Back
झारखंड 108 एंबुलेंस पर सरकारी नियमों का उल्लंघन; चालक ने दबाव के आरोप लगाए
NMNitesh Mishra
Oct 18, 2025 15:17:48
Dhanbad, Jharkhand
झारखंड सरकार की आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा,जो गंभीर मरीजों को सरकारी अस्पतालों तक सुरक्षित निशुल्क पहुंचाने के लिए शुरू की गई थी अब यह सेवा सवालों के घेरे में है। ताजा मामला धनबाद का है जहाँ 108 एंबुलेंस के चालक ने अपने ही वरीय अधिकारी पर प्राइवेट अस्पताल से मरीज को उठा कर रांची रिम्स ले जाने का दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को 108 एंबुलेंस के चालक को एक आपात काल प्राप्त हुई थी जिसके बाद चालक एसएनएमएमसीएच से एक गंभीर मरीज को लेने पहुंचा ही था कि तभी 108 सेवा के सीनियर अधिकारी संजय और तौसिक का फोन आया। दोनों अधिकारियों ने चालक को निर्देश दिया कि सरकारी अस्पताल के मरीज को छोड़कर जालान (प्राइवेट) अस्पताल जाओ और वहां से एक मरीज को रांची रिम्स लेकर जाओ। इस संबंध में चालक सुमन कुमार और सन्नी कुमार ने कहा कि यह आदेश पूरी तरह सरकारी नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा आम जनता और सरकारी अस्पतालों के लिए ही है लेकिन हमे अपने अधिकारियों द्वारा प्राइवेट अस्पतालों के मरीजों को लाने-ले जाने का आदेश दिया जाता है जो गलत है और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की श्रेणी में आता है। चालक ने यह भी कहा कि इस तरह के निर्देश अक्सर ऊपरी दबाव में दिए जाते हैं जिससे फील्ड में कार्य कर रहे एंबुलेंस कर्मियों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विभाग से इस पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस घटना ने जिले में 108 एंबुलेंस सेवा की पारदर्शिता, ईमानदारी और उपयोगिता पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सरकारी एंबुलेंसें निजी अस्पतालों की सेवा में लगाई जाने लगीं तो गरीब और जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिल पाएगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AJAvinash Jagnawat
FollowOct 18, 2025 17:45:420
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowOct 18, 2025 17:45:320
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowOct 18, 2025 17:45:210
Report
4
Report
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowOct 18, 2025 17:32:38Noida, Uttar Pradesh:Unreserved passenger threw chai on TTE
0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowOct 18, 2025 17:32:290
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowOct 18, 2025 17:32:110
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowOct 18, 2025 17:31:550
Report
ASARUN SINGH
FollowOct 18, 2025 17:31:440
Report
MTMD. TARIQ
FollowOct 18, 2025 17:31:290
Report
NSNivedita Shukla
FollowOct 18, 2025 17:31:16Noida, Uttar Pradesh:पहाड़ी इलाकों में अक्सर ऐसा होता है।
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowOct 18, 2025 17:31:08Noida, Uttar Pradesh:काऊ वॉश एक ऐसा घोल है जो मवेशियों से टिक और अन्य परजीवियों को हटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कुछ देशों में इसे कैटल डिप भी कहा जाता है। यह मवेशियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी है。
0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowOct 18, 2025 17:30:590
Report