Back
धनबाद में जाम घटाने के लिए चार फ्लाईओवर-चार अंडरपास और रिंग रोड प्रस्ताव
NMNitesh Mishra
Dec 18, 2025 07:50:43
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद शहरी क्षेत्र में लगातार बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए नगर विकास विभाग ने जिला प्रशासन से सड़क, पुल, फ्लाईओवर और रिंग रोड से जुड़े प्रस्ताव मांगे हैं, ताकि यातायात दबाव को कम किया जा सके। इस संबंध में धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि शहर की जाम समस्या से निपटने के लिए रिंग रोड, फ्लाईओवर, अंडरपास और प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण का समग्र प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा जा रहा है। नगर निगम की ओर से भी सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चार फ्लाईओवर, चार अंडरपास, बारह प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण के साथ रिंग रोड निर्माण की योजना शामिल है। उपायुक्त ने जानकारी दी कि सरकार के निर्देशानुसार सभी प्रस्तावों को अंतिम रूप देकर भेजा जा रहा है, जिससे शहर को स्थायी रूप से जाम की समस्या से राहत मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर से बरमसिया पुल पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा। वहीं स्टील गेट चौराहा पर सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके पूरा होने के बाद इस क्षेत्र में भी जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
HBHemang Barua
FollowDec 18, 2025 09:51:130
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowDec 18, 2025 09:50:510
Report
WJWalmik Joshi
FollowDec 18, 2025 09:50:330
Report
AKAjay Kashyap
FollowDec 18, 2025 09:50:090
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowDec 18, 2025 09:49:540
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowDec 18, 2025 09:49:360
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 18, 2025 09:49:250
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 18, 2025 09:49:110
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 18, 2025 09:48:160
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowDec 18, 2025 09:47:420
Report
0
Report
PKPravesh Kumar
FollowDec 18, 2025 09:47:200
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 18, 2025 09:46:590
Report