826001
भौरा में कांग्रेस नेता कालीचरण यादव पर हुआ हमला
Dhanbad, Jharkhand:लोकतंत्र के महापर्व का आज पुरे देश में मतगणना के बीच धनबाद के भौरा में कांग्रेस नेता कालीचरण यादव पर हमला हुआ है। जहां स्कार्पियो से उतरते ही अपराधियों ने हमला कर दिया। बता दे कि बजरंगबली मंदिर पूजा करने जा रहे थे। गंभीर स्थिति में कांग्रेस नेता कालीचरण यादव का धनबाद के जलान ले जाया गया जहां उनका ईलाज चल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोनभद्र पुलिस ने दिवाली पर CEIR से 151 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र पुलिस ने दीपावली के त्योहार पर 151 परिवारों को खुशियों का खास तोहफा दिया है। पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से करीब 27 लाख रुपये कीमत के 151 खोए और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सितंबर 2026 से अब तक चलाए गए विशेष अभियान में सर्विलांस सेल, एसओजी और जिले के सभी थानों की संयुक्त टीम ने यह कामयाबी हासिल की है। बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए हैं। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सोनभद्र पुलिस का आभार जताया। बरामद मोबाइल फोन को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा गया। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने मोबाइल फोन उनके मालिकों को सुपुर्द किए। दीपावली के मौके पर खोए हुए मोबाइल वापस मिलने से लोगों की खुशियां दोगुनी हो गईं। वहीं सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल CEIR पोर्टल या नजदीकी थाने में सूचना दें, ताकि मोबाइल की जल्द बरामदगी के लिए कार्रवाई की सके।0
0
Report
कुशीनगर NH 28 पर पुल पिलर गिरने से हादसा, तीन मजदूर घायल
Kushinagar, Uttar Pradesh:नए बन रहे पुल के पिलर सपोर्ट ट्रैक का मलबा गिरने से हुआ हादसा हादसे में तीन मजदूर हुए घायल गनीमत रही तीनों मजदूर बाल बाल बचे ढालिया के दौरान हुआ हादसा हादसें के बाद पुल की गुणवक्ता पर उठे सवाल NH 28 हाईवे पर बन रहा हैं करोड़ों रुपये की लागत से पुल हाटा Nh 28 हाईवे के महाराणाप्रताप चौक की घटना0
0
Report
मेरठ के परतापुर जंगल में 25 वर्षीय युवती हत्या मामले में प्रेमी पर शक
मेरठ: परतापुर में जंगल में 25 साल की युवती का शव मिला, गला घोंटकर हत्या, प्रेमी पर आरोप मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को सनसनीखेज मामला सामने आया। बिजली बंबा बाईपास पर प्रेम हॉस्पिटल के पास जंगल में 25 साल की युवती का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。 गला घोंटकर हत्या का शक - पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है। गले पर निशान मिले हैं। शव मिलने की सूचना पर एसपी सिटी और सीओ ब्रह्मपुरी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। जंगल के आसपास साक्ष्य जुटाए गए。 मृतका की पहचान लिसाड़ी गेट क्षेत्र के गड्ढे वाली मस्जिद निवासी समरीन (25) के रूप में हुई है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की。 प्रेमी पर हत्या का आरोप - परिजनों के अनुसार समरीन गुरुवार सुबह घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच जंगल में शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि समरीन का अपने प्रेमी फिरोज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने हत्या का आरोप उसके प्रेमी फिरोज पर लगाया है। आशंका है कि दोनों के बीच विवाद के बाद गला घोंटकर हत्या की गई और शव को जंगल में फेंक दिया गया ताकि पहचान न हो सके। पुलिस की कार्रवाई - एसपी सिटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी फिरोज की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
कौशांबी में सीट बेल्ट चालान पर भारी हंगामा, पुलिस से भिड़ंत
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर चालान काटने को लेकर वाहन सवार लोगों और ट्रैफिक पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ। ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोका था। इसी बात को लेकर वाहन सवार लोग पुलिसकर्मियों से उलझ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि इस दौरान वाहन सवारों ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला करने की कोशिश भी की। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरा मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र के ओसा चौराहे का है।0
0
Report
निरसा विधायक की भूख हड़ताल से धनबाद शिक्षा विभाग में पारदर्शिता की मांग तेज
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद समाहरणालय के समक्ष निरसा विधायक अरूप चटर्जी का शिक्षा विभाग में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। विधायक ने शिक्षकों के स्थानांतरण-पदस्थापन में पैसे के लेन-देन और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाते हुए आंदोलन शुरू किया है। गुरुवार को टुंडी के झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक मथुरा प्रसाद महतो अनशन स्थल पर पहुंचे और अरूप चटर्जी के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उनके साथ आइसा संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी धरने का समर्थन किया। मीडिया से बातचीत में मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गांवों में बच्चों की संख्या के अनुपात में शिक्षक नहीं हैं, जबकि कई शिक्षक वर्षों से शहरी क्षेत्रों में पदस्थापित हैं। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार किसी शिक्षक को एक स्थान पर पांच साल से अधिक नहीं रहना चाहिए, लेकिन कई शिक्षक 15 से 20 वर्षों से शहर में ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे मामलों की जांच होनी चाहिए और स्थानांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से विधायकों की जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक जल्द बुलाने की मांग की। साथ ही नाराजगी जताते हुए कहा कि तीन दिनों से विधायक अनशन पर बैठे हैं, लेकिन उपायुक्त समेत जिले के किसी वरिष्ठ अधिकारी ने अब तक उनकी सुध नहीं ली है। वहीं तीसरे दिन जिला शिक्षा अधीक्षक शालिनी डुंगडुंग अनशन स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने अरूप चटर्जी से वार्ता कर उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया और अनशन समाप्त करने का आग्रह किया। जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों का स्थानांतरण किया जा रहा है और पूर्व में हुए स्थानांतरण के फैसले को रद्द कर दिया गया है। शिक्षा विभाग की कमियों को दूर करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। हालांकि, विधायक अरूप चटर्जी ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक भूख हड़ताल समाप्त नहीं होगी। इस तरह ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा विभाग की कथित अनियमितताओं को लेकर जिला मुख्यालय में आंदोलन जारी है।0
0
Report
नागौर बड़ली में भीषण ब्लास्ट: दो की मौत, इलाके में दहशत
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर के बड़ली में भीषण ब्लास्ट, दो लोगों की मौके पर मौत; धमाके से दहला इलाका नागौर शहर के बड़ली क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। पटाखों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और इसके बाद जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना भयावह था कि आसपास का पूरा इलाका दहल उठा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, पटाखों में आग लगने के बाद अचानक हुए जोरदार विस्फोट की आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसपास के लोग सहम गए और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें और कोतवाली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए, वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभालने और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। फिलहाल ब्लास्ट किन परिस्थितियों में हुआ और पटाखों में आग लगने के पीछे क्या कारण रहे, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस और प्रशासन की ओर से हादसे की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर हुए नुकसान, अन्य संभावित घायलों और विस्फोट के वास्तविक कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। इस मामले में नागौर IPS जतिन जैन ने बताया कि हादसे में दो की मौत हुई है एसएसएल टीम मौके पर बुलाई है आगे की अपडेट जांच के बाद दी जाएगी। बाइट - जतिन जैन, आईपीएस0
0
Report
Advertisement
दीपावली सुरक्षा बैठक: कस्बे में पटाखा बिक्री पर पाबंदी और अतिक्रमण हटाने पर जोर
Karauli, Rajasthan:दीपावली को लेकर पुलिस थाने में व्यापारियों के साथ हुई बैठक, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा. कस्बे में शांति, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर थाने में व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई. थानाधिकारी जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बैठक में SDM मोहर सिंह मीणा मौजूद रहे. बैठक में निर्णय लिया गया कि कस्बे के अंदर पटाखों की बिक्री पर पाबंदी रहेगी. नगरपालिका की ओर से कस्बे के बाहर पटाखा विक्रेताओं के लिए स्थान चिह्नित किया जाएगा. व्यापारियों ने रास्तों से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई. त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने पर भी चर्चा की गई. व्यापारियों ने बिजली और पानी से जुड़ी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया. बैठक में राजेंद्र गुप्ता, राजू सिंह, भगवान सिंह, राधामोहन गुप्ता, संतोष शर्मा सहित अन्य व्यापारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे.0
0
Report
रीवा में प्रेमी मिलने गई युवती खेत की तार करंट लगने से मौत
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। जिले के जवा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां प्रेमी से मिलने आधी रात घर से निकली 19 वर्षीय युवती की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक युवती का गांव से करीब दो किलोमीटर दूर रहने वाले 19 वर्षीय युवक से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने युवती के घर से लगभग 500 मीटर दूर एक खेत में मिलने की योजना बनाई थी। युवक पहले ही खेत पर पहुंचकर उसका इंतजार कर रहा था। कुछ देर बाद युवती भी घर से निकलकर खेत के पास पहुंची और खेत में प्रवेश करने के लिए जैसे ही लोहे के तारों से बनी बाड़ी पार करने की कोशिश की, तभी उसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई। करंट का झटका इतना तेज था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। प्रेमिका की आंखों के सामने हुई मौत से प्रेमी पूरी तरह बदहवास हो गया। घबराए युवक ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और युवती के भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि फोन पर वह सिसकते हुए युवती की मौत की सूचना दे रहा था। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां बेटी का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर जवा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। ASP संदीप मिश्रा के मुताबिक पुलिस को बुधवार सुबह करीब 5 बजे घटना की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खेत के चारों तरफ लोहे के कटीले तारों की फेंसिंग की गई थी, जिसमें करंट प्रवाहित किया जा रहा था। पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि यदि मृतका के परिजन प्रेमी युवक के खिलाफ शिकायत या आरोप लगाते हैं तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई कर सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
गुरुग्राम के एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाज़ी: द्वारका वीडियो वायरल
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम के एक्सप्रेसवे बने स्टंटबाजी का अड्डा द्वारका एक्सप्रेसवे पर युवकों का खतरनाक स्टंट। चलती कार से स्काईशॉट चलाते दिखे युवक, पीछे वाली कार से बनाई गई वीडियो। सनरूफ से बाहर निकलकर युवक करते रहे वीडियो रिकॉर्ड, सोशल मीडिया पर स्टंट का वीडियो वायरल। एक हाथ से स्टेयरिंग, दूसरे हाथ से आतिशबाजी, द्वारका एक्सप्रेसवे पर जानलेवा स्टंटबाजी जरा सी लापरवाही बन सकती थी बड़े हादसे की वजह, दूसरी गाड़ियों की जान जोखिम में डालते रहे युवक। आखिर स्टंटबाजों में क्यों नहीं है पुलिस का खौफ? लगातार बढ़ रहे स्टंटबाजी के मामले。 वीओ-1 गुरुग्राम के एक्सप्रेसवे अब स्टंटबाजी का अड्डा बनते जा रहे हैं। आए दिन यहां युवा अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं। ताजा मामला द्वारका एक्सप्रेसवे का है, जहां देर रात युवकों ने चलती कार में आतिशबाजी करते हुए जमकर हुड़दंग मचाया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हुंडई कार द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रही है। कार के शीशे काले हैं। कार चला रहा युवक एक हाथ से स्टेयरिंग संभाल रहा है, जबकि दूसरे हाथ से चलती कार में ही स्काईशॉट चला रहा है। यानी युवक ने आतिशबाजी के लिए अपनी और सड़क पर चल रहे दूसरे वाहन चालकों की जान तक जोखिम में डाल दी。 वीओ-2 वहीं, इस पूरी स्टंटबाजी को रिकॉर्ड करने के लिए एक दूसरी कार भी साथ-साथ चल रही थी। दूसरी कार में सवार युवक सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। दोनों गाड़ियाँ सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती रहीं और युवक बेखौफ होकर इस खतरनाक हरकत को अंजाम देते रहे। इस दौरा�n सड़क पर चल रहे दूसरे वाहन चालकों के लिए भी बड़ा खतरा पैदा हो गया। अगर स्काईशॉट किसी दूसरी गाड़ी पर जा गिरता या आतिशबाजी के कारण चालक का संतुलन बिगड़ जाता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि इस घटना में किसी हादसे की सूचना सामने नहीं आई है। वीओ-3 आपको बता दें कि गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस लगातार स्टंटबाजी रोकने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दावे करती है। इसके बावजूद एक्सप्रेसवे पर इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इन स्टंटबाजों को पुलिस और कानून का डर क्यों नहीं है? फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने एक बार फिर गुरुग्राम की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस वायरल वीडियो पर क्या कार्रवाई करती है。0
0
Report
Advertisement
नालंदा में छठ घाटों की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन सख्त तैयारियों में
Pariaunna, Bihar:नालंदा जिला प्रशासन छठ महापर्व की तैयारी में पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी उदिता सिंह ने बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का औचक निरीक्षण करते हुए घाटों की व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने टिकुलीपर, धनेश्वर घाट, मोरे तालाब, कोसुक और मनीराम अखाड़ा स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया। उपस्थित अधिकारीयों में एडीएम, एसडीएम, नगर आयुक्त और नगर निगम व आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी शामिल रहे। डीएम ने घाटों पर साफ-सफाई, पानी की स्वच्छता, रोशनी, चेंजिंग रूम और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता के तौर पर सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था बनाने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की आस्था, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है और लाखों श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं, इसलिए प्रशासन की जिम्मेदारी है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। घाटों की निगरानी जारी रहेगी ताकि this पर्व श्रद्धा, भक्ति और सुरक्षा के माहौल में संपन्न हो सके और व्रतियों को भगवान भास्कर की आराधना में कठिनाई न हो।0
0
Report
कैमूर में कृषि यांत्रिकीकरण मेले से किसानों को मिली सौगात, 700 से अधिक परमिट जारी
Khajuria Khurd, Bihar:पराली प्रबंधन और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 700 से अधिक किसानों को जारी किए गए परमिट: डीएम कैमूर जिले में आधुनिक और मशीनीकृत खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा भव्य कृषि यांत्रिकीकरण मेले का आयोजन कृषि कार्यालय भभुआ में आयोजितकिया गया। इस अवसर पर कैमूर जिलाधिकारी कुमार अनुराग ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि जिले के जो भी किसान बंधु आधुनिक तरीके से खेती (मैकेनाइज्ड फार्मिंग) کرنا चाहते हैं, उनसे आवेदन लिए गए थे। व्यक्तिगत किसानों के लिए से कुल 1136 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से अब तक लगभग 650 से 700 किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के लिए परमिट जारी किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त, 6 कस्टम हायरिंग सेंटर और 25 स्पेशल कस्टम हायरिंग सेंटर के लक्ष्य के विरुद्ध सभी आवेदकों को परमिट दे दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने मेले के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहां कृषि विभाग के सरकारी पदाधिकारी, कर्मी, यंत्र डीलर और किसान तीनों एक ही मंच पर मौजूद हैं। जिन किसानों के पास परमिट उपलब्ध है, वे मेले में आकर अपनी पसंद के डीलर से सीधे बातचीत कर ट्रैक्टर या अन्य आधुनिक कृषि यंत्र आसानी से खरीद सकते हैं। साथ ही, किसी भी प्रकार की शंका या समस्या का मौके पर ही निराकरण भी किया जा रहा है। खेतों में पराली जलाने से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण के सवाल पर डीएम कुमार अनुराग ने कहा कि इस समस्या के समाधान का एकमात्र उपाय खेती में मशीनीकरण को अपनाना है। आज बाजार में जीरो टिलेज मशीन, ट्रैक्टर सहित कई ऐसे आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं, जो पराली जलाने के बजाय उसके वैकल्पिक प्रबंधन में सहायक हैं। इस मेले के माध्यम से किसानों को इन्हीं आधुनिक यंत्रों की ओर मोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि वे पराली न जलाएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला कृषि कार्यालय बेहतरीन कार्य कर रहा है और किसानों के किसी भी आवेदन या शिकायत पर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। बाइट - कुमार अनुराग ,जिला पदाधिकारी, कैमूर0
0
Report
गिरिडीह दौरे पर CM हेमंत सोरेन, आदिवासी महा सम्मेलन में जुटे हजारों
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह. सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे गिरिडीह. विश्व प्रसिद्ध मधुबन में आयोजित दो दिवसीय मारांग बुरु घोरोमगाड़ महासम्मलेन कार्यक्रम में हो रहे हैं शामिल. देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे आदिवासी समाज के लोग. सीएम हेमंत सोरेन के साथ गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, फगु बेसरा समेत कई नेता मौजूद हैं0
0
Report
Advertisement
बूंदी के मोची बाजार में बिजली खंभे पर आग, बड़ा हादसा टला
Jaipur, Rajasthan:बूंदी मोची बाजार में बिजली के खंभे पर लगी आग, धू-धू कर जले बिजली के तार, बड़ा हादसा टला बूंदी शहर के मोची बाजार में बिजली के खंभे पर लगे बिजली के तारों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते तार धू-धू कर जलने लगे और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। त्योहारों के सीजन में बाजार में लोगों की आवाजाही के बीच बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना ने बिजली के तारों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
हांसी गांजा तस्करी मामले में CIA-1 के 5 पुलिस कर्मी निलंबित, विभागीय जांच
Hansi, Haryana:हांसी में गांजा तस्करी के आरोपी की उड़ीसा में आत्महत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई, CIA-1 के पांच पुलिस कर्मचारी सस्पेंड. 63 किलो 700 ग्राम गांजे की बरामदगी से शुरू हुआ था मामला, सप्लायर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में हुई थी आरोपी की मौत, एसपी विनोद कुमार ने शुरू करवाई विभागीय जांच. मुमले की शुरुआत 27 मार्च 2026 को हुई थी. उस दिन CIA-1 हांसी की टीम ने गढ़ी से भाटोल रोड पर नहर की पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 63 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया था. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राकेश पुत्र कृष्ण और मनवीर पुत्र जोरा निवासी इगराह, जिला जींद, विनोद पुत्र लहणा निवासी पुठ्ठी तथा रविन्द्र पुत्र कुलदीप निवासी पुठ्ठी के रूप में हुई थी. मुकदमे की आगामी जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों मनवीर और विनोद के खुलासा बयानों के आधार पर गांजे की सप्लाई करने वाले व्यक्ति का नाम सामने आया. आरोपी की पहचान तानुप डे उर्फ राहुल उर्फ बापुन निवासी उड़ीसा के रूप में हुई. इसके बाद मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर CIA-1 हांसी की एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से 25 अक्टूबर 2026 को उड़ीसा में दबिश देकर आरोपी तानुप डे को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस टीम ने पांच दिन का ट्रांजिट यानी राहदारी रिमांड हासिल किया. इसके बाद पुलिस टीम आरोपी के साथ उड़ीसा के जिला मलकानगिरि में ठहरी हुई थी. इसी दौरान 26 अक्टूबर 2026 की सुबह एक गंभीर घटना सामने आई. पुलिस के अनुसार, आरोपी वॉशरूम जाने के बहाने गया और इसी दौरान उसने गमछे का इस्तेमाल कर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित किया. स्थानीय पुलिस ने NHRC की निर्धारित गाइडलाइंस के अनुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई. अब इस पूरे मामले में हांसी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, आईपीएस ने कार्रवाई करते हुए CIA-1 से संबंधित पांच पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबित किए गए कर्मचारियों में ASI सम्मत, PSI कपिल, EHC जोगिंद्र, EHC अर्जुन और सिपाही मुकेश शामिल हैं. इसके अलावा विभाग ने मामले के सभी पहलुओं की जांच हेतु विभागीय जांच शुरू कर दी है. एसपी विनोद कुमार ने बताया कि CIA-1 की टीम ने उड़ीसा में आरोपी तानुप डे उर्फ राहुल उर्फ बापुन को गिरफ्तार किया था और उसे उड़ीसा के माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से पांच दिन का राहदारी रिमांड मिला. इसके बाद टीम आरोपी के साथ उड़ीसा के जिला मलकानगिरि में रहीं. 26 अक्टूबर की सुबह आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, परिजनों को जानकारी दी गई और कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई गई. पांच पुलिस कर्मचारियों के निलंबन के बाद विभागीय जांच चल रही है ताकि जांच सके कि घटनाक्रम में क्या परिस्थितियां रहीं और उनकी क्या भूमिका थी.0
0
Report
भीनमाल के निंबावास में नवनिर्वाचित सरपंच कमला कंवर ने पदभार संभाला
Jalore, Rajasthan:भीनमाल के निंबावास में नवनिर्वाचित सरपंच कमला कंवर और उपसरपंच मेसाराम ने संभाला पदभार भीनमाल, जालोर एंकर- पंचायत समिति भीनमाल की ग्राम पंचायत निंबावास में नवनिर्वाचित सरपंच कमला कंवर देवड़ा और उपसरपंच मेसाराम देवासी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत कार्यग्रहण किया। पंडित रामचंद्र दवे के सानिध्य में हुए इस समारोह में ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का शॉल व मालाओं से स्वागत किया। सरपंच कमला कंवर ने गांव को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया। कार्यग्रहण के बाद जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी पुनमाराम विश्नोई, सरपंच प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह राणावत सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। महिला सरपंच व अधिकांश महिला वार्ड पंचों के चुने जाने से गांव में खुशी का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
