829104
पलामू में डालटनगंज विधानसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल
Palamu, Jharkhand:पलामू के डालटनगंज विधानसभा सीट से कई दिग्गजों ने आज नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। BJP उम्मीदवार और विधायक आलोक चौरसिया, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, आजाद समाज पार्टी के अजय सिंह चेरो समेत अन्य प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र भरे हैं। BJP उम्मीदवार आलोक चौरसिया के नामांकन कार्यक्रम में भारत सरकार के कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे और यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जींद में शैलजा ने सरकार घोषणाओं बावजूद जमीन पर काम नहीं दिखने का आरोप
Jhanj Kalan, Haryana:जींड में कष्ट निवारण समिति की बैठक में सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जहां जनता की समस्याओं को लेकर प्रशासन को जवाबदेह बनाने की बात हुई, वहीं शैलजा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था, साइबर क्राइम, अवैध हथियार, मतदाता सूचियों और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। शैलजा ने सवाल उठाया कि आखिर बड़ी-बड़ी घोषणाओं के बावजूद जमीन पर हालात क्यों नहीं बदल रहे? कुमारी शैलजा ने कानून व्यवस्था पर हमला: उन्होंने सवाल किया कि जब प्रदेश में हत्या, दुष्कर्म, साइबर क्राइम और अवैध हथियारों से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं तो शासन-प्रशासन और इंटेलिजेंस आखिर क्या कर रही है? उन्होंने कहा कि केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के बीच भी पर्याप्त तालमेल नजर नहीं आता। अवैध हथियारों को लेकर उन्होंने बड़ा सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर ये हथियार कहां से आ रहे हैं और इनके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी तह तक जाना बेहद जरूरी है। मतदाता सूची पर सवाल: शैलजा ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूचियों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूचियों से कटने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मुलाकात नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। शैलजा ने कहा कि हर नागरिक का अधिकार है कि सही मतदाता सूची बने और गलत वोट न पड़े। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की। घोषणाओं और विकास पर घेरा: सरकार की विकास योजनाओं पर निशाना साधते हुए शैलजा ने कहा कि घोषणाएं तो बड़ी-बड़ी हो रही हैं, लेकिन बजट और धरातल पर काम दिखाई नहीं देता। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था, सड़कों, पानी, पार्कों और बिजली की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि शहरों और गांवों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मुख्यमंत्री घोषणाएं वर्षों बाद भी फाइलों में अटकी हुई हैं। जनता की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई: बैठक में लोगों ने अपनी समस्याएं सांसद कुमारी शैलजा के सामने रखीं। शैलजा ने संबंधित अधिकारियों से समस्याओं की जानकारी ली और लंबित मामलों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का असली काम कागजों पर योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ आम आदमी तक पहुंचाना है। जनता की शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई होनी चाहिए और अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।0
0
Report
अलीगढ़ होटल में ₹5.5 लाख के जुए के साथ 17 गिरफ्तार
Aligarh, Uttar Pradesh:होटल मैलरोज-इन में पुलिस ने पकड़ा ₹5.50 लाख का जुआ, छापामार कार्रवाई के दौरान मौके से 17 लोगों की गिरफ्तारी की गई, मौके से ₹5.50 लाख की नगदी, ताश की गड्डियां, चीटिंग डिवाइस और फोटो आईडी बरामद, पकड़े गए लोगों की होटल के बाहर खड़ी कई कार भी जप्त की गई, पकड़े गए लोगों में जुआ संचालक, होटल रिसेप्शनिस्ट, रैकी करने वाला युवक भी है शामिल, सीओ तृतीय सर्वम सिंह की टीम ने की छापा मार करवाई, सिविल लाइन थाना इलाके के मैरिस रोड स्थित मैलरोज-इन होटल का मामला.0
0
Report
आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में पहली किडनी ट्रांसप्लांट, पत्नी ने पति को दी नई जिंदगी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। एसएन मेडिकल कॉलेज में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया है। खास बात यह रही कि पत्नी ने अपनी एक किडनी देकर पति को नई जिंदगी दी। इस बड़ी उपलब्धि के बाद केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टरों की पूरी टीम को सम्मानित किया। एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी प्रत्यारोपण की दिशा में यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। महेंद्र सिंह को उनकी पत्नी मीना ने किडनी दान की, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट किया। पहली ही कोशिश में ऑपरेशन के सफल होने से मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग में खुशी की लहर है। यह सफलता अंगदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की मुहिम को भी नई मजबूती देगी। साल 2023 में करीब 8 हजार 3 लोगों ने अंगदान की शपथ ली थी और अब एसएन मेडिकल कॉलेज में सफल किडनी ट्रांसप्लांट ने इस संकल्प को एक बड़ी कामयाबी में बदल दिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर ट्रांसप्लांट टीम को सम्मानित किया। डॉ. अपूर्व जैन समेत ऑपरेशन को सफल बनाने वाली पूरी टीम को सम्मान मिला। वहीं एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए मील का पत्थर साबित होगी और भविष्य में अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में सेना अध्यक्ष व DGP की बैठक, सीमा और आंतरिक सुरक्षा पर विमर्श
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnuथल सेना अध्यक्ष जनरल धीरज सेठ और DGP राजीव कुमार शर्मा की मुलाकात अंतर्राष्ट्रीय सीमा सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा सेना-पुलिस के बीच बेहतर समन्वय और आसूचना साझा करने पर जोर संयुक्त क्षेत्रीय निगरानी तंत्र मजबूत करने पर बनी सहमति प्राकृतिक आपदा में SDRF के साथ सेना के सहयोग पर भी चर्चा प्रशिक्षण और क्षमता संवर्द्धन के लिए बेहतर तालमेल पर सहमति हालिया सेना भर्ती में पुलिस सहयोग को बताया गया समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण0
0
Report
जयपुर के स्कूलों के बच्चों ने वोट ब्रांड एंबेसडर बनकर मतदान जागरूकता अभियान चलाया
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। बच्चे बने 'वोट के ब्रांड एंबेसडर', स्कूलों से निकली जागरूकता रैली। सांगानेर में बच्चों ने संभाली मतदान जागरूकता की कमान। हाथों में तख्तियां, जुबां पर नारे... बच्चों ने दिया वोट का संदेश। स्कूल की गलियों से आमजन तक पहुंचा 'वोट जरूरी' का संदेश। विद्यार्थियों ने कहा-मतदान अधिकार भी, जिम्मेदारी भी। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर वोट जरूरी, बच्चों की अपील। सांगानेर के कई स्कूलों में SVEEP के तहत जन-जागरूकता रैली। बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान। विद्यालयों से आसपास के क्षेत्रों तक निकली मतदाता जागरूकता रैली। बच्चों की तख्तियों ने जगाई वोट की अलख। SDM विकास प्रजापत और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में चल रहा अभियान। स्कूलों में रैली के साथ मतदाता जागरूकता की अलग-अलग गतिविधियां। हर मतदाता बूथ तक पहुंचे, मतदान प्रतिशत बढ़े।0
0
Report
सिकंद्राराऊ में दबंगों ने परिवार पर किया हमला, चार नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ-कोतवाली क्षेत्र के गांव टोडरपुर में दबंगों द्वारा एक परिवार के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जनपद एटा के थाना जलेसर क्षेत्र के गांव वीर नगर नारऊ निवासी अखिलेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 25 अगस्त की शाम करीब सात बजे अपनी बहन के घर गांव टोडरपुर पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही राहुल, संजू, सोनू पुत्रगण पप्पू तथा पप्पू पुत्र चंद्रपाल ने उसके बहनोई से उधार के पैसों को लेकर विवाद करते हुए उसकी गाड़ी की चाबी जबरन निकाल ली। पीड़ित के अनुसार जब उसने चाबी वापस मांगी तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन लक्ष्मी, करिश्मा तथा चाचा ठाकुरदास के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे भी घायल हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसकी बहन का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
बारामती में अजित पवार की प्रतिमा के सामने राखी: पेड़ से जुड़ी रक्षाबंधन परंपरा
Rui, Maharashtra:बारामतीत दादांच्या आठवणीत वृक्षाला बांधल्या राख्या..... वडाच्या झाडाला राख्या बांधून रक्षाबंधन साजरं... Anchor _ बहिण भावाच्या आपुलकीच्या नात्याचा रक्षाबंधन सण उद्या साजरा होतोय. या सणाच्या पूर्वसंध्येला बारामतीत लाडक्या बहिणींनी राज्याचे माजी उपमुख्यमंत्री दिवंगत नेते अजित पवार यांच्या प्रतिमेला औक्षण करून वडाच्या झाडाला राखी बांधून रक्षाबंधन साजरं केल आहे. अजित पवारांचं वृक्षांवरती प्रेम होतं, तळहातातील झाडांप्रमाणे ते वृक्षांना जपायचे, त्यांनी वृक्षारोपणावरती कायम भर दिला म्हणून या लाडक्या बहिणींनी दादांनी लावलेल्या वडाच्या झाडाला राख्या बांधून आपलं बहीण भावाचं नातं अधिक घट्ट केल. विशाल जाधव मित्रपरिवाराकडून याचं आयोजन करण्यात आलं होतं.0
0
Report
नगर निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 27 अभ्यर्थियों ने 28 नामांकन दाखिल
Pali, Rajasthan:नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में नामांकन प्रक्रिया शुरू पहले दिन 27 अभ्यर्थियों ने 28 नामांकन पत्र दाखिल किए नगरीय निकाय चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई लेकिन पहले नामांकन दाखिल कराने को लेकर ज्यादा चहलपहल नही दिखी, पहले दिन जिले में 27 अभ्यर्थियों द्वारा 28 नामांकन पत्र दाखिल किए गए जिसमें नगर निगम पाली, नगर पालिका खुडाला-फालना, तखतगढ़ एवं बाली में कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। वहीं रानीखुर्द एवं मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका में एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया इसी तरह सोजत रोड नगर पालिका में 2, सोजत सिटी में 3 तथा सादड़ी नगर पालिका में 5 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सुमेरपुर नगर पालिका में 15 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 16 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार प्रथम दिन जिले के नगरीय निकायों में कुल 27 अभ्यर्थियों द्वारा 28 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। वही भाजपा एवं कांग्रेस द्वारा टिकट सूची जारी नही होने को लेकर सस्पेंस जारी है वही दोनों ही दलों द्वारा पैनल प्रदेश नेतृत्व को भेज दिए है ।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म: डॉक्टर मालिक गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर हिंदू युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, प्रसिद्ध डॉक्टर व कॉलेज का मालिक गिरफ्तार, आरोपी इरशाद उर्फ सम्राट हुआ गिरफ्तार, पुलिस 5 आरोपियों को भेज चुकी अबतक जेल, सामूहिक दुष्कर्म में 2 अन्य आरोपी अभी फरार, पीड़ित की वीडियो बनाकर किया था रेप, नाबालिक से कॉलेज में होती थी रेप की वारदात, रेप आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी, SP अपराधियों की संपत्ति पर भी होगा एक्शन, SP आरोपियों ने महीनों तक किया नाबालिक से रेप, नगर कोतवाली के रामलीला टिल्ले का मामला।0
0
Report
Advertisement
नहर किनारे डॉल्फिन के रेस्क्यू के बाद राप्ती में मौत, वन विभाग पर सवाल
Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में नहर से सटे एक पोखरे में डॉल्फिन मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और डॉल्फिन को सुरक्षित रेस्क्यू किया। लेकिन राप्ती नदी में छोड़ने के दौरान डॉल्फिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना को लेकर वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी लोगों में चर्चा बनी हुई है। मामला सिरसिया थाना क्षेत्र के रानीपुर चौबेपुरवा गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि यहां नहर से सटे पोखरे में लोगों ने एक डॉल्फिन को देखा। डॉल्फिन मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। वन विभाग की टीम ने डॉल्फिन को पोखरे से सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे राप्ती नदी में छोड़ने की तयारी की गई। बताया जा रहा है कि डॉल्फिन को राप्ती नदी में छोड़ने के दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने मामले को लेकर चुप्पी साध ली है。 डॉल्फिन की मौत कैसे हुई और रेस्क्यू के दौरान क्या परिस्थितियां थीं, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, पूरे मामले में वन विभाग की ओर से अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है。 फिलहाल डॉल्फिन की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। वन विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी。0
0
Report
सीतापुर में पैनकार्ड धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़; 3 गिरफ्तार
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। पैन कार्ड बनाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़। तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। ग्रामीणों को झांसा देकर आधार कार्ड और बायोमेट्रिक का कर रहे थे दुरुपयोग। आधार कार्ड से फर्जी सिम निकलवा कर बैंक में खोलते थे खाते। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने तीनों शातिर अभियुक्तों को पकड़ा। हरदोई जनपद के रहने वाले हैं तीनों शातिर । एएसपी दुर्गेश सिंह ने किया खुलासा। मिश्रिख कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता.0
0
Report
बनासकाठा के दो युवक नेपाल में सुरक्षित, परिवार ने राहत की सांस ली
Palanpur, Gujarat:બનાસકાંઠા જિલ્લોના ધાનેરાના લવારા ગામના બે ಯುವકો કિરણ બોગુ અને પ્રવીણ સવાણી નેપાળના કાઠમાંડુમાં હોવાના સમાચાર આવ્યા. દીકરીના ચિંતા ને લઈને પરિવારાએ કંટ્રોલ રૂમમાં જાણ કરી હતી. પ્રવીણ અને કિરણ નામના યુવાનો 6 મહિના થી નેપાળમાં કંપનીમાં નોકરી કરવા ગયા હતાં. યુવકોની ખબર મળતા પરિવારને રાહતનો શ્વાસ લાગ્યો.0
0
Report
Advertisement
आरा में गोली लगने से 16 वर्षीय किशोर घायल, पुलिस जांच में जुटी
Mumbai, Maharashtra:आरा के नगर थाना क्षेत्र में आज संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से 16 वर्षीय किशोर जख्मी हो गया। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डाक्टरों की टीम ने फर्स्ट एड कर बेहतर ईलाज के लिए पटना रेफर कर दिया जख्मी किशोर की पहचान अहिरपुरवा निवासी अंकित प्रसाद सिंह के 16 वर्षीय पुत्र अमन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोली किशोर के कमर के ऊपर लगी है। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज किया, लेकिन स्थिति बिगड़ते हुए देख बेहतर ईलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। किशोर को गोली किन परिस्थितियों में लगी, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही गोली लगने की वास्तविक वजह और घटना की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।0
0
Report
गर्दनीबाग में सम्राट चौधरी की घोषणा पर छात्र जश्न मनाते दिखे
Patna, Bihar:मांगे पूरी होने के बाद गर्दनीबाग में छात्र जश्न मना रहे है। मिस्टेक तिवारी से माफीनामा आया है। वही गर्दनीबाग में छात्रों में खुशी का माहौल है छात्रों का कहना है मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हमारी मांगों को मान लिया है। छात्रों ने कहा सम्राट चौधरी कहते हैं । अमित कुमार के पद चोन पर चलने का काम करेंगे और उन्होंने छात्रों के हित में फैसला देकर साबित भी किया है क्यों छात्रों के हित के लिए काम कर रहे हैं और नीतीश कुमार के पद चिन्ह पर चल रहे हैं । छात्रों ने कहा सरकार ने रक्षाबंधन पर हम लोग को तोहफा दिया है। वहीं छात्र डफली बजाकर जश्न मना रहे हैं0
0
Report
समस्तीपुर ओवरब्रिज वन-वे: 28 अगस्त से, रात9-7 बजे तक यातायात बंद
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर की लाइफलाइन ओवरब्रिज किया गया वन-वे .रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक पुल पर वाहनों का परिचालन रहेगा बंद, मरम्मत कार्य में हो रही परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया निर्णय ।\n\nसमस्तीपुर की लाइफलाइन माने जाने वाले ओवरब्रिज को एक बार फिर 28 अगस्त से अगले एक सप्ताह के लिए वन-वे किया जा रहा है। वहीं, रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक पुल पर दोनों ओर से वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य में हो रही परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। सदर एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज की मरम्मत को लेकर इसे 1 जुलाई से 15 August तक बंद रखा गया था। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद 14 अगस्त की शाम से पुल को यातायात के लिए खोल दिया गया था। हालांकि, पुल पर अभी कई काम बाकी हैं। निर्माण सामग्री रखे होने और वाहनों के दबाव के कारण पुल पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे मरम्मत कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इसी को देखते हुए 28 अगस्त, शुक्रवार की सुबह 7 बजे से पुल को वन-वे करने का निर्णय लिया गया है। वन-वे व्यवस्था के दौरान सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक केवल एक दिशा में वाहनों का परिचालन होगा। वहीं, रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक पुल पर किसी भी दिशा से वाहनों का परिचालन नहीं होगा। सदर एसडीओ ने बताया कि सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक वन-वे व्यवस्था के दौरान दरभंगा की ओर से यानी चीनी मिल चौक की तरफ से आने वाले वाहन ही ओवरब्रिज से कलेक्ट्रेट की ओर जा सकेंगे। वहीं, कलेक्ट्रेट से दरभंगा की ओर जाने वाले वाहनों को पुल के नीचे से भोला टॉकीज रेलवे गुमटी, धर्मपुर और बाईपास बांध होते हुए बूढ़ी गंडक नदी पार कर दरभंगा की ओर जाना होगा।\nसदर एसडीओ ने बताया कि पुल पर अभी काफी काम बाकी है और निर्माण सामग्री रखी हुई है। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है और मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए फिलहाल पुल को वन-वे करने तथा रात के समय वाहनों का परिचालन बंद रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि मरम्मत कार्य को जल्द पूरा किया जा सके।0
0
Report
Advertisement
