828205
धनबाद में मनाया गया राजद का 28वां स्थापना दिवस
Nirsa, Jharkhand:राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 28वें स्थापना दिवस पर धनबाद के परिसदन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके चलते जिले भर से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी मनाई। वहीं राजद नेता चंदेश्वर यादव ने लालू प्रसाद यादव के योगदान को याद किया, उनके द्वारा शुरू किए गए चरवाहा स्कूल और जाति जनगणना की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि इसका असर लोकसभा चुनाव में दिखा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरदा के उसकल्ली-टेमागांव मार्ग पर वाहन टक्कर, विष्णु गूंगे गंभीर घायल
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा। उसकल्ली-टेमागांव मार्ग पर एक सड़क हादसे में नीमाचा-कलां निवासी 35 वर्षीय विष्णु गूंगे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार विष्णु गूंगे किसी कार्य से मार्ग पर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद के लिए प्रयास शुरू किए। सूचना मिलने पर हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के दौरान घायल को सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण बेहतर उपचार के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और विशेषज्ञ उपचार की आवश्यकता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी संबंधित पुलिस को भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर यातायात सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं, क्योंकि क्षेत्र में पूर्व में भी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।0
0
Report
झारखंड प्रीमियर लीग शुरू, 100 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय चयन के दावेदार
Ranchi, Jharkhand:रांची के जेएससीए स्टेडियम में युवा खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस आईपीएल और राष्ट्रीय टीम में दस्तक देगा। झारखंड क्रिकेट लीग 10 जून से आगाज होने जा रहा है, जो उन हुनरमंद खिलाड़ियों के लिए एक माइलस्टोन होगा जो अपने प्रदर्शन से भारतीय सिलेक्टर्स को प्रभावित कर सकेंगे। टूर्नामेंट की preparations पूरी हो चुकी हैं और राज्य भर के 100 से ज्यादा खिलाड़ी 6 फ्रेंचाइजी के साथ खेलते दिखेंगे। रांची में टूर्नामेंट को लेकर गजब का क्रेज देखा जा रहा है। झारखंड प्रीमियर लीग को लेकर जीसीए के जॉइंट सेक्रेटरी और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शाहबाज नदीम से एक्सक्लूसिव बात की गई।0
0
Report
बड़वानी में पानी के टैंक से गिरकर स्मिता खन्ना की मौत, जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी- शहर की साईं धाम कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय स्मिता खन्ना की मौत हो गई जानकारी अनुसार स्मिता खन्ना किसी कारणवश घर के पास बने पानी के होज (टैंक) में गिर गईं थी घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी सूचना मिलते ही बड़वानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है0
0
Report
Advertisement
झारखंड राज्यसभा चुनाव: महागठबंधन के साथ-साथ भाजपा निर्दलीय पर दांव, मुकाबला रोचक
Noida, Uttar Pradesh:राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन के बाद सियासी सरगर्मी तेज। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के उम्मीदवार के साथ-साथ निर्दलीय भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने भी भरा है पर्चा। मुकाबला हुआ दिलचस्प झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी रण सज चुका है और नामांकन के साथ ही सियासी पारा चढ़ गया है। एक ओर महागठबंधन ने कांग्रेस के प्रणव झा और झामुमो के वैद्यनाथ राम को मैदान में उतारा है तो दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी पर दांव खेलकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। हालांकि विधानसभा में जीत के लिए जरूरी आंकड़े नहीं होने के बावजूद भाजपा समर्थित उम्मीदवार की एंट्री ने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिशों का आरोप लगा रहा है जबकि भाजपा इसे लोकतांत्रिक मुकाबला बता रही है। ऐसे में राज्यसभा चुनाव अब केवल संख्या बल की लड़ाई नहीं बल्कि सियासी रणनीति और आरोप-प्रत्यारोप का बड़ा रण बनता नजर आ रहा है. राज्यसभा चुनाव में अपनी दोनों सीटों पर जीत का भरोसा जताते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा एनडीए पर हमलावर है। मनोज पांडे ने कहा कि एनडीए को कोई भी प्रत्याशी उनके अपने दल का नहीं मिला इसीलिए उन्होंने एक पूंजीपति को समर्थन कर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर झारखंड के तमाम बड़े नेता लगातार प्रत्याशी को लेकर बयान दे रहे थे लेकिन आज इतनी बड़ी पार्टी के पास इनका अपना कैंडिडेट नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि जिस भी रणनीति के तहत एनडीए चुनावी मैदान में है झारखंड उन्हें कामयाब नहीं होने देगा और दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी। कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार महागठबंधन पूरी तरीके से एकजुट है और चुनाव जीतकर राज्यसभा जाने का काम करेगी लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पास अपना एक उम्मीदवार नहीं मिला यह दर्शाता है कि बीजेपी कितनी खोखली हो गई है। अपने कार्यकर्ताओं के ऊपर भी भरोसा और विश्वास नहीं रहा इसीलिए एक थैला शाह के पीछे पूरी बीजेपी नतमस्तक हो गई।0
0
Report
दुर्ग के पुलगांव में बाड़ी में आग, दमकल ने मशक्कत के बाद काबू पाया
Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग के वार्ड क्रमांक 54 पुलगांव में कार्तिक साहू की बाड़ी में अल सुबह अचानक भीषण आग लग गई सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन दल की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची अग्निशमन कर्मियों ने 1 गाड़ी की मदद से घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया दमकल टीम की सूझबूझ से आग को आस-पास के घरों में फैलने से रोक लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है.0
0
Report
शराब के नशे में कार चलाने से चार मौतें, आरोपी को 20 वर्ष सश्रम सजा
Karhi, Chhattisgarh:लोकेशन - पेण्ड्रा शराब के नशे में कार चलाकर चार लोगों की जान लेने वाले आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा द्वितीय अपर सत्र न्यायालय पेंड्रारोड की न्यायाधीश श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने शराब के नशे में लापरवाही से कार चलाकर चार लोगों की दर्दनाक मृत्यु कारित करने वाले आरोपी स्नेहिल गुप्ता को भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के तहत दोषी पाते हुए एक बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी को प्रत्येक मृतक के लिए पृथक-पृथक 5-5 वर्ष यानी कुल 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने आरोपी पर कुल 20,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है, जिसका भुगतान न करने पर उसे 3-3 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि आरोपी की ये सभी सजाएं एक के बाद एक (पृथक-पृथक) चलेंगी। यह पूरा मामला पिछले वर्ष 15 जून 2025 की रात का है, जब ग्राम सेंवरा में मेनरोड स्थित श्रीवास किराना दुकान के पास पेण्ड्रा की तरफ से आ रही एक ब्रेजा कार (क्रमांक CG-31 B-2536) के चालक स्नेहिल गुप्ता ने शराब के अत्यधिक नशे में वाहन चलाते हुए मोटर सायकल सवारों को टक्कर मार दी थी। इस भीषण सड़क हादसे में भूपेन्द्र सिंह मरावी, रामअवतार उदय, गंगाराम गंधर्व और शानू केंवट नामक चार व्यक्तियों की असमय मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद प्रार्थी भवन सिंह मरावी की शिकायत पर पुलिस थाना पेण्ड्रा में आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह पाया कि आरोपी स्नेहिल गुप्ता भली-भांति जानता था कि शराब के नशे में तेज गाड़ी चलाने से गंभीर दुर्घटना हो सकती है, इसके बावजूद उसने घोर लापरवाही और उपेक्षापूर्वक वाहन चलाया, जिससे चार मासूम लोगों की जान चली गई। अदालत ने टिप्पणी की कि ऐसी स्थिति में आरोपी को न्यूनतम दंड दिया जाना कानूनन और सामाजिक दृष्टिकोण से कतई उचित नहीं है। नशे में लापरवाही से कार चलाकर चार लोगों की दर्दनाक मृत्यु कारित करने वाले आरोपी स्नेहिल गुप्ता को भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के तहत दोषी पाते हुएप्रत्येक मृतक के लिए पृथक-पृथक 5-5 वर्ष यानी कुल 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने आरोपी पर कुल 20,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है, जिसका भुगतान न करने पर उसे 3-3 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। इस मामले में शासन की ओर से पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक कौशल सिंह ने किया।0
0
Report
Advertisement
चम्पानगर हार्डवेयर पर भीषण आग: दो भाइयों के सपने टूटे, मदद की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:एक आग ने सिर्फ दुकान नहीं, वर्षों की मेहनत और दो भाइयों के सपनों को राख कर दिया… लेकिन उम्मीद की लौ अभी बाकी है। पूर्णिया के चम्पानगर पंचायत स्थित चम्पानगर बाजार, वार्ड संख्या-11 में श्री मुकेश चौधरी एवं श्री विशाल चौधरी की चौधरी हार्डवेयर दुकान में बीते दिनों भीषण आग लगने से भारी क्षति हुई। इस अग्निकांड में हार्डवेयर सामग्री, मोटर, रंग बनाने की मशीन, चापाकल, समरसेबल पंप सहित लगभग 50 लाख से 1 करोड़ रुपये मूल्य तक का सामान जलकर राख हो गया। दोनों भाइयों ने दिल्ली में वर्षों मेहनत कर अपनी जीवनभर की कमाई से चम्पानगर में यह प्रतिष्ठान खड़ा किया था। यह केवल एक दुकान नहीं थी, बल्कि उनके संघर्ष, सपनों और परिवार की उम्मीदों का आधार थी। एक पल में उनकी पूरी पूंजी और वर्षों की मेहनत खत्म हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उनकी पीड़ा को महसूस किया और सोचा कि अगर ऐसी विपत्ति मेरे अपने परिवार के साथ होती तो मैं क्या करता। इसी भावना के साथ परिवार का हाथ थामते हुए तत्काल अपनी ओर से ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि वे फिर से नई शुरुआत कर सकें। साथ ही यूको बैंक के जोनल मैनेजर एवं चम्पानगर शाखा प्रबंधक से बातचीत कर दुकान पर लिए गए ऋण में राहत देने का आग्रह किया, जिससे परिवार को इस कठिन आर्थिक संकट से बाहर निकलने में मदद मिल सके।0
0
Report
गुमला पुलिस ने देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
Gumla, Jharkhand:बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ युवक गिरफ्तार gupt सूचना पर तिर्रा बाईपास में छापेमारी, हथियार के साथ घूम रहा था संदिग्ध; बाइक भी जब्त गुमला। गुमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को होने से पहले ही विफल कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर तिर्रा बाईपास स्थित जोराग मोड़ के समीप छापेमारी कर पुलिस ने एक युवक को अवैध देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी गंभीर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की नीयत से इलाके में संदिग्ध रूप से घूम रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर जोराग मोड़ के आसपास मौजूद है और किसी बड़ी घटना की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुमला थाना की गश्ती टीम तत्काल मौके पर पहुंची。 पुलिस वाहन को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अशोक नायक (पिता- तिले नायक), निवासी जोराग, थाना एवं जिला गुमला बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की गई। वहीं घटनास्थल से उसकी होंडा ड्रीम योगा मोटरसाइकिल (JH07E-8603) भी जब्त कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है。 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय पर मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई के कारण एक संभावित आपराधिक घटना को टालने में सफलता मिली है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा है या नहीं तथा उसके पास हथियार कहां से आया। गिरफ्तार आरोपी अशोक नायक, पिता – तिले नायक निवासी – जोराग, थाना एवं जिला गुमला बरामदगी एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस होंडा ड्रीम योगा मोटरसाइकिल (JH07E-8603)0
0
Report
पाटन पुलिस ने स्वामित्व वाली कृषि भूमि धोखाधड़ी के आरोपी ईश्वर दास को गिरफ्तार किया
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग की पाटन पुलिस ने संयुक्त स्वामित्व वाली कृषि भूमि को धोखाधड़ी से बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है मामला ग्राम कुम्हली का है जहां एक व्यक्ति ने अपने ही सगे भाई जो सेना में तैनात है की जगह किसी अन्य फर्जी व्यक्ति को रजिस्ट्री के दौरान खड़ा कर दिया था. वी/ओ- सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पीड़ित ने साल 2023 में इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी जांच में सामने आया कि आरोपियों ने जमीन बेचने और आर्थिक लाभ कमाने के लिए फर्जी पहचान पत्र और दस्तावेज तैयार किए थे इस मामले में पुलिस ने जालसाजी,धोखाधड़ी और साजिश रचने के तहत आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी और 34 के तहत मामला दर्ज किया था घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए आरोपी की पहचान 60 वर्षीय ईश्वर दास के रूप में हुई है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. बाईट- सत्यप्रकाश तिवारी सीएसपी पुलिस प्रवक्ता0
0
Report
Advertisement
करौली कोर्ट परिसर में युवती के अपहरण के मामले में परिजन सुपुर्दगी की मांग
Karauli, Rajasthan:करौली । कुछ समय पूर्व युवती के अपहरण का मामला, करौली कोर्ट परिसर में युवती के परिजन और रिश्तेदार एकत्रित, युवती को कोर्ट में किया पेश, युवती को पुलिस ले गई महिला थाने, गाड़िया लुहार समाज से है युवती, समुदाय विशेष के युवक पर है अपहरण का आरोप, परिजन् युवती को उनके सुपुर्द करने की कर रहे मांग, शांति और सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस भी तैनात, हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंचे मौके पर, मौके पर एएसपी महेश चंद मीणा, डीएसपी अनुज शुभम सहित पुलिस अधिकारी मौजूद0
0
Report
Sant Kabirnagar: 13 साल से अधूरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीणों की उम्मीदें धरी रह गईं
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर: 13 साल के इंतजार और करोड़ों खर्च के बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधूरा पड़ा है. शिवबखरी गाँव में निर्माणाधीन यह अस्पताल बदहाली और विभागीय जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण चालू नहीं हो पा रहा, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है. शासन ने 2013 में आधारशिला रखी थी और लगभग 4 करोड़ रुपये बजट दिया गया था, पर कार्यदाई संस्था यूपी निर्माण निगम ने बजट अभाव का हवाला देकर निर्माण रोका और फिर दोबारा शुरू भी किया लेकिन जारी नहीं रहा. पिछले 6 साल से निर्माण ठप है और 13 साल बीत जाने पर अस्पताल खंडहर में बदल रहा है. भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोपों के बीच ग्रामीणों ने जल्द पूरा कर चालू कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें. क्षेत्रीय विधायक ने भी उच्च स्तर पर मामले को उठाने और शीघ्र निर्माण का आश्वासन देने की बात कही है.0
0
Report
नवलगढ़ में बेसहारा सांडों का आतंक, बाइक सवार घायल
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नवलगढ़ में बेसहारा सांडों का आतंक बढ़ा सांडों की लड़ाई में बाइक सवार घायल मिन्तर चौक पर तीन सांडों की चपेट में आया बाइक सवार घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती गणेश मंदिर से मिन्तर चौक तक रहता हैं सांडों का जमावड़ा झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे में बेसहारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गणेश मंदिर से लेकर मिन्तर चौक तक सड़क पर घूम रहे और आपस में लड़ते सांड आमजन के लिए खतरा बने हुए हैं। बाजार में सांडों की लड़ाई की चपेट में आने से एक बाइक सवार घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए नवलगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार नरेश कुमार शर्मा बाइक से सब्जी लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान मिन्तर चौक के पास आपस में लड़ रहे तीन सांड अचानक उनकी तरफ आ गए और वे उनकी चपेट में आकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिन्तर चौक से लेकर गणेश मंदिर क्षेत्र तक फल-सब्जी की रेहड़ियों के कारण सांडों का जमावड़ा लगा रहता है। आए दिन सांड सड़क पर लड़ते रहते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को खतरा बना रहता है।गौरतलब है कि सप्ताहभर पहले गणेशपुरा क्षेत्र में भी एक बेसहारा सांड ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया था। लगातार हो रही घटनाओं के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगरपालिका से बेसहारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भिजवाने और शहर में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर के नयाशहर में देर रात चाकूबाजी, युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर नयाशहर थाना क्षेत्र के सोनगिरी कुआं इलाके में देर रात चाकूबाजी, घर जा रहे युवक पर बदमाशों ने किया हमला, घायल युवक को पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में कराया गया भर्ती, हमले में युवक के हाथ और पैर पर आई गंभीर चोटें, घायल पक्ष ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर लगाया हमला करने का आरोप, घटना के बाद इलाके में फैली दहशत, लोगों में आक्रोश, सूचना पर पुलिस जुटी जांच में, हमलावरों की भूमिका खंगाली जा रही0
0
Report
खीरी में ट्रॉली एंगल से लटककर रामपाल की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:खीरी में ट्रॉली एंगल से लटककर रामपाल की मौत, पुलिस जांच में जुटी0
0
Report
भिवंडी के अजय नगर में चलती मोटरसाइकिल में आग, वाहन जलकर खाक
Thane, Maharashtra:भिवंडीतील अजय नगर परिसरात धावत्या दुचाकीने घेतला पेट... आगीत संपूर्ण दुचाकी जळून खाक.. ॲकर... शहरातील अजय नगर परिसरात एका धावत्या दुचाकीला अचानक आग लागल्याची घटना घडलीय. या घटनेमुळे परिसरात काही काळ घबराटीचे वातावरण निर्माण झाले असून मिळालेल्या माहितीनुसार, छत्रपती शिवाजी महाराज चौकावरून खाडीपारच्या दिशेने जात असताना अचानक दुचाकीच्या इंजिनमधून धूर निघू लागला आणि काही क्षणांतच वाहनाने पेट घेतला. आग भडकताच चालकाने प्रसंगावधान राखून दुचाकी बाजूला उभी करून स्वतःचा जीव वाचवला. परिसरातील नागरिकांनी तातडीने घटनास्थळी धाव घेतली. नागरिकांनी पाण्याचा मारा करून आग आटोक्यात आणण्याचा प्रयत्न केला आणि काही वेळातच आग विझविण्यात यश मिळवले. या घटनेत कोणतीही जीवितहानी झाली नसली तरी दुचाकी पूर्णपणे जळून खाक झाली आहे. आग लागण्याचे नेमके कारण अद्याप समजू शकले नसून शॉर्टसर्किट किंवा तांत्रिक बिघाडामुळे ही घटना घडल्याचा प्राथमिक अंदाज व्यक्त करण्यात येत आहे.0
0
Report
Advertisement
