Back
डुमरी विधायक महतो का सरकार पर प्रहार, धनबाद में स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार की मांग
NMNitesh Mishra
Mar 24, 2026 08:33:57
Dhanbad, Jharkhand
डुमरी विधायक जयराम महतो आज बोकारो जिले के सियाजोड़ी स्थित एक मामले में धनबाद न्यायालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखी टिप्पणी की। जयराम महतो ने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ “मैय्या सम्मान योजना” तक सीमित होकर रह गई है और अन्य विकास कार्यों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री फिलहाल केंद्र और दिल्ली से मिले निर्देशों में ही व्यस्त हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी और वहां चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है ,वहीं धनबाद के एसएसपी की कार्यशैली की सराहना करते हुए विधायक जयराम महतो ने कहा कि पुलिस जिस तरह काम कर रही है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पुलिस को बिना किसी भेदभाव के काम करना चाहिए, चाहे मामला किसी बड़े व्यक्ति या सफेदपोश से जुड़ा हो। स्वास्थ्य व्यवस्था पर चिंता जताते हुए डुमरी विधायक ने कहा कि धनबाद एक बड़ा शहर है, जहां आसपास के जिलों और अन्य राज्यों से भी लोग इलाज कराने आते हैं, लेकिन यहां की स्वास्थ्य सुविधाएं अपेक्षित स्तर की नहीं हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि व्यवस्था में सुधार किया जाए। जयराम महतो ने स्वास्थ्य मंत्री से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि वे महीने में कम से कम एक बार धनबाद आकर स्वास्थ्य व्यवस्था का निरीक्षण करें, ताकि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1043
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 24, 2026 09:52:05Noida, Uttar Pradesh:अपराधी कोई भी हो, माफिया कोई भी हो, किसी भी प्रकार का कोई सरपरस्त क्यों न हो, अगर उसने कहीं दुस्साहस किया तो ये मानकर चलिए कि वह यमराज के पास जाने के लिए अपना Ticket काट रहा है..
0
Report
ASAkash Sharma
FollowMar 24, 2026 09:51:400
Report
962
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 24, 2026 09:51:010
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 24, 2026 09:50:440
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 24, 2026 09:50:060
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 24, 2026 09:49:530
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 24, 2026 09:49:33Noida, Uttar Pradesh:भाभी ने लालकिले के पास किया डांस
0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowMar 24, 2026 09:49:200
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 24, 2026 09:49:040
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 24, 2026 09:48:38Noida, Uttar Pradesh:स्वीडन की जेल देखने का अनुभव सामने आया
0
Report