Back
कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान: हर जिले में ऑब्ज़र्वर से संवाद जारी
SASARWAR ALI
Oct 08, 2025 16:03:52
Muju, Jeonbuk State
एंकर - कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत देशभर के हर जिले में पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय ऑब्ज़र्वर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजीव भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में अभियान की रूपरेखा साझा की। सुबोध सहाय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत और संगठित करने के लिए यह पहल एक नई रणनीति के रूप में शुरू की गई है। अब पार्टी जनता और कार्यकर्ताओं की राय लेकर संगठन की दिशा तय करेगी। इसके लिए हर जिले में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा ऑब्ज़र्वर भेजे गए हैं, जो ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद कर राय-सुझाव एकत्र करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान न केवल पार्टी की संरचना को सशक्त करेगा, बल्कि नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने का मंच बनेगा। सहाय ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की विचारधारा और जनसरोकारों को लेकर घर-घर पहुंचें तथा कांग्रेस के सिद्धांतों को जनता के बीच मजबूती से रखें। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस जनता की आवाज बनने के लिए तैयार है। सुबोध सहाय ने बताया कि अभियान के तहत आने वाले दिनों में जिले और ब्लॉक स्तर पर बैठकें, प्रशिक्षण शिविर और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि संगठनात्मक मजबूती के साथ जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि ऐसा सशक्त और जनसेवी संगठन खड़ा करना है जो हर वर्ग की आवाज को मंच प्रदान करे। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम है। इस अभियान से कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ेगी और संगठन की जड़ें और मजबूत होंगी। हमारा उद्देश्य जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए एकजुट होकर काम करना है। इस अवसर पर कोरबा सांसद ज्योत्स्ना महंत, राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम सहित बड़ी संख्या में पूर्व जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में निरंजनी अखाड़े के धर्मराज पुरी महाराज का अद्भुत तप: उल्टे होकर हाथों पर नर्
0
Report
0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowOct 08, 2025 18:19:452
Report
HSHITESH SHARMA
FollowOct 08, 2025 18:19:270
Report
SYSUNIL YADAV
FollowOct 08, 2025 18:19:100
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowOct 08, 2025 18:18:580
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowOct 08, 2025 18:18:420
Report
ATAnuj Tomar
FollowOct 08, 2025 18:18:230
Report
CSCharan Singh
FollowOct 08, 2025 18:18:090
Report
MJManoj Jain
FollowOct 08, 2025 18:17:180
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 08, 2025 18:16:500
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowOct 08, 2025 18:16:420
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 08, 2025 18:16:290
Report
SMSarfaraj Musa
FollowOct 08, 2025 18:16:180
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 08, 2025 18:15:480
Report