Back
धनबाद दौरे पर पर्यटन एवं खेल मंत्री सोनू का झारखंड आंदोलनकारियों के जीवन पर आधारित फिल्म पर चर्चा
NMNitesh Mishra
Feb 05, 2026 07:49:47
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद पहुँचे पर्यटन एवं खेल मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू राजगंज के लाठाटाड़ में रहने वाले किशोर महतो से मिलने पहुँचे। शंकर किशोर महतो स्वर्गीय शिबू सोरेन के संघर्ष राजनीति के समय साथ रहने वाले झारखंड आंदोलनकारियो में से एक है। धनबाद दौरा के दौरान मंत्री झारखंड आंदोलनकारी के घर पहुँचे। मंत्री के आगमन पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने झारखंड आंदोलनकारी शंकर किशोर महतो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा भगवान बिरसा मुण्डा की तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर मंत्री ने झारखंड आंदोलन के दिनों की चर्चा करते हुए शंकर किशोर महतो से उनके आंदोलन से जुड़ने के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। शंकर किशोर महतो ने बताया कि वे विनोद बिहारी महतो के माध्यम से आंदोलन से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि आंदोलन के शुरुआती दौर में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। साथियों को जेल से छुड़ाने के लिए आर्थिक सहयोग तक जुटाना पड़ता था। उन्होंने आगे बताया कि उस समय पलमा (टुंडी विधानसभा क्षेत्र) में शंकर मुर्मू के घर से संगठन का संचालन किया जाता था। बाद में पोखरिया में आश्रम बना, जहां से झारखंड आंदोलन की गतिविधियां संचालित होती थीं। शिवाजी समाज के माध्यम से भी आंदोलन को गति मिली, जिससे गुरुजी शिबू सोरेन जुड़े हुए थे। वही मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेن पर एक 3 घण्टे का फ़िल्म बना है। जिसे लेकर रिसर्च किया जा रहा है। शिबू सोरेन के संघर्ष के दिनों में साथ रहे उनके साथी अब बहुत कम जीवित है। उनकी संख्या सीमित है। शिबू सोरेन पर बनने वाली फिल्म पूरी तरह से वास्तविक तथ्यों पर बने। इसे लेकर शिबू सोरेन के साथ जुड़े लोगों से मिलकर जानकारी ले रहे है। फ़िल्म पूरी तरह से तथ्यों पर होगी। काल्पनिक नही। शिबू सोरेन के साथ रहे लोग कभी भी यह सोचकर साथ नही जुड़े थे कि उन्हें कभी एमपी एमएलए बनना है। वह खुद 33 सालों से जेएमएम से जुड़े है। परिस्तिथि ने उन्हें मंत्री बना दिया है। शंकर महतो की बात वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बताएंगे। प्रयास करेंगे कि जल्द मुख्यमंत्री से मिलवाये। साथ गाँव की जिन समस्याओं को बताया गया है उसे वह दूर करेंगे। झारखंड के युवाओं का रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन आज भी एक बड़ी समस्या है। अलग झारखंड राज्य की लड़ाई इसी उद्देश्य से लड़ी गई थी कि यहां के लोगों को अपने राज्य में ही बेहतर अवसर मिल सकें। समस्याएं पूरी तरह समाप्त नहीं हुई हैं, लेकिन पहले की तुलना में स्थिति में सुधार हुआ है और आगे भी प्रयास जारी हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
1
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 09, 2026 19:00:250
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 09, 2026 18:46:100
Report
SPSANDHI PARVEZ MAYURBHAI
FollowFeb 09, 2026 18:45:480
Report
RMRoshan Mishra
FollowFeb 09, 2026 18:45:180
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 09, 2026 18:31:560
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 09, 2026 18:31:450
Report
PPPoonam Purohit
FollowFeb 09, 2026 18:30:390
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 09, 2026 18:30:220
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 09, 2026 18:17:040
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 09, 2026 18:16:39Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में चाइनीज मांझे में फंसी चील को नगर निगम ने सुरक्षित निकाला मोहल्लेवासियों ने टीम का आभार जताया।
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 09, 2026 18:16:220
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 09, 2026 18:05:060
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 09, 2026 18:04:500
Report