829104
पलामू में छठ पर्व की तैयारियां पूरी, कोयल नदी रिवर फ्रंट पर विशेष इंतजाम
Palamu, Jharkhand:पलामू में छठ पर्व को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। मेदिनीनगर के कोयल नदी रिवर फ्रंट पर विशेष सफाई की गई है। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, लाइटिंग और माइकिंग की व्यवस्था भी की गई है। महापर्व के तीसरे दिन, आज शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शिक्षा मंत्री के बयान पर हंगामा, राजस्थान में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
Kota, Rajasthan:शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान पर बवाल, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन युवाओं को 'गुंडा' कहने पर भड़के कांग्रेसी, आवास का घेराव करने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोका राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के हालिया विवादित बयान को लेकर सियासी पारा गरमा गया है। जंतर-मंतर पर अपनी मांगों के समर्थन में धरना दे रहे युवाओं को मंत्री द्वारा 'गुंडे' बताए जाने के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया。 नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता एलआईसी बिल्डिंग, वीर सावरकर मेन रोड पर एकत्रित हुए और वहां से शिक्षा मंत्री के आवास की ओर कूच किया। प्रदर्शनकर्ताओं की योजना शिक्षा मंत्री को गांधीवादी तरीके से गुलाब का फूल भेंट कर अपना विरोध जताने की थी। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए भारी बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को मंत्री के आवास तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के चलते कांग्रेसी अपना प्रतीकात्मक विरोध दर्ज नहीं करा सके。 पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कार्यकर्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया। कांग्रेस नेताओं ने दिलावर के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति के लिए बेहद अशोभनीय करार दिया। प्रदर्शन स्थल पर शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो उस के जोरदार नारे गूंजते रहे। कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि प्रदेश के युवाओं का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।0
0
Report
कारगिल विजय दिवस पर पिलानी में मुफ्त नेत्र शिविर: 300 से ज्यादा मरीज लाभान्वित
Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी, झुंझुनूं कारगिल विजय दिवस पर पिलानी में निशुल्क नेत्र शिविर शहीद वीरांगना बिमला देवी व पुत्र विक्रम नीमड़ रहे मुख्य अतिथि देश सबसे प्यारा, बेटे-पोते भी रक्षा को तैयार — वीरांगना बिमला 300 से ज्यादा मरीजों की आधुनिक मशीनों से हुई आंखों की जांच जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे व दवाइयों का किया वितरण डॉ. मधुसूदन मालानी के सेवा कार्यों की अतिथियों ने सराहना कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीर शहीदों की स्मृति को समर्पित 'नेत्र सेवा अभियान' के तहत झुंझुनूं जिले के पिलानी के बिरला सार्वजनिक अस्पताल में जनसेवक डॉ. मधुसुदन मालानी के संयोजन में रविवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कारगिल शहीद शीशराम नीमड़ की वीरांगना बिमला देवी एवं उनके पुत्र विक्रम नीमड़ के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अतिथियों का आयोजकों ने साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर वीरांगना बिमला देवी ने भावुक होते हुए कहा कि हमें हमारा देश सबसे ज्यादा प्यारा लगता है। देश की रक्षा के लिए हमारे बेटे और पोते भी हर समय तैयार रहेंगे। उनके इस संबोधन ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। पुत्र विक्रम नीमड़ ने भी शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रसेवा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में जनसेवक डॉ. मधुसूदन मालानी द्वारा लगातार आयोजित किए जा रहे निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविरों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों की अतिथियों ने मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के ऐसे प्रयास लोगों के जीवन में नई रोशनी लाने का कार्य कर रहे हैं। शिविर में सुप्रसिद्ध मेडिकल रेटिना स्पेशलिस्ट एवं फेको सर्जन डॉ. आर. के. खत्री तथा उनकी विशेषज्ञ टीम ने आधुनिक मशीनों से सैकड़ों मरीजों की आंखों की जांच की। जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां एवं चश्मों का वितरण भी किया गया। शिविर में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान मुरलीमनोहर शर्मा, अस्पताल के सीएमओ डॉ. आर.के. जैन, पवन जखोड़िया, विनोद गाडिया, राधेश्याम मान, सुभाष आलड़िया, भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। कारगिल विजय दिवस पर आयोजित इस सेवा शिविर में राष्ट्रभक्ति, शहीदों के प्रति सम्मान और समाज सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे。 बाइट : डॉ. मधुसुदन मालानी, शिविर संयोजक0
0
Report
बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने राजस्थान सरकार और शिक्षा मंत्री पर निशाना, UCC पर सवाल
Dungarpur, Rajasthan:बीएपी सांसद राजकुमार रोत का राजस्थान सरकार और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर हमला, UCC और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल इस बयान के बाद डूंगरपुर सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत पर निशाना साधा गया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, समान नागरिक संहिता (UCC) और संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) में आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार की नीतियों की कड़े शब्दों में आलोचना की है। आसपुर विधायक उमेश मीणा, जिला अध्यक्ष अनुतोष रोत सहित पार्टी के अन्य नेताओं की मौजदूगी में सांसद राजकुमार रोत ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के एक हालिया बयान पर तंज कसते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का एक बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि 'अगर केंद्र के शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे देंगे, तो मैं भी दे दूंगा।’ मैं उनसे पूछना चाहता हूँ कि आप अपना इस्तीफा कब दे रहे हैं? राजस्थान के युवाओं और शिक्षकों को केंद्र से ज़्यादा आपके इस्तीफे की ज़रूरत है, क्योंकि आपने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बदहाल कर दिया है। यूएन (UN) में आदिवासियों की स्थिति और राष्ट्रीय पार्टियों की नीति पर साधा निशाना संयुक्त राष्ट्र संघ में देश के आदिवासी का प्रतिनिधित्व करने के बाद डूंगरपुर लौटने पर सांसद रोत ने आदिवासियों के अधिकारों की पैरवी का जिक्र करते हुए राजकुमार रोत ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों राष्ट्रीय पार्टियां आदिवासियों को केवल वोट बैंक समझती हैं। मानगढ़ धाम पर आकर कांग्रेस और बीजेपी के बड़े नेता कहते हैं कि आदिवासी यहाँ के मूल निवासी हैं, लेकिन विश्व पटल (UN) पर भारत सरकार 1982 से लगातार यह बयान देती आ रही है कि भारत में कोई विशेष आदिवासी समुदाय नहीं रहता। यह आदिवासियों के साथ सबसे बड़ा कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि भारत आदिवासी पार्टी और विभिन्न सामाजिक संगठन पूरे देश के आदिवासी इलाकों में जन-जागरण अभियान चलाएंगे और राष्ट्रीय पार्टियों के इस दोहरे रवैये का पर्दाफाश करेंगे। यूसीसी (UCC) के नाम पर धार्मिक राजनीति का आरोप यूसीसी (Uniform Civil Code) के मुद्दे पर बोलते हुए रोत ने उदयपुर से बीजेपी सांसद मन्नालाल रावत द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र पर कड़ा विरोध जताया। जानकारी मिली है कि उदयपुर सांसद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि यूसीसी से केवल उन्हीं आदिवासियों को बाहर रखा जाए जो खुद को 'हिंदू' लिखते हैं, जबकि पारंपरिक या अन्य धर्म मानने वाले आदिवासियों को यूसीसी में शामिल कर उनके अधिकार समाप्त कर दिए जाएं। रोत ने कहा कि बीजेपी राजस्थान में यूसीसी के नाम पर धर्म का कार्ड खेल रही है और आदिवासियों को आपस में लड़ाने की साजिश रच रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूसीसी और धर्म दोनों अलग विषय हैं तथा इस तरह की भेदभावपूर्ण नीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
सीकर में दिन दहाड़े लूट का प्रयास: ज्वेलर शोरूम में फायरिंग, लुटेरे फरार
Noida, Uttar Pradesh:सीकर में दिन दहाड़े लूट का प्रयास फायरिंग कर लूट का किया प्रयास ज्वेलर के शोरूम पर किया पयास सायरन बजने से फरार हुए लुटेरे एएसपी तेजपाल सिंह ने की पुष्टि तनिष्क ज्वेलर शोरूम पर घटना0
0
Report
झज्जर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला सैनिक भवन में सम्मान समारोह
Jhajjar, Haryana:कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला सैनिक भवन, झज्जर में रविवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त वर्षा खंनगवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और कारगिल युद्ध के वीर शहीदों तथा पूर्व सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक जीत का दिन नहीं, बल्कि देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सैनिकों के अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर देशहित में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आन, बान और शान की रक्षा के लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिए। कारगिल के वीरों के अद्वितीय बलिदान के कारण ही आज देशवासी सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हम सभी के लिए गर्व और सम्मान का दिन है तथा यह आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करता है। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों, जिला प्रशासन के अधिकारियों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया और कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।0
0
Report
कलाधाम में नलकूप गड्ढे से बच्चे की मौत, ठेकेदार पर एफआईआर
Greater Noida, Uttar Pradesh:कलाधाम में नलकूप के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बच्चे की मौत का मामला ग्रेनो प्राधिकरण ठेकेदार के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर सुपरवाइजर व तकनीकी सुपरवाइजर को नौकरी से निकाला, एफआईआर भी दर्ज सीईओ ने घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क दो स्थित कलाधाम सोसाइटी में बोरवेल के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से 6 साल के मासूम की मौत हो गई। इस घटना से प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण बहुत आहत हैं। कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए बिना निर्माण कार्य शुरू करने में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। प्राधिकरण ने सख्त एक्शन लेते हुए ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नॉलेज पार्क कोतवाली में तहरीर दे दी है। साथ ही कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। इस घटना में प्राधिकरण के जल विभाग के सुपरवाइजर और तकनीकी सुपरवाइजर की अपने कार्यों के प्रति लापरवाही भी सामने आई है। इन दोनों की सेवा समाप्त कर दी गई है। तहरीर में इन दोनों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। सीईओ ने सभी वर्क सर्किल को निर्देश दिया है कि बैरिकेडिंग व सुरक्षा के सभी उपाय करने के बाद ही कार्य शुरू किए जाएं, सुरक्षा के इंतजाम के बिना कार्य शुरू करने पर संबंधित वर्क सर्किल स्टाफ और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल कलाधाम सोसाइटी में जलापूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए नलकूप बनाने का कार्य तीन दिन पहले ही शुरू हुआ है। ठेकेदार ने कार्य शुरू करने की सूचना जल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी। नलकूप के लिए गड्ढा खोदा, जिसमें पानी भर गया। कल धाम में रहने वाले केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीवान यादव का बेटा अव्यान सूर्या शनिवार देर शाम खेलते समय गड्ढे में गिर गया। पानी भरा होने से डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना से प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण बहुत व्यथित हैं। सीईओ ने ठेकेदार और जिम्मेदार स्टाफ पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। घटना की सूचना मिलते ही प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी व अन्य अधिकारियों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा की तरफ से नॉलेज पार्क कोतवाली में ठेकेदार की फर्म सुप्रीम इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के प्रोपराइटर मनोज कुमार जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। साथ ही अपने कार्यों में लापरवाही के चलते प्राधिकरण के तकनीकी सुपरवाइजर आकाश कुमार और सुपरवाइजर जॉनी कुमार के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने के लिए प्राथमिकी दे दी गई है। प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
रामनगर कुनखेत में बाघ हमला: 65 वर्षीय महिला घायल, बहू ने बचाई जान
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर वन प्रभाग के कुनखेत क्षेत्र में रविवार सुबह बाघ के हमले से हड़कंप मच गया। जंगल से सटे इलाके में घास काट रही 65 वर्षीय बसंती देवी पत्नी बाली राम पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, उसकी बहू ने शोर मचाकर बाघ को पीछे हटाने में मदद की, जिसके बाद घायल महिला को तुरंत रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि हमला गांव से काफी नजदीक हुआ है और महिला घास काटते समय झाड़ियों की ओर से अचानक बाघ निकल आया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में घायल को उपचार के लिए लाया गया। डॉक्टरों ने स्थिति देखते हुए घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया। पूर्व ग्राम प्रधान ने घटना का विवरण देते हुए कहा कि अब क्षेत्र में एम्बुलेंस इंतजार किया जा रहा है और वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की है। रेंज अधिकारी ने बताया कि घातक हमले के बाद वन विभाग की टीम ने निगरानी बढ़ा दी है और कैमरा ट्रैप सहित आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा उपायों और ग्रामीणों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की ज़िम्मेदारी वन विभाग के सामने है।0
0
Report
दिन में बची जान, रात में ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली शामली। जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कस्बा एलम निवासी अनुज ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले शनिवार दिन में भी उसने बागपत जनपद के बुढ़पुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन ट्रेन चालक ने समय रहते ट्रेन रोककर उसकी जान बचा ली थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिजन अनुज को अपने साथ घर ले आए थे। बताया जा रहा है कि घर पहुंचने के बाद उसका पड़ोसी से विवाद हो गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस उसे थाने ले गई। बाद में पूछताछ के उपरांत पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद देर रात अनुज कथित रूप से फिर घर से निकल गया और कांधला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
भ्रूण मिलने पर माँ के बारे में बड़ा सवाल, पुलिस जांच जारी
Pali, Rajasthan:एक कृत्य ने माँ की ममता को किया शर्मसार, पाली शहर के मिल गेट क्षेत्र में मिला भ्रूण, पुलिस को मिली सूचना पर रखवाया मोर्चरी में, औद्योगिक थाना पुलिस कर रही है कार्रवाई, लेकिन सबसे बड़ा सवाल की 'आखिर कौन है वो निर्लज माँ ! जिसे अपने ही कोख की नही रही परवाह।0
0
Report
Advertisement
इटावे के नहर में पांच फीट का मगरमच्छ, हड़कंप—सेंचुरी ने उसे चंबल नदी में छोड़ा
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में एक नहर में विशाल मगरमच्छ देखने से इलाके में मचा हड़कंप, मगरमच्छ की सूचना सेंचुरी कर्मियों को दी गई मौके पर पहुंचे सेंचुरी कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक वास चंबल नदी में छोड़ा है। इटावा जनपद के बढ़पुरा क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ायता गांव के पास नहर में एक लगभग 5 फीट लंबा मगरमच्छ देखने से इलाके में हड़कंप मच गया ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा गया जिसके बाद चंबल सेंचुरी कर्मियों को सूचना दी गई मौके पर पहुंची सेंचुरीकर्मी ने कड़ी मशक्कत करते हुए कई घंटे की रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को उसके प्राकृतिकवास चंबल नदी में छोड़ा तब जाकर गांव वालों ने राहत की सांस ली है।0
0
Report
मुज़फ्फरपुर संतोष हत्या: प्रेम प्रसंग और वर्चस्व के कारण दोनों आरोपी गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:मुज़फ्फरपुर मोतीहारी फोरलेन के मोतीपुर बस स्टैंड फ्लाईओवर पर संतोष की हत्या के मामले में पुलिस ने चार दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग और आपसी वर्चस्व के कारण संतोष के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गोलीबारी कर हत्या की गई थी. हत्या के बाद शव को मुज़फ्फरपुर मोतीहारी फोरलेन पर फेंक दिया गया था. एसडीपीओ-1 सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मौजूदा हत्याकांड का खुलासा करते हुए साहेबगंज निवासी मंतोष कुमार और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है. प्रारम्भिक पूछताछ में अपराध की वजह प्रेम प्रसंग और आपसी वर्चस्व का मामला सामने आया है. घटना बीते 21-22 जुलाई की देर रात मोतीपुर थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की और बाद में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अभी उनसे पूछताछ कर अन्य पहलुओं की जांच कर रही है ताकि जो लोग भी शामिल हैं उनकी गिरफ्तारी की जा सके.0
0
Report
बागपत के किशनपुर बराल गांव में रेलवे ट्रैक पर वायरल वीडियो, जानलेवा स्टंट चर्चा
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में रमाला थाना क्षेत्र के किशनपुर बराल गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक रेलगाड़ी के सामने रेलवे ट्रैक पर लेटा दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा युवक पास में खड़ा नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में हैरानी और चर्चा का माहौल है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब का है और किस परिस्थिति में बनाया गया। मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। यदि वीडियो वास्तविक है, तो यह बेहद खतरनाक और लापरवाही भरा कृत्य माना जाएगा। रेलवे ट्रैक पर इस तरह के स्टंट या वीडियो बनाना जानलेवा हो सकता है। कृपया ऐसी हरकतों से बचें और दूसरों को भी जागरूक करें।0
0
Report
Advertisement
अजमेर दरगाह में ईद- मिलादुन्नबी की तैयारी शुरू, 1501वें जश्न की पहली मीटिंग आयोजित
Ajmer, Rajasthan:रहमतुललील आलामीन हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम के यौमे विलादत के मौके पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारी अजमेर दरगाह में शुरू हो गई है। 1501 वा जश्ने विलादत व बाराह वफात के प्रोग्राम की पहली मीटिंग सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ रहमतुल्लाह अलैही की दरगाह की अकबरी मस्जिद में हुई। जहा शहर भर की मुस्लिम तंजीमों समेत मुख़्तलिफ़ बिरादरियों के ज़िम्मेदारान ने शिरकत की। दरगाह अंजुमन सैय्यद ज़ादगान के सैकेट्री हाजी सैय्यद कलीमुद्दीन चिश्ती ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी शहर की तमाम मुस्लिम बिरादरियों के सदर और ज़िम्मेदारो को साथ लेकर अकबरी मस्जिद में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर मेश्वराती मीटिंग की गई है। सूफी इंटरनेशनल तंज़ीम के ज़ेरे निगरा ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 12 रबी उल अव्वल को निकाला जाएगा,जिसमें दरगाह कमेटी और दोनों अंजुमनों समेत मुस्लिम तंजीमों का तआवुन रहेगा। मीटिंग में मौजूद ज़िम्मेदारो ने जुलुस में किये जाने वाले इंतजामात को लेकर अपने अपने ख्यालात बयान किये। ईद मिलादुन्नाबी का जुलुस अंदर कोट अढाई दिन का झोपड़ा से शुरू होगा जो क़ुतुब साहब का चिल्ला शरीफ पहुंच कर इज़्तिमाई दुआ में तब्दील होगा।0
0
Report
राष्ट्रीय सुरक्षा सभी नागरिकों का संयुक्त दायित्व है: रक्षा मंत्री
Aram Pora, Ganderbal, राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह 140 करोड़ देशवासियों का सामूहिक दायित्व भी है। देश के हर नागरिक में सैनिक जैसी चेतना अवश्य होनी चाहिए। प्रत्येक भारतीय के भीतर राष्ट्र प्रथम का भाव, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा सदैव जागृत रहनी चाहिए。0
0
Report
भारत बनाम पाकिस्तान: टेक इकोसिस्टम उन्नत, पाकिस्तान आतंकवाद और इनफिल्ट्रेशन में
Aram Pora, Ganderbal, आज भारत और पाकिस्तान के रास्ते एकदम अलग-अलग हैं। भारत Start-up Eco-system खड़ा कर रहा है, तो पाकिस्तान Terror Eco-system खड़ा कर रहा है। भारत Chip Design कर रहा है, तो पाकिस्तान Terror Design में लगा है। भारत Innovation और Development का नेतृत्व कर रहा है, जबकि पाकिस्तान Terrorism और Infiltration का。0
0
Report
Advertisement
