Back
झारखंड शहीद निर्मल महतो की जयंती पर नेताओं ने आदर्शों को याद किया
NMNitesh Mishra
Dec 25, 2025 11:41:16
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज परिसर में शहीद निर्मल महतो की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, केक काटा गया। जेएमएम के टुंडी विधायक मथूरा प्रसाद महतो समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जेएमएम के जिला अध्यक्ष लखे? सोरेन ने कहा कि शहीद निर्मल महतो झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता थे। उनकी भूमिका झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में अविस्मरणीय रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे योद्धा के कारण झारखंड राज्य अलग करने में सफलता मिली है। झारखंड के विकास के लिए इनके दिए उपदेशों पर पार्टी आगे चलने का काम करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड को विकास की दिशा में तेज़ी के साथ कार्य कर रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी कार्यकर्ता शहीद निर्मल महतो के आदर्शों पर चलने का काम करेंगे। इस अवसर पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने केक काटकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और लोगों को केक खिलाकर शहीद निर्मल महतो के आदर्शों को याद किया। विधायक मधुरा प्रसाद महतो ने कहा कि शहीद निर्मল महतो जैसी महान नेताओं की विचार धारा आज भी हमें झारखंड के विकास के लिए प्रेरित करती है। कार्यक्रम में जेएमएम के नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा SNMMCH अस्पताल के अधीक्षक डॉ दिखे गिदौरिया, वरिष्ठ प्रबंधक डॉ सुमन कुमार समेत अन्य मेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
CRCHANDAN RAI
FollowDec 25, 2025 13:04:490
Report
RKRishikesh Kumar
FollowDec 25, 2025 13:04:190
Report
MKManitosh Kumar
FollowDec 25, 2025 13:03:590
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 25, 2025 13:03:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 25, 2025 13:02:560
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 25, 2025 13:01:510
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 25, 2025 13:01:290
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowDec 25, 2025 13:01:180
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowDec 25, 2025 13:01:080
Report
0
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowDec 25, 2025 13:00:550
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 25, 2025 13:00:190
Report
0
Report
0
Report
0
Report
