Back
चतरा में अपहृत नाबालिग बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार
DPDharmendra Pathak
Feb 09, 2026 12:05:01
Chatra, Jharkhand
चतरा पुलिस ने अपहृत नाबालिग लड़की को किया बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार
बहन के घर चतरा आई नाबालिग तीन फरवरी से थी गायब
चतरा : बहन के घर आई एक नाबालालिा लड़की के अपहरण के मामले में सदर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी महेंद्र पासवान के रूप में हुई है। नाबालिग की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी बिहार के सीतामढ़ी जिले से की गई है। जानकारी के अनुसार डालटनगंज की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग अपनी बहन के घर चतरा आई हुई थी। तीन फरवरी की शाम वह चाउमीन खाने के बहाने घर से निकली थी, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजन काफी परेशान हो गए और सदर थाना में मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर एक टीम गठित कर नाबालिग की बरामदगी और अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया गया। टेक्निकल टीम के सहयोग से पुलिस को लोकेशन का सुराग मिला, जिसके बाद पुलिस टीम ने बिहार के सीतामढ़ी जिले में छापेमारी कर नाबालिग को बरामद किया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चतरा लाया। इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग और युवक के बीच बातचीत हुई थी। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। नाबालिग की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। बताया गया कि नाबालिग की चिकित्सकीय जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। छापामारी टीम में पुलिस पदाधिकारी, जवान एवं टेक्निकल टीम के सदस्य शामिल थे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADArjun Devda
FollowFeb 09, 2026 13:43:120
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 09, 2026 13:42:590
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 09, 2026 13:42:420
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 09, 2026 13:42:240
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 09, 2026 13:42:160
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 09, 2026 13:42:000
Report
0
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 09, 2026 13:41:390
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 09, 2026 13:40:400
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 09, 2026 13:40:170
Report
1
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 09, 2026 13:39:050
Report
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 09, 2026 13:38:520
Report
0
Report
IKIsateyak Khan
FollowFeb 09, 2026 13:38:080
Report