829104
गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन आयेंगे पलामू, कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी
Palamu, Jharkhand:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को पलामू दौरे पर रहेंगे। सीएम हेमंत मईया सम्मान योजना के प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने चियांकी हवाई अड्डा पहुंचेगे,जहां वो प्रमंडल के तीनों जिले पलामू, गढ़वा और लातेहार के मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लाभुकों को पहली किस्त जारी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकस है और प्रशासनिक तैयारी पूरी की जा रही है। संरक्षकों लेकर कार्यक्रम स्थल पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल को पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्त किया जा रहा है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरनाला व्यापारियों से मिले एन.के. शर्मा, अकाली दल की सरकार बनते ही राहत की घोषणा
Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला में व्यापारियों से मिले एन.के. शर्मा, पंजाब सरकार पर साधा निशाना शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक एन.के. शर्मा आज बरनाला पहुंचे, जहां उन्होंने व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें 25 से 26 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर व्यापारियों की समस्याएं सुनने और उनके सुझावों के आधार पर पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। एन.के. शर्मा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनने पर व्यापारियों को इंस्पेक्टरी राज से राहत, बीमा और स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ-साथ उनके कारोबार को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सुझावों को पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। उन्होंने पंजाब सरकार की नीतियों, नशे की समस्या और राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए। साथ ही व्यापारियों से अपील की कि वे धर्म और जाति के बजाय सरकारों के कामकाज और विकास के आधार पर अपने फैसले लें। बैठक के दौरान एन.के. शर्मा ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि उनका उद्देश्य व्यापार जगत की परेशानियों को समझना और भविष्य में उनके समाधान के लिए नीतियां तैयार करना है।0
0
Report
नूंह में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन: राहुल गांधी का पुतला फूंका, जवाब मांगा
Nuh, Haryana:JNU मामले को लेकर नूंह में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका छात्राओं से जुड़े कथित उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस नेतृत्व से मांगा जवाब, उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से जुड़े छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर मंगलवार को नूंह में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गोल्डी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय झिर कमल से मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने पुरानी तहसील के रास्ते होते हुए बड़ी मस्जिद तिराहे पर पहुंचकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका और नारेबाजी कर विरोध जताया। प्रदर्शनकर्ताओं ने मामले में जवाबदेही तय करने और उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस नेतृत्व से मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की। महिलाओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गोल्डी शर्मा ने कहा कि 11 छात्राओं से जुड़े कथित उत्पीड़न के आरोप गंभीर हैं और इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं और बेटियों के सम्मान से जुड़े मामले में कांग्रेस नेतृत्व को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपनी बेटियों को बेहतर शिक्षा और भविष्य के लिए शिक्षण संस्थानों में भेजते हैं। ऐसे में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को सुनिश्चित करना जरूरी है। गोल्डी शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आगे भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जवाबदेही तय करने की मांग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू ने भी छात्राओं से जुड़े कथित उत्पीड़न के मामले में जवाबदेही तय कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्राओं से संबंधित ऐसे गंभीर आरोपों पर संबंधित पक्षों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मांगों पर सुनवाई नहीं होने की स्थिति में भाजपा कार्यकर्ता दोबारा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा ने छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा उठाते हुए मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की。0
0
Report
हमीरपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 340 जोड़ों की हुई शादी
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 340 जोड़ों की शादी संपन्न, कुछेछा डिग्री कॉलेज ग्राउंड में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, 340 जोड़ों में 336 हिंदू जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह, जबकि 6 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया, शादी समारोह में नवविवाहित जोड़ों के लिए खाने-पीने, उपहार और अन्य व्यवस्थाओं का किया गया इंतजाम, जिलाधिकारी अशोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह और जिला समाज कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल रहे मौजूद।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव की GGIC छात्राओं की जागरूकता रैली, सुरक्षा का पाठ पढ़ातीं
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: मिशन शक्ति फेज़-6 के तहत निकाली गई जागरूकता रैली CO पुरवा अरविंद चौरसिया और SHO भवन सिंह मौर्य के नेतृत्व में निकाली गई विशाल जागरूकता रैली कॉलेज से बस स्टॉप तक छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को किया जागरूक छात्राओं ने मौके पर ही नियम तोड़ने वालों के कटवाए चालान हेलमेट न लगाने वाले बाइक सवारों को छात्राओं ने पढ़ाया सुरक्षा का पाठ चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट न लगाने वालों के भी काटे गए चालान उन्नाव की पुरवा कोतवाली क्षेत्र में GGIC की छात्राओं ने किया जागरूक।0
0
Report
उज्जैन के क्षीरसागर स्टेडियम के पास कैफे में आग, 50 हजार का नुकसान आशंका
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के क्षीरसागर स्टेडियम के पास स्थित कैफे में आग लगने का मामला सामने आया है। कैफे संचालक के मुताबिक, वह रात करीब 11 बजे कैफे बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे जब वह कैफे की ओर घूमने निकला, तो कैफे के शटर का निचला हिस्सा जला हुआ दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर शटर बीच से उठा हुआ भी मिला। संचालक ने ताले खोलकर अंदर देखा तो कैफे का काउंटर, उसमें रखे सिगरेट के करीब 100 पैकेट, पाउच के 10 पैकेट, एक कुर्सी और डी-फ्रीज का निचला हिस्सा व वायरिंग जली हुई मिली। कैफे के बाहर लगा एक सीसीटीवी कैमरा भी टूटा हुआ था। संचालक ने घटना में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान होने की बात कही है। कैफे संचालक ने आग लगाने का संदेह जताया है। उसका कहना है कि दो दिन पहले कैफे पर उनका विवाद हुआ था और उस दौरान कैफे में आग लगाने की धमकी भी दी गई थी। संचालक के मुताबिक, एक अन्य व्यक्ति ने रात करीब 2 से 2:30 बजे अनिल मालवीय को कैफे के सामने फटे कपड़ों, पेट्रोल की छोटी बोतल और लोहे की रॉड के साथ देखने की बात बताई है। वहीं कोतवाली थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है..0
0
Report
पंचायत राज चुनाव 2026: पांच पंचायत समितियों की ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न
Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले में पंचायत राज आम चुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तृतीय चरण में होने वाले मतदान के लिए जिले की पांच पंचायत समितियों की ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ。 जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार मकराना, ईटावा बामणियां, पीलवा, परबतसर और नांवा पंचायत समितियों के कुल 538 मतदान बूथों के लिए 1400 बैलेट यूनिट और 701 कंट्रोल यूनिट आवंटित की गई हैं। इस प्रक्रिया के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार, प्रशिक्षु आरएएस निकिता राठौड़, सरोज चोयल, तहसीलदार निर्वाचन पवन कुमार मिश्रा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे。 पंचायत राज चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारियां लगातार जारी हैं।0
0
Report
Advertisement
भंवरगढ़ के पास हाईवे पर गाय से टकराकर कार गड्ढे में गिरी, दो घायल
Baran, Rajasthan:भंवरगढ़ के पास हाईवे पर हादसा गाय से टकराकर गड्ढे में गिरी कार, प्लांट मैनेजर समेत 2 घायल बारां के भंवरगढ़ के पास नेशनल हाईवे-27 पर आज दोपहर बाद बड़ा हादसा हो गया। बारां से आ रही एक तेज रफ्तार कार के सामने अचानक गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लाइटों के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार ड्राइवर और कार में सवार भंवरगढ़ के बिजली प्लांट मैनेजर देवेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं गाय की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल बारां भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे किनारे स्ट्रीट लाइटों के लिए जगह-जगह गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, जो हादसों को न्योता दे रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को बाहर निकलवाया और यातायात सुचारू करवाया0
0
Report
नोएडा के सेक्टर-63 चोटपुर में महिला से मारपीट का मामला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
New Delhi, Delhi:नोएडा: नोएडा के सेक्टर-63 चोटपुर में महिला से मारपीट का मामला पीड़िता कल्पना ने थाने में दी शिकायत आरोप है कि पड़ोसी ने नाली की सफाई को लेकर हुआ था विवाद विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट का आरोप मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल थाना सेक्टर-63 क्षेत्र चोटपुर कालोनी का मामला पुलिस से की लिखित शिकायत कार्रवाई की मांग।
0
0
Report
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती: तिथि तय हो सकती है—22 नवंबर 2026 या 6 दिसंबर 2026
Korba, Chhattisgarh:एंकर- छत्तीसगढ़ में शिक्षक एवं सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई थी हैं। भर्ती परीक्षा की तारीख और आयोजन को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशिक्षण डी.एड. एवं बी.एड. संघ ने संबंधित विभागों के समक्ष अपना सुझाव प्रस्तुत किया है। संघ ने शिक्षक एवं सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर 2026 को या वैकल्पिक रूप से 6 दिसंबर 2026 को कराने का सुझाव दिया है। इस संबंध में संघ की ओर से संबंधित अधिकारियों को पत्र सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ प्रशिक्षण डी.एड. एवं बी.एड. संघ की ओर से जारी पत्र में शिक्षक एवं सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि निर्धारित करने की मांग की गई है। संघ का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में न्यायालयीन परिस्थितियों के कारण उत्पन्न बाधाओं को ध्यान में रखते हुए परीक्षा आयोजन की नई तिथि पर विचार किया जाना चाहिए। संघ ने अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और परीक्षा की तिथि को लेकर स्पष्टता लाने की मांग की है। बाइट0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 340 जोड़ों की शादी सम्पन्न
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन, सामूहिक विवाह में 340 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ, कार्यक्रम में विधि विधान के साथ संपन्न कराई गई शादी की रश्में, हिंदू और मुस्लिम जोड़ो का अपने अपने रीति रिवाज के साथ संपन्न कराया गया विवाह, सामूहिक विवाह में 6 मुस्लिम जोड़ों का पढ़ा गया निकाह, सभी जोड़ो को शासन द्वारा निर्धारित उपहार देकर किया गया विदा, कुछेछा डिग्री कॉलेज में समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन।0
0
Report
करनाल जुंडला मंडी: 17% नमी के नाम पर धान कटौती, किसान आगाह
Karnal, Haryana:करनाल की जुंडला मंडी में चढ़ूनी बोले- 17% नमी पर कट लगाकर धान न बेचें किसान बारिश से भीगी फसल पर सरकार नुकसान देखे, मंडियों में उठान धीमा; किसान बोले- 10 दिन से बैठे हैं, खरीद नहीं हुई, सचिव ने बताया 1.73 लाख क्विंटल धान पहुंचा करनाल। दो दिन पहले हुई बेमौसमी बारिश से हरियाणा और पंजाब की मंडियों में खुले आसमान के नीचे रखी धान की फसल को नुकसान हुआ है। मंगलवार को किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी करनाल की जुंडला अनाज मंडी पहुंचे। उन्होंने भीगी फसल और धीमी उठान पर चिंता जताते हुए कहा कि मंडी में फसल पहुंचने के बाद उसकी जिम्मेदारी सरकार की है। सरकार को देखना चाहिए कि मंडी में आने के बाद किसानों की फसल को कितना नुकसान हुआ है। वहीं, मंडी में किसानों ने खरीद में देरी और अधिकारियों के नहीं आने की शिकायत की। मार्केट कमेटी सचिव ने मंडी में आवक और उठान की जानकारी दी। मंडी में उठान धीमा, नमी पर कटौती का आरोप चढ़ूनी ने कहा कि मंडियों में हालात खराब हैं। धान का उठान नहीं हो रहा और 17 प्रतिशत नमी बताकर किसानों की फसल पर कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान संगठनों ने अब मंडियों में जागरूकता के लिए बोर्ड लगवाने का फैसला किया है, ताकि किसान नमी के नाम पर कटौती के साथ धान बेचने से बचें। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने पहले ही कटौती के साथ धान बेच दिया है, वे इसका लिखित ब्योरा दें। संगठन उन किसानों के पैसे वापस दिलाने का प्रयास करेगा। 400 राइस मिलरों को नहीं किया आवंटित चढ़ूनी ने कहा कि बारिश से किसानों की फसल भीगी है और नुकसान बढ़ा है। मंडियों में उठान की स्थिति भी खराब है। उन्होंने बताया कि अब 400 राइस मिलर हैं, जिन्हें आवंटित नहीं किया गया। उनके अनुसार, इन मिलरों का 25 प्रतिशत भुगतान बकाया है। कुछ मिलरों का 25 प्रतिशत से संबंधित काम भी था। उन्होंने कहा कि मिलरों की उपलब्धता और उठान की व्यवस्था का असर खरीद प्रक्रिया पर पड़ रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन पर भी बोले मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर चढ़ूनी ने कहा कि प्रदर्शन करना लोगों का अधिकार है, लेकिन सरकार लोकतंत्र में लोगों की आवाज दबा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन से पहले ही लोगों को गिरफ्तार कर लेना गलत है। चढ़ूनी ने कहा कि वे भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने गए थे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। दिल्ली में धरना स्थल बदलने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। चढ़ूनी ने कहा कि सरकार के दरवाजे पर प्रदर्शन करना ठीक है, लेकिन धरना स्थल बदलना गलत है। उन्होंने रामलीला मैदान का किराया रोजाना 50 हजार रुपए बताया। एसआरआई के विरोध में जिला स्तर पर प्रदर्शन का समर्थन किसान संगठनों की ओर से एसआरआई को रद्द करने की मांग को लेकर आने वाले दिनों में जिला स्तर पर प्रदर्शन और बड़ी पंचायत करने की तैयारी है। इस पर चढ़ूनी ने कहा कि यह संगठनों का फैसला है और प्रदर्शन करना अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि वे भी इस प्रदर्शन के समर्थन में हैं और उन्हें भी गिरफ्तार किया गया था। किसान बोले- 10 दिन से बैठे हैं, खरीद नहीं हुई मंडी में मौजूद किसानों ने आरोप लगाया कि मंत्री मंडी में केवल फोटो खिंचवाने आते हैं। एक किसान ने बताया कि उसकी धान की ढेरी लिखी जा चुकी है, लेकिन अब तक खरीद नहीं हुई। उसकी फसल में नमी 13 प्रतिशत तक आ चुकी है, फिर भी धान खुले में पड़ा है। किसान ने कहा कि वह 10 दिन से मंडी में बैठा है। न तो सचिव आते हैं और न ही चेयरमैन। नेताओं के आने पर फोटो खिंचवाकर चले जाने का आरोप भी लगाया। सचिव बोले- 40 प्रतिशत उठान पूरा मार्केट कमेटी सचिव नरेश मान ने बताया कि सोमवार शाम तक मंडी में धान की कुल आवक 1.73 लाख क्विंटल हो चुकी थी। इसमें से 40 प्रतिशत धान का उठान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि उठान के मामले में जुंडला मंडी सभी मंडियों में दूसरे स्थान पर है। उनके अनुसार, मंडी में 13 राइस मिल आ चुके हैं और मंगलवार या बुधवार तक पांच और मिल आने की उम्मीद है。0
0
Report
शिवहर में भारी विदेशी शराब पकड़ी, एफआईआर दर्ज
Sheohar, Bihar:शिवहर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब पिकअप वान से बरामद किया है। त्योहार के मद्देनजर एसपी शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है इसी दौरान तरियानी थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में शराब की डिलीवरी की जाने वाली है। तरियानी थाना पुलिस ने सूचना का सत्यापन कर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वान से तकरीबन एक हजार लीटर विदेशी शराब जप्त किया है। जप्त वाहन और शराब कारोबार में जुड़े लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी की तलाश शुरू कर दी गई।0
0
Report
Advertisement
नरसिंहपुर स्टेशन गंज में संदिग्ध युवक से हथियार बरामद, गिरफ्तार
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के स्टेशन गंज थाना अंतर्गत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संजय होटल के पास एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। तुरंत कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और उसे धर दबोचा। पकड़े गए युवक के पास से एक देसी पिस्टल, कारतूस और एक एयरगन नुमा हथियार बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह 30 वर्षिय युवक बुंगवानी का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने ये हथियार कहाँ से और कैसे प्राप्त किए।0
0
Report
NDA बनाम विपक्ष: राहुल गांधी पर आरोप-प्रत्यारोप, वोट नाम हटाने को लेकर तनाव
Patna, Bihar:बिहार में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर NDA और विपक्षी दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। जेडीयू सांसद ललन सिंह ने राहुल गांधी को सद्बुद्धि देने की भगवान से प्रार्थना करते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है। बाइट -- सुमित शशांक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वहीं, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुमित शशांक ने राहुल गांधी पर संवैधानिक प्रक्रिया पर भरोसा नहीं करने और असामाजिक तत्वों के सहयोग से देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े होने का आरोप लगाया। बाइट -- एजाज़ अहमद, राजद प्रदेश प्रवक्ता दूसरी ओर, राजद प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने NDA नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए 'ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ' और 'सेव डेमोक्रेसी' आंदोलन कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट के अधिकार को कमजोर किया गया है और करीब साढ़े 13 करोड़ वोटरों के नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया। बाइट -- स्नेहाशीष वर्धन, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वहीं, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से वोट चोरी के खिलाफ देश में जागरूकता लाए जाने से सत्तारूढ़ दल और उसके सहयोगी बौखलाए हुए हैं, जिसके कारण अनर्गल बयानबाजी की जा रही है।0
0
Report
हमीरपुर: पुलिस अधीक्षक ने थाना कुरारा का किया वार्षिक निरीक्षण
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर: पुलिस अधीक्षक ने थाना कुरारा का वार्षिक निरीक्षण कर अभिलेखों, लॉकअप, महिला एवं साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीवी और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं परखीं। अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण और आमजन से सम्मानजनक व्यवहार के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा व साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया। थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे ।0
0
Report
Advertisement
