829104
पलामू के कामेश्वर अवध इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों का एसपी के साथ संवाद कार्यक्रम
Palamu, Jharkhand:पलामू के मेदिनीनगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहली बार कामेश्वर अवध इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों और पलामू जिला की पहली महिला पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन के साथ एक वार्तालाप कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पुलिस की समाज के प्रति भूमिका पर चर्चा करने और महत्वपूर्ण प्रश्नों पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करना है। इस अवसर पर विधालय कर छात्रों और पुलिस अधीक्षक के बीच फेस-टु-फेस इंटरव्यू भी आयोजित किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करौली हिंडौन मार्ग पर किसानों ने जाम लगाया, नहरों में पानी नहीं पहुंचा
Karauli, Rajasthan:करौली हिंडौन मार्ग स्थित कटकड गांव में किसानों ने जाम लगा दिया। पांचना बांध से कमांड क्षेत्र की नहरो में पानी नहीं पहुंचने पर किसानों ने जाम लगा दिया । जाम से वाहनों की कतार लग गई और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है。0
0
Report
अजमेर में शिवाजी पार्क प्रतिमा हटाकर नगर निगम कार्यालय में स्थापित, 5 स्थलों का विकास
Ajmer, Rajasthan:Ajmer mein shahar vikas se juda nirnay: Shivaji Park pratima hatakar Nagar Nigam ke daftar mein sthapit, 5 sthalon ka vikas0
0
Report
अलवर सैटलाइट हॉस्पिटल में छत गिरने से डॉक्टर व महिला घायल, सरकार ने रिपोर्ट मांगी
Alwar, Rajasthan:अलवर सैटलाइट हॉस्पिटल में सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ओपीडी के कमरा नंबर 7 में डॉक्टर के चैंबर की छत का प्लास्टर अचानक पंखे सहित नीचे गिर गया, जिससे डॉक्टर और एक महिला घायल हो गए। मामले को राज्य सरकार ने गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने जिला कलेक्टर से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। हादसे में डॉक्टर सीताराम अग्रवाल के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि लक्ष्मणगढ़ निवासी 25 वर्षीय टीना नाम की महिला भी घायल हो गई। महिला अस्पताल में थायराइड की जांच कराने आई थी। बताया जा रहा है कि सैटलाइट अस्पताल के कई कमरे लंबे समय से जर्जर हालत में हैं और मरम्मत की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन ने वर्ष 2025 में पीडब्ल्यूडी को पत्र भी भेजे थे और मरम्मत के लिए राशि भी जमा करवाई गई थी, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका।0
0
Report
Advertisement
कुंवरपुर फायरिंग कांड: पुलिस का त्वरित एक्शन, तीन आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज,
Puranpur, Uttar Pradesh:कुंवरपुर फायरिंग कांड: पुलिस का त्वरित एक्शन, तीन आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज। पीलीभीत, माधौटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग की घटना के बाद पीलीभीत पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी साझा की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है।पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल बालकराम और उसके पुत्र लालराम व सोमपाल को हिरासत में ले लिया गया है। घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी 12 बोर बंदूक भी बरामद कर कब्जे में ले ली गई है। फायरिंग में दिनेश कुमार, उनकी पत्नी प्रीति, छह वर्षीय पुत्र यश तथा पड़ोसी किशोरी अंजली छर्रे लगने से घायल हुए थे। सभी घायलों का उपचार कराया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
सीएम राइज स्कूल में छज्जा गिरा, दो छात्राएं घायल—जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-सीएम राइज स्कूल में छज्जा गिरा,दो छात्राएं घायल Vo-सेंधवा के शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय (सीएम राइज) में विद्यालय की छत का एक छोटा हिस्सा (छज्जा) अचानक गिर गया हादसे में कक्षा 9 वीं की दो छात्राएं घायल हो गईं है घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को तत्काल सिविल अस्पताल सेंधवा पहुंचाया अस्पताल में उनका उपचार जारी है घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है हादसे के कारणों की जांच की जा रही है0
0
Report
धरमपुरा मुख्यमार्ग पर बाइक-कार भिड़ंत, 2 घायल युवक, पुलिस जांच जारी
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर धरमपुरा मुख्यमार्ग में बाइक एवं कार की हुई जबरदस्त भिड़ंत, सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल, हादसे में घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए भेजा गया अस्पताल, तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त, कार का अगला हिस्सा हुई क्षतिग्रस्त, दुर्घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी。0
0
Report
Advertisement
जयपुर में ISI फंडिंग एजेंट रफीक चांद आज कोर्ट में पेशी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी ISI के फंडिंग एजेंट की गिरफ़्तारी मामला आज गिरफ़्तार रफीक चांद की होगी कोर्ट में पेशी 6 दिन सीआईडी इंटेलीजेंस की रिमांड पर था आरोपी महाराष्ट्र के औरंगाबाद से हुई थी गिरफ़्तार ISI के लिए जासूसी करने वाले लोगों क़ो भारत में पैसा भेजता था आरोपी पिछले चार साल से संपर्क में था पाक ख़ुफ़िया एजेंसी के संपर्क में 6 दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आज फिर होगी कोर्ट में पेशी0
0
Report
डीपीएस पीलीभीत के दो छात्रों का इसरो प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयन, विद्यालय का बढ़ाया मान।
Puranpur, Uttar Pradesh:डीपीएस पीलीभीत के दो छात्रों का इसरो प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयन, विद्यालय का बढ़ाया मान अहमदाबाद स्थित इसरो केंद्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण में लिया हिस्सा, अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां सीखीं पीलीभीत। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), पीलीभीत के दो मेधावी छात्रों ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अहमदाबाद स्थित केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण एवं शैक्षिक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र वैभव वर्मा एवं विश्व अग्रवाल ने इस प्रशिक्षण में भाग लेकर अंतरिक्ष विज्ञान और आधुनिक तकनीक की गहन जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति रुचि एवं जागरूकता विकसित करना था। इस दौरान छात्रों ने रिमोट सेंसिंग, उपग्रह निर्माण और उनके विभिन्न उपयोगों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। इसरो के वैज्ञानिकों ने आधुनिक अंतरिक्ष तकनीकों, भारत की उपलब्धियों और भविष्य की अंतरिक्ष परियोजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। दोनों छात्रों ने प्रयोगशालाओं का भ्रमण कर वैज्ञानिक उपकरणों और अनुसंधान कार्यों को नजदीक से देखा तथा वैज्ञानिकों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। छात्रों ने इस प्रशिक्षण को अपने शैक्षणिक जीवन का यादगार और प्रेरणादायक अनुभव बताया। डीपीएस पीलीभीत की प्रधानाचार्या सुदेशना सिन्हा ने दोनों छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के शैक्षिक एवं वैज्ञानिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।0
0
Report
दिल्ली में मेगा वृक्षारोपण शुरू, 70 लाख पेड़ लगेंगे और 300 इलेक्ट्रिक बसें चालू
New Delhi, Delhi:दिल्ली में आज एक पेड़ मां के नाम कैंपेन के तहत मेगा वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत इस अंतर्गत दिल्ली में 70 लाख नए पेड़ लगाकर वृक्षारोपण किया जाएगा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अभियान की शुरुआत इसी के साथ-साथ दिल्ली वासियों को आज 300 नई इलेक्ट्रिक बस की सौगात मिलेगी, अब कुल मिलाकर दिल्ली में पब्लिक इलेक्ट्रिक बस की संख्या 4838 हो जाएगी और कल पब्लिक बस की संख्या 6593 इसी के साथ-साथ स्वचालित टेस्टिंग स्टेशन का और नए वाहन डिपो का ई-लोकार्पण किया जाएगा और साथ में नरेला में हाई सिक्योरिटी प्रिजन का ई शिलान्यास0
0
Report
Advertisement
भीनमाल नदी के बहाव में जीप पलटी, बड़ा हादसा टला
Jaipur, Rajasthan:जालोर भीनमाल नदी में पानी के बहाव के बीच पलटी जीप, हादसा टला. जीप में सवार लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर. सोमवार क्षेत्र में डेढ़ घंटे मूसलाधार बारिश के बाद नदी-नालों में पानी की आवक हुई शुरू. वणधर नदी में रपट पर पलटी जीप, बड़ा हादसा टला, लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर. सूचना पर भीनमाल पुलिस मौके पर पहुंची, Crेन की सहायता से जीप को निकाला बाहर. गनीमत रही बड़ा हादसा होने से टला.0
0
Report
क्लासरूम में मिला 5 फीट ब्लैक कोबरा, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया
Bharatpur, Rajasthan:बयाना(भरतपुर) स्कूल की क्लास रूम में मिला 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा सांप, क्लास रूम का गेट खोलते ही मेज के नीचे बैठा दिखा सांप, सांप को देख बच्चों और स्टाफ में मचा हड़कंप, वहीं स्टाफ की सूचना पर पहुंचे स्नेक कैचर ने सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा, जिसके बाद विद्यालय स्टाफ एवं स्कूली बच्चों ने ली राहत की सांस, बयाना उपखंड के गांव नगला भांड में स्थित प्र Prim ary स्कूल का है मामला।0
0
Report
बस्सी पंचायत में प्रशासक-समिति सदस्य के बीच तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल
Jaipur, Rajasthan:बस्सी की ग्राम पंचायत सांभरिया में सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर आयोजित प्रशासकीय समिति की बैठक के दौरान प्रशासक और समिति के एक सदस्य के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो में प्रशासक द्वारा समिति सदस्य की ओर चप्पल उठाने का दावा किया जा रहा है. मौके पर मौजूद अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया. प्रशासक का कहना है कि समिति का संबंधित सदस्य प्रत्येक बैठक में विकास कार्यों और ग्रामीणों को पट्टे जारी करने की प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करता है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में ग्राम विकास अधिकारी ने भी उक्त सदस्य के खिलाफ पट्टा संबंधी पत्रावलियां चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई थी. मामले को लेकर प्रशासक ने शिवदासपुरा थाने में भी लिखित शिकायत दी है. वहीं, समिति सदस्य ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि बैठकों के दौरान बहस और नोकझोंक होना सामान्य बात है. फिलहाल मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है.0
0
Report
Advertisement
सरायकेला-खरसावां में ट्रकों की भीषण भिड़ंत, दो चालक मारे गए, ट्रक आग के हवाले
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के खैरबानी के पास मंगलवार की अहले सुबह लगभग तीन बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, तीन ट्रकों और एक ट्रेलर के बीच हुई भीषण टक्कर में दो चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया। वही मौके पर पहुंचे रूठा माइंस के एंबुलेंस के द्वारा तीन घायल चालक को चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया हादसे की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया।इस दुर्घटना के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारम्भिक आशंका है कि तेज रफ्तार या असावधानी के कारण यह भीषण दुर्घटना हुई होगी.0
0
Report
जम्मू-कश्मीर में CDF से चिकित्सा सहायता की घोषणा से परिवारों को बड़ी राहत
Aram Pora, Ganderbal, In a Post On X MLA Tanvir Sadiq Said " A heartfelt thank you to Chief Minister Omar Abdullah Sahab for fulfilling a long-pending demand that will bring immense relief to countless families across Jammu & Kashmir. For years, patients battling life-threatening illnesses and their families were left running from pillar to post, desperately seeking financial assistance.\n\nThis landmark decision to allow MLAs to provide medical assistance from the Constituency Development Fund (CDF) will ensure timely support when it is needed the most, easing both financial and emotional distress. \n\nThank you, Sir, for your compassion and for making governance truly people-centric."0
0
Report
जमशेदपुर: डेढ़ साल पुरानी डकैती साजिश के फरार दो आरोपी गिरफ्तार
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: परसुडीह थाना पुलिस ने करीब डेढ़ साल पुराने डकैती की साजिश मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखीकात गोप उर्फ बेगी और समीर गोप उर्फ पोल्टु गोप के रूप में हुई है。 पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2024 को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटा गोबिंदपुर स्थित एक निर्माणाधीन फ्लैट में कुछ अपराधी अवैध हथियार के साथ डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद गठित छापेमारी टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया था। इस मामले में परसुडीह थाना कांड संख्या 144/24 दर्ज कर सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने फरार चल रहे लखीकात गोप उर्फ बेगी और समीर गोप उर्फ पोल्टु गोप के नाम का खुलासा किया था। इसके बाद से दोनों की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। लखीकात गोप के खिलाफ वर्ष 2016 में रंगदारी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज है, जबकि समीर गोप के खिलाफ रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।0
0
Report
Advertisement
