Back
अस्थि विसर्जन के दौरान सड़क हादसा: हरिपद मोदी की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 09, 2026 09:04:48
Bokaro Steel City, Jharkhand
अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
बताते चले कि बोकारो जिले के पिंडाजोरा थाना क्षेत्र के कुर्रा मोड़ के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय हरिपद मोदी की मौत हो गई। वे अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए दामोदर नदी जा रहे थे। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की।
कुर्रा गांव निवासी हरिपद मोदी के पिता जग्गू मोदी का हाल ही में निधन हो गया था। सोमवार सुबह हरिपद मोदी अपने परिजनों के साथ दामोदर नदी में अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कुर्रा मोड़ के पास सड़क पार करते समय बोकारो से पुरुलिया की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हरिपद मोदी की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक प्रशासन की ओर से मुआवजे की घोषणा नहीं की जाएगी, तब तक शव को नहीं उठाने दिया जाएगा। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बना रहा।
घटना की सूचना मिलते ही पिंडाजोरा थाना प्रभारी अविनाश रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम हटवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。
पुलिस ने हादसे के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है, ताकि दुर्घटना में शामिल अज्ञात टेलर वाहन की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी अविनाश रंजन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतक के घर में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
IAIqbal Ahmad
FollowMar 09, 2026 11:29:390
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 09, 2026 11:21:450
Report
AMAbhishek Mathur
FollowMar 09, 2026 11:21:310
Report
GZGAURAV ZEE
FollowMar 09, 2026 11:21:080
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 09, 2026 11:20:500
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 09, 2026 11:20:370
Report
VSVishnu Sharma
FollowMar 09, 2026 11:20:220
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 09, 2026 11:19:570
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 09, 2026 11:19:380
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 09, 2026 11:19:21Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
टिंबर मार्केट पात्रा के पास लगी आग
तत्काल का मामला
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 09, 2026 11:19:140
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 09, 2026 11:18:580
Report
0
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowMar 09, 2026 11:17:320
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 09, 2026 11:17:100
Report