Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kushinagar274207

कोहरे ने ली तीन जिंदगियां: हाटा में खड़े ट्राला से टकराई अर्टिगा, गांव में पसरा सन्नाटा

Feb 08, 2026 09:25:16
Shukrauli, Uttar Pradesh
कुशीनगर हाटा, जहां कुछ घंटे पहले जश्न में झूम रही थी, वही खुशी आज मातम में बदल चुकी है। कुशीनगर के हाटा से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अहिरौली तुला दास गांव से बहुभोज में शामिल होकर लौट रहे युवकों की अर्टिगा कार नेशनल हाईवे 28 पर खड़े एक ट्राला से टकरा गई। सुबह करीब साढ़े तीन बजे, घना कोहरा, तेज रफ्तार और सड़क पर पहले से खड़े ट्रक… मौत बनकर सामने आए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। एक ही गांव के तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 20 वर्षीय राजू वर्मा उर्फ नितेश, 25 वर्षीय अमन वर्मा और दुबई से भाई की शादी में आया हरीश वर्मा शामिल हैं। हरीश की 15 फरवरी को दुबई वापसी की फ्लाइट थी… लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। घायलों का इलाज गोरखपुर में जारी है, एक की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है। इधर गांव में एक साथ तीन अर्थियों की तैयारी है, हर घर में सन्नाटा है, हर आंख नम है। हाटा कोतवाली पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
RSRAKESH SINGH
Feb 08, 2026 11:03:58
Chapra, Bihar:मांझी दियारा में सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट मांझी थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश सीमा से सटे दियारा इलाके में सारण पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शराबबंदी लागू बिहार में पुलिस ने sघन छापेमारी अभियान चलाते हुए करीब 15 हजार लीटर कच्ची शराब को विनष्ट कर दिया। जानकारी के अनुसार, दियारा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रही दर्जनों कच्ची शराब की भट्ठियों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी मात्रा में जावा-गुड़ और शराब बनाने में उपयोग होने वाले उपकरणों को भी नष्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सीमा से सटे दियारा क्षेत्रों में शराब तस्करों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और अवैध शराब के धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
Feb 08, 2026 11:03:02
Faridabad, Haryana:सूरजकुंड झूला हादसे में 2 आरोपी गिरफ्तार शहीद निरीक्षक जगदीश प्रसाद का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले किया गया पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल व पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी घायलों की स्थिति सामान्य, पुलिस महानिदेशक ने मुलाकात कर हाल-चाल जाना मामले की जांच के लिए पुलिस उपायुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में तीन सदस्य विशेष अनुसंधान टीम गठित फरीदाबाद: जैसा की विदित है कि 7 फरवरी को सूरजकुंड mela परिसर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई थी, जिसमें एक झूला टूट गया था। घटनाक्रम में घायलों को बचाते हुए हरियाणा पुलिस के निरीक्षक जगदीश प्रसाद शहीद हो गये। इस घटनाक्रम के संबंध में थाना सूरजकुंड में हिमाचल फन केयर कंपनी के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मामले की गंभीरता के मद्देनजर पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने अभियोग के अनुसंधान के लिए पुलिस उपायुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2, प्रभारी क्राइम ब्रांच NIT व उप निरीक्षक संजय थाना सूरजकुंड की एक विशेष अनुसंधान टीम गठित की है, टीम द्वारा वैज्ञानिक पहलुओं के आधार पर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मेला परिसर में झूले लगाने वाली कंपनी हिमाचल केयर फन केयर के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर वासी गांव टोका नंगला जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश व एक अन्य आरोपी नितेश वासी धर्मपुरी सदर मेरठ कैंट उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की भूमिका के बारे में जांच चल रही है। 7 फरवरी को घटित इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के उपरांत पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंगला व पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने शहीद निरीक्षक जगदीश प्रसाद के परिजनों से सिविल अस्पताल फरीदाबाद में मुलाकात कर उनको सांत्वना दी। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने घटना के समय घायल व्यक्तियों को बचाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए; यह अत्यंत दुख की बात है और उनके परिवार पर गर्व भी है। पुलिस विभाग इस घटना पर संवेदना व्यक्त करता है और परिवार के लिए यथासंभव आर्थिक सहायता और Anukampa योजना के अंतर्गत योग्य सदस्य को नौकरी दिलाई जाएगी। पुलिस महानिदेशक ने सिविल अस्पताल फरीदाबाद व सुप्रीम अस्पताल में दाखिल घायलों का भी हाल-चाल जाना। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस घटना में 12 व्यक्ति घायल हुए थे, जिनकी स्थिति सामान्य है। घायलों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। घायलों में महिला सहायक उप निरीक्षक नीलम फरीदाबाद पुलिस, महिला सिपाही शर्मिला, पुलिस लाइन फरीदाबाद, राजेश SPO थाना SGMNagar, Harsh Prakash आदि के नाम शामिल हैं। 5 घायलों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Feb 08, 2026 11:00:39
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन जिले के रेंढ़र थाना क्षेत्र के रूरा गांव में शनिवार की देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रूरा गांव निवासी 28 वर्षीय शिवम के रूप में हुई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। परिजनों के अनुसार शिवम उरई में पकौड़ी का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार रात वह अपने कमरे में गया और देर रात साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां शिवम का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। मृतक के बाबा संतराम भारत ने बताया कि शिवम मेहनतकश और शांत स्वभाव का युवक था। उसकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। पीछे उसकी पत्नी पूनम और एक छोटा बेटा है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेंढ़र थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की बारीकी से जांच की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शिवम बीते कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। हालांकि परिवार ने किसी प्रकार की आर्थिक या पारिवारिक कलह के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है。
0
comment0
Report
NZNaveen Zee
Feb 08, 2026 11:00:20
Rewari, Haryana:रेवाड़ी का 19 वर्षीय होनहार छात्र विकास जे.ई.ई. कर के करना चाहता था बीटैक. विगत 4 फरवरी को फोन पर आंसर की देखने के बाद घर में ही झूल गया फंदे पर. मृतक विकास बारहवीं कक्षा में टॉपर था. किसान पिता की दुनियां लुट गई उसी के सामने. ग्राम सरपंच बलराज यादव ने बताया कि विकास सरकारी स्कूल में बिना ट्यूशन के बारहवीं में टॉप किया और जे.ई.ई. मेंस की परीक्षा दी थी; 4 फरवरी को उसने मोबाइल पर आंसर की देखी तो आत्महत्या कर ली. उनके अनुमान के अनुसार आंसर की विकास की अपेक्षा नहीं थी शायद यही कारण बना. पिता किसान हैं, मां मायके में थी, बड़ा भाई गुरुग्राम की एक कंपनी में कार्यरत है. हादसे के वक्त विकास घर पर अकेला था. पिता लौटे तो कमरा बंद था; खिड़की से देखा गया कि फंदे पर लटका हुआ था. पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया. उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी शॉर्टकट से मंजिल पाने का प्रयास करती है जो संभव नहीं और धागे की तरह उलझकर आत्महत्या कर बैठती है. मातापिता को चाहिए कि वे बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं और उनकी परेशानियों को समझकर उन्हें सुलझाने का प्रयास करें ताकि बच्चे खुद को अकेला महसूस न करें.
0
comment0
Report
PKPankaj Kumar
Feb 08, 2026 10:51:27
Motihari, Bihar:मोतिहारी के रक्सौल मे चल रहे सत्संग में भीड़ का आलम ऐसा है कि पंडाल से ज्यादा लोग पंडाल से बाहर बैठकर अनिरुद्धचार्य महाराज का श्रीमद भागवत कथा सुन रहे हैं। भारत के अलावा नेपाल से भी भारी संख्या में भागवत कथा सुनने लोग पहुँच रहे है। लोगो की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पर गया। दरअसल जब कथा करने पंडाल में अनिरूद्ध जी महाराज प्रवेश कर रहे थे तभी गेट पर भक्तों की भीड़ ज्यादा बढ़ गई। अत्यधिक बढ़ते भीड़ बे-कंट्रोल हो गया। कई भक्त अनिरुद्ध महाराज के साथ ही उसी प्रवेश द्वार से पंडाल में प्रवेश करने का प्रयास करने लगे। प्रवेश द्वार पर लगे लोहे के गेट को भक्तों ने उखाड़ दिया। बढ़ते भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने भक्तों पर लाठीचार्ज कर दिया। तभी भगदड़ जैसा माहौल बन गया। दो तीन महिलाएं नीचे गिर गई। जिसे हल्की चोट आई। वही दो बच्चे अपनी माँ से बिछड़ गए। भीड़ में गुम हुई बच्चे के लिए उनकी माँ चीखती रह गई। कथा पंडाल में भीड़ इतना बढ़ गया कि कई लोग पास में लगे ट्रक पर चढ़कर कथा सुनते दिख रहे है। भीड़ के हिसाब के कथा का मैनेजमेंट एवं प्रशासन की तैयारी नाकाफी दिखाई दे रहा है।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Feb 08, 2026 10:48:00
Noida, Uttar Pradesh:सूरजकुंड झूला हादसे में 2 आरोपी गिरफ्तार शहीद निरीक्षक जगदीश प्रसाद का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम बाद परिजनों के हवाले किया गया पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल व पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर दी सांत्वना घायलों की स्थिति सामान्य, पुलिस महानिदेशक ने मुलाकात कर हाल-चाल जाना मामले की जांच के लिए पुलिस उपायुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में तीन सदस्य विशेष अनुसंधान टीम गठित फरीदाबाद: जैसा की विदित है कि 7 फरवरी को एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना सूरजकुंड मेला परिसर में घटित हुई थी, जिसमें एक झूला टूट गया था। घटनाक्रम में घायलों को बचाते हुए हरियाणा पुलिस के निरीक्षक जगदीश प्रसाद शहीद हो गये। इस घटनाक्रम के संबंध में थाना सूरजकुंड में हिमाचल फन केयर कंपनी के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार मामले की गंभीरता के मध्य नजर पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने अभियोग के अनुसंधान के लिए पुलिस उपायुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2, प्रभारी क्राइम ब्रांच NIT व उप निरीक्षक संजय थाना सूरजकुंड की एक विशेष अनुसंधान टीम गठित की है, टीम द्वारा वैज्ञानिक पहलुओं के आधार पर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मेला परिसर में झूले लगाने वाली कंपनी हिमाचल केयर फन केयर के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर वासी गांव टोका नंगला जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश व एक अन्य आरोपी नितेश वासी धर्मपुरी सदर मेरठ कैंट उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की भूमिका बारे जांच की जा रही है। 7 फरवरी को घठित इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना उपरांत पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंगला व पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने शहीद निरीक्षक जगदीश प्रसाद के परिजनों से सिविल अस्पताल फरीदाबाद में मुलाकात कर उनको सांत्वना दी। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने घटनाक्रम में घायल व्यक्तियों को बचाते हुए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। इसका हमें बहुत दुख है और निरीक्षक जगदीश प्रसाद पर गर्व भी है। पुलिस विभाग इस घटनाक्रम पर संवेदना व्यक्त करता करता है। हम शहीद जगदीश प्रसाद के परिवार के लिए यथासंभव आर्थिक सहायता करेंगे। पुलिस विभाग की अनुकंपा योजना के अंतर्गत परिवार के योग्य सदस्य को नौकरी दिलाई जाएगी। पुलिस महानिदेशक ने सिविल अस्पताल फरीदाबाद व सुप्रीम अस्पताल में दाखिल घायलों का भी हाल-चाल जाना। पुलिस प्रवक्ता अनुसार इस घटनाक्रम में 12 व्यक्ति घायल हुए थे, जिनकी स्थिति सामान्य है। घायलों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। घायलों में महिला सहायक उप निरीक्षक नीलम फरीदाबाद पुलिस, महिला सिपाही शर्मिला, पुलिस लाइन फरीदाबाद, राजेश SPO थाना एसजीएम नगर, हर्ष प्रकाश निवासी मकान नंबर F 4176 कैसिया स्टेट पॉकेट ए ग्रेटर नोएडा, प्रशांत निवासी गांव डूबे थाना सेफ जिला छैलपुर राजस्थान हाल आईआईटी 3rd एयर दिल्ली, अमीशा निवासी सूर्य विहार पार्ट 2 सेक्टर 91 फरीदाबाद, परविंदर निवासी पहलादपुर नई दिल्ली, सुनील निवासी अकेड़ा थाना महेंद्रगढ़ (डिस्चार्ज ), शिवानी निवासी हाउस नंबर 207 बिरौना टावर नोएडा 78 (डिस्चार्ज), बलबीर वास सुल्तानपुर,(डिस्चार्ज ), अनुज वासी शेरपुर कासगंज उत्तर प्रदेश(डिस्चार्ज ), पूजा वासी बहादुरपुर फरीदाबाद (डिस्चार्ज ) के नाम शामिल है 5 घायलों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है。 पुलिस प्रवक्ता
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Feb 08, 2026 10:47:39
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Feb 08, 2026 10:47:22
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में आज से 9 दिवसीय अश्वमेध यज्ञ का भव्य शुभारंभ हो गया है। यह आयोजन मातेश्वरी परिवार अयोध्या द्वारा सरयू तट स्थित बालू घाट पर कराया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यह यज्ञ 16 फरवरी तक चलेगा और समापन के अवसर पर सरयू नदी में असंख्य दीपों से दीपदान किया जाएगा, जो आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। मातेश्वरी परिवार के सद्गुरु महाराज ने बताया कि यह अश्वमेध यज्ञ विश्व में शांति स्थापित करने और समाज में फैली जाति-पात तथा वैमनस्य की भावना को समाप्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यज्ञ के माध्यम से मानवता, समरसता और सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। यज्ञ के पहले दिन सैकड़ों मातृ शक्तियों ने विधि-विधान से कलश पूजन कर यज्ञ में अपनी आहुति दी, जिसके साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अश्वमेध यज्ञ का विधिवत आरंभ हुआ। आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सद्गुरु महाराज ने यह भी कहा कि मान्यता के अनुसार अयोध्या पर माता सीता का श्राप है और इस अश्वमेध यज्ञ के माध्यम से अयोध्या को उस श्राप से मुक्त करने का आध्यात्मिक प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top