Back
झारखंड मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना: राशि बढ़ाकर 10 लाख करने की मांग तेज
NMNitesh Mishra
Nov 09, 2025 08:02:21
Dhanbad, Jharkhand
झारखण्ड सरकार की मुख्यमंत्री गम्भीर बीमारी उपचार योजना आर्थिक अभाव में इलाज नही करा पाने वाले मरीजो के लिये बड़ी राहत दे रही है। वही योजना की राशि बढाने की माँग मरीज परिजन कर रहे है। धनबाद सिविल सर्जन कार्यालय में मुख्यमंत्री गम्भीर बीमारी उपचार योजना से इलाज में लाभ को लेकर मेडिकल बोर्ड की बैठक किया गया। गम्भीर बीमारी से ग्रसित 32 लोगो के आवेदन सिविल सर्जन कार्यालय में आवेदक दिया गया है। बोर्ड बैठक में सभी मरीज आवेदकों के मेडिकल कागजात की जाँच की गई। मरीज परिजनों से पूरी जानकारी लिया गया। सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा बैठक में अन्य डॉक्टरों के साथ उपस्थित रहे। वही मरीज परिजनों ने कहा कि मुख्यमंत्री गम्भीर बीमारी उपचार योजना गम्भीर बीमारी से ग्रसित मरीजों के इलाज में मददगार है। बोर्ड की बैठक में सभी लोगो के मेडिकल कागजात की जाँच और जानकारी लिया गया। 5 लाख रुपये तक की राशि योजना में उनलोगो को दिया जाता है। लेकिन 3 साल पहले यह राशि गम्भीर बीमारी ग्रसित मरीजो के लिये दिया जाता था। अब इलाज कराने में अधिक राशि की जरूरत पड़ती है। सरकार इस योजना की राशि को 10 लाख रुपया करे। सरकार गम्भीर बीमारी से इलाज की व्यवस्था सरकारी अस्पताल SNMMCH, सदर में करे। जिससे की उनलोगो को निजी अस्पताल नही जाना पड़े। सिविल सर्जन डॉ आलोक विष्वकर्मा ने कहा कि 32 गम्भीर बीमारी ग्रसित मरीजो की बोर्ड में आवेदन आया है। सभी मरीज आवेदकों से जानकारी लिया गया है। सिविल सर्जन कार्यालय से 5 लाख तक की राशि की स्वीकृति दिया जाता है। इससे अधिक होने पर राज्य स्तर पर स्वीकृति दिया जाता है। कैंसर,किडनी जैसे बीमारी के मरीज आवेदन आये है। जुलाई माह में आये मरीज आवेदक को राशि मिल गई है। इस बार आये लोगो को जल्द राशि उपलब्ध करा दिया जायेगा। कुछ अस्पताल सिविल सर्जन कार्यालय में आवेदन स्वीकृत होने पर इलाज शुरू कर देती है। अस्पताल को राशि बाद में भेज दिया जाता है। लेकिन CMC अस्पताल राशि मिलने के बाद ही मरीज का इलाज शुरू करती है.
5
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KMKIRAN MANNA
FollowNov 09, 2025 09:22:590
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowNov 09, 2025 09:22:400
Report
VBVAIBHAV BALKUNDE
FollowNov 09, 2025 09:22:270
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 09, 2025 09:22:110
Report
VAVijay Ahuja
FollowNov 09, 2025 09:21:580
Report
ASAVNISH SINGH
FollowNov 09, 2025 09:21:450
Report
MSMrinal Sinha
FollowNov 09, 2025 09:21:330
Report
KJKamran Jalili
FollowNov 09, 2025 09:21:170
Report
AKAshwani Kumar
FollowNov 09, 2025 09:21:070
Report
HPHARSHAD PATIL
FollowNov 09, 2025 09:20:430
Report
CDChittaranjan Das
FollowNov 09, 2025 09:20:290
Report
MJManoj Jain
FollowNov 09, 2025 09:20:130
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowNov 09, 2025 09:19:580
Report
AAABHISHEK ADEPPA
FollowNov 09, 2025 09:19:440
Report
AAASHISH AMBADE
FollowNov 09, 2025 09:19:260
Report