Back
एयर एंबुलेंस हादसे ने लातेहार-चतरा में सात परिवारों का संसार उजाड़ दिया
DPDharmendra Pathak
Feb 25, 2026 04:19:11
Chatra, Jharkhand
एयर एंबुलेंस हादसा: दो परिवारों का बुझ गया घर का इकलौता चिराग, लातेहार और चतरा में पसरा मातम
चतरा : जीवन बचाने के मिशन पर निकली एयर एंबुलेंस हादसे में सात लोगों की असामयिक मौत ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। लेकिन इस हादसे का सबसे गहरा घाव दो ऐसे परिवारों को मिला, जिनके घर का इकलौता चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। सबसे ज्यादा सदमा डॉ. विकास कुमार गुप्ता के परिवार को लगा। उनके पिता बजरंगी प्रसाद ने कांपती आवाज में बताया कि उन्होंने सब्जी बेच-बेचकर बेटे को पढ़ाया था। गरीबी और अभाव के बीच पला सपना तब साकार हुआ, जब बेटा डॉक्टर बना। उन्हें उम्मीद थी कि वही बेटा बुढ़ापे का सहारा बनेगा, संघर्षों का प्रतिफल देगा। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जिस बेटे के कंधे पर सिर रखकर सुकून पाने की चाह थी, उसी बेटे की अर्थी को पिता को अपने कंधों पर उठाना पड़ा। यह दृश्य देख हर आंख नम हो गई।
वहीं चतरा के कार्यपालक अभियंता देवसहाय भगत के इकलौते पुत्र, पायलट विवेक विकास भगत भी इस हादसे में काल के गाल में समा गए। पिता ने कहा, “मेरे बेटे में मुझे रब दिखता था। उसमें समाज सेवा का जज्बा था।” परिवार की सारी उम्मीदें और सपने उसी एक बेटे से जुड़े थे। बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां बेसुध हो गईं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे के बाद मंत्री इरफान अंसारी, सांसद काली चरण सिंह और विधायक जनार्दन पासवान ने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। जिला प्रशासन की ओर से डीसी और एसपी ने भी शोक संतप्त परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
यह हादसा सिर्फ सात जिंदगियों का अंत नहीं है, बल्कि सात परिवारों के सपनों, उम्मीदों और भविष्य का टूट जाना है। जिन्हें पिता ने बुढ़ापे का सहारा समझकर पाला-पोसा, आज उन्हीं की अर्थी को कंधा देना पड़ा—इससे बड़ा दुख शायद किसी पिता के जीवन में नहीं हो सकता।
आज लातेहार और चतरा में मातम पसरा है। हर आंख नम है, हर दिल में टीस है। यह घटना एक बार फिर याद दिला गई कि जिंदगी कितनी अनिश्चित है। जीवन बचाने निकली एयर एंबुलेंस ने सात परिवारों को ऐसा जख्म दे दिया, जो शायद कभी भर नहीं पाएगा।
बाइट 1: बजरंगी प्रसाद गुप्ता, डॉक्टर विकास के पिता。
बाइट 2 : देव सहाय भगत, पायलट के पिता。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SNShashi Nair
FollowFeb 25, 2026 05:24:180
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 25, 2026 05:24:110
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 25, 2026 05:23:500
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 25, 2026 05:23:330
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 25, 2026 05:22:520
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 25, 2026 05:22:420
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 25, 2026 05:22:310
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 25, 2026 05:21:59Noida, Uttar Pradesh:MCD और पुलिस की सुरक्षा में गौ माता-बछड़ों का अवैध व्यापार दिल्ली पुल के नीचे
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 25, 2026 05:21:450
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 25, 2026 05:21:26Noida, Uttar Pradesh:पुलिस आ गई है , बार बार फ़ोन करने पर भी MCD के अधिकारी फ़ोन नहीं उठा रहे
पुलिस का भी फ़ोन नहीं उठा रहे
0
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 25, 2026 05:21:170
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 25, 2026 05:21:020
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 25, 2026 05:20:250
Report
0
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 25, 2026 05:17:400
Report