Back
बोकारो के व्यापारी से 5 करोड़ रंगदारी मांग, जान से मारने की धमकी
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 16, 2026 10:33:25
Bokaro Steel City, Jharkhand
बोकारो में व्यवसायी रितेश कुमार सिंह से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए 5 करोड़ रंगदारी मांगी गई है। पहले प्रिंस खान गैंग के नाम से धमकियां मिल चुकीं थीं और अब अमन साहू गैंग के नाम पर भी रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। रितेश सिंह ने बोकारो स्टील सिटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि 15 मार्च 2026 को उनके मोबाइल नंबर 6299902700 पर 7644076531 से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाला खुद को प्रकाश शुक्ला बताकर कहता है कि लोहे और शराब के कारोबार से पैसा कमाया है, इसलिए उनके 'बॉस' को 5 करोड़ रुपये देने होंगे। इसके बाद व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भी भेजे गए जिसमें लिखा है कि वे लोग उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं और पैसा नहीं देने पर हत्या कर दी जाएगी। संदेश में कहा गया है कि वे लोग काले रंग की गाड़ी से घूमते हैं जो खून से लाल हो जाएगा। पीड़ित के अनुसार धमकी देने वाले ने अश्लील भाषा भी का प्रयोग किया और उनके परिवार व सहयोगियों को भी मार डालने की धमकी दी। व्हाट्सएप संदेश में प्रकाश शुक्ला ने खुद को गैंग सदस्य बताते हुए बॉस राहुल दुबे और मयंक सिंह के आदेश पर रंगदारी की बात कही है, साथ ही अमन साहू गैंग का नाम भी सामने आया है। रितेश सिंह ने कहा कि यह धमकी भरा कॉल और मैसेज उस समय मिला जब वे दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर रांची आने वाले थे। घटना के बाद से वे और उनका परिवार दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस को व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट दिए हैं और सुरक्षा की मांग की है। उनके भाई ने भी पुलिस को लिखित आवेदन दिए हैं; बोकारो के सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KAKapil Agarwal
FollowMar 16, 2026 11:43:0576
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 16, 2026 11:45:510
Report
16
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 16, 2026 11:33:4179
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 16, 2026 11:33:2633
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 16, 2026 11:33:07100
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 16, 2026 11:32:5570
Report
KSKamal Solanki
FollowMar 16, 2026 11:32:3767
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 16, 2026 11:31:3369
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 16, 2026 11:31:1340
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 16, 2026 11:30:4114
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 16, 2026 11:30:2597
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 16, 2026 11:30:15Noida, Uttar Pradesh:Imran Masood On us religious panel report on ban rss
34
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 16, 2026 11:23:05146
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 16, 2026 11:22:52Noida, Uttar Pradesh:Rakesh Sinha RSS On US religious panel report on ban RSS
91
Report