Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002
होली पर घर लौटने के लिए ट्रेन सीटें खत्म, यात्रियों को भारी वेटिंग लिस्ट
KJKamran Jalili
Feb 25, 2026 05:17:40
Ranchi, Jharkhand
कोई भी व्यक्ति पूरे साल अपने काम या पढ़ाई के लिए घर से दूर रहता हो लेकिन होली के मौके पर वह अपने घर वापस जरूर लौटता है। रंगों के इस त्यौहार को पूरे परिवार के साथ मनाने का आनंद ही कुछ और होता है इसीलिए होली के मौके पर अपने घर लौटने की कवायद तेज कर दी गई है। जिसका असर ट्रेन परिचालन पर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है दरअसल सभी रूट पर होली के मौके के लिए ट्रेन में सीट्स की अवेलेबिलिटी खत्म हो चुकी है और लंबी वेटिंग लिस्ट देखी जा रही है लोगों को तत्काल का सहारा लेना पड़ रहा है। तो कोई वैकल्पिक व्यवस्था तलाश रहा है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JPJai Prakash
Feb 25, 2026 06:46:52
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में गौ रक्षा दल से जुड़े बिट्टू बजरंगी इन दिनों सुर्खियों में हैं. शादी मनाने गए बिट्टू बिना दुल्हन के लौटे थे और ठगी के शिकार भी हुए. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे और बच्चों के सामने सब कमजोर पड़ जाते हैं कह रहे थे. नूह हिंसा के आरोपित राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी शादी से जुड़े विवाद में धोखाधड़ी के मामले में सारन थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी. सारन थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश ने बयान जारी कर कहा कि बिट्टू बजरंगी 19 फरवरी को थाने में आकर विवाह के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई और उच्च अधिकारियों से बातचीत कर जांच शुरू कर दी गई. बिट्टू बजरंगी ने कहा कि उन्होंने जो फोटो और ऑडियो एविडेंस के तौर पर दिए हैं उनमें से कोई वायरल नहीं हुई है. ब्रह्म प्रकाश ने कहा कि जिस अस्पताल का बिट्टू बजरंगी नाम लेकर बता रहे हैं, वह उनका नहीं है; अस्पताल परिवार के सहयोग से जुड़ा है. बिट्टू बजरंगी के पड़ोसी अस्पताल में काम नहीं करते और उन्हें काफी समय पहले निकाल दिया गया है. थाने में नोटिस दिया गया है और आगे तथ्यों के सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी. मंगलवार को बिट्टू बजरंगी अपने समर्थकों के साथ फरीदाबाद के पुलिस उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया कि वे ठगी के शिकार हैं और आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की. इस दौरान बिट्टू बजरंगी पुलिस अधिकारियों के सामने रोते हुए भी दिखे और कहा कि परिवार के आगे सब बेबस हो जाते हैं.
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Feb 25, 2026 06:46:32
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर विधानसभा ब्रेकिंग- विधानसभा के बजट सत्र की तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई तीसरे दिन की कार्यवाही. रायपुर विधानसभा ब्रेकिंग- भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने बिलासपुर स्मार्ट सिटी में ग्रीनरी और ऑक्सीज़ोन का मुद्दा सदन में उठाया....पौधरोपण और नए ऑक्सीजोंन बनाने की जानकारी मांगी..... जवाब में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा - बिलासपुर शहर में 8 उद्यानों का काम हुआ है... बिलासपुर नगर निगम ने अभी तक पौधरोपण नही कराया गया है....अलग अलग संस्थाओं ने 5 हजार पौधे रोपित किए गए जिसमे 4 हजार से ज्यादा पौधे जीवित है....स्मार्ट सिटी मिशन की अवधि मार्च 2025 में समाप्त होने के कारण नया ऑक्सीजोंन प्रस्तावित नही है....लेकिन नगरीय निकाय के मद से राशी जारी करेंगे जिससे मुक्ति धाम और ग्रीनरी पर काम होगा. रायपुर विधानसभा ब्रेकिंग- विधानसभा में प्रश्नकाल में जल जीवन मिशन को लेकर सवाल. कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने जल जीवन मिशन पर पूछा प्रश्न. संजारी बालोद में स्वीकृत हुए कार्यों की मांगी जानकारी. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वीकृत, पूर्ण, अपूर्ण कार्यों की दी जानकारी अपूर्ण कार्यों को लेकर संगीता सिन्हा ने मांगी जानकारी गुणवत्ताहीन कार्यों को लेकर भी संगीता सिन्हा ने जानकारी चाही. अरुण साव ने कहा कि अपूर्ण, गुणवत्ताहीन निर्माण की जानकारी दें जल जीवन मिशन के काम अपूर्ण होने पर संगीता सिन्हा ने जताई चिंता सत्तापक्ष के विधायकों ने कहा कांग्रेस सरकार में पूरे प्रदेश में यह हाल रहा जल जीवन मिशन को लेकर दोनों पक्षों के विधायकों के बीच तीखी बहस, संगीता सिन्हा ने अपूर्ण कार्यों के पूर्ण होने की समय की जानकारी चाही, उमेश पटेल ने जल जीवन मिशन में हुई कार्रवाई की जानकारी चाही.....
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Feb 25, 2026 06:45:58
Nalhar, Haryana:नूंह में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम। नूंह जिले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 25 फरवरी आज से प्रारंभ हो चुकी हैं, जो 1 अप्रैल तक संचालित होंगी। परीक्षाओं को नकल रहित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, जिससे परीक्षार्थियों को निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण मिल सके। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर 65 केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। विशेष रूप से संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर 15 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों के बाहर स्थित दुकानों को बंद कराया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर रोक लगाई जा सके। नूंह के उपायुक्त अखिल पिलानी और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने परीक्षा आरंभ होने से पहले विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई पुलिस कर्मचारी या परीक्षा केंद्र पर तैनात अध्यापक अपने दायित्वों में कोताही बरतता पाया गया, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए सभी सरपंचों, सेंटर सुपरिटेंडेंट्स और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं, जो संपूर्ण व्यवस्था की निगरानी करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 लागू की गई है, जिससे बाहरी हस्तक्षेप और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। यदि परीक्षा के दौरान कोई व्यक्ति नकल करते या करवाते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन के इन कड़े प्रबंधों से स्पष्ट है कि नूंह में बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और नकल रहित वातावरण में संपन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों और अभिभावकों में भी इन व्यवस्थाओं को लेकर विश्वास और संतोष का माहौल देखने को मिल रहा है।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Feb 25, 2026 06:45:26
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है जहां ZEE UP/UK पर चली खबर का बड़ा असर हुआ है। गोंडा जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में नजराखातून की मौत और मौत से पहले के वायरल वीडियो को लेकर आरोपी पति शाहरुख उर्फ रियाज को गिरफ्तार करके पूरे मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। कल कटहाघाट गजनी आरा मशीन के पास रहने वाली 28 वर्षीय नजराखातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका नजरा खातून के पिता अलताब हुसैन ने पति शाहरुख उर्फ रियाज, देवर शाहबाज, देवरानी रोशनी खातून, ससुर इलियास उर्फ राजू और सास रुखसाना पर मारपीट करके प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। नगर कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें लगी हुई हैं। कल संदिग्ध परिस्थितियों में नजरा खातून की मौत के बाद पति और परिवार के लोग अंतिम संस्कार की प्रक्रिया कर रहे थे, तभी लड़की के घर वाले मौके पर पहुंच गए थे और उन्होंने अंतिम संस्कार रोककर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया था और नगर कोतवाली में गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Feb 25, 2026 06:37:01
Paradeep, Odisha:Anchor - ଅଗ୍ନିବିପନ୍ନ ପରିବା ବ୍ୟବସାୟୀଙ୍କୁ ଭେଟିଲେ ବିଜେଡି ନେତା ବାପି ସର୍ଖେଲ୍। ଗତ ଶନିବାର ପାରାଦୀପ ବଡ଼ପଡ଼ିଆ ଠାରେ ଥିବା ମୂଖ୍ୟ ପରିବା ମାର୍କେଟ ରେ ଅଗ୍ନିକାଣ୍ଡ ଘଟି ୭୦ ରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ ପରିବା ଲୋକଙ୍କ ଦୋକାନ ଘର ପୋଡି ପାଉଁଶ ହୋଇଯାଇଛି। ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ତରଫରୁ ଅସ୍ଥାୟୀ ଭାବେ조 ଯୋଗାଇ ଦିଆ ଯାଇଥିବା ପିଣ୍ଡି ରେ ଦୀର୍ଘ ୪୦ ବର୍ଷ ଧରି ଜରିପାଳ ଟାଣି ପରିବା ବ୍ୟବସାୟ କରି ଆସୁଥିଲେ। ହେଲେ ଅଗ୍ନିକାଣ୍ଡ ଘଟି ସବୁ ଧ୍ୱଂସ ହେବାପରେ ପ୍ରାକୃତିକ ବିପର୍ଯ୍ୟୟ ବା ଅଗ୍ନିକାଣ୍ଡ ରୁ ରକ୍ଷା ପାଇବା ପାଇଁ ସ୍ଥାୟୀ ବ୍ୟବସ୍ଥା ଦାବିକୁ ବନ୍ଦର ପଛାସନ କୁ ଜଣାଇବେ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ବିଜେଡି ନେତା ବାପି ସର୍ଖେଲ୍। ପାରାଦୀପ ର ଅନ୍ତେବାସୀ ଏହି ମୂଖ୍ୟ ପରିବା ବ୍ୟବସାୟ କେନ୍ଦ୍ର ଉପରେ ନିର୍ଭର କରିଥାନ୍ତି। ତେଣୁ ଖୁବଶୀଘ୍ର ସ୍ଥାୟୀ ଭାବେ ପରିବା ବ୍ୟବସାୟ କିପରି କରାଯିବ ସେନେଇ ବନ୍ଦର ପ୍ରଶାସନ କୁ ଦାବି ରଖିବେ ବୋଲି ବିଜେଡ଼ି ନେତା ବାପି ସର୍ଖେଲ କହିଛନ୍ତି। ଏହାଦ୍ୱାରା ପରିବା ବ୍ୟବସାୟୀ ମାନଙ୍କର ଦିର୍ଘ ଦିନର ସମସ୍ୟା ସମାଧାନ ହେବା ସହିତ ଉଠା ଦୋକାନୀ ମାନେ ମଧ୍ୟ ବ୍ୟବସାୟ କରିବାରେ ସୁବିଧା ହେବ ବୋଲି ବ୍ୟବସାୟୀ ମାନେ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି।
0
comment0
Report
VTVinit Tyagi
Feb 25, 2026 06:36:26
Roorkee, Uttarakhand:रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी बाजार में एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक युवक को दुकान से बाहर निकलते ही सड़क पर घेर लेते हैं और उसके साथ हाथापाई शुरू कर देते हैं। बीच बाजार में हो रही इस मारपीट के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहते हैं, लेकिन कोई भी युवक को बचाने के लिए आगे आता दिखाई नहीं देता। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। यदि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलती है तो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report

SKSantosh Kumar
Feb 25, 2026 06:35:39
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
RSR.B. Singh
Feb 25, 2026 06:35:23
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले से रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें महज 100 रुपये ना देने पर बेटे ने अपने पिता का लाठी से सिर फोड़ दिया, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव गनेशगंज का है, जहां पिता जयराम अहिरवार से उनके मंझले बेटे दुर्गेश अहिरवार ने 100 रूपयों की मांग की, जिस पर पिता ने बेटे को पैसे देने से इंकार कर दिया, इस बात से बेटा इतना नाराज हो गया की पहले तो उसने गुस्से में घर पर रखे ऑटो रिक्शा और बाइक में तोड़फोड़ की और फिर पिता जयराम का डंडे से सिर फोड़ दिया और मौके से भाग गया, परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की मदद से घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है
0
comment0
Report
MSMAYUR SHUKLA
Feb 25, 2026 06:33:49
khiri, Uttar Pradesh:शंकराचार्य स्वामी अवि मुक्तेश्वर आनंद के ऊपर जहां एक तरफ कार्रवाई की तलवार लटक रही है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कि उनसे मुलाकात के बाद कांग्रेस पार्टी पूरी तरह समर्थन में आ गई है लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया गया है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को शंकराचार्य के चरणों में बैठा हुआ दिखाया है कांग्रेस नेता आर्यन मिश्रा ने ये पोस्टर लगाया और कहा कि जिसने स्वामी जी के ऊपर झूठे आरोप लगाया है वह बीजेपी का पाला हुआ गुंडा है खुद इसके खिलाफ कई मुकदमे है अगर शंकराचार्य जी के ऊपर कोई कार्रवाई हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे आज सभी 75 जिलों में प्रधानमंत्री मोदी के नाम डीएम को शांति पूर्वक ज्ञापन सौंपेंगे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top