icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीएम धामी ने मोदी के 12 वर्षों के सफल प्रधानमंत्रित्व पर शुभकामनाएं दीं

Noida, Uttar Pradesh:सीएम धामी ने अपने सोशल मिडिया पर लिखा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में सर्वाधिक अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने एवं प्रधानमंत्री के रूप में सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी को समस्त प्रदेशवासियों की ओर से पत्र लिखकर शुभकामनाएं प्रेषित की।देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रति उनका विशेष स्नेह और मार्गदर्शन राज्य के विकास की यात्रा को निरंतर नई गति प्रदान कर रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी का यशस्वी नेतृत्व विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने का सशक्त आधार है。
0
0
Report
Advertisement

बिहार में भूमि सुधार महाअभियान: 11-17 जून तक नामांतरण के निपटाने का लक्ष्य

Patna, Bihar:पटना में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ दिलीप जयसवाल ने कहा कि बिहार में लाखों रैयतों से जुड़े भूमि अभिलेखों के सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण और बंटवारा आधारित नामांतरण को लेकर राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है.. 11 जून से 17 जून तक महाअभियान चलाकर मामली का त्वरित निष्पादन किया जाएगा. बाइट 1 डॉ दिलीप जयसवाल, मंत्री बिहार सरकार 11 जून से राज्यभर के अंचलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा.. बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि मिशन मोड में काम किया जाएगा बाइट 2 प्रत्यय अमृत, मुख्य सचिव बिहार पुराना सचिवालय स्थित मुख्य सभागार में विभाग के मंत्री डॉ दिलीप जयसवाल ने कहा कि पिछले वर्ष अगस्त महीने में भी ऐतिहासिक महाअभियान चलाया गया था जिसमें 46 लाख आवेदन मिले .. ज्यादातर मामलों को निपटा दिया गया लेकिन जो बच गए हैं उसे मिशन मोड में त्वरित निष्पादन करना है
0
0
Report

योगी ने मोदी के नेतृत्व की सराहना की और यूपी विकास का संकल्प दोहराया

Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी, राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित आपके 12 वर्षों के सफलतम कार्यकाल पर आपको समस्त प्रदेशवासियों की ओर से अनंत शुभकामनाएं। आज इस गौरवपूर्ण अवसर पर हम पुनः यह विश्वास व्यक्त करते हैं कि उत्तर प्रदेश आपके प्रेरक नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन में 'विकसित भारत' के संकल्प के अनुरूप 'विकसित उत्तर प्रदेश' के निर्माण हेतु पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा तथा राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वोत्तम योगदान देता रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या मंदिर दान विवाद पर मंत्री का धमाकेदार पलटवार—विकास की सच्चाई सामने

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या पहुंचे प्रदेश सरकार के होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने राम मंदिर में दान राशि चोरी को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है। मंत्री ने कहा कि विपक्ष सत्ता में आने की बेचैनी में इस तरह के आरोप लगा रहा है। धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि अखिलेश यादव को पहले अयोध्या आकर यहां के विकास को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस अयोध्या को समाजवादी पार्टी सरकार के समय छोड़ा गया था, आज उसकी दिव्यता और भव्यता पूरी दुनिया देख रही है। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन कर उन्हें खुद समझ में आ जाएगा कि अयोध्या किस तरह बदल चुकी है। मंत्री ने कहा कि राम मंदिर में दान राशि को लेकर जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों से अधिक लंबे संघर्ष के बाद भगवान राम का भव्य मंदिर बना है और आज अयोध्या धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में उभर रही है। धर्मवीर प्रजापति ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव केवल सत्ता की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी का शासन देख चुकी है, जब प्रदेश में जातिवाद, माफियाराज, दंगे और कर्फ्यू आम बात हुआ करते थे। जनता अब विकास और सुशासन के साथ खड़ी है。
0
0
Report

मोदी ने 4399 दिन का रिकॉर्ड पूरा किया: महिलाओं, किसानों के लिए बड़ा सुधार

Delhi, Delhi:हरियाणा भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सबसे लंबा कार्यकाल 4399 दिनों तक देश में प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए एक बहुत उत्कृष्ट पारी खेलते हुए आज पूरा किया है इससे पहले 4398 दिन तक जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री रहे और जिस तरीके से 12 वर्षों में नरेंद्र मोदी जी ने देश में युवाओं के लिए किसानों के लिए महिलाओं के लिए गरीबों के लिए लगातार काम किया कि वह लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए इतने लंबे समय तक इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी रहे इनडायरेक्ट प्रधानमंत्री भी सोनिया जी रहे लेकिन महिलाओं की जो मूलभूत सुविधा थी उसे पर कांग्रेस ने कभी काम करने की चिंता नहीं की महिलाएं खुले में शौच जाती रहे लेकिन उन्होंने शौचालय नहीं बनाए आज 12 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को शौचालय देकर आज पूरे के पूरे भारत को ओपन डिफेकेशन फ्री काम जो है प्रधानमंत्री ने किया है प्रधानमंत्री को मैं दिल की गहराई से धन्यवाद करती हूं चाहे हरियाणा हो या कोई भी प्रदेश हो पानी नहीं आ रहा तो वह भी महिलाओं की ही ड्यूटी हमेशा रहती थी कि घर के लिए जल लेकर आना है आज वही 12 करोड़ से ज्यादा महिलाओं की रसोई में शुद्ध पीने लायक जल आता है नल से 35 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को जीरो बैलेंस के साथ जनधन खाता खुलवाने का काम किया ताकि महिलाओं में आत्मविश्वास आए और एक बहुत बड़ी संख्या में आज बहनें सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से साथ में जो लखपति दीदी बनाने का टारगेट है अभी 3 करोड़ बहने बन चुकी हैं 33% महिलाओं को आज लोकसभा या सदन में कहीं पर आरक्षण देने का काम किया है तो वह मोदी जी ने ही किया और संगठन में भी 33% महिलाओं को लगातार भागीदारी देने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है
0
0
Report
Advertisement

75 साल बाद स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ओसियां पहुंचे, श्रद्धालुओं का भारी उत्साह

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर ओसियां से बड़ी खबर करीब 75 साल बाद अपनी जन्मभूमि ओसियां पहुंचेंगे स्वामी अड़गड़ानंद महाराज। आज से 12 जून तक परमहंस आश्रम में रहेगा उनका प्रवास। प्रताप नगर स्थित आश्रम में तैयारियां अंतिम चरण में, सैकड़ों सेवादार जुटे। देशभर से श्रद्धालुओं का ओसियां पहुंचना लगातार जारी। बढ़ती भीड़ के चलते होटल और धर्मशालाएं लगभग फुल। आश्रम में सत्संग, दर्शन और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन। युवावस्था में सत्य की खोज के लिए घर छोड़कर निकले थे स्वामी अड़गड़ानंद। चित्रकूट में कठोर तपस्या के बाद प्राप्त किया परमहंस पद। ‘यथार्थ गीता’ के माध्यम से देश-विदेश में बनाई अलग पहचान। ओसियां में ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह।
0
0
Report

श्रीनगर में विकसित भारत संकल्प: 2047 तक देश को विकसित बनाने का आह्वान

Srinagar, Uttarakhand:श्रीनगर में विकसित भारत संकल्प प्रोग्राम हुआ आयोजित केन्द्र रक्षा मंत्री संजय सेठ होए शामिल श्रीनगर में एक विकसित भारत संकल्प प्रोग्राम आयोजित हुआ, जिसमें ट्रेड और बिज़नेस कम्युनिटी के लोग, सोशल एक्टिविस्ट और दूसरे स्टेकहोल्डर एक साथ नजर आए इस इवेंट में जम्मू कश्मीर असेंबली में विपक्ष के नेता, BJP जम्मू कश्मीर प्रेसिडेंट, और पार्टी के कई दूसरे नेता शामिल हुए。 इस मौके पर चीफ गेस्ट केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ भी आए, जिन्होंने इवेंट में शिरकत की और लोगों को संबोधित किया। प्रोग्राम के दौरान, ट्रेडर्स, बिज़नेस रिप्रेजेंटेटिव और सोशल एक्टिविस्ट ने विकसित भारत संकल्प पहल के महत्व पर ज़ोर दिया और भारत की डेवलपमेंट जर्नी में इसकी भूमिका पर चर्चा की। लोगों को संबोधित करते हुए, सुनील शर्मा ने कहा कि जैसे-जैसे भारत 2047 में आज़ादी के 100 साल मनाने की ओर बढ़ रहा है, यह पक्का करने के लिए मिलकर काम करना ज़रूरी है कि देश उस माइलस्टोन साल तक पूरी तरह से डेवलप्ड देश बन जाए। उन्होंने डेवलप्ड भारत के विज़न को पाने के लिए पब्लिक पार्टिसिपेशन और इकोनॉमिक ग्रोथ की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। कई ट्रेडर्स और पार्टिसिपेंट्स ने भी विकसित भारत संकल्प प्रोग्राम पर अपने विचार शेयर किए और देश की इकॉनमी और ओवरऑल डेवलपमेंट को मजबूत करने के मकसद से शुरू किए गए इनिशिएटिव्स के लिए अपना सपोर्ट जताया।
0
0
Report
Advertisement

दिनदहाड़े महिला के बैग से 53 हजार रु लेकर बदमाश फरार; CCTV फुटेज जारी

Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- दिनदहाड़े महिला के बैग से रूपए निकालकर युवक बदमाश हुआ फरार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है。 एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ शहर में दिनदहाड़े भीड़ भाड़ वाले बाजार से महिला के बैग से रूपए निकालकर बदमाश युवक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी मिली की भोजासर बड़ा गांव की महिला सुमन एक बच्चे के साथ चौपड़ बाजार में स्थिति एसबीआइ बैंक से 53 हजार रुपए निकलवाये ओर बैग में रखकर बच्चे के साथ बैंक शाखा से बस स्टैंड के तरफ जा रही थी। इसी दौरान पीछे से उसके बैग से बदमाश युवक 53 हजार रूपए निकालकर फरार हो गया। घटना के बाद बदमाश युवक का बाजार से भागने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस अब बैंक ओर गणेशजी मंदिर के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल में जुटी है। पीड़ित महिला ने लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाने में शिकायत भी दी है।
0
0
Report

धौलपुर पुलिस ने महिला बीट अधिकारियों की भूमिका मजबूत करने के निर्देश दिए

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में महिला सुरक्षा को लेकर सख्ती, महिला बीट अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश धौलपुर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए धौलपुर पुलिस ने महिला बीट अधिकारी व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया है। इसी कड़ी में आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने महिला बीट अधिकारियों व संबंधित पुलिस अधिकारियों की विशेष बैठक ली। बैठक में विकास सांगवान ने महिला बीट अधिकारियों को उनकी भूमिका और दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला बीट अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्र में नियमित भ्रमण करे और महिलाओं-बालिकाओं से निरंतर संवाद स्थापित करे। स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, कोचिंग संस्थान और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाए। महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए。 SP ने निर्देश दिए कि महिला बीट अधिकारी अपने क्षेत्र में महिला सुरक्षा कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव, महिला हेल्पलाइन 1090, आपात सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाएं। घरेलू हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़ और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। महिला सुरक्षा से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा करते हुए इन विकास सांगवान ने कहा कि महिला बीट अधिकारी थींपुलिस और आमजन के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बने। क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ काम करने को कहा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने कहा कि महिला बीट अधिकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों, स्वयं सहायता समूहों, ग्राम स्तरीय समितियों और शिक्षण संस्थानों से समन्वय कर महिला सुरक्षा अभियान को और प्रभावी बनाएं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि महिला बीट अधिकारी व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं-बालिकाओं में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत करना है, ताकि उन्हें जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता सहजता से मिल सके। सभी महिला बीट अधिकारियों को अपने दायित्व निष्ठा और समर्पण से निभाने के निर्देश दिए गए।
0
0
Report

जयपुर में वाहन चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, 45 वाहन बरामद

Jaipur, Rajasthan:जयपुर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक इनामी अपराधी भी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 45 वाहन बरामद किए हैं। गिरोह ने पूछताछ में करीब 20 अन्य वाहन चोरी की वारदातें करना भी स्वीकार किया है। डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि जिला स्पेशल टीम और बजाज नगर व प्रताप नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। जांच में सामने आया कि गिरोह ऑन-डिमांड वाहन चोरी करता था और चोरी से मिलने वाले पैसों को मौज-मस्ती में खर्च कर देता था। बरामद वाहन जयपुर सहित कई जिलों से चोरी किए गए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य मामलों की भी जांच कर रही है। खोह नागोरियान पटाखा अग्निकांड: एक और फैक्ट्री पर कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी निलंबित खोह नागोरियान क्षेत्र में हुए पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जिस मकान में फैक्ट्री संचालित हो रही थी, उसे किराए पर दिया गया था और वहां अवैध रूप से पटाखा निर्माण का काम चल रहा था। उन्होंने बताया कि बुधवार को एक अन्य अवैध पटाखा फैक्ट्री के खिलाफ भी कार्रवाई कर उसे बंद कराया गया। क्षेत्र संकरा और अत्यधिक आबादी वाला होने के कारण कार्रवाई करना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण है, फिर भी व्यापक स्तर पर सर्वे कराया जा रहा है ताकि ऐसी अन्य इकाइयों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके। अग्निकांड में मृतकों की पहचान डीएनए जांच के माध्यम से भी करवाई गई है। मामले में लापरवाही सामने आने पर संबंधित बीट अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हेड कांस्टेबल और एक एएसआई को निलंबित किया गया है। डीसीपी ने कहा कि जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top