Back
बोकारो के गोमिया में 5 हाथियों का झुंड घर में घुसा, लोगों ने शरण ली
MMMRITYUNJAI MISHRA
Feb 21, 2026 06:46:18
Bokaro Steel City, Jharkhand
बोकारो के गोमिया प्रखंड के तुलबुल इलाके में 5 हाथियों का झुंड देखा गया है। ये हाथी एक के घर में मुख्य दरवाजा को तोड़ते हुए घर के अंदर प्रवेश कर गया। गनीमत था कि घर के अंदर कोई नहीं था नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। घर के अंदर रखे सारे अनाज को चट कर गया। घर पक्का मकान था और लोग दूसरे जगह और घर के छतों में शरण लिए हुए थे। अभी भी पूरे इलाके में हाथी के चलते लोग दहशत में है। जिला प्रशासन ने एक सूची जारी किया है जहां गोमिया के इन प्रभावित क्षेत्र के रहने वालों को सामुदायिक भवन के छत या स्कूल के छत में रहने के लिए कहा गया है।
बोकारो में रात में ये हाथियों का झुंड काफी उग्र हो जा रहा है और लोगो के घरों में घुस जा रहा है। झुंड रात में लगुबुरु पहाड़ चढ़ गया है जहां जिला प्रशासन और वन विभाग ने आसपास के सभी गांवों में रहनेवाले लोगों को हाई अलर्ट जारी किया गया है। बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग ये तीनों जगहों के वन विभाग की टीम तैनात है जो दिन रात काम कर रही है और हाथियों की निगरानी ड्रोन कैमरे से रखी जा रही है। बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के इन गांवों में हाथियों का विचरण रात होते ही देखा जा रहा है जिसमें चौड़गावा, तिलैया, मूरपा, ढाका साड़म और खाकंडा है जहां इन सभी गांवों में प्रशासन द्वारा हाई अलर्ट जारी किया गया है। वन विभाग और जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। लोगो से कहा गया है कि रात को घर से नहीं निकले और हाथी दिखाई दिए तो आसपास के घर के छत पर चढ़ जाइए। जिला प्रशासन और वन विभाग के द्वारा एक सूची भी जारी किया गया है जहां लोगों को ठहरने के लिए आसपास के सामुदायिक भवन और स्कूल के छत्तों में रात गुजारने की सलाह दी गई है। बोकारो वन विभाग और जिला प्रशासन ने लोगो को आगाह किया है कि ये जंगली हाथियों का झुंड काफी आक्रामक है और पिछले दिनों 6 लोगों की जान ले चुका है ऐसे में रात को घर से नहीं निकले।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 21, 2026 08:37:420
Report
VVvirendra vasinde
FollowFeb 21, 2026 08:37:260
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 21, 2026 08:37:030
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 21, 2026 08:36:280
Report
STSumit Tharan
FollowFeb 21, 2026 08:36:110
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 21, 2026 08:35:59Katni, Madhya Pradesh:कटनी ब्रेक
कटनी के खोवा मंडी में हुआ हादसा
अनियंत्रित कार घुसी दुकान के अंदर
सुबह करीब ग्यारह बजे की घटना
दुकानदार का खोवा काउंटर पलटा खोवा पनीर बूंदी दूध का हुआ नुकसान
कुछ लोगों को आई हल्की चोटे
0
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 21, 2026 08:34:510
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowFeb 21, 2026 08:34:110
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 21, 2026 08:33:580
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 21, 2026 08:33:450
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 21, 2026 08:33:290
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 21, 2026 08:33:190
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 21, 2026 08:32:560
Report
0
Report