826001
धनबाद रेल मंडल ने माल ढुलाई में बनाया नया रिकॉर्ड
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद रेल मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 48.71 मिलियन टन माल ढुलाई कर देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। सूचना के अनुसार यह पिछले वर्ष की तुलना में 5.82% अधिक है। वहीं मंडल ने प्रतिदिन औसतन 131.38 रेक कोयला लोडिंग की। इससे 6777.31 करोड़ रुपए की प्रारंभिक आय हुई, जो पिछले वर्ष से 4.86% अधिक है। साथ ही डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने इस उपलब्धि की जानकारी दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रत्नागिरी के गुहागर में गोपाळगड किले की ताबेदारी सरकार के पास
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी जिल्ह्यातील गुहागर तालुक्यात असलेल्या ऐतिहासिक आणि राज्य संरक्षित गोपाळगड किल्ल्याबाबत महत्त्वाची घडामोड समोर आली आहे. किल्ला खासगी जागेत असल्याने पर्यटकांना येणाऱ्या अडचणी आणि वाढत्या वादाच्या पार्श्वभूमीवर पुरातत्त्व विभागाने किल्ल्याची जागा शासकीय ताब्यात घेण्यासाठी भूसंपादन प्रक्रिया सुरू केली आहे. या निर्णयामुळे पर्यटकांना दिलासा मिळणार असून, गोपाळगड किल्ल्याच्या संवर्धन, जतन आणि पर्यटन विकासाला चालना मिळण्याची अपेक्षा व्यक्त केली जात आहे.0
0
Report
सीकर में दिनदहाड़े लूट का प्रयास: ज्वेलर्स शोरूम पर हवाई फायरिंग से दहशत
Sikar, Rajasthan:सीकर सीकर में दिन दहाड़े लूट का प्रयास फायरिंग कर लूट का किया प्रयास ज्वेलर के शोरूम पर किया पयास सायरन बजने से फरार हुए लुटेरे एएसपी तेजपाल सिंह ने की पुष्टि सीकर शहर में रविवार को दिनदहाड़े तनिष्क ज्वेलर्स के शोरूम में लूट के प्रयास की सनसनीखेज वारदात सामने आई। जानकारी के अनुसार करीब 6 से 7 बदमाश दो मोटरसाइकिल और एक चार पहिया वाहन में सवार होकर शोरूम पहुंचे और लूट का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि सभी बदमाशों की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच थी और वे बिना नकाब वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। शोरूम के सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने खुद को बचाने के लिए हवाई फायर कर दिए। शोरूम का सायरन बजते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हवाई फायरिंग और सायरन की आवाज के बीच बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही सीकर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस शोरूम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा फरार बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। दिनदहाड़े शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस घटना से व्यापारियों और आमजन में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।0
0
Report
कोटा के चेचट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विस्तार के लिए भूमि पूजन
Kota, Rajasthan:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचट के भवन विस्तार कार्य का किया भूमि पूजन 3 करोड़ रुपये की लगत से होगा निर्माण कोटा । शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने आज चेचट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के विस्तार कार्य का भूमि पूजन किया । भवन विस्तार के लिए 3 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। मंत्री मदन दिलावर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधानपूर्वक भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में कोटा जिला उप प्रमुख श्री कृष्ण गोपाल अहीर, भाजपा मंडल अध्यक्ष हंसानरायका, मंडल प्रतिनिधि गौरी शंकर महात्मा, मनोज जैन, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र राजा, खैराबाद मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सांवर लाल मेघवाल, भाजपा नेता नितिन शर्मा,निहारिका चौहान ,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, शंभू सिंह शक्तावत,कौशल बाफना ,पूर्व उप प्रधान सुनील गौतम, भगवत सिंह ,धन कंवर,अतुल शर्मा,विशाल खींची,दिनेश भंडारी,राकेश गुप्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुनील राठौर, कोटा के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी, डॉ नरेंद्र नागर,ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार मीणा,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ रामप्रसाद बनासिया सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रारंभ में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन पहुंचने पर मुख्य जिला चिकित्सा अधिकार डॉ नरेंद्र नागर,ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार मीणा, सामुदायिक केंद्र प्रभारी डॉ राम प्रसाद बनासिया ने स्वागत अभिनंदन किया ।0
0
Report
Advertisement
155 उपद्रवियों की तस्वीर जारी, भागलपुर पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई
Naya Chak, Bihar:भागलपुर पुलिस ने 155 उपद्रव्यों को किया चिन्हित सभी की तस्वीर हुई जारी इन 155 आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, पुलिस ने आम लोगों से मांगी मदद नम्बर किया जारी, कल तिलकामांझी चौंक पर हो रहे प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने और पुलिस, पब्लिक और मीडियाकर्मियों पर पथराव और वाहनों को तोड़फोड़ करने मामले में एक्शन वहीं अब तक 40 से अधिक उपद्रवी हिरासत में तोड़फोड़ बाद से लगातार पुलिस की कार्रवई है जारी0
0
Report
जेपीएससी घोटाला: विपक्ष सीबीआई जांच की मांग, सरकार लीपा-पोती कर रही है
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा , यहां के नौजवान को राज्य की सरकार ठग रही है। पिछले दिनों 14 वीं जेपीएससी में गड़बड़ी हुई, गड़बड़ी होती नहीं है, जान बूझ कर गड़बड़ी कराया जाता है। अब तक जेपीएससी के 8 लोगों की गिरफ्तारी की खबर आ रही , चेयरमैन रहे एल ख्यागते ने भी इस्तीफा दिया, पर सरकार वास्तव ने इसमें कार्रवाई नहीं कर रही , लीपा पोती कर मुख्य अभियुक्त को बचाने में लगी है और इसी लिए इसकी जांच सीआईडी से करवाई का रही। इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से राज्य की सरकार करवाए। बिना विलंब किए राज्य सरकार पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाए ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। जेपीएससी में जो क्राइम हुआ है झारखंड के लोगों को न्याय दिलाने के लिए ये काम नहीं हो रहा, माफिया को बचाने के लिए षड्यंत्र हो रहा है। सीजीएल के गड़बड़ी के समय भी सरकार ने सीआईडी जांच करवाया और उसका फलाफल क्या हुआ सबको पता है। अभी सरकार कर रही, सीआईडी से जांच करवा रही वो सिर्फ आई वाश है। इसमें जो नियुक्ति होती है, वो भी सवालिया घेरे में होते हैं। जिस जेपीएससी पर प्रदेश के बच्चों का भविष्य टिका होता है वही गड़बड़ होगा तो अच्छे अफसर नहीं आ पाएंगे। फिर झारखंड में गड़बड़ी से कैसे बचा जा सकता है । चेयरमैन त्याग पत्र देकर कैसे मुक्त हो जाएंगे, उनके ऊपर एफआईआर होनी चाहिए और गिरफ्तारी होनी चाहिए। झारखंड में पदाधिकारी बनने के लिए एक अभ्यर्थी को 40 लाख रुपए खर्च करना होता है। जेपीएससी प्रकरण में जो एफआईआर किया गया है, वो किसके कम्प्लेन पर किया गया है स्पष्ट नहीं है। लगता है आनन फानन में जान बुझ कर कमजोर एफआईआर किया गया है, ताकि दोषी को इसका लाभ मिले। जो जानकारी मिल रही भ्रष्टाचार निवारण के तहत एफआईआर नहीं हुआ है। सीआईडी के माध्यम से जो अनुसंधान हो रहा तथ्यों को बचाने की कोशिश है। सीआईडी झारखंड के बच्चों के साथ खिलवाड़ करना बंद करे।0
0
Report
TRÉ-4 शिक्षक भर्ती: जुलाई तक विज्ञापन न आया तो मंत्री मिथलेश तिवारी इस्तीफा दें!
Patna, Bihar:टीआरई-4 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से आवाज उठाते हुए छात्र नेता दिलीप कुमार ने बिहार सरकार और शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री लगातार यह आश्वासन देते रहे कि जुलाई महीने में हर हाल में टीआरई-4 का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। जुलाई की शुरुआत में जब मीडिया ने विज्ञापन को लेकर सवाल पूछा तो मंत्री ने कहा था कि "जुलाई खत्म हुआ क्या? मैंने कहा है कि जुलाई में विज्ञापन आएगा, तो आएगा।" उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में समय-सीमा बदलकर पहले 25 जुलाई तक विज्ञापन और फिर 25 जुलाई तक बीपीएससी को अधियाचना भेजने की बात कही गई। इसके बाद विधानसभा में भी मंत्री ने कहा कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में बीपीएससी को अधियाचना भेज दी जाएगी। दिलीप कुमार ने कहा कि लगातार तारीख बदलना अभ्यर्थियों को गुमराह करने जैसा है। उन्होंने अखबारों में प्रकाशित उन खबरों पर भी चिंता जताई, जिनमें प्राथमिक (PRT) स्तर पर सीटें नहीं होने की बात कही गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगा। टीआरई-4 में कक्षा 1-5, 6-8, 9-10 और 11-12 सभी वर्गों में पर्याप्त पद होने चाहिए। साथ ही फरवरी में बीपीएससी को भेजी गई 46 हजार से अधिक पदों वाली अधियाचना को ही बिना किसी कटौती के विज्ञापन के रूप में जारी किया जाए。 दिलीप कुमार ने कहा कि अभ्यर्थियों ने पहले ही घोषणा की थी कि जुलाई महीने तक कोई आंदोलन नहीं करेंगे और अब भी वे जुलाई समाप्त होने तक शांतिपूर्वक इंतजार कर रहे हैं। लेकिन यदि जुलाई के अंत तक टीआरई-4 का विज्ञापन जारी नहीं होता है तो शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी को इस्तीफा देने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को लगातार आश्वासन देकर भ्रमित किया जा रहा है। इस देरी के कारण हजारों अभ्यर्थियों की आयु सीमा समाप्त हो चुकी है और कई अन्य अभ्यर्थी भी आयु सीमा पार करने की कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि अब "तारीख पर तारीख" देने का दौर नहीं चलेगा। दिलीप कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब केवल दो ही विकल्प हैं—जुलाई के अंत तक 46 हजार से अधिक पदों पर टीआरई-4 का विज्ञापन जारी किया जाए या फिर शिक्षा मंत्री अपने पद से इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि मंत्री के सभी पुराने बयान सार्वजनिक हैं और अब सरकार को अपने वादे पर अमल करना होगा।0
0
Report
Advertisement
पटना बांकीपुर में नीतिन नवीन ने डोर-टू-डोर कैंपेन शुरू किया
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के प्रचार में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन पटना के कदम कुआं इलाका में मन की बात सुनने के बाद घर-घर डोर कैंपेन के लिए पहुंचे नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री के मन की बात को लेकर कहा देश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को जागरूक करने के लिए देश में हो रहे हैं अच्छे काम की चर्चा करते हैं वही नितिन नवीन ने पटना के कदम कुआं इलाके में अपने पैतृक घर जहां पर उनका जन्म हुआ जहां पर पहले वह किराए के मकान पर रहते थे वहां पर भी वहां के लोगों से मुलाकात की भावुक क्षण था उनके लिए उन्होंने कहा मैं यहां पर यहां की गलियों में खेल कर पटना को जाना है पटना के लोगों ने भी नीति नवीन का जोरदार स्वागत किया और कहा भाजपा के उम्मीदवार नीरज सिंह को ही पटना की जनता बांकीपुर से विधायक बनाएगी बाइट — नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, BJP0
0
Report
'मन की बात’ अब केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का जनआंदोलन: रामबाबू द्विवेदी
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी :भाजपा मंडल जैदपुर के शक्ति केंद्र पल्हरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि भाजपा प्रदेश महामंत्री और पूर्व सांसद उपेंद्र रावत की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। बाराबंकी के जैदपुर मंडल के शक्ति केंद्र पल्हरी, बूथ संख्या 154 पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी ने कहा कि ‘मन की बात’ अब केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की भागीदारी, विज्ञान, नवाचार और खेलों में भारत की उपलब्धियों से जोड़ रहे हैं। रामबाबू द्विवेदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की और गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। वहीं, समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधि द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लगाए गए आरोपों पर भी रामबाबू द्विवेदी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी नेताओं को पत्र और प्रस्ताव का अंतर तक ज्ञात नहीं है। केवल आरोप लगाने से विकास की रफ्तार नहीं रुकती। भाजपा सरकार विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। उन्होंने लोधेश्वर महादेव धाम कॉरिडोर, 24 घंटे विद्युत आपूर्ति, किसानों को सिंचाई के लिए बिजली, गरीबों को निःशुल्क उपचार और प्रधानमंत्री आवास योजना समेत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। रामबाबू द्विवेदी ने कहा कि योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है और यही वजह है कि जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय भाजपा-विजय भाजपा के उद्घोष के साथ हुआ।0
0
Report
योगी आदित्यनाथ: सोशल मीडिया जरूरी, फेक अकाउंट से लोगों को सच बताएं
Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath: सोशल मीडिया आज की आवश्यकता है... अच्छे कंटेंट डालिए, फेक अकाउंट के बारे में लोगों को बताएं... देश आपका गुणगान करेगा...0
0
Report
Advertisement
धनबाद में 24 घंटे में हत्या का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के ईस्ट बसुरिया ओपी अंतर्गत सोरीटांड़-कौशलपुरम के पास हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। इस मामले में गठित एसआईटी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून से सना लोहे का पाइप, पत्थर, बाइक, मृतक का मोबाइल, एटीएम कार्ड और अन्य सामान बरामद किया गया है। इस संदर्भ में रविवार को धनबाद के ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जुलाई की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि सोरीटांड़, कौशलपुरम के समीप झाड़ियों के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के सिर और चेहरे को पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की गई थी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक की टाटा नेक्सन कार भी बरामद हुई। जांच के दौरान शव की पहचान बरवाअड्डा निवासी 57 वर्षीय जयराम मांझी के रूप में हुई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी द्वारा एसआईटी का गठन किया गया। बाघमारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत विमल के नेतृत्व में छापेमारी कर पुलिस ने तेतुलमारी के खास सिजुआ निवासी कुंदन कुमार और प्रेम चौहान उर्फ पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना लोहे का पाइप, पत्थर, मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल, सिम, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य कागजात बरामद किए गए। साथ ही दोनों आरोपियों के खून लगे कपड़े और मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपित कुंदन कुमार किसी ऑनलाइन गेमिंग का आदि था और वह किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। जिससे उसे पैसों की तंगी रहती थी। वहीं मृतक जयराम मांझी एक बीसीसीएल कर्मी था और वह तेतुलमारी में कार्यरत था, दोनों में दोस्ती हुई, लेकिन कुंदन की नजर मृतक के पैसों पर थी और वह उसके पैसों को किसी भी हालत में लेना चाहता था, इसके लिए उसने प्रेम चौहान की मदद ली और सुनियोजित तरीके से जयराम मांझी की हत्या की। लेकिन आरोपी मृतक के पैसों को नही निकाल सके। पुलिस के अनुसार, मामले के खुलासे में एसआईटी की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बाइट ---एस मोहम्मद याकूब – ग्रामीण एसपी, धनबाद।0
0
Report
सरोज राठी पर स्टैम्प ड्यूटी चोरी के आरोप, जांच की मांग तेज
Jhajjar, Haryana:नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी पर स्टैम्प ड्यूटी चोरी के लगे आरोप। इनेलो नेता और पैक्स डायरेक्टर कपूर राठी ने लगाए आरोप। पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी की धर्मपत्नी दर्शना और बेटे कमल पर भी स्टैम्प ड्यूटी कम भरने के लगे आरोप। 20 लाख 25 हजार 676 रुपए स्टैम्प चोरी का मामला। सब रजिस्ट्रार ने स्टैम्प ड्यूटी भरने के लिए जारी किया पत्र। वसीका नंबर 1715 और 3515 में कमी स्टैम्प का मामला। वसीका नंबर 1715 का 1 जून 2017 को हुआ था रजिस्ट्रेशन। वसीका नंबर 3515 का 14 जुलाई 2025 को हुआ था रजिस्ट्रेशन। वसीका 1715 में 7 लाख 62 हजार 960 रुपए की स्टैम्प वसूली के लिए 26 जून 2026 को जारी किया था पत्र। वसीका नंबर 3515 में 12 लाख 62 हजार 716 रुपए की स्टैम्प वसूली के लिए 10 जुलाई को जारी किया था पत्र। सब रजिस्ट्रार बहादुरगढ़ ने सरोज राठी, दर्शना, कमल, रमेश और नरेश को जारी किया निर्णय पत्र। भारतीय स्टाम्प एक्ट की धारा 47 ए के तहत किया गया निर्णय। कपूर राठी का आरोप जानबूझकर स्टैम्प ड्यूटी की करी गई चोरी। भाजपा चेयरपर्सन सरोज राठी और भाजपा नेता पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी के परिजनों पर है आरोप। भाजपा के बड़े नेता और बड़े अधिकारी पर दोषियों को बचाने के लगाए आरोप। कपूर राठी ने प्रशासन से कार्यवाही की करी मांग। इंकर: बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी और उनके परिवार के लोगों पर स्टैम्प ड्यूटी कम जमा कराने के आरोप लगे हैं। यह आरोप इनेलो नेता एवं पैक्स डायरेक्टर कपूर राठी ने लगाए हैं। कपूर राठी ने आरोप लगाया कि स्टैम्प ड्यूटी जानबूझकर कम भरकर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने मामले में प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कपूर राठी के अनुसार, इस मामले में पूर्व नगर परिषद चेयरमैन कर्मबीर राठी की पत्नी दर्शना, बेटे कमल, रमेश और नरेश के नाम भी शामिल हैं। आरोप है कि दो अलग-अलग रजिस्ट्रियों (वसीका नंबर 1715 और 3515) में कुल 20 लाख 25 हजार 676 रुपये की स्टैम्प ड्यूटी कम जमा की गई। जानकारी के अनुसार, वसीका नंबर 1715 का पंजीकरण 1 जून 2017 को हुआ था। इस मामले में 7 लाख 62 हजार 960 रुपये की स्टैम्प ड्यू़ी की वसूली के लिए 26 जून 2026 को सब-रजिस्ट्रार बहादुरगढ़ ने निर्णय पत्र जारी किया। वहीं वसीका नंबर 3515, जिसका पंजीकरण 14 जुलाई 2025 को हुआ था, उसमें 12 लाख 62 हजार 716 रुपये की स्टैम्प ड्यूटी कम पाए जाने पर 10 जुलाई 2026 को वसूली का पत्र जारी किया गया। सब-रजिस्ट्रार बहादुरगढ़ द्वारा भारतीय स्टाम्प अधिनियम की धारा 47-ए के तहत सरोज राठी, दर्शना, कमल, रमेश और नरेश के नाम निर्णय पत्र जारी किए गए हैं। इनेलो नेता कपूर राठी ने आरोप लगाया कि यह स्टैम्प ड्यूटी की जानबूझकर की गई चोरी का मामला है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े प्रभावशाली नेताओं और कुछ अधिकारियों द्वारा दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।0
0
Report
NH-33 चांडिल गोलचक्कर पर टैंकर में भीषण आग, यातायात बाधित
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-चांडिल थाना क्षेत्र के NH-33 के गोलचक्कर पर एक टैंकर वाहन में भीषण आग लग गई है। चांडिल थाना प्रभारी की ओर से रिपोर्ट की जानकारी उपलब्ध हुई है। आप को बता दें की NH-33 के चांडिल गोलचक्कर पर खड़ा टैंकर वाहन में सटसारकिट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया और आसपास काफी धुंआ फैल गया। स्थानीय लोगों की मदद से और पुलिस की प्राथमिक कार्रवाई शुरू हो चुकी है। चांडिल थाना प्रभारी ने मोबाइल पर जानकारी दी है कि दमकल वाहन और दल-कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया है और वे आग बुझाने का काम कर रहे हैं। फिलहाल आसपास का इलाका खाली कराया जा रहा है और दुर्घटना से बचने के लिए रांची-जमशेदपुर की ओर जानेवाला यातायात प्रभावित हो रहा है। दमकल दल आग बुझाने में जुटा हुआ है। स्थानीय पुलिस ने वाहन चालकों को मार्ग परिवर्तित करने का निर्देश दिया है और ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा रहा है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं और रांची-जमशेदपुर मार्ग पर यातायात बाधित है।0
0
Report
Advertisement
NEET पेपर लीक पर कांग्रेस विधायक कमरूल होदा का सरकार पर दबाव, इस्तीफे की मांग
Kishanganj, Bihar:NEET पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर केंद्र सरकार को झुकने पर मजबूर करने और शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने के लिए कांग्रेस विधायक कमरूल होदा ने देश के युवा पीढ़ी को सलाम किया है। केंद्रीय नये शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी पर कांग्रेस विधायक कमरूल होदा ने विश्वास जताते हुए कहा कि इनपर पूरा भरोसा है पेपर लीक को रोकने में कामयाब जरूर होंगे। उन्होंने मांग किया कि NEET पेपर लीक को रोकने के लिए कड़े कानून लाइये और पेपर लीक को रोके। उन्होंने कहा कि एक पिता अपने बेटे के बेहतर भविष्य के लिए, अपना पेट काटकर पैसा जमा कर बच्चों को तैयारी करवाते है लेकिन वही पेपर लीक हो जाने से उस पिता का सारा सपना टूट जाता हैं।0
0
Report
बारिश में गड्ढे के पानी से ट्रांसफार्मर सर्किट, दो ई-रिक्शा चालकों की मौत
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित जयंतीपुर शिव नगर में बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसे में दो ई-रिक्शा चालकों की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बारिश के कारण सड़क किनारे बने गड्ढे में पानी भर गया था। उसी के पास एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। ई-रिक्शा चालक ओमप्रकाश जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष थी वो अपना रिक्शा लेकर वहां से गुजर रहा था। तभी वो रिक्शे का पहिया गड्ढे में फंस गया और ई-रिक्शा ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया, जिससे पूरे रिक्शे में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आए रिक्शा चालक को बचाने के लिए पास खड़े दूसरे रिक्शा चालक राममोहन ने जैसे ही बचाने का प्रयास किया तो वो भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों की मौत हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई, दोनों की जान बचाने के लिए पूरी जद्दोजहद भी की लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों ही रिक्शा चालक अलग अलग जनपदों से आकर मुरादाबाद में किराये पर रह रहे थे और अपने परिवार का लालन पालन करने के लिए रिक्शा चलाते थे। घटना के बाद से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है。0
0
Report
मन की बात में बिजनौर की मातृशक्ति की स्वदेशी हर्बल टी ने राष्ट्रीय पहचान पाई
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज मन की बात कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के लखीवाला ग्राम की मातृशक्ति द्वारा तैयार की गई 'विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी' का उल्लेख कर प्रदेश की मातृशक्ति के इस प्रेरणादायी प्रयास को राष्ट्रीय पहचान प्रदान की है। विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी 'आत्मनिर्भर भारत' और 'वोकल फॉर लोकल' के संकल्प का सशक्त उदाहरण है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं माताओं-बहनों ने अपने श्रम, आत्मविश्वास और नवाचार से सिद्ध किया है कि छोटा-सा प्रयास भी बड़े परिवर्तन का आधार बन सकता है। डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रदेश की मातृशक्ति आज स्वावलंबन, स्वरोजगार और ग्रामीण समृद्धि की नई पहचान गढ़ रही है। प्रदेश की मातृशक्ति के इस प्रेरणादायी प्रयास को 'मन की बात' जैसे राष्ट्रीय मंच पर स्थान देकर उनका उत्साहवर्धन करने हेतु प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।0
0
Report
Advertisement
