Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
55557

मनेंद्रगढ़ अदालत ने प्रेमी-प्रेमिका को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

SASARWAR ALI
Nov 04, 2025 09:52:06
Muju, Jeonbuk State
मनेंद्रगढ़ ब्रेक。 पत्रकार रईस अहमद हत्याकाण्ड का आया फैसला.. विवेक कुमार तिवारी प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश मनेंद्रगढ़ की अदालत का फैसला... प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी सफ़ीना खातून ने की थी पति की हत्या.. झारखंड के गढवा इलाके के रहने वाले प्रेमी आरजू खान ने धारदार हथियार से की थी हत्या... जुर्म साबित होने पर सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा । चनवारीडांड में 16 मई 2024 को हुई थी घटना । न्यायालय ने अपराध कारित करने का जुर्म साबित होने पर प्रेमी/प्रेमिका کو सुनाई आजीवन कारावास की सजा... कोतवाली मनेंद्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत चनवारीडांड में 16 मई 2024 को हुई थी घटना।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMALI MUKTA
Nov 04, 2025 14:18:23
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में मंदिर में हुई प्रेम विवाह की अनोखी कहानी कौशांबी में एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जहाँ एक युवक और युवती ने परिवार के विरोध के बावजूद मंदिर में शादी कर समाज के सामने मिसाल पेश की है। मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर में सोमवार को उस वक्त लोगों की नज़रें ठहर गईं, जब खोजवापुर निवासी शिवरतन और भिखियापुर निवासी सपना ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। जानकारी के मुताबिक, डेढ़ साल पहले दोनों की शादी तय हुई थी, लेकिन जब लड़की के परिजनों ने लड़के की गर्दन पर दाग देखा, तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बावजूद शिवरतन और सपना का संपर्क बना रहा। सपना का कहना है कि उसके परिजन अब उसकी शादी कहीं और करने की तैयारी में थे, यहां तक कि उसे मुंबई बेचने तक की बात हो रही थी। जिसके बाद उसने घर छोड़ दिया और सीधे अपने प्रेमी के पास पहुँच गई। दोनों की शादी मंझनपुर के दुर्गा मंदिर में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुई। शादी के बाद मंदिर परिसर में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। शिवरतन का कहना है कि वे अब एक-दूसरे का साथ निभाकर समाज के सामने मिसाल पेश करना चाहते हैं।
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Nov 04, 2025 14:17:53
Sithmara, Uttar Pradesh:पुलिस ने मौके से 77 किलो गांजा किया बरामद लोकल पुलिस के संरक्षण में चल रहा था गांजा तस्करी का काम, क्राइम ब्रांच को मिला इनपुट किया भंडाफोड़ लखनऊ से इनपुट मिलने के बाद संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई कानपुर में अपराध शाखा की स्वाट और सर्विलांस टीम ने कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी करने वाले सुशील बच्चा के ठिकाने पर की छापेमारी। छापेमारी के दौरान मेन आरोपी सुशील बच्चा मौके फरार हो गया। पुलिस ने मौके से मेन आरोपी के भाई राजकुमार शर्मा उर्फ बउवा लिंडा को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस ने मौके से 77 किलो गांजा किया बरामद। आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी का कर रहा था काम; आरोपी काकादेव थाने से हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ एक दर्जन से अधिक धाराओं मुकदमे दर्ज हैं। कुछ पकड़े गए आरोपी बाबा लिंडा पर भी एक दर्जन से मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से थोक में गांजा लाकर जिले में सप्लाई करते हैं। पुलिस ने गांजा तस्करी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, वही मेन आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है बाइट-आशीष श्रीवास्तव-DCP crime
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Nov 04, 2025 14:17:35
Sithmara, Uttar Pradesh:कानपुर में गांजा तस्करी का किया भंडाफोड़ पुलिस ने मौके से 77 किलो गांजा किया बरामद लोकल पुलिस के संरक्षण में चल रहा था गांजा तस्करी का काम, क्राइम ब्रांच को मिला इनपुट किया भंडाफोड़ लखनऊ से इनपुट मिलने के बाद संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी करने वाले सुशील बच्चा के ठिकाने पर की छापेमारी. छापेमारी के दौरान मेन आरोपी सुशील बच्चा मौके फरार हो गया. पुलिस ने मौके से मेन आरोपी के भाई राजकुमार शर्मा उर्फ बउवा लिंडा को पुलिस ने किया गिरफ्तार. पुलिस ने मौके से 77 किलो गांजा किया बरामद. आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी का कर रहा था काम में आरोपी काकादेव थाने से हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ में एक दर्जन से अधिक संगीत धाराओं मुकदमे दर्ज है. कोई पकड़े गए आरोपी बाबा लिंडा पर भी एक दर्जन से मुकदमे दर्ज है. आरोपी उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से थोक में गांजा लाकर जिले में सप्लाई करते है. पुलिस ने गाजा तस्करी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है वही मेन आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है
0
comment0
Report
KNKuldeep Nageshwar Pawar
Nov 04, 2025 14:16:39
Noida, Uttar Pradesh:बिलासपुर के लाल खदान रेलवे स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के टकराने की भीषण दुर्घटना का पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ. प्राप्त जानकारियों के अनुसार इस दुर्घटना में 10 यात्रियों की अकाल मृत्यु की आशंका जताई जा रही है और कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा उनके परिजनों को संबल प्रदान करें. शासन-प्रशासन से अनुरोध है कि इस भीषण दुर्घटना में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार की व्यवस्था करते हुए, इस लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें. ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.
0
comment0
Report
Nov 04, 2025 14:13:20
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Nov 04, 2025 14:07:51
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा जिले के पठारी थाना क्षेत्र से चौंकाने वाली घटना सामने आई है… जहां एक शराबी युवक ने स्कूल में घुसकर जमकर उत्पात मचाया… बच्चों और शिक्षकों को धमकाया… और एक शिक्षक पर लाठी से हमला भी कर दिया। पूरा मामला कैमरे में कैद हुआ है… वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वॉय 1: दरअसल, पठारी तहसील के शासकीय माध्यमिक विद्यालय बगोदा में नशे में धुत युवक ने पहले तो क्लास में घुसकर बच्चों और शिक्षकों को डराया, फिर शिक्षक दुर्जन मालवीय पर लाठी से हमला कर दिया। घटना के दौरान स्कूल में अफरा-तफरी मच गई… बच्चे डर के मारे रोने लगे। वॉय 2: शिक्षकों ने किसी तरह आरोपी को बाहर निकाला… लेकिन वह लगातार गालियां देता रहा और जान से मारने की धमकी भी दी। शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी डेलन सिंह ठाकुर, निवासी ग्राम बगोदा को गिरफ्तार कर लिया। वॉय 3: तीन दिन पुरानी इस घटना का वीडियो अब वायरल है… जिसके बाद शिक्षकों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने स्कूलों की सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। गौरव, थाना प्रभारी पठारी ने कहा। "शिकायत मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है… आज उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सीधे जेल भेजा गया है।
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Nov 04, 2025 14:07:10
Sambalpur, Odisha:ଭାଇ ଭାଇ ଝଗଡା ସମାଧାନ କରିଯିବାରୁ କାକା ପୁଅ ଭାଇଙ୍କୁ Āକ୍ରମଣ | ଗତକାଲି ଠାରୁ ଜୀବନରେ ମାରିଦେବାକୁ ଧମକ ଦେଇଥିବା ବରେଇ ପାଲି ଥାନା ରେ ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଥିଲେ ମଧ୍ୟ ବର୍ତମାନ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ କୌଣସି ପଦକ୍ଷେପ ନିଆ ନ ଯିବାରୁ ବାଧ୍ୟ ହୋଇ ଏସ ପି କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ର ଦ୍ୱାରସ୍ଥ ହୋଇଛନ୍ତି ବରେଇ ପାଲି RMC ରେ ପରିବା ଗୋଦାମ କରିଥିବା ଶିବମ ସୋନକର ଙ୍କ ପରିବାର |ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ ଶିବମ ସୋନକର ଙ୍କ ବଡ ବାପାଙ୍କର ଦୁଇ ପୁଅ ମଧ୍ୟରେ ଝଗଡା ହେଉଥିଲା |ଏହାକୁ ଦେଖି ଶିବମ ଙ୍କର ବାପା ଓ କାକା ଝଗଡା ଛଡ଼ାଇବାକୁ ଯାଇଥିଲେ |ଏଥିରେ ଉତ୍ୟକ୍ତ ହୋଇ ତାଙ୍କ ବଡ଼ ବାପାଙ୍କ ପୁଅ ଅମିତ ସୋନକର ସେମାନଙ୍କୁ ଆକ୍ରମଣ କରିଥିଲା |ପରବର୍ତ୍ତୀ ସମୟରେ ଧମକ ମଧ୍ୟ ଦେଇଥିଲା |ତା ପରେ ସେ ତାଙ୍କୁ RMC ରେ ଦୋକାନ ନ ଖୋଲିବାକୁ କହିଥିଥଲା |କিন୍ତୁ ଆଜି ଅମିତ କିଛି ଅସାମାଜିକ ଯୁବକଙ୍କୁ ଆଣି ପୁଣି ଥରେ ଆସି ତାଙ୍କୁ ପିଟା ମରା ଆରମ୍ଭ କରିଥିଲା |ଯାହାର କି ସିସିଟିଭି ଫୁଟେଜ ମଧ୍ୟ ରହିଛି |କିନ୍ତୁ ଏ ବାବଦରେ ବରେଇ ପାଲି ଥାନା ରେ ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଥିଲେ ମଧ୍ୟ କୌଣସି ପଦକ୍ଷେପ ନିଆ ନ ଯିବାରୁ ସେମାନେ ଏସ ପି ଙ୍କ ଦ୍ୱାରସ୍ଥ ହୋଇଥିଲେ |କିନ୍ତୁ ଏସ ପି ଅନୁପସ୍ଥିତ ରହିଥିବା କାରଣ ରୁ ସେମାନଙ୍କ ପରିବାର ଏବେ ଜୀବନ ଭୟ ରେ ରହିଥିବା ଗଣମାଧ୍ୟମ କୁ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି |
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Nov 04, 2025 14:06:39
Karauli, Rajasthan:करौली में सरदार पटेल जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया. जिला करौली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मंगलवार को करौली में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, आत्मनिर्भरता, विकसित भारत और स्वदेशी विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा. राजकीय महाविद्यालय से शुरू हुई इस पदयात्रा में महाविद्यालय और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, एनएसएस स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. मार्च के दौरान देशभक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा और युवाओं ने “विकसित भारत के संकल्प को दोहराया”. पदयात्रा राजकीय महाविद्यालय से शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस कॉलेज परिसर पहुंची, जहां सरदार पटेल के जीवन और योगदान पर संगोष्ठी आयोजित की गई. इस दौरान कलेक्ट्री सर्किल, वजीरपुर गेट, भूड़ारा बाजार, होली खिड़कियां, पुरानी ट्रक यूनियन होते हुए वापस कॉलेज पहुंची. जहां विचार गोष्ठी में आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी और राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे. इस अवसर पर कॉलेज में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई. कार्यक्रम में एडीएम हेमराज परिडवाल, एएसपी गुमनाराम, करौली नगर परिषद सभापति राजरानी शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, शहर मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, कार्यक्रम के जिला संयोजक महेंद्र मीणा, योगेश शर्मा, भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी रही इंदु देवी जाटव, भाजपा नेता सुशील शर्मा, सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे.
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Nov 04, 2025 14:06:21
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन संभाग आयुक्त और कलेक्टर ने मीडिया के साथ लिया जायजा; 2026 में होगी प्रोजेक्ट की पहली टेस्टिंग। उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को गति देते हुए, उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर ने आज मीडिया प्रतिनिधियों के साथ क्षिप्रा खान डायवर्सन और सेवर खेड़ी-सिलर खेड़ी जल प्रबंधन परियोजना का संयुक्त रूप से गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दावा किया कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना आने वाले समय में क्षिप्रा नदी को 'सदैव प्रवाहमान' रखने में मील का पत्थर साबित होगी। संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने मीडिया को प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य सभी को इन महत्वपूर्ण कार्यों से अवगत कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस परियोजना का लक्ष्य केवल सिंहस्थ 2028 के लिए नहीं, बल्कि उसके बाद भी पूरे वर्ष क्षिप्रा में जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। आयुक्त ने पिछली व्यवस्था को याद करते हुए बताया कि पिछले सिंहस्थ में नर्मदा नदी के जल को क्षिप्रा में मिलाकर स्नान कराया गया था, लेकिन इस बार का प्रयास है कि क्षिप्रा न केवल सिंहस्थ में, बल्कि सदैव प्रवाहमान रहे। सेवर-सिलार खेड़ी प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली समझाते हुए उन्होंने बताया कि सेवर खेड़ी स्थल पर एक बराज का निर्माण किया जाएगा, जहाँ बारिश के मौसम में लगभग सात दिनों तक पंपिंग स्टेशन के माध्यम से पानी को पंप करके सिलार खेड़ी (या फिलहाल खीरी) डैम तक पहुँचाया जाएगा। इस डैम की पर्याप्त जल संचयन क्षमता है। यहाँ से संचित जल को बाद में गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत पर वापस क्षिप्रा नदी में कुमारी गाँव के पास छोड़ा जाएगा। आयुक्त ने आश्वस्त किया कि इतनी पर्याप्त क्षमता है कि बारिश के मौसम के अलावा शेष आठ से नौ महीने की अवधि में भी क्षिप्रा को लगातार प्रवाहमान रखा जा सकेगा। परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, आशीष सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट का काम बहुत तेजी से चल रहा है। हम 2026 की बारिश के पानी से इसकी टेस्टिंग करेंगे। इसके बाद, 2027 का पूरा बारिश का पानी इकट्ठा करके, सिंहस्थ 2028 से इसे पूरी तरीके से उपयोग में लिया जाएगा।" यह जल प्रबंधन परियोजना उज्जैन की आस्था और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जो भविष्य में क्षिप्रा नदी के प्रदूषण और सूखे की समस्या को हल करने में सहायक होगी。 बाइट - आशीष सिंह उज्जैन कमिश्नर एवं मेला अधिकारी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top