे दिल्ली में दाखिल हो रही है उसमें नोएडा पुलिस अन्दर जा कर पड़ताल कर रही है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top