828205
भालाहीट ग्राम में पानी टंकी का उद्घाटन, जल संचय पर जोर
Nirsa, Jharkhand:निरसा प्रखंड के पलारपुर पंचायत अंतर्गत भालाहीट ग्राम में MPL के CSR फंड से मुखिया अपर्णा देवी की अनुशंसा पर पानी टंकी का उद्घाटन मुखिया और MPL के CEO द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। इस मौके पर मुखिया अपर्णा देवी ने मीडिया से कहा कि आज पानी संचय करने का दिन है अन्यथा भविष्य में पानी की घोर किल्लत होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जितना पानी की आवश्यकता हो उतना ही उपयोग करें और अपने बच्चों को भी पानी का महत्व समझाएं। अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब हमें पानी के लिए तरसना पड़ेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सगाई समारोह में चचेरे भाई की गोली हत्या, अवैध संबंध के शक पर गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:सगाई समारोह में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या, पत्नी से अवैध संबंध के शक में वारदात; आरोपी लाइसेंसी पिस्टल समेत गिरफ्तार मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत गोवर्धन रोड स्थित रोजी गार्डन में शनिवार शाम सगाई समारोह के दौरान पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। समारोह के बीच एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, थाना नौहझील क्षेत्र के गांव पारसोली से एक परिवार सगाई समारोह में शामिल होने रोजी गार्डन आया था। इसी दौरान परिवार के ही गजेंद्र और पवन चौधरी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पवन ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर गजेंद्र पर गोली चला दी। गोली लगते ही गजेंद्र लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 के माध्यम से थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन चौधरी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी प्रवीण तिवारी ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी को अपने चचेरे भाई गजेंद्र के अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का संदेह था। इसी शक के चलते उसने गोली मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। घटना के बाद मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर शांति व्यवस्था बनाए रखी गई है।0
0
Report
छतरपुर में छत पर करंट से मजदूर की मौत, CCTV वीडियो सामने
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर शहर में मकान निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मजदूर छत पर काम करते समय बिजली के तार की चपेट में आता दिखाई दे रहा है। करंट लगते ही साथी मजदूर उसे बचाने की कोशिश करते हैं और तुरंत अस्पताल ले जाते हैं, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों और संभावित लापरवाही की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
लखीमपुर-खीरी सेंट्रल बार एसोसिएशन, मितौली चुनाव 2026: सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी।सेंट्रल बार एसोसिएशन, तहसील मितौली के वर्ष 2026 के चुनाव में दाखिल सभी 8 नामांकन पत्रों में निर्धारित समयावधि समाप्त होने तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। समसत पदों पर एकल नामांकन होने के चलते सभी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। इल्डर कमेटी के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार तोमर एवं मुख्य चुनाव अधिकारी मोहम्मद अब्बास आल्वी की अध्यक्षता में, चुनाव अधिकारी अखिलेश कुमार शक्ति एवं आशीष कुमार बाजपेई द्वारा 4 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के उपरांत सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। सभी पदों पर केवल एक-एक वैध नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर बलराम सिंह पाल, महामंत्री पद पर पुनेश कुमार राज, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजयकांत मिश्र, कोषाध्यक्ष पद पर आदित्य कुमार बाजपेई, आडीटर पद पर महेश कुमार गौतम, संयुक्त मंत्री पद पर श्याम जी शुक्ला एवं रिंकू पाल तथा कनिष्ठ गवर्निंग काउंसिल सदस्य पद पर विवेक कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।निर्वाचन अधिकारियों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा तथा बार एसोसिएशन के विकास के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी। इस अवसर पर समस्त तहसील के अधिवक्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
नकटि जमीन विवाद: भाजपा ने कांग्रेस पर बेघरों की राजनीति का आरोप लगाया
Raipur, Chhattisgarh:नकटि मामले पर भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस. प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय ने कहा- लोगों को गुमराह करने की राजनीति कर रही कांग्रेस. नकटी से लोगों को बेघर करने का स्क्रिप्ट कांग्रेस ने लिखा. नकटी की जमीन का चिन्हांकन तो कांग्रेस ने किया. सभी प्रक्रियाओं को कांग्रेस की सरकार में पूरा किया गया. नकटी के 3 हेक्टेयर क्षेत्र में कब्जा पाया गया था, कच्चे मकान चिन्हांकित हुए थे बाद में कब्जे की संख्या बढ़ी. कब्जाधारियों ने 10 से 29 हजार वर्गफीट जमीन पर कब्जा किया. नकटी नई राजधानी क्षेत्र का लेयर 3 गांव है. लोगों ने आवश्यकता से अधिक जमीन घेरकर कब्जा किया0
0
Report
राजद प्रवक्ता का बयान: सुरक्षा कमी और नीतीश को भारत रत्न पर तीखा हमला
Nalanda, Bihar:एंकर: बिहारशरीफ के आईएमए हॉल में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 30वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। तैयारियों का जायजा लेने राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव आईएमए हॉल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और मीडिया से बातचीत में लालू प्रसाद यादव एवं राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को पहले जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त थी। आजीवन खतरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट होने के बावजूद उनकी सुरक्षा घटा दी गई है। उन्होंने कहा कि जेड सुरक्षा में करीब 22 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, जबकि जेड प्लस सुरक्षा में लगभग 55 सुरक्षाकर्मी होते हैं। उनका आरोप था कि सरकार ने जानबूझकर उनकी सुरक्षा में कटौती की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के बीच भेदभाव नहीं होना चाहिए। यदि सरकार विपक्षी नेताओं की सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लेती, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए शक्ति सिंह यादव ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को सर्वोच्च सम्मान उसके उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर दिया जाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या बार-बार राजनीतिक पाला बदलने या बिहार को भारी कर्ज में डुबोने के लिए भारत रत्न दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने बिहार को कर्ज के बोझ तले दबा दिया है और राज्य के संसाधनों की लूट हुई है। ऐसे में नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की बात पूरी तरह अनुचित है।0
0
Report
वारिसलीगंज के SN सिन्हा कॉलेज में सिन्हा व सिंह की प्रतिमा का अनावरण
Nawada, Bihar:नवादा के वारिसलीगंज में एसएन सिन्हा कॉलेज में मंत्री संजय टाइगर ने सत्येंद्र नारायण सिन्हा 'छोटे साहब' और श्याम सुंदर सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण नवादा जिले के वारिसलीगंज स्थित एसएन सिन्हा कॉलेज में शनिवार को स्मृति समारोह आयोजित हुआ। बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार टाइगर ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिन्हा 'छोटे साहब' और स्वर्गीय श्याम सुंदर सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने श्याम सुंदर सभागार का उद्घाटन किया और एक स्मारिका का विमोचन भी किया। ___राजद-BJP नेता एक मंच पर___ कार्यक्रम में स्थानीय राजद विधायक अनीता देवी, भाजपा की पूर्व विधायक अरुण देवी, पूर्व विधायक प्रदीप महतो सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक, छात्र और स्थानीय लोग मौजूद रहे। _____छोटे साहब' के जीवन पर डाला प्रकाश___ मंत्री संजय कुमार टाइगर ने कहा कि सत्येंद्र नारायण सिन्हा बिहार के वरिष्ठ राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और कुशल प्रशासक थे। वे बिहार के मुख्यमंत्री रहे और कई बार लोकसभा तथा विधानसभा के सदस्य चुने गए। उनके पिता अनुग्रह नारायण सिन्हा बिहार के प्रथम उपमुख्यमंत्री और स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता थे। ___शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान___ मंत्री ने बताया कि सत्येंद्र नारायण सिन्हा की शिक्षा में गहरी रुचि थी। उनके नाम पर बिहार में अनेक शिक्षण संस्थान स्थापित हुए। वारिसलीगंज का एसएन सिन्हा कॉलेज भी उन्हीं की देन है। इसकी स्थापना वर्ष 1967 में हुई थी। यह वर्तमान में मगध विश्वविद्यालय का अंगीभूत महाविद्यालय है। _____छात्रों से किया आह्वान___ मंत्री टाइगर ने छात्रों से कहा कि शिक्षा के माध्यम से खुद को और समाज को मजबूत बनाएं। सत्येंद्र नारायण सिन्हा का जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उपस्थित लोगों ने छोटे साहब के विचारों, आदर्शों और शिक्षा प्रेम पर चलने का संकल्प लिया। ____विधायक ने जताई खुशी__ स्थानीय राजद विधायक अनीता देवी ने कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज अब और अधिक सुविधायुक्त बनेगा। पूर्व विधायक अरुण देवी और प्रदीप महतो ने भी स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।0
0
Report
Advertisement
बारिश में जंगल से खुखड़ी: हजारीबाग में दर्जनों लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार
Hazaribagh, Jharkhand:बरसात का मौसम शुरू होते ही ग्रामीण इलाकों में जंगल से जंगली मशरूम यानी खुखड़ी चुनकर खाने का चलन बढ़ जाता है। लेकिन खाने योग्य और विषैले मशरूम की पहचान नहीं होने के कारण यह शौक कई बार जानलेवा साबित हो जाता है। हजारीबाग में भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां जंगली मशरूम खाने से दो से तीन परिवारों के दर्जनों लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। देखिए यह रिपोर्ट... VO-1 हजारीबाग जिले के ईचाक प्रखंड अंतर्गत देवकुली, बरका खुर्द समेत आसपास के गांवों में जंगली मशरूम खाने से दो से तीन परिवारों के दर्जनों लोग बीमार पड़ गए। सभी ने गांव के समीप जंगल से मशरूम लाकर उसकी सब्जी बनाई थी। भोजन करने के कुछ ही देर बाद एक-एक कर लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। किसी को उल्टी, किसी को दस्त तो किसी को तेज पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत होने लगी। परिजन सभी को तत्काल हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित अन्य निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है。 BYTE: परिजन / स्थानीय ग्रामीण VO-2 शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनुकरण पूर्ति ने बताया कि जंगल में उगने वाले सभी मशरूम खाने योग्य नहीं होते। कई प्रजातियां अत्यंत विषैली होती हैं, जिनका सेवन शरीर के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा कि बाजार में नियंत्रित वातावरण में उगाए गए मशरूम अपेक्षाकृत सुरक्षित होते हैं, जबकि जंगल से लाए गए मशरूम की सही पहचान विशेषज्ञों के बिना संभव नहीं है। फूड पॉइजनिंग होने पर मरीजों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द, चक्कर, कमजोरी, बुखार और गंभीर मामलों में लीवर प्रभावित होने जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। फिलहाल अस्पताल में सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। BYTE: डॉ. अनुकरण पूर्ति, चिकित्सक, SBMCH VO-3 घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग भी अलर्ट हो गया है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि जंगल से लाए गए किसी भी मशरूम का सेवन बिना पूरी जानकारी के बिल्कुल न करें। उन्होंने बताया कि विषैले मशरूम का असर कई बार दो से तीन घंटे में तो कई मामलों में दो से तीन दिन बाद भी दिखाई देता है। समय पर इलाज नहीं मिलने पर स्थिति जानलेवा भी हो सकती है। इसलिए मशरूम खाने के बाद यदि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं。 BYTE: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग FVO बरसात के मौसम में जंगल से लाए गए जंगली मशरूम स्वाद नहीं, बल्कि जान का खतरा भी बन सकते हैं। इसलिए बिना पहचान वाले मशरूम का सेवन करने से बचें। थोड़ी सी सावधानी आपकी और आपके परिवार की जिंदगी बचा सकती है।0
0
Report
Muzaffarpur में बीजेपी नेता की फॉर्च्यूनर से हादसा, दो युवतियों की मौत
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर दरभंगा फोर लेन पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें बीजेपी नेता की ब्लैक फॉर्च्यूनर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दो स्कूटी सवार लड़कियाँ नेहा कुमारी और निशु कुमारी की मृत्यु हो गई है। घटना आदिगोपालपुर चौक, बोचहां थाना क्षेत्र के पास की है। वाहन का मॉडल BR-11BB-0001 बताया गया है, जिसमें पूर्णिया जिले के बीजेपी की चर्चित महिला नेत्री नूतन गुप्ता होने की चर्चा भी चल रही है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना के समय कौन-कौन सवार थे। घायलों को SKMCH ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँचकर गाड़ी को झाड़ी से बाहर निकाला और मामले की जाँच शुरू कर दी है।0
0
Report
बनर्जी: चंद्रिमा भट्टाचार्य पर निष्ठा पर सवाल, पूछताछ की मांग
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA: RITABRATO BANDOPADHYAY (LoP WB ASSEMBLY) ON TMC STATE OFFICE/CHANDRIMA BHATTACHARYA RESIGNATION/MAMATA BANERJEE दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता रिताब्रता बनर्जी ने कहा, "चंद्रिमा जी के साथ जो हुआ है उसमें आश्चर्य की बात नहीं है। ये चला आ रहा है। चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी वफादारी पर सवाल उठा है। उनका बेटा हमारे साथ है। इसका मतलब ये नहीं है कि आप उनकी वफादारी पर शक करेंगे। आपके साथ हैं, आप नाम की घोषणा कर रहे हैं जांच-पड़ताल कर लें।"0
0
Report
Advertisement
मुंबई में भारी बारिश के बाद बीएमसी पर सवाल, दादर में महाआरती आयोजित
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI : ANAND DUBEY (SHIV SENA UBT) ON HEAVY RAINFALL IN MUMBAI / SHIV SENA UBT WORKERS MAHA AARTI AT HANUMAN TEMPLE NEAR DADAR KABUTARKHANA / RAM RAKSHA AGITATION ANNOUNCEMENT AND STATEWIDE PROGRAMME PREPARATIONS मुंबई में मानसून देरी से आया हैबीएमसी की लापावाही से जगह-जगह पानी भर गया है, कई जगह लोग गिर के मार रहा है बीएमसी की लापावाही की वजह से लोगो को मौत का कुवा दिख रहा है आने वाले समय में जनता इनको जवाब देगी बीएमसी पूरी तरह फेल हो गई है मुंबई की जनता पूरा हिसाब करेगी इनको माफ नहीं करेगी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) द्वारा दादरी (उत्तर प्रदेश) में अयोध्या को लेकर शाम 4 बजे महाआरती का यह कार्यक्रम आज 5 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है।0
0
Report
समर्थ पोर्टल हैक नहीं, प्रशासनिक चूक से निलंबन; विश्वविद्यालय सुरक्षा मजबूत करेगा
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के कथित हैक होने के मामले में गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रबंधन को सौंप दी है। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि समर्थ पोर्टल हैक नहीं हुआ था, बल्कि पोर्टल के संचालन से जुड़े कर्मचारियों की लापरवाही और अनियमितताओं के कारण यह मामला सामने आया। रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए लॉ विभाग के विभागाध्यक्ष (एचओडी), परीक्षा नियंत्रक सहित अन्य संबंधित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि जांच समिति ने सभी तथ्यों और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जांच की। रिपोर्ट में पोर्टल हैक होने की पुष्टि नहीं हुई, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर गंभीर चूक सामने आई है। इसी आधार पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और यदि आगे भी कोई नए तथ्य सामने आते हैं तो जिम्मेदार लोगों पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही समर्थ पोर्टल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और विश्वविद्यालय की डिजिटल व्यवस्था अधिक सुरक्षित एवं पारदर्शी बनी रहे।0
0
Report
दिल्ली कालकाजी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, मोदी के 12 साल का विकास उजागर
New Delhi, Delhi:दिल्ली की कालकाजी विधानसभा में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के विकास, विश्वास और जनकल्याणकारी कार्यों को जनता के सामने रखा। इस अवसर पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और जनहित की अनेक योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार की भी सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार जनता के हित में हर कार्य के लिए पूरी तरह तैयार और प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद और भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष जनता के विश्वास, विकास और सुशासन के वर्ष रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और जनता का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
खरका जमीन विवाद में हिंसक संघर्ष: एक की मौत, छह घायल
Noida, Uttar Pradesh:उच्चैन(भरतपुर)खरका में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत, आधा दर्जन घायल, उच्चैन थाना क्षेत्र के गांव खरका में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला आरबीएम अस्पताल, भरतपुर भेजा गया है। मृतक की पहचान रमेश बंजारा के रूप में हुई है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना मिलते हीपुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। मौके पर सीओ सुरेश कुड़ी तथा एएसआई सुगड़ सिंह भी मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
हमीरपुर पुलिस का बड़ा कारनामा वारंटी शिवराज नाम के दूसरे युवक को उठाया,किया थर्ड डिग्री टॉर्चर ।
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर - जिले की बहादुर पुलिस का बड़ा कारनामा वारंटी शिवराज नाम के दूसरे युवक को उठाया निर्दोष शिवराज को पुलिस ने किया टार्चर सीने और हेड पर जमकर जूतों से मारा निर्दोष को हेड इंजरी, शरीर पर गंभीर चोटे डॉक्टर्स ने घायल को कानपुर किया रेफर सदर कोतवाली पुलिस पर परिजनों का आरोप पुलिस की मारपीट से निर्दोष गंभीर घायल- परिजन पुलिस कार्रवाई से सदर कोतवाली पुलिस की किरकिरी सदर कोतवाली इलाके के मेरापुर इलाके का मामला0
0
Report
करौली-धौलपुर हाईवे पर बस-ट्रक भिड़ंत, 32 घायल; 8 की हालत गंभीर
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: करौली-धौलपुर हाईवे 11B पर बस-ट्रक की भिड़ंत, 32 घायल, 8 की हालत गंभीर करौली-धौलपुर नेशनल हाईवे 11B पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाड़ी कस्बे स्थित स्मार्ट विलेज धनौरा रोड के पास सवारियों से भरी बस और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में करीब 32 लोग घायल हुए हैं, जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। बाइक बचाने के चक्कर में हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस धौलपुर से करौली की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस के सामने अचानक एक बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर हाईवे के दूसरी लेन में चली गई। तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक दोनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे。 पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू हादसे की सूचना मिलते ही बाड़ी थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बड़ी मशक्त के बाद बाहर निकाला। बस के शीशे तोड़कर और दरवाजे काटकर घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए बाड़ी के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल करीब 8 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल धौलपुर रेफर कर दिया गया है। वहां उनका उपचार जारी है। शेष घायलों का बाड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कई घायलों को मामूली चोटें आई हैं。 हाईवे पर लगा लंबा जाम हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक सड़क के बीच में फंस जाने से करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया。 थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बस और ट्रक दोनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
Advertisement
