Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dhanbad826007

धनबाद पुलिस की जीरो टॉलरेंस: मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी भानु मांझी ढेर

NMNitesh Mishra
Oct 15, 2025 03:53:15
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद में अपराध पर नकेल कसने के लिए धनबाद पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। मंगलवार सुबह जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी भानु मांझी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। घायल भानु मांझी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि भानु मांझी पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे और वह गिरोह बनाकर जिले में सक्रिय था। इधर, मंगलवार को हुई मंथली क्राइम मीटिंग में एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि धनबाद पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर رہی है। हाल ही में गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो दर्जन से अधिक शूटरों और उसके लिए काम करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं एसएसपी ने साफ चेतावनी दी कि – “अगर कोई अपराधी किसी व्यवसायी से रंगदारी मांगने या गोली चलाने की कोशिश करेगा, तो पुलिस उसका जवाब उसी गोली से देगी।” उन्होंने बताया कि जिले में केस निष्पादन की गति बढ़ी है और पुलिस लगातार पुराने मामलों का निपटारा कर रही है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र के साइबर कैफे की सूची तैयार करने और साइबर के जरिए पैसों की अवैध लेन-देन पर विशेष नजर रखने का आदेश दिया गया है। हाल ही में पकड़े गए चार साइबर केंद्र संचालक रंगदारी से जुड़ी पैसों की ट्रांजैक्शन में शामिल पाए गए थे। ऐसे साइबर कैफे को कोर्ट की अनुमति के बाद सील कर, कंप्यूटर और लैपटॉप जब्त किए जाएंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन-किन लोगों को कमीशन के लालच में रंगदारी के पैसे ट्रांसफर किए गए थे।इसके अलावा, एसएसपी ने आगामी दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों को विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
13
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DSDevendra Singh
Oct 15, 2025 10:25:51
Shekhpur, Rajasthan:भरतपुर नगर निगम द्वारा सेवा पखवाड़े के तहत लगाए जा रहे राहत शिविर का आज संभागीय आयुक्त डॉ टीना सोनी ने निरीक्षण किया और शिविर में लोगो को मिल रही सुविधाओ के बारे में नगर निगम कमिश्नर श्रवण विश्नोई से विस्तार से जानकारी ली। इस मौके पर डिवीजनल कमिश्नर डॉ सोनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत कई वर्षों से पट्टे के लिए भटक रहे लोगों को केम्प में 50 से अधिक लोगों को पट्टे वितरित किये। पट्टा मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर जो मुस्कान आई उसको लेकर डिवीजनल कमिश्नर सोनी ने कहा कि यह राहत कैम्प सही मायने में लोगों को बड़ी राहत दे रहे हैं जो लोग वर्षों से अपने घर के पट्टे के लिए भटक रहे थे उनको इन कैम्प के जरिये पट्टे प्रदान किये जा रहे है। डिवीजनल कमिश्नर सोनी ने नगर निगम के काम की सराहना की और कहा कि निगम प्रशासन द्वारा राहत शिविरों में बेहतर काम किया जा रहा है जिसका प्रमाण लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान है । उन्होंने निगम कमिश्नर श्रवण विश्नोई से लोगों को इसी प्रकार राहत देने के निर्देश प्रदान किये।
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Oct 15, 2025 10:20:25
Nalhar, Haryana:नूंह में मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश अरेस्ट: पैर में लगी गोली, संगीन अपराधों में वांछित, फायरिंग के दौरान बाल-बाल बचा एएसआई नूंह जिले की पुन्हाना अपराध जांच शाखा पुलिस की टीम ने मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब एक दर्जन लूट, हत्या का प्रयास, गो-तस्करी, अवैध हथियार, हत्या सहित अन्य मामलों में वांछित था। साथ ही पुलिस ने उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। कुख्यात अपराधी आबिद ने पुलिस पर फायरिंग किया, जो गोली एएसआई सूरज की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आरोपी के ऊपर फायर किया। जिसके आरोपी के एक पैर में गोली लगी। घायल अपराधी आबिद को इलाज के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती कराया गया है। वहीं मौके से अवैध देसी पिस्तौल व बाइक भी बरामद की गई है। जितेंद्र कुमार, डीएसपी पुनहाना ने बताया कि इंस्पेक्टर संदीप कुमार के नेतृत्व में सीआईए टीम इंदाना रोड पर गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वांछित अपराधी आबिद अपने साथी जाहिद के साथ गो-तस्करी के इरादे से इलाके से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इंदाना रोड पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद दोनों आरोपी आते हुए दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया, तो बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को घिरा देखकर आबिद ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली एएसआई सूरज की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। आत्मरक्षा में इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आबिद के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। आरोपी आबिद का साथी जाहिद हुसैन मौके पर ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जाहिद हुसैन एक मुकदमा दर्ज। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और मौके से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद की। पुलिस ने घायल आबिद को तुरंत सीएचसी पुन्हाना पहुंचाया, जहां से उसे शहीद हसन मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ रेफर किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आबिद नूंह क्षेत्र का कुख्यात अपराधी है। जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला, गौ-तस्करी, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और उगाही जैसे 13 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वह कई बार पुलिस मुठभेड़ों से बचकर भाग चुका है और क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित आपराधिक गिरोह से जुड़ा बताया जाता है।
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Oct 15, 2025 10:19:12
Danapur, Bihar:भूखे पेट नामांकन करने पहुंचे, फिर मंगवाया पराठा-दही और जमकर किया भोजन दानापुर खबर दानापुर से है जहां दानापुर अनुमंडल में मनेर के राजद विधायक रहे भाई वीरेंद्र नामांकन करने भूखे पेट पहुंचे थे और जब भूख लगी तो घर से पराठा केला के सब्जी और दही मंगाई और नामांकन केंद्र के पास ही बैठकर खाने लगे तस्वीरों में भी आप देख सकते हैं यह अनुमंडल कार्यालय है और यही प्रतीक्षालय में बैठकर भाई वीरेंद्र भोजन करते नजर आ रहे हैं और पानी की एक बोतल नहीं बल्कि दो बोतल लेकर के बैठे हुए थे यही अपनी भूख मिटाने के बाद हाथ धोया और फिर नामांकन करने के लिए निकल पड़े पहले से ही उन्होंने आज की तारीख तय की थी दानापुर अनुमंडल कार्यालय में आज नामांकन दाखिल करने पहुंचे मनेर के राजद विधायक रहे भाई वीरेंद्र के अंदाज ने सबका ध्यान खींचा। वह भूखे पेट ही नामांकन करने पहुंचे थे, लेकिन जब भूख ने तंग किया तो उन्होंने घर से पराठा, सब्जी, दही और पानी की बोतलें मंगवाई और नामांकन केंद्र के प्रतीक्षालय में बैठकर ही भोजन करने लगे। माहौल बिल्कुल सामान्य था। भाई वीरेंद्र अनुमंडल कार्यालय के प्रतीक्षालय में ही बैठ गए और घर से मंगाए गए ताजा पराठे, सब्जी और दही का स्वाद लेने लगे। उनके साथ पानी की एक नहीं, बल्कि दो बोतलें भी देखी गईं। इस दौरान वह फोटोग्राफर्स की नजरों में भी आए। भरपेट भोजन करने और हाथ धोने के बाद ही वह नामांकन कराने के लिए आगे बढ़े। बताया जा रहा है कि उन्होंने नामांकन की इस तारीख को पहले से ही तय कर रखा था। उनके इस सहज अंदाज ने चुनावी प्रक्रिया के बीच एक अलग ही छवि पेश की। दानापुर अनुमंडल कार्यालय में अपनी नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद भाई वीरेंद्र लालू प्रसाद यादव की बड़ी तस्वीर अपने सीने से लगाकर मनेर के चेतनावा से जनता की अभिनंदन करते हुए मनेर पहुंचे जहां एक छोटी सी सभा को संबोधित कर उन्होंने कहा कि मनेर विधानसभा की सीट जीत कर रजत को देनी है और तेजस्वी को CM बनाना है
1
comment0
Report
RKRohit Kumar
Oct 15, 2025 10:18:41
Sheikhpura, Bihar:बिहार विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की मनसा से हथियार का जखीरा जमा करने वाले अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे पुलिस ने हथियार के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई पर एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी ।एसपी बलराम कुमार चौधरी ने कहा कि शेखपुरा जिले के कुसुंभा थाना क्षेत्र के। देवले और अरियरी थाना क्षेत्र के धनकौल गांव से पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अपराधी हथियार के दम पर चुनाव को प्रभावित कर सकता है। जिसको लेकर पुलिस की विशेष टीम ने छापामारी किया और मौके से तीन देशी कट्टा और 17 जिंदा कारतूस को बरामद किया साथ ही मौके से अपराधी धनकौल गांव निवासी अब्दुल सम्मद खान उर्फ लल्ला को गिरफ्तार किया ।हालांकि इस दौरान पुलिस को देखकर मौके से चार अपराधी भाग खड़े हुए। जिनकी पहचान कर उसे भी जल्द गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। गौरतलब है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपराधी जहां हथियार की बड़ी खेप को इकट्ठा करने में जुटे हैं वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी लगातार एक्शन मूड में है और हथियार के साथ अपराधी को पुलिस गिरफ्तार कर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराए जाने की दिशा में काम कर रही है।
4
comment0
Report
GSGajendra Sinha
Oct 15, 2025 10:18:08
Koderma, Jharkhand:कोडरमा जिले में प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से नाराज आक्रोशित सहियाओं ने आज कोडरमा पीएचसी के कार्यालय में ताला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान सहियाओं ने पीएचसी के एकाउंट कार्यालय में वहां के प्रबंधक को घंटों बंद रखा। मामले को लेकर सहिया दीदी मधुबाला देवी ने बताया कि वे लोग 2020 से JSY, परिवार नियोजन-स्थायी और अस्थायी के तहत कार्यरत हैं। इन पांच सालों से कार्य करते हुए अभी तक उनके प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। जिससे आक्रोशित होकर वे लोग बुधवार दोपहर अपने पूरे सहयोगियों के साथ प्रार्थमिक स्वास्थ्य केंद्र कोडरमा पहुंचीं और पीएचसी के प्रखण्ड खाता प्रबंधक के कार्यालय में ताला जड़ दिया। इस दौरान बड़ी बात यह रही कि जब सहियाओं के द्वारा उक्त कार्यालय में ताला जड़ा गया उस वक्त प्रबंधक उसी कमरे में मौजूद थीं और उन्हें कमरे में ही बंद कर दिया गया। इसकी सूचना मिलते से पीएचसी प्रभारी डॉ. आर पी शर्मा मौके पर पहुंचे और सहियाओं से कार्यालय का ताला खोलने की अपील की। लेकिन आक्रोशित सहियाओं ने कार्यालय का ताला खोलने से इंकार कर दिया। जिसके पश्चात चिकित्सा प्रभारी ने उनके बकाया राशि का 18 अक्टूबर तक भुगतान करने का भरोसा दिलाया। जिसके पस्चात सहियाओं ने एक लिखित आवेदन पर चिकित्सा प्रभारी के आश्वासन से संबंधित एक रिसिविंग लेने के पश्चात करीब दो घंटे के बाद कार्यालय पर जड़े ताले को खोला। इधर सहिया दीदी रानी देवी ने कहा कि अगर हमारे बकाए का भुगतान 18 अक्टूबर तक नहीं होता है तो हमलोग पुनः तालाबंदी करने का काम करेंगे।
0
comment0
Report
Oct 15, 2025 10:16:31
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में इन दिनों दुआओं और प्रार्थनाओं का संगम देखने को मिल रहा है। यहां मजहब की दीवारें तब ढह गईं जब बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी और उनकी पत्नी मुन्नी बेगम ने मथुरा-वृंदावन के लोकप्रिय संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए अल्लाह से दुआ की।प्रेमानंद महाराज पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं, और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए पूरे देश में भक्त प्रार्थनाएं कर रहे हैं। इसी बीच अयोध्या में इकबाल अंसारी और उनका परिवार एकता और सौहार्द की मिसाल बनकर सामने आया है। इकबाल अंसारी ने कहा हम संतों के बीच रहते हैं, उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहता है। प्रेमानंद महाराज के अस्वस्थ होने की खबर से दुख हुआ, इसलिए हमने अल्लाह से दुआ की कि वे जल्द स्वस्थ हों।
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Oct 15, 2025 10:16:22
Puri, Odisha:Gajapati Cultural Meeting ପୁରୀ ବଡ଼ଦାଣ୍ଡ ସ୍ଥିତ ନିଳାଦ୍ରୀ ଭକ୍ତ ନିବାସ ଠାରେ ଗଜପତି ମହାରାଜା ଦିବ୍ୟସିଂହ ଦେବଙ୍କ ଅଧ୍ୟକ୍ଷତାରେ ପ୍ରକଳ୍ପ ସାଂସ୍କୃତିକ ଏବଂ ବୈଷୟିକ ସବ କମିଟିର ଯୁଗ୍ମ ବୈଠକ ଅନୁଷ୍କିତ୍ ହୋଇଯାଇଛି। ବୈଠକରେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ ଅରବିନ୍ଦ ପାଢୀ, ଡ ଗିରିଶ ଚନ୍ଦ୍ର ମୁର୍ମୁ, ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଦିବ୍ୟଜ୍ୟୋତି ପରିଡା ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ। ପ୍ରକଳ୍ପ ସହିତ ଜଡିତ ଅନ୍ୟାନ୍ୟ ବରିଷ୍ଠ ଅଧିକାରୀ ଏବଂ ପ୍ରଶାସନିକ ଅଧିକାରୀ ମାନେ ମଧ୍ୟ ଉପସ୍ଥିତ ଅଛନ୍ତି। ୧୫ ଜଣ ସଦସ୍ୟ ଏହି କମିଟି ରେ ଥିବାବେଳେ ଅନେକ ଗୁରୁତ୍ତ୍ୱପୂର୍ଣ ପ୍ରସଙ୍ଗ ନେଇ ବୈଠକରେ ଆଲୋଚନା ହୋଇଥିଲା। ତେବେ ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥ ଧିମ୍ କୁ ଏକ ଶ୍ରେଷ୍ଠ ଧାର୍ମିକ ଏବଂ ସାଂସ୍କୃତିକ ସ୍ଥଳରେ ପରିଣତ କରିବା ପାଇଁ ବୈଠକରେ ଆଲୋଚନା ହୋଇଥିଲା। ଦ୍ୱାରା ଅନ୍ୟାନ୍ୟ ପ୍ରକଳ୍ପକୁ ନେଇ ସାଂସ୍କୃତିକ ଏବଂ ବୈଷୟିକ ଦିଗ ପ୍ରତି ଆଳୋଚନା ହୋଇଥିଲା। ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥ ବଲ୍ଲଭ ପ୍ରମୋଦ ଉଦ୍ୟାନର ଉନ୍ନତି କରଣ, ଶ୍ରୀମାର୍ଗର ଉନ୍ନତିକରଣ ଓବିସିସି ଦ୍ବାରା କରାଯିବ। ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥ ବଲ୍ଲଭ ପିଲିଗ୍ରିମ୍ ସେଣ୍ଟର ରକ୍ଷଣାବେକ୍ଷଣ, ଗୁଣ୍ଡିଚା ମନ୍ଦିର ଉନ୍ନତିକରଣ, ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଆଦର୍ଶ ଗୁରୁକୁଳ ନିର୍ମାଣ, ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଅଭ୍ୟର୍ଥନା କେନ୍ଦ୍ର ନିର୍ମାଣ, ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସାଂସ୍କୃତିକ କେନ୍ଦ୍ର ଓ ରଘୁନନ୍ଦନ ପାଠାଗାର ନିର୍ମାଣ, ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ନୂତନ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ନିର୍ମାଣ, ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସେବକ ବାସଗୃହ ପ୍ରକଳ୍ପ, ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପରିକ୍ରମା ପ୍ରକଳ୍ପ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ଓ ଏହାର ରକ୍ଷଣାବେକ୍ଷଣ, ବଡ଼ଦାଣ୍ଡ ଉନ୍ନତିକରଣ, ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ୭୫ ମିଟର ଜୋନ୍ ବାହାରେ ଅନ୍ନ କ୍ଷେତ୍ର ନିର୍ମାଣ, ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ହୋମଯଜ୍ଞ ପ୍ରକଳ୍ପ, ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ନାମଯଜ୍ଞ ପ୍ରକଳ୍ପ ସହିତ ଅନ୍ୟାନ୍ୟ ପ୍ରସଙ୍ଗ ଉପରେ ଆଲୋଚନା ହୋଇଥିଲା। ଆସନ୍ତା ଡ଼ିସେମ୍ବର ଶେଷ ସୁଦ୍ଧା ସରିବ SHRIJAGANNATH BULLAV PILIGRIM CENTER କାର୍ୟ। २०२६ ରଥଯାତ୍ରା ପୂର୍ବରୁ ପ୍ରଥମ ପର୍ଯ୍ୟାୟ କାର୍ୟ ଶେଷ ହେବ। ରଥଯାତ୍ରା ପରେ ପ୍ରକଳ୍ପର ଅନ୍ୟ ସମସ୍ତ କାର୍ଯ୍ୟ କରାଯିବ। ଶ୍ରୀଗୁଣ୍ଡିଚା ମନ୍ଦିରର ସମ୍ମୁଖ ଭାଗ ଉନ୍ନତିକରଣ ହୋଇଥିବାବେଳେ ଏହାର ଚତୁଃପାର୍ଶ୍ଵର ଉନ୍ନତି କରଣ ଏବଂ ସଉନ୍ଦର୍ଯ୍ୟକରଣ ପାଇଁ ନିଷ୍ପତ୍ତି ହୋଇଛି। ଆଗାମୀ ଦିନରେ ଗୁଣ୍ଡିଚା ମନ୍ଦିରକୁ ପ୍ରବେଶ ନେଇ ଟିକେଟ ବ୍ୟବସ୍ଥା କରାଯିବା ନେଇ ନିଷ୍ପତ୍ତି ନିଆଯିବ। ସେବକମାନଙ୍କ ପିଲାଙ୍କୁ ଉତ୍ତମ ଶିକ୍ଷା ପ୍ରଦାନ ନିମନ୍ତେ ମାଟି ତୋଟାରେ ଆଦର୍ଶ ଗୁରୁକୁଳ ନିର୍ମାଣ ହେବ। ଏନେଇ ଥିବା ଜମିଜମା ବିବାଦର ସମାଧାନ ଜିଲ୍ଲାପାଳ କରିବେ। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରକୁ ଐତିହ୍ୟ ଆଲୋକୀକରଣ ପ୍ରକଳ୍ପକୁ ଅନୁମୋଦନ କରାଯାଇଛି। ଏଏସଆଇ ସହିତ ଆଲୋଚନା କରାଯାଇ ମୁଖ୍ୟ ମନ୍ଦିରକୁ ଛାଡ଼ି ମେଘନାଦ ପାଚେରୀ ଏବଂ ଅନ୍ୟାନ୍ୟ ପାର୍ଶ୍ବ ଦେବାଦେବୀଙ୍କ ମନ୍ଦିରକୁ ଆଲୋକୀକରଣ କରାଯିବ। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ନାଟମଣ୍ଡପ କୁ ଶୀତତାପ ନିୟନ୍ତ୍ରିତ କରାଯିବାକୁ ଥିବାବେଳେ ଏନେଇ ଟେଣ୍ଡର ପ୍ରକ୍ରିୟା ସରିଛି। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଭିତରେ ଥିବା ସମସ୍ତ ଲୁହା ବ୍ୟାରିକେଡ଼ ଗୁଡ଼ିକ ଅପସରଣ କାରାଯାଇ ପିତ୍ତଳ ବ୍ୟାରିକେଡ଼ ସ୍ଥାପନା କାର୍ଯ୍ୟ ଜାରି ରହିଛି। ନିଳାଦ୍ରୀ ଭକ୍ତ ନିବାସ ପଛରେ ଥିବା ସ୍ଥାନରେ ଏକ ନୂଆ ଭକ୍ତ ନିବାସ ସ୍ଥାପନା ହେବ। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ଭିତରେ ପଲିଥିନ ବ୍ୟବହାର ବନ୍ଦ କରିବା ପାଇଁ ପଦକ୍ଷେପ ନିଆଯାଉଛି। ଏହା ବଦଳରେ ପରିବେଶ ଅନୁକୂଳ ବ୍ୟାଗ ବ୍ୟବହାର କରାଯିବ। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ভିତରେ ପୋଲିସ ଏବଂ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର କର୍ମଚାରୀ ଓ ସେବାୟତ ଙ୍କ ପାଇଁ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ମୋବାଇଲ ବ୍ୟବହାର ନେଇ ଲାଗୁ ହେବ କଟକଣା। ନୀତି ସହିତ ସମ୍ପୃକ୍ତ ଥିବା ସେବାୟତ ମାନେ କେବଳ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଭିତରେ ଥିବା ଗାରଦ ଏବଂ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର କାର୍ଯ୍ୟାଳୟରେ ବ୍ୟବହାର କରିପାରିବେ। ସାର୍ବଜନୀନ ସ୍ଥାନରେ ମୋବାଇଲ ଫୋନ୍ ବ୍ୟବହାର କରିପାରିବେ ନାହିଁ ବୋଲି ବୈଠକରେ ନିଷ୍ପତ୍ତି ନିଆଯାଇଛି ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ। ବାଇଟ୍- ଅରବିନ୍ଦ ପାଢୀ, ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ বାଇଟ୍- ଦିବ୍ୟସିଂହ ଦେବ, ଗଜପତି ମହାରାଜା ବାଇଟ୍- ଜଗନ୍ନାଥ ପୂଜାପଣ୍ଡା ସାମନ୍ତ, ସଦସ୍ୟ, ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପରିଚାଳନା କମିଟି
0
comment0
Report
RZRajnish zee
Oct 15, 2025 10:14:59
Patna, Bihar:लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान के दबाव को लेकर जो शुरू हुआ एनडीए में सीटों के सामंजस्य की समस्या वह बढ़ाते हुए अब एक अलग रूप ले रही है। सीट शेयरिंग में बीजेपी और जदयू को 101 101 जबकि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को 29 सिम जीतन राम मांझी की पार्टी हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को अच्छा-अच्छा सिम घोषित की गई लेकिन जिन 29 सीटों को लेकर सहमति बनी थी उनमें कई ऐसी सीट जदयू के शामिल थे जिसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेहद नाराज हो गए... सोनबरसा, राजगीर, हिसुआ, लालगंज, मोरवा जैसी सिम चिराग के खाते में बताई जा रही थी लेकिन पहले जेड उन्हें इन जगहों पर सिंबल देना शुरू किया वहीं बाद में बीजेपी भी कुछ सीटों पर सिंबल जारी कर दिया और ऐसे में चिराग पासवान के सामने 29 सीटों में पसंद के मसले पर समस्या खड़ी हो गई इसे सुलझाने को लेकर कुछ ऐसी सीटों पर चिराग पासवान ने उंगली रख दी जो उपेंद्र कुशवाहा के खाते में है और उपेंद्र कुशवाहा इस मामले को लेकर ऐसे नाराज हुए की देर रात इसे सुलझाने को लेकर भाजपा के बड़े नेता उनके आवास पहुंचे लेकिन मामला सुलझता न देखकर दिल्ली में इसे सुलझाने की पहल हुई और उपेंद्र कुशवाहा गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के साथ दिल्ली रवाना हुए। एनडीए में अब भी कई ऐसी सीट है जिसको लेकर खींचतान की स्थिति बनी हुई है दूसरी ओर जदयू अब किसी भी सीट पर कंप्रोमाइज करने की स्थिति में नहीं है। एलजेपी आर के कई मनपसंद सीटों पर बीजेपी ने उम्मीदवार दे दिए जबकि जीतनराम मांझी भी एलजेपी आर के दो सीटों पर उम्मीदवार उतारने की बात कह रहे है ऐसे में अब समस्या गंभीर हो गई है, जेडीयू ने एलजेपी को दिए गए सोनवर्षा,मोर्वा,राजगीर जैसी सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए जबकि कई जगह नामांकन भी हो गया
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Oct 15, 2025 10:14:42
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बुर्का विवाद पर बोले संजय निषाद चुनाव आयोग का निर्णय सही,धर्म के आधार पर छिपाना गलत,ओवैसी हैदराबाद देखें,तुष्टिकरण का व्यक्ति संतुष्ट नहीं हो सकता है,देश की राजनीति बंद करें, आजम का सुरक्षा नकारना गलत हरदोई पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने बिहार में बुर्का विवाद के मामले में समाजवादी पार्टी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र संस्था है चुनाव आयोग के निर्देश को सभी को मानना चाहिए,गांव के गरीब आदमी को धर्म के आधार पर छिपाना कहां तक उचित है। वहीं उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह हैदराबाद की राजनीति संभाले वही ठीक है देश की राजनीति बंद करें तुष्टिकरण का व्यक्ति संतुष्ट नहीं हो सकता है।वहीं उन्होंने आजम खान के सुरक्षा वापसी के सवाल पर कहा कि सुरक्षा सरकार देती है सुरक्षा लेनी चाहिए अगर उनको लगता है कि सुरक्षा कम है तो उसके लिए उन्हें लिखना चाहिए लेकिन सुरक्षा नकारना ठीक नहीं है कोई घटना हो जाएगी तो यही कहा जाएगा कि सरकार ने सुरक्षा नहीं दी। असदुद्दीन ओवैसी का बयान है कि राजद की मौजूदा लीडरशिप नादान है यह लोग ऐसे फैसले ले रहे हैं जो आने वाले दिनों में उन्हें भारी पड़ेंगे इस पर संजय निषाद ने कहा कि ओवैसी जहां के नेता है वही संभाल लें हैदराबाद में वही काफी है,पूरे देश की राजनीति बंद करें जो नेता तुष्टकरण की बात करता है वह संतुष्टीकरण में कहां हो सकता है तुष्टरण का व्यक्ति संतुष्ट नहीं हो सकता किसी को नादान बनाना यह करना उचित नहीं है युवा प्रयोग नहीं करेगा तो सीखेगा कैसे युवा सीखेगा नहीं तो आगे बढ़ेगा कैसे राजनीति युवाओं के लिए है और युवाओं को बेहतर रास्ते पर लाया जाए वह तभी होगा जब उन्हें मार्गदर्शन दिया जाएगा किसी पर किसी प्रकार की अमर्यादित भाषा प्रयोग करना उचित नहीं है। आजम खान के सुरक्षा वापस करने को लेकर किए गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय निषाद ने कहा कि उन्होंने दूसरा बयान दिया है कि हमसे छोटे लोगों ने सुरक्षा ले रखा है हमको छोटी सुरक्षा दी जा रही है सुरक्षा देना सरकार का कम है हमारी सरकार ने सुरक्षा दी बिना किसी भेदभाव के सुरक्षा लेना चाहिए उसमें छोटी कमी है तो उसे लिखना चाहिए कि सुरक्षा और बढ़ाई जाए इस तरीके का सुरक्षा नकारना ठीक नहीं है कोई घटना होने पर विपक्ष के लोग यही कहेंगे कि देखिए सरकार ने सुरक्षा नहीं दी जिस लायक उनको सुरक्षा दी जा रही है उनको सुरक्षा लेनी चाहिए सुरक्षा में राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Oct 15, 2025 10:14:11
0
comment0
Report
AMAjay Mehta
Oct 15, 2025 10:13:41
Fatehabad, Haryana:फतेहाबाद। दिवाली को पटाखों को लेकर डीसी ने जारी किए निर्देश, दिवाली पर केवल ग्रीन पटाखे ही जलाने कि अनुमति, देर रात तक पटाखे फोडने पर रहेगी रोक, पटाखे बचने के लिए लाइसेंस और जगह निर्धारण के लिए संबंधित एसडीएम को दिए गया निर्देश दिवाली पर पटाखे फोडने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा फतेहाबाद ने स्थिति स्पष्ट कर दी गई हैं। फतेहाबाद के डीसी ने जानकारी देते हुए बताया हैं कि जिले मे केवल ग्रीन पटाखे बचने कि अनुमति होंगी। पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने वाले और तेज़ आवाज वाले पटाखों पर प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने क्षेत्र कि जनता से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण और पटाखों से होने वाले प्रदूषण को देखते हुए सरकार कि पॉलिसी के अनुसार ही लोग कम से कम पटाखों का प्रयोग करें. इसके अलावा उन्होंने कहा कि देर रात तक भी पटाखों को बजाने पर प्रबंध रहेगा. डीसी ने बताया कि पटाखे बचने के लिए भी प्रशासन द्वारा जगह निर्धारित कर लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं, केवल अधिकृत विक्रेता ही पटाखे निर्धारित स्थान बेच सकता सकता हैं. उन्होंने बताया कि किसी भी आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सर्विसेज को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Oct 15, 2025 10:13:07
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में मंगलवार की सुबह रिश्तों का कत्ल हो गया। राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा सोसाइटी में गैंगस्टर पति ने अपनी गैंगस्टर पत्नी को गोलियों से भून डाला। वारदात के वक्त घर में मौजूद 11 वर्षीय बेटी अपनी मां को तड़पते देखती रह गई। मृतका रूबी और उसका पति विकास सहलावत दोनों ही गैंगस्टर एक्ट में नामजद थे। चौंकाने वाली बात यह है कि रूबी वही महिला है, जिसे वर्ष 2019 में हुए अक्षय सांगवान हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर जेल भेजा गया था। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह विकास अपनी पत्नी रूबी से पासपोर्ट और कुछ दस्तावेजों को लेकर बहस कर रहा था। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में विकास ने अपने पास रखे अवैध तमंचे से पत्नी पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। गोली लगते ही रूबी मौके पर ही ढेर हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विकास सहलावत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। वहीं दोनों के ऊपर कई आपराधिक मुकदमे दश थे दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं 2020 में दोनों के ऊपर गैंगस्टर लगा था अपडेटेड बाइट — उपासना पांडेय, एसीपी नंदग्राम। सूत्रों के अनुसार आरोपी विकास बेरोजगार था और नशे का आदी था। आए दिन शराब और पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। मंगलवार को भी झगड़ा इतना बढ़ गया कि विकास ने पत्नी की जान ले ली। इस दिल दहला देने वाली वारदात को उनकी 11 वर्षीय बेटी ने अपनी आंखों से देखा। बच्ची इस वक्त गहरे सदमे में है। गौरत है कि मृतका रूबी वही महिला थी जिसे मोदीनगर क्षेत्र में वर्ष 2019 में हुए अक्षय सांगवान हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था। अक्षय सांगवन को घर से बुलाकर गोलियों से भून दिया गया था। इस हत्याकांड की जड़ें एक और पुराने विवाद से जुड़ी थीं — उसी साल रूबी के भाई दीपेंद्र उर्फ दिप्पन की हत्या की गई थी, जिसमें अक्षय सांगवान का नाम सामने आया था। दीपेंद्र की हत्या का बदला लेने के लिए रूबी ने अक्षय सांगवान की हत्या की साजिश रची थी। वह फरार चल रही थी और पुलिस ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बाद में रुबी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब उसी रूबी की सोमवार की रात उसके पति विकास सहलावत ने गोली मारकर हत्या कर दी। रूबी की मौत के बाद 2019 के दोनों हत्याकांडों — दीपेंद्र और अक्षय सांगवान केस — में नया मोड़ आ गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या रूबी की हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश तो नहीं छिपी है। फिलहाल आरोपी विकास सहलावत फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। 2019 की खूनी रंजिश का खौफनाक अंत — पहले भाई की हत्या, फिर बदले में हुई दूसरी हत्या... और अब उसी गैंगस्टर पत्नी को उसके गैंगस्टर पति ने उतार दिया मौत के घाट।
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Oct 15, 2025 10:12:29
Delhi, Delhi:सीबीआई ने NHIDCL के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर को 10 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा, छापे में मिले 2.62 करोड़ रुपये नकद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने नेशनल हाइवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHIDCL), गुवाहाटी रीजनल ऑफिस के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और रीजनल ऑफिसर को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने यह कार्रवाई एक गोपनीय सूचना के आधार पर की थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी एक प्राइवेट कंपनी से 10 लाख रुपये रिश्वत मांग रहा था ताकि उसे समय-सीमा बढ़ाने (Extension of Time - EOT) और कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करने में मदद मिल सके। यह रिश्वत राष्ट्रीय राजमार्ग-37 के Demow से Moran बायपास तक चार लेन बनाने के कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी थी। 14 अक्टूबर को सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी और एक प्राइवेट व्यक्ति को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद सीबीआई ने देशभर में आरोपी से जुड़े 7 जगहों पर छापेमारी की। गुवाहाटी स्थित आरोपी के घर से 2.62 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी अधिकारी और उसके परिवार के नाम पर देशभर में 9 प्लॉट और 20 फ्लैट खरीदे गए हैं। साथ ही, कई लक्ज़री गाड़ियों की खरीद के दस्तावेज भी मिले हैं। सीबीआई अब आरोपी की चल-अचल संपत्तियों की जांच कर रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज गुवाहाटी स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। Name of the arrested accused:   1. (i) Shri Maisnam Riten Kumar Singh, Executive Director and Regional Officer, National Highways & Infrastructure Development Corporation Limited (NHIDCL), Regional Office, Guwahati 2. Shri Binod Kumar Jain, representative of M/s Mohan Lal Jain, Kolkata
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top