Back
धनबाद के लोन रिकवरी एजेंट अमित कुमार के अपहरण की आशंका के बाद सनसनी
NMNitesh Mishra
Feb 08, 2026 08:01:15
Dhanbad, Jharkhand
एंकर --- धनबाद के बाबूडीह खटाल निवासी लोन रिकवरी एजेंट अमित कुमार के अचानक लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं और दावा किया है कि अमित के मोबाइल फोन पर 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई है। परिजनों के अनुसार अमित कुमार पीएनबी बैंक के लिए लोन रिकवरी का काम करते थे और बीते दिन शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से यह कहकर निकले थे कि उन्हें दूर जाना है और देर हो सकती है। दोपहर करीब 2 बजे परिवार के लोगों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन उठाकर दावा किया कि अमित उसके पास हैं और फिरौती नहीं देने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। घटना की सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस हरकत में आ गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने जांच की दिशा तय की। लोकेशन पहले गोविंदपुर ऊपर बाजार में मिली, इसके बाद सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सूर्य हाइलैंड सिटी के पास कई घंटों तक फोन सक्रिय रहा। बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि मोबाइल फोन डांगी मोड़ के पास फेंक दिया गया है। थानेदार मनोज पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम सूर्य हाइलैंड सिटी पहुंची और गहन जांच-पड़ताल की। इस दौरान विकास खंडेलवाल नामक एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जिस पर करीब एक करोड़ रुपये का लोन होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अमित से उसका लोन सेटलमेंट को लेकर बातचीत चल रही थी। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की छानबीन की जा रही है। इधर अमित के परिजन अनहोनी की आशंका से बेहद परेशान हैं और उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द अमित की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MGMohd Gufran
FollowFeb 08, 2026 09:36:050
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 08, 2026 09:35:510
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowFeb 08, 2026 09:35:310
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 08, 2026 09:35:170
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 08, 2026 09:35:090
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 08, 2026 09:34:100
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 08, 2026 09:33:550
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 08, 2026 09:33:240
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 08, 2026 09:33:110
Report
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 08, 2026 09:32:590
Report
SKShrawan Kumar Soni
FollowFeb 08, 2026 09:32:460
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 08, 2026 09:32:310
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 08, 2026 09:32:110
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 08, 2026 09:30:280
Report
0
Report