Back
धनबाद में एयरपोर्ट के निर्माण की मांग तेज, डोर-टू-डोर हस्ताक्षर अभियान शुरू
NMNitesh Mishra
Mar 17, 2026 14:01:42
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद में एयरपोर्ट की पुरानी मांग फिर से जोर पकड़ रही है. धनबाद एयरपोर्ट मिशन का एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिलकर धनबाद के समग्र विकास के लिए एयरपोर्ट को आवश्यक बताया -- एक रिपोर्ट
धनबाद में IIT ISM सिंफर, डीजीएमएस हर्ल सिंदरी कारखाना जैसे संस्थान हैं पर धनबाद को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए यहां एयरपोर्ट नहीं है. ऐसा नहीं है कि धनबाद के जनप्रतिनिधियों ने सदन में एयरपोर्ट का मुद्दा नहीं उठाया है. बल्कि माना जा रहा है कि जमीन की उपलब्धता नहीं होना अबतक धनबाद एयरपोर्ट के मामले में पिछड़ा है. श्री पार्श्वनाथ धनबाद एयरपोर्ट मिशन धनबाद में एयरपोर्ट की मांग को पूरा कराने को लेकर संघर्षरत है. कॉर्डिंनेटर प्रवीन गोधा ने मिडिया को बताया कि पक्ष विपक्ष दोनों की ही एक मत है कि धनबाद में एयरपोर्ट बनना चाहिए जरूरत है शासन प्रशासन को सही डायरेक्शन में काम करने की. उन्होंने बताया कि डीसी से मिलकर एयरपोर्ट निर्माण के दिशा में स्थानीय स्तर पर तेजी के साथ कदम बढ़ाने का आग्रह किया गया है.
रूपांतरण? बाइट-- प्रवीन गोधा, श्री पार्श्वनाथ धनबाद एयरपोर्ट मिशन
ध्यान दें -- श्री पार्श्वनाथ धनबाद एयरपोर्ट मिशन डोर टू डोर हस्ताक्षर अभियान भी चला रहा है और यह हस्ताक्षर अभियान न सिर्फ धनबाद बल्कि गिरिडीह में भी चलाया जा रहा है. एयरपोर्ट मिशन करीब 8 से 10 लाख लोगों तक यह हस्ताक्षर अभियान चलाने का लक्ष्य लिया है. लक्ष्य को पाने के बाद एयरपोर्ट मिशन धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को हस्ताक्षर युक्त पत्र भी सौंपेगा.
रमा सिन्हा, श्री पार्श्वनाथ धनबाद एयरपोर्ट मिशन
एयरपोर्ट मामले में धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन का कहना है कि धनबाद की आबादी को देखते हुए एयरपोर्ट की आवश्यकता मानी जा रही है. जिला स्तर से तोपचांची बलियापुर में जमीन का सर्वे भी कराया जा रहा है. फिलहाल एयरपोर्ट को लेकर सरकार के स्तर से कोई गाइडलाइन नहीं आयी है. उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के लिए जमीन की रिक्वेयरमेंट एयरपोर्ट कैसा बनना है उसपर निर्भर करता है.
उपायुक्त आदित्य रंजन
प्रतिनिधि मंडल ने अपने सुझाव में एयरपोर्ट निर्माण तोपचांची पारस नाथ क्षेत्र में कराने का दिया है. इससे पर्यटन और इको-टूरिज्म को बहुत बढ़ावा मिलेगा। इससे लाखों जैन तीर्थयात्रियों की यात्रा सुगम होगी और क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JGJugal Gandhi
FollowMar 17, 2026 15:06:150
Report
दतिया कांग्रेस का प्रतीकात्मक प्रदर्शन, सीतासागर से गैस चूल्हा जलाकर महंगाई के खिलाफ सरकार पर निशाना
MGManoj Goswami
FollowMar 17, 2026 15:06:000
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 17, 2026 15:05:40Chittorgarh, Rajasthan:गेस्ट 8:30 बजे
सुनील चौधरी, भाजपा (स्टूडियो)
रूपेश दुबे, कांग्रेस (ज़ूम)
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 17, 2026 15:04:370
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 17, 2026 15:04:150
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 17, 2026 15:03:450
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 17, 2026 15:03:350
Report
RVRajat Vohra
FollowMar 17, 2026 15:02:240
Report
1
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 17, 2026 15:01:150
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 17, 2026 15:00:380
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 17, 2026 15:00:180
Report
757
Report
763
Report
737
Report